कोलकत्ता में नए वायरस का अलर्ट

कोलकत्ता में नए वायरस का अलर्ट

कोलकाता में एडिनोवायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और बीते कुछ दिनों में ही यहां 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एडिनोवायरस काफी तेजी से पांव पसार रहा है और अभी तक यहां 115 लोग एडिनोवायरस की चपेट में आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडिनोवायरस संक्रमण के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी देखी गई है। एडिनोवायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक एडिनोवायरस एक ऐसा वायरस है, जिसके कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी, हल्की सर्दी या बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

विश्‍व में कहीं आपदा आती है तो भारत पहले करता है मदद की पेशकश-पी एम मोदी

विश्‍व में कहीं आपदा आती है तो भारत पहले करता है मदद की पेशकश-पी एम मोदी

NDRF से संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें आपदा के समय राहत और बचाव के लिए अपनी क्षमता बढ़ानी होगी। हमें दुनिया में सबसे अच्छी राहत और बचाव टीम के रूप में अपनी पहचान मजबूत करनी होगी। आज विश्व में भारत के प्रति सद्भावना है। जब भी कोई आपदा आती है, भारत सबसे पहले उत्तरदाता के रूप में कार्य करता है और मदद की पेशकश करता है। चाहे नेपाल भूकंप हो, मालदीव या श्रीलंका संकट, भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया। अब दूसरे देशों का भी एनडीआरएफ पर भरोसा बढ़ रहा है। हम अपना तिरंगा लेकर जहां भी पहुंचें, वहां आश्वासन है, भारतीय टीमें आ गई हैं, तो स्थिति बेहतर होगी। हमने इसे यूक्रेन और अफगानिस्तान में भी देखा। यूक्रेन में कई देशों के लोगों के लिए ढाल बना तिरंगा।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंची

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंची

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने दिल्ली में स्थित PM संग्रहालय (PM Sangrahalaya) का दौरा किया। पिछले साल 14 अप्रैल को दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग में स्थित ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन हुआ था। यहां देश के प्रधानमंत्री रह चुकी हर शख्सियत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। करीब ढाई साल में तैयार हुए इस म्यूजियम में 23 गैलरी बनाई गई हैं। यहां पहले प्रधानमंत्री से लेकर मनमोहन सिंह तक, हर प्रधानमंत्री के नाम एक गैलरी है, जो उनकी जीवन, उनकी राजनीतिक जिंदगी और बतौर प्रधानमंत्री उनके कार्यकाल की झलकियां देता है।

तीन मूर्ति मार्ग पर 10491 स्कावयर मीटर में 306 करोड़ की लागत से बना प्रधानमंत्री संग्रहालय देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है और नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का हिस्सा है। यहां देश के पहले जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी तक 15 प्रधानमंत्रियों के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई गई है।

लाड़ली बहना योजना के फार्म 5 से भरेंगे, जानें किन कागजों की आवश्यकता है योजना से लाभ के लिए

भोपाल. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच मार्च से लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को समारोह में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन से पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र दर्ज करने

की प्रक्रिया आरंभ होगी। सभी वर्गों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है। आवेदन के समय समग्र आइडी, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र के लिए स्वघोषित आय का घोषणा पत्र मान्य होगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर के योगदान को मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्मरण

छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर के योगदान को मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्मरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरू माधव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती पर नमन किया। राष्ट्रप्रेमी योद्धा शिवाजी महाराज और राष्ट्रवादी विचारक, संगठक गुरू गोलवलकर की जयंती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया और राष्ट्र को दिए गए उनके योगदान का स्मरण किया।

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को मिली मोहलत

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को मिली मोहलत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। उन्हें रविवार,19 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कार्यालय में बुलाया गया था। CBI के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के वित्त विभाग का प्रभार संभालने वाले सिसोदिया ने कहा कि बजट बनाने में बिजी होने की वजह से वो एक सप्ताह के बाद ही पूछताछ के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। मिजी जानकारी के मुताबित सीबीआई ने उनकी मांग मान ली है। जल्द ही उन्हें नई डेट के साथ दूसरा समन भेजा जाएगा। उधर, इस मामले में सिसोदिया ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर वो पूछताछ के लिए पहुंचते तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता था।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने रविवार को अपील की कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को आबकारी नीति मामले में उनसे पूछताछ फरवरी के आखिरी हफ्ते तक टाल देनी चाहिए, क्योंकि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने के करीब तीन महीने बाद सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। केंद्रीय एजेंसी जल्द ही पूछताछ के लिए नई तारीख जारी करेगी।

एडल्ट वेबसाइट देखने के लिए जरूरी होगा पॉर्न पासपोर्ट

18 उम्र से ज्यादा को ही दिया जाएगा डिजिटल सर्टिफिकेट एवं कोड

एजेंसी /पैरिस

फ्रांस में पॉर्न पासपोर्ट जारी करने की तैयारी है। एडल्ट वेबसाइट देखने के लिए यह पासपोर्ट जरूरी होगा। इस तरह का पासपोर्ट जारी करने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश है। इसका उद्देश्य बच्चों को अश्लील दृश्य देखने से बचाना है। फ्रांस के डिजिटल मिनिस्टर जीन नोएल बैरोट के द्वारा बनाई गई यह योजना सितंबर माह से लागू हो जाएगी।

नए प्रस्ताव के अनुसार, ऐसे लोग जो खुलेपन वाले दृश्यों को देखना चाहते हैं. उन्हें सरकार का फोन एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए उन्हें एक डिजिटल सर्टिफिकेट एवं कोड दिया जाएगा। बैरोट ने बताया कि पॉर्न वेबसाइट देखने के लिए कोड की जरूरत होगी। यह व्यवस्था कुछ वैसी ही होगी जैसी कि ऑनलाइन खरीदी के वक्त बैंक से पैसा ट्रांसफर करने के लिए अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 एक ऐसा वर्ष साबित होने जा रहा है, जो हमारे बच्चों की पौनोग्राफी साइट तक पहुंच को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ऐसी वेबसाइट्स पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है, जो कि उम्र सत्यापन के इन नियमों का पालन नहीं करेंगे।

निजता व तकनीकी चिंताओं के कारण रुक गए थे प्रयास

फ्रांस में पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए थे, लेकिन निजता, तकनीकी चिताओं के कारण ये सुधार रुक गए थे। वर्तमान नियमों के मुताबिक लोगों को ऐसी सामग्रिया देखने के पहले सिर्फ एक बटन दबाकर इस बात की पुष्टि करनी होती है कि उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, लेकिन इस बात की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पिछले साल हुए चुनावों के दौरान अश्लील सामग्रियों से बच्चों की सुरक्षा के वादे “प्राथमिकता वाली अवैध सामग्री के को अपनी प्राथमिकता में रखा था। रूप में शामिल किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके

मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके

इंदौर में रविवार यानी आज दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका केंद्र इंदौर से 150 किलोमीटर दूर धार में था। भूकंप के झटके दोपहर 12.54 बजे महसूस हुए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसके पहले आज सुबह अरुणाचल में 3.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप महसूस किया गया। अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हाल के दिनों में भारत में भूकंप के कई झटके महसूस हुए हैं। तुर्कीये और सीरिया में बड़े भूकंप से लाखों की जान-माल का नुकसान हुआ।

कांग्रेस ने फिर उठाए वोटिंग मशीन पर सवाल- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस ने फिर उठाए वोटिंग मशीन पर सवाल- दिग्विजय सिंह

इन दिनों देश में इजरायल की एक जासूसी फर्म के बहाने सियासत गर्माई हुई है, जिस पर भारत समेत दुनिया के 30 से ज्यादा देशों के चुनाव में दखल देने का आरोप लगा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली फर्म की टीम एक साफ्टवेयर के जरिए भारत समेत कई देशों में फर्जी इंटरनेट मीडिया मुहिम चलाते हुए चुनावों को प्रभावित करने का काम करती है। अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम की साख पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि यदि ईवीएम से चुनाव कराना ही है तो वोटिंग के दौरान निकलने वाली वीवीपेट पर्ची को अलग से मतपेटी में डालने की व्यवस्था की जाए, ताकि इसकी भी गिनती हो सके और चुनाव में पारदर्शिता बरकरार रहे।

इस संदर्भ में रविवार सुबह दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और कहा कि भाजपा चुनावों में धांधली करती आई है। ईवीएम हैक की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लिहाजा, केंद्रीय निर्वाचन आयोग से हमारी मांग है कि वीवीपेट स्लिप सात सेकंड दिखा कर डब्बे में गिराने के बजाय मतदाता के हाथ में दे दें और वह वीवीपेट स्लिप बिना ‘चिप’ की मतपेटी (बैलट बाक्स) में डाल दें। मतपेटी की वीवीपेट स्लिप की गिनती हो जाए। दिग्विजय ने कहा कि कोई भी मशीन जिसमें ‘चिप’ लगी हो उसे हैक किया जा सकता है। इस विषय में कई प्रश्न केंद्रीय निर्वाचन आयोग से पूछे गए हैं जिनका आज तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है। देश के अधिकांश राजनीतिक दल ईवीएम से चुनाव कराए जाने पर भरोसा नहीं करते।

बागेश्‍वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श‍िवराज

बागेश्‍वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श‍िवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान 125 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में उन्होंने कहा कि उनके दिल ने उनसे कहा कि बहनों को साल में एक बार काम देने से कुछ नहीं होगा। बहनें सशक्त तो प्रदेश सशक्त, प्रदेश सशक्त तो देश सशक्त… इसलिए लाड़ली बहना योजना बनाई। साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे तो बहन को उसकी सास घी चुपड़ी रोटी खिलाएगी।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...