आरबीआई फिर बढ़ सकती है लोन की EMI

आरबीआई फिर बढ़ सकती है लोन की EMI

 

एक बार फिर से जनता की जेब पर कर्ज का भार बढ़ सकता है। इसके चलते लोन की किश्‍तें फिर से महंगी हो सकती हैं। आरबीआई ने आज इस प्रकार के संकेत दिए हैं। इसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि यदि केंद्रीय बैंक रेपो रेट बढ़ाता है तो आम आदमी की जेब पर ईएमआई का भार बढ़ सकता है। बुधवार को RBI की मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स जारी किए गए। इसमें RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि अभी महंगाई के साथ भू-राजनीतिक तनाव व वैश्विक वित्तीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए बैंक दरों में बढ़ोतरी को रोकना समय से पहले का कदम होगा। पिछली बैठक में छह सदस्यी एमपीसी के चार सदस्यों ने रेपो रेट में वृद्धि, जबकि दो ने इसके खिलाफ वोट दिया था। जो सदस्य रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में नहीं थे, उनमें जयंत आर वर्मा और आशिमा गोयल शामिल थीं।

अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक अप्रैल में अपनी मुख्य ब्याज दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.75% कर देगा और फिर 2023 के अंत तक रोक देगा। पिछले मई से, भारत के केंद्रीय बैंक ने दरों में 250 आधार अंकों की वृद्धि की है।

 

रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि

RBI ने प्रमुख महंगाई दर की अनिश्चितता का हवाला देते हुए रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि की थी। पिछले वर्ष मई के बाद से रेपो रेट में यह छठी वृद्धि थी। तब से लेकर अब तक रेपो रेट में 250 आधार अंक की वृद्धि हो चुकी है।

विनायक चतुर्थी पर इन उपयो को करने से चमक जाएगी किस्मत

विनायक चतुर्थी पर इन उपयो को करने से चमक जाएगी किस्मत

गुरुवार 23 फरवरी को फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए इसे गणेश जयंती भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। विनायक चतुर्थी का व्रत करने से विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जीवन की सभी बाधाएं दूर करते हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा से भक्तों को जीवन भर शुभ फल की प्राप्ति होती है।

उदयातिथि होने की वजह से विनायक चतुर्थी का व्रत 23 फरवरी, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। विनायक चतुर्थी 23 फरवरी को सुबह 03 बजकर 24 मिनट शुरु होगी। गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक है। इस दिन गणपति भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं और उन्हें लड्डू या मोदक का भोग लगाकर उनकी आरती करें।

सुख-समृद्धि

 

विनायक चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद एक पान का पत्ता लें और उसे साफ पानी से धोकर, अच्छी तरह से कपड़े से पोंछ लें। फिर केसर से उस पर ‘श्री’ लिखें और पूजा करते वक्त भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। शाम को संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ और श्री गणेश की आरती करें। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

कार्य में सफलता

 

अपने किसी कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेशजी के इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें।

 

मंत्र – ‘प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम। भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।’

 

नौकरी में बाधा

 

अगर आपको नौकरी संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो उन परेशानियों से छुटकारा पाने के दिन गणपति जी के इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

मंत्र – ‘प्रथमं वक्रतुंडच एकदंतं द्वितीयकम। तृतीयं कृष्णं पिङा्क्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम।।’

 

परिवार का कल्याण

 

अपने परिवार की खुशहाली के लिए विनायक चतुर्थी के दिन सफेद धागे में लाल फूलों की एक माला बनाएं। माला में उतने ही फूल हो, जितने आपके परिवार में जितने सदस्य हैं। इसके बाद इस माला को भगवान गणेश को अर्पित कर दें और उनसे परिवार के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना करें।

जातिगत आधार पर भेदभाव करने पर लगेगा अर्थदंड, मध्यप्रदेश के एक सरपच की पहल

जातिगत आधार पर भेदभाव करने पर लगेगा अर्थदंड, मध्यप्रदेश के एक सरपच की पहल

 

जिला मुख्यालय से सटी हुई इंदौर रोड की ग्राम पंचायत जेतपुरा ने बुधवार को सामाजिक सरोकार के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पेसा एक्ट के तहत आयोजित बैठक में पंचायत की सरपंच वर्दीबाई डाबर ने यह पहल की है कि यदि कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत क्षेत्र में जाति के आधार पर भेदभाव करता है, मंदिर से लेकर अन्य स्थानों पर प्रवेश आदि को लेकर भेदभाव किया जाता है, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता है तो पंचायत अर्थदंड लगाएगी। यह अर्थदंड छोटा-मोटा नहीं है बल्कि पांच लाख रुपये का है। संभवत: जिले की पहली पंचायत है, जो इस तरह का अर्थदंड लगाने जा रही है।

बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग भी मौजूद थे। सरपंच वर्दी बाई डाबर ने कहा कि हम यह महत्वपूर्ण निर्णय इसलिए ले रहे हैं क्योंकि गांव में सामाजिक समरसता का भाव होना चाहिए, जिससे यहां पर कोई भी भेदभाव की स्थिति नहीं बने।

सरपंच प्रतिनिधि जगदीश डाबर ने बताया कि मुझे एक आयोजन में आमंत्रित किया गया था। उस आयोजन के लिए संबंधित की समाज की धर्मशाला में पहुंचे। इसमें शामिल होने के बाद जिस व्यक्ति ने मुझे आमंत्रित किया था, उस पर समाज के लोगों ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

इस तरह से भेदभाव हमारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहीं चलेगा, इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सरपंच वर्दी भाई डाबर के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है। हम इस तरह का निर्णय लें ताकि लोगों में भय रहेगा। उसके चलते कोई भी इस तरह की कार्रवाई नहीं कर पाएगा और अजा व अजजा वर्ग के लोगों से लेकर अन्य किसी से भेदभाव नहीं होंगा। जातिसूचक शब्द से प्रताडि़त भी नहीं किया जा सकेगा।

रवींद्र जडेजा ने रचा नया कीर्तिमान

रवींद्र जडेजा ने रचा नया कीर्तिमान

आईसीसी की ओर से नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस वक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है और सभी टीमें टेस्ट खेलने में व्यस्त हैं, इसलिए सभी की नजर इस पर बनी हुई है। इस बार की रैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं और टीम इंडिया के साथ ही उसके खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। टी20 की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है, वे नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं वनडे की रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम है। वनडे में गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज का जलवा अभी भी बरकरार है और वे नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं वनडे की रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम है। वनडे में गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज का जलवा अभी भी बरकरार है और वे नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस बीच टेस्ट की ऑलराउंडर की लिस्ट में रवींद्र जडेजा नंबर एक हैं। वे पहले भी इसी पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपना खुद का ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। पिछले सप्ताह जो रैंकिंग जारी की गई थी, उसमें रवींद्र जडेजा की रेटिंग 424 थी, इस बार उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 460 की रेटिंग हासिल कर ली है और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले रवींद्र जडेजा की ऑलटाइम रेटिंग 438 थी, जो उन्होंने साल 2017 में हासिल की थी। इस बार वे इससे भी कहीं ज्यादा आगे निकल गए हैं। अब 460 उनकी ऑलटाइम बेस्ट रेटिंग हो गई है। यहां उनके आसपास भी दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं है। टेस्ट की ऑलराउंडर की लिस्ट में नंबर दो पर रविचंद्रन अश्विन हैं। उनकी रेटिंग 376 है, जो रवींद्र जडेजा से काफी कम है। शाकिब अल हसन नंबर तीन पर हैं और उनकी रेटिंग 329 पर पहुंच गई है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे और दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इससे रवींद्र जडेजा को रेटिंग में जबरदस्त उछाल मिला है।

बैरागढ, खजुरी,गांधीनगर व कोलार में पुलिस विभाग के पदस्थ कर्मचारी हुए इधर से उधर

भोपाल, पुलिस कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, सूची जारी

Kolar road bhopal

कोलार सर्वधर्म पुल के पास टूटे पड़े शौचलय को हटाया, मंगलवार को गोली चली थी यहाँ युवक हुआ था घायल

भोपाल, कोलार थाना क्षेत्र स्थित सर्वधर्म पुलिया के पास मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर फायर कर दिया। फायर होने के बाद गोली युवक के बाएं पैर में घुटने के पास लगी है। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले में पता चला था की युवक पुलिया के पास सिक्स लेन निर्माण के लिए तोड़े गये शौचालय के पास जाकर जब वहां लघुशंका कर रहा था तब आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था।

शौचालय को हटाकर सर्वधर्मपुल के चौथे पिलर का होगा निर्माण

 

बुधवार को पुल निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा सर्वधर्म के टूटे पड़े शौचलय को हटाने का काम भारी मशीनों द्वारा किया गया। कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया की जल्द इस स्थान पर नये बना रहे पुल के लिए चौथे पिलर को यहाँ बनाया जायेगा, अब तक दूसरे और तीसरे पिलर का काम आधा हो चुका है। पहले पिलर का स्ट्रेक्चर निर्माण हो चुका है।

आलिया भट्ट की लिविंग रूम से तस्वीरें लेने पर मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

आलिया भट्ट की लिविंग रूम से तस्वीरें लेने पर मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लोगों के लिए गुस्सा जाहिर किया था जो बिना इजाजत के तस्वीरें क्लिक करते हैं। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट से संपर्क किया है और उन्हें शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से संपर्क किया और कहा की उन्हें अगर फोटोग्राफर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करनी है तो करा दें, पुलिस मामले की जांच करेगी। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि आलिया ने जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उनके बिल्डिंग के सामने वाली बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर दो लोग उनका फोटो निकाल रहे थे। उस समय आलिया अपने बेडरूम में थी। जिसके बाद हमने आलिया भट्ट को संपर्क किया और उन्हें कहा की वे लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने बताया कि आलिया ने पुलिस को कहा कि उनकी पीआर टीम उन संस्था के संपर्क में हैं, जो लोग फोटो निकालने के लिए दूसरी बिल्डिंग के छत पर खड़े थे।

होली के पावन पर्व पर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए करें उपाय

होली के पावन पर्व पर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए करें उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर होलिका दहन होगा। दूसरे दिन यानी पूर्णमासी को रंग खेला जाएगा। होली के इस पर्व में कुछ खास तरह के उपायों को कर घर में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाई जा सकती है। इन उपायों को करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियों को कम किया जा सकता है। इन उपायों को करने से धन लाभ के योग भी बनते हैं।

 

1.होली के पूर्व घर की साफ-सफाई करना चाहिए। अक्सर ये काम हम दिवाली पर ही करते हैं। लेकिन होली के पूर्व ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ईशान कोण के साथ उत्तर-पूर्व दिशा भी साफ होना चाहिए। त्यौहार पर साफ-सफाई होने से घर में भगवान का वास बना रहता है।

 

2.होली पर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को रंग चढ़ाना चाहिए। कन्हा जी अबीर-गुलाल का श्रृंगार करने से वह प्रसन्न होते हैं। इसके बाद अपने से बड़ों को रंग चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

3.होलिका दहन के समय ताजी और कच्ची गेहूं की बाली अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इस दिन होलिका की कम से कम 7 परिक्रमा करें।

 

4.होलिका दहन के समय घर में कोई भी टूटा-फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। घर में ऐसा कोई सामान है तो उसे तुरंत बाहर कर दें। घर में टूटी-फूटी चीजें न होने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

5.होली के रंग में चांदी का एक सिक्का रखें। इस उपाय को करने से घर में धन की वृद्धि होती है। वहीं, हल्के रंग का इस्तेमाल करने से मानसिक शांति मिलती है और सेहत ठीक रहती है। इससे इंसान में ऊर्जा का संचार होता है।

नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

आज दोपहर नेपाल के बजूरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां दोपहर 1.45 बजे के करीब 5.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसका असर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में महसूस हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के काफी हल्के झटके महसूस किये गये। कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी।

आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की महापौर

आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की महापौर

दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 241 पार्षदों ने मतदान किया है और आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर चुनी गई है। शैली ओबेरॉय को 241 में से 149 मत मिले है। इससे पहले आज मतदान के दौरान सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया था। गौरतलब है कि ऐसे ही हंगामे के कारण मेयर चुनाव 3 बार टाला जा चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और भाजपा मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...