Supreme Court ने नाव आयुक्तों की नियुक्ति की व्यवस्था बदली

Supreme Court ने नाव आयुक्तों की नियुक्ति की व्यवस्था बदली

सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए अब चुनाव आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति की व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब चुनाव आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति CBI चीफ की तर्ज पर ही जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक कमेटी बनाई जानी चाहिए, जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शामिल हों। यह समिति एक नाम की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकती है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद ही मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि अगर कमेटी में लोकसभा में विपक्ष के नेता नहीं हैं तो ऐसी परिस्थिति में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को समिति में शामिल किया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला उन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुनाया, जिसमें चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसे सिस्टम बनाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ, जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस सीटी रवि कुमार की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया है।

एम पी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल बदला

एम पी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल बदला

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आज गुरुवार को 12वीं की परीक्षा का हिंदी का पहला पेपर हुआ। इसी बीच माशिमं ने 12वीं के टाइम टेबल में कुछ संशोधन किए हैं। संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक 12वीं कक्षा का ड्राइंग एंड डिजाइन का पेपर 25 मार्च को आयोजित होगा। इससे पहले यह पेपर 24 मार्च को होना था। इसी तरह समाजशास्त्र विषय का पेपर अब 24 मार्च के बजाय 3 अप्रैल को होगा और मनोविज्ञान विषय का पेपर 24 मार्च के बजाय 5 अप्रैल को करवाना निर्धारित किया गया है। 12वीं के परीक्षार्थी संशोधित टाइम टेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार सुबह हिंदी की परीक्षा के साथ शुरू हुई। भोपाल में 103 केंद्रों पर शुरु हुई इस परीक्षा में स्कूलों के बाहर बहुत अधिक सख्ती भी दिखाई दी। छात्रों के बैग मोबाइल, पानी की बोतल और स्मार्ट घडियां परीक्षा कक्ष के बाहर ही उतरवा लिए गए। प्रदेश में इस इस साल बारहवीं में 8 लाख 57 हजार छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश भर में 3,852 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों शामिल हैं। इस साल 618 केंद्रों को संदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।

बजट सत्र की शेष अवधि के लिए जीतू पटवारी निलंबित

बजट सत्र की शेष अवधि के लिए जीतू पटवारी निलंबित

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने गुजराम के जू में बाघ, घडियाल आदि भेजने और बदलमे में चिड़िया, छिपकली व बंदर लेने की बात कही। इस पर हंगामा हुआ।

 

तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोेत्तम मिश्रा ने पटवारी को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उन्हें बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। कांग्रेस विधायक दल नेे इस कार्यवाही का विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इसे लोकतंत्र के विरुद्ध बताया।

पटवारी ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने गुजरात को इंदौर जू से छह बाघ, पांच शेर, आठ घड़‍ियाल, दो लोमड़ी दिए हैं। इसके बदले में तोते, चिड़िया, छिपकलियां और बंदर मिले हैं। क्या यह न्यायोचित है।

हार्ट अटैक आया था सुष्मिता सेन को

हार्ट अटैक आया था सुष्मिता सेन को

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने अपने पिता सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये भी बताया है कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसे लेकर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है। सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले अपने पिता की उन बातों के बारे में लिखा है, जिसमें वे एक्ट्रेस का हौसला बढ़ा रहे हैं।

 

सुष्मिता ने पोस्ट शेयर कर लिखा अपने दिल को खुश और साहसी रखें और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा। मेरे पिता सुबीर सेन के समझदार शब्द। पिता की कही हुई बातों के बाद एक्ट्रेस ने बीते दिनों हार्ट अटैक आने की जानकारी भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा अरबपति तुला राशि वाले

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक राशि व्यक्ति की सफलता और असफलता में बड़ा योगदान होता है। इस बीच एक नए सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि दुनिया के अधिकांश बड़े अरबपतियों की राशि एक ही है, जिसे पश्चिमी देशों में जोडिएक साइन कहा जाता है। ब्रिटेन की एक फाइनेंस और लोन से जुड़ी कंपनी कैशफ्लोट ने फोर्स 2022 की अमीरों की लिस्ट का विश्लेषण किया और 268 अरबपतियों के जन्मदिन के हिसाब से राशियों की एक लिस्ट तैयार की है। इसमें चौकाने वाले परिणाम सामने आए।

कैशफ्लोट द्वारा जारी सर्वे के नतीजों में कहा गया है कि फोब्र्स की लिस्ट में शामिल अरबपतियों में अधिकांश की राशि समान है। लिस्ट में शामिल अरबपतियों में सबसे ज्यादा तुला राशि के लोग हैं। टैरो राशिफल में तुला राशि 22 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्मे व्यक्तियों की होती है। सर्वे में बताया गया है कि 32 सबसे अमीर लोगों की राशि तुला है।

टॉप-10 की सूची में एक भी तुला राशि वाला नहीं तुला के बाद मीन राशि है, जो फोर्ब्स की सूची में शामिल 29 अरबपतियों की है। मीन लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जो लिस्ट में 11 प्रतिशत अरबपतियों की है। इस स्टडी का सबसे रोचक तथ्य यह है कि दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में एक भी अरबपति ऐसा नहीं है, जिसकी राशि तुला हो।

अरबपतियों की सूची में सबसे कम मकर राशि वाले: दुनिया के अरबपतियों की सूची में सबसे कम 5.5 प्रतिशत संख्या मकर राशि वालों की है। इसके |अलावा मकर राशि अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस का स्टार साइन है जो लगातार | कई वर्षों तक अमीरों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं। इन अरबपतियों की राशि जन्म तिथि को आधार मानकर तय की गई है।

कोलार स्थित भावना ज्वेलर्स से चार जोड़ी सोने के झुमके चोरी

भोपाल, कोलार रोड स्थित भावना ज्वेलर्स पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले चांदी का लॉकेट खरीदा। बाद में सोने का लॉकेट दिखाने की बात कही और इसी बीच बातों में उलझाकर चार जोड़ी सोने के झुमके चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। थाने पहुंचकर दुकान संचालक ने प्रकरण दर्ज कराया। हुलिये के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक श्यामला हिल्स निवासी अशोक पाल आशीर्वाद कॉलोनी स्थित भावना ज्वेलर्स में बतौर मैनेजर काम करते हैं। दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर आए। एक के हाथ में झोला था।

उन्होंने चांदी के लॉकेट दिखाने के लिए कहा और एक लॉकेट पसंद किया। इसके बाद में जालसाजों ने सोने के अंग्रेजी के अल्फाबेट्स वाले लॉकेट दिखाने को कहा। अशोक ने एक बॉक्स में रखे सोने के लॉकेट दिखाए। इसी बॉक्स में सोने के टाप्स व अन्य जेवरात भी थे। आरोपियों ने बातों में उलझाकर कई लॉकेट निकलवा लिए और इसी बीच चार जोड़ी सोने के झुमके चोरी कर लिए।

मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों की मतगणना आज

मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों की मतगणना आज

तीन पूर्वोत्तर राज्यों- मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में वोटों की गिनती 2 मार्च की सुबह शुरू होने वाली है, जिसके बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे शुरू होगी और नतीजे बाद में आने की उम्मीद है। तीनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, सैकड़ों उम्मीदवार मैदान में हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। तो वहीं नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि तीनों विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। तीनों राज्यों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच दो मार्च को सुबह आठ बजे शुरू होगी, जबकि राज्यों में मतदान 16 फरवरी से 27 फरवरी के बीच हुआ। उम्मीद है कि चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती के लिए 13 मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं। साथ ही पूरे राज्य भर में पर्याप्त सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की तीन परतों के तहत रखा गया है। गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा के 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 27 फरवरी को आयोजित किया गया था। जिसमें 85.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

गीता प्रेस श्रीराम रक्षा स्त्रोत का निःशुल्क वितरण 19 मार्च से

 

भोपाल, गीता प्रेस के साहित्य के प्रचार प्रसार हेतु वाहन यात्रा एवं श्री राम रक्षा स्त्रोत का निशुल्क वितरण पूरे भोपाल जिले में भिन्न- भिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। यात्रा 19 मार्च रविवार को सुबह 9.30 बजे श्री राम मंदिर, बरखेड़ा भेल से शुरू होने जा रही है। गोविंदपूरा विधानसभा विधायक कृष्णा गौर हरी झंडी दिखा कर यात्रा की शुरुआत करेंगी। यात्रा का आयोजन नीतेश रघुवंशी, सुरेन्द्र रघुवंशी द्वारा किया जा रहा है।

कांग्रेस ने की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की मांग

कांग्रेस ने की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की मांग

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही पहले से तिहाड़ जेल में कैद सत्येंद्र जैन ने भी स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी छोड़ दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम एलजी को भेज दिए हैं।

अब अरविंद केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि पूरे मामले में मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल है और अब उनके जेल जाने की बारी है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली एलजी विनय सक्सेना से कथित फीडबैक यूनिट (एफबीयू) स्नूपिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य सभी अधिकारियों पर राजद्रोह अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया।

इंदौर टेस्ट में पहले दिन इंडिया 109 पर आउट

इंदौर टेस्ट में पहले दिन इंडिया 109 पर आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कहा जा रहा था कि पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिरकी गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम इंडिया 109 रन पर ऑलआउट हो गई। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। इस टेस्ट में जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...