मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर में की नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर में की नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने नोडल विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग को प्रोजेक्ट की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीपीआर के बाद प्रोजेक्ट का स्वरूप और स्थिति क्लीयर हो जाएगी। इसमें विशेष रूप से यह भी देखा जाये कि पर्यावरण और नर्मदा संरक्षण में किसी प्रकार की कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट फेज में पूर्ण किया जायेगा

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रोजेक्ट के फंडिंग स्ट्रक्चर की जानकारी देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को फेजेज में किया जाये। प्रथम फेज लगभग 200 करोड़ रूपये का होगा। इसमें घाटों का उन्नयन और साफ-सफाई, नर्मदा बफर जोन में वृक्षा-रोपण, बायो-डायवर्सिटी, लेंड स्केप, लोक- प्रसाधन इत्यादि को शामिल किया गया है। उन्होंने प्रथम फेस का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में 400 करोड़ रूपये से नर्मदा-पथ सहित अन्य विकास कार्य किये जाना हैं। इसमें नर्मदा ग्राम, नर्मदा वाटिका और 15 किलोमीटर का नर्मदा-पथ भी होगा। साथ ही नर्मदा रिसर्च सेंटर, बायो-डायवर्सिटी कंजर्वेशन, वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोरेमेडिएशन, पार्किंग आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रोजेक्ट का थर्ड फेस अनुमानित 300 करोड़ रूपये का होगा। इसमें फेज 1 और 2 के घटकों को शामिल करते हुए घाटों के डेवलपमेंट एवं कंजर्वेशन क्षेत्र में कार्य कर रही एजेंसी से प्रस्ताव तैयार करवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट में लगभग 1042 करोड़ रूपए की लागत आएगी। नोडल विभाग और जिला प्रशासन इस काम को गति दें। उन्होंने कहा कि नर्मदा के किनारे 300 मीटर क्षेत्र में निर्माण को लेकर हाई कोर्ट के जो निर्देश है, उसके संबंध में हाई कोर्ट को पत्र लिखा जाये और इस कार्य में एडवोकेट जनरल समन्वय करें।

Air India एयरोस्पेस कंपनी Airbus से 250 नए विमान खरीदेगी

Air India एयरोस्पेस कंपनी Airbus से 250 नए विमान खरीदेगी

टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने का निर्णय लिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस डील के तहत एयर इंडिया एयरबस से 250 विमान खरीदेगा, जिनमें से 40 वाइड-बॉडी A350 प्लेन और 210 नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट होंगे। इसके साथ ही टाटा ने अब तक का सबसे बड़े एविएशन सौदे को मंजूरी दे दी है। एयरबस के साथ किया गया यह सौदा एअर इंडिया द्वारा 470 विमानों के विशाल ऑर्डर का हिस्सा है, जिसमें बोइंग से 220 विमानों की डील भी शामिल है।

Airbus-Air India डील कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रतन टाटा, पीएम नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और एयरबस के मुख्य कार्यकारी गुइलौमे फाउरी (Guillaume Faury) भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एयर इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अहम सौदा भारत और फ्रांस के बीच गहरे होते संबंधों को दिखाता है।

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी इस डील पर खुशी जताई है और कहा कि इससे ब्रिटेन को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से ब्रिटेन के वेल्स और डर्बीशायर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगा और हमारे निर्यात के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। आपको बता दें कि एयर बस के विमानों के इंजन ब्रिटिश कंपनी रोल्स-रॉयस बनाती है, जो विमान इंजन बनाने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से निकलेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा-2023 चुनावी रण में

भोपाल, प्रदेश में लंबे से मध्य आंच में चल रही चुनावी राजनीति अब पूरी तरह तपिश देने वाली होने वाली है।

गर्मा गरम तंज, रणनीति से भरे बयानों से समसायिक घटना क्रम को सुर्ख करने में राजनीतिक अखाड़े के उस्ताद, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव के रण 2023 की शुरुआत भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 17 फरवरी से दौरा कर करेंगे। इसी के साथ उनका प्रदेशभर में सघन दौरा कार्यक्रम चालू हो जायेगा। माना जाता है 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी लेकिन इस साल 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह सभी 230 सीटों पर पहुंचने की तैयारी में हैं.

 

कांग्रेस के संघर्षशील नेता युवा नेता राहुल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में पूरी कांग्रेस एकजुट है और हमारे अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशों पर हम एकजुटता के साथ कार्य कर रहे है। जैसा हमे ज्ञात हुआ है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से प्रदेशव्यापी दौरा शुरू कर रहे है जिससे कांग्रेस में मजबूती आयेगी, युवाओं में जोश बढेगा।

सर्वधर्म सी सेक्टर में सड़क निर्माण में भेदभाव और समानता के अधिकार का उल्लंघन करने की जानकारी देता लेटर लिखा वकील ने

भोपाल, नगर निगम भोपाल के वार्ड 82 कोलार रोड क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता सुमित कुमार रजक ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शिकायत जारी की है जिसमें उन्होंने जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।

उन्होंने जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए लिखा है

” महोदय,
निवेदन है कि सर्वधर्म कॉलोनी सी सेक्टर कोलार रोड वार्ड क्रमांक 82 में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें अन्य रहवासियों के घर के सामने की सी सी सड़क का निर्माण किया गया तथा सिर्फ सी 264,265 वह 266 के सामने सड़क का निर्माण न कर जनता के समानता के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है।

महोदय से निवेदन है कि इस और ध्यान देकर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
धन्यवाद ”

अधिवक्ता ने सुमित कुमार रजक ने बताया की उनके निवास के सामने की सड़क का काम छोड़कर ठेकेदार चला गया। निर्माण कार्य देख रहे मिश्रा (पूरा नही बताया) ने स्पष्ट रूप से कहा की आपके सामने की सड़क नहीं बनेगी। सुमित कुमार रजक बेहद दुखी है उन्होंने बताया में पेशे से वकील हूँ, मैंने जिला बार एसोसिएशन में भी मामले की जानकारी दे दी है। सुमित कुमार रजक आरएसएस से जुड़े रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने किस लालच में लोगों घर के गेट के अंदर तक सड़क निर्माण के लिए लाया गया मैटेरियल से निर्माण किया।

वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा का कहना ये गलत है ठेकेदार से बात की गई है जल्द सड़क पूरी बनवा दी जायेगी। तकनीकी कारण से सड़क का कुछ स्थान छोड़ा गया है।

कोलार की बड़ी खबरें 

कोलार सिक्स लेन रोड की चौड़ाई देख, किनारे के पक्के निर्माण वालों में बैचेनी

ASI जयकुमार के साहसिक कार्य की चारों तरफ प्रशंसा, बिल्डिंग से कूदे छात्र की बचाई जान

दो साल की मासूम को नगर निगम भोपाल के कचरा उठाने वाले वाहन ने टक्कर मारी, मासूम की मौत

उपनगर कोलार में महापौर का फीका रहा स्वागत, नहीं पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता

कोलार सिक्स लेन रोड की चौड़ाई देख, किनारे के पक्के निर्माण वालों में बैचेनी

Vaibhav marriage garden kolar road bhopla

भोपाल, राजधानी की प्रमुख विकास योजनाओं के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक कोलार सिक्स लेन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। डी-मार्ट तरफ से प्रॉजेक्ट अब नयापुरा आबादी क्षेत्र से होता हुआ कोलार थाने के सामने तक अपनी चौड़ाई को रेखांकित करता दिखाई देने लगा है।

 

आलोक धाम के अंदर लगे हाइटेंशन लाइन के नये पोल और सामने वसंत साहू और पाटीदार हार्डवेयर के सामने लगे पोल सड़क की चौड़ाई स्पष्ठ बता रहे है कि कई पक्के निर्माण को अब जल्द हटाते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ेगा।

सीवेज, पानी और बिजली लाइन में उलझी गुत्थी

मुख्य मार्ग की जानी पहचानी कोलार पाइप लाइन को खत्म कर दिया गया है। उपनगर कोलार में जिस केरवा डेम की पानी पाइप लाइन से सप्लाई करने वाली टँकीयो को भरा जाता है उसे शिफ्ट कर आलोक धाम तरफ से निकला जा रहा है। देखने मे आ रहा है कि शिफ्ट की जा रही केरवा लाइन की सड़क से दूरी फाइन एवेन्यू के सामने से कर्व देते हुए आलोक धाम से बचाते हुए निकली जा रही है। पाटीदार हार्डवेयर के संचालक ने आपत्ति जताते हुए बताया की ये देखिए क्या हो रहा है? क्या व्यक्ति व्यक्ति में भेदभाव कर कार्य होगा?

प्रशासन स्तर पर जानकारी लेने पर पता चला है की अभी केरवा लाइन का कार्य आलोक धाम तक ही हो रहा है। जल्द राजस्व, नगर निगम (जलकार्य, सीवेज), पीडब्ल्यूडी सयुक्त बैठक करेंगे, सभी की सहमति से कार्य होगा। जानकारों का कहना है अभी विकास यात्रा चल रही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की व्यस्त के कारण अभी किसी भी निर्माण को नही तोड़ा जायेगा, संयुक्त बैठक के बाद ही निर्णय होगा।

Kolar six lane road development project

सीवेज नेटवर्क किस तरफ शिफ्ट होगा ये अभी चर्चा का विषय है। चर्चा है की सीवेज नेटवर्क फ़ाईन एवेन्यू व्यापारिक काम्प्लेक्स तरफ शिफ्ट होता है तो 110 फिट चिन्हित क्षेत्र में नेटवर्क डालने में कठिनाई का सामना करना होगा, विवाद की स्थिति बनेगी। आज भी थाने के सामने अकबरपुर के लोगों ने अपने घर मे बिजली पोल नही लगाने दिये।

कोलार की बड़ी खबरें 

ASI जयकुमार के साहसिक कार्य की चारों तरफ प्रशंसा, बिल्डिंग से कूदे छात्र की बचाई जान

दो साल की मासूम को नगर निगम भोपाल के कचरा उठाने वाले वाहन ने टक्कर मारी, मासूम की मौत

उपनगर कोलार में महापौर का फीका रहा स्वागत, नहीं पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता

मेघालय के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी

मेघालय के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित भी किया।

 

जेपी नड्डा ने कहा, “मुझे मेघालय के लिए घोषणापत्र पेश करते हुए खुशी हो रही है। मेघालय संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध राज्य है। राज्य के समृद्ध होने की बहुत गुंजाइश है और हम भाजपा के नेतृत्व में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।” नड्डा ने आगे कहा कि विकास के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा है और मेघालय भी इससे निपटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार राज्य के विकास में बाधक रहा है।

मेगा मेघालय’ की आकांक्षा

नड्डा ने कहा कि स्पीड, स्केल और स्किल तीन पहलू हैं जिन्हें अच्छी तरह से मैनेज किया जाना है। हमें राज्य के लिए बड़ी कल्पना करनी है- हम ‘𝐌𝐞𝐠𝐚 𝐌𝐞𝐠𝐡𝐚𝐥𝐚𝐲𝐚’ की आकांक्षा रखते हैं। हमें एक मजबूत मेघालय चाहिए, जो मजबूत बीजेपी से ही संभव है।

 

7वां वेतन आयोग लागू करेंगे

नड्डा ने इस दौरान लोकलुभावन वादे भी किये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेघालय में 7वां वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है। साथ ही, हम किसानों के लाभ के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत वार्षिक वित्तीय सहायता को 2,000 रुपये तक बढ़ाएंगे।

टीम इंडिया सभी प्रारूपों में बनी नंबर-1

टीम इंडिया सभी प्रारूपों में बनी नंबर-1

भारतीय टीम ने बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर-1 टीम बन गई है। इससे पहले ‘मेन इन ब्ल्यू’ वनडे और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शीर्ष स्थान पर काबिज थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय टीम तीनों प्रारूपों में एकसाथ शीर्ष पर काबिज हो।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में नागपुर टेस्ट खत्म हुआ, जिसके बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग जारी हुई। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय टीम के टेस्ट रैंकिंग में 115 रेटिंग है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग अंक है। टेस्ट टीम रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम 106 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड (100 रेटिंग) और दक्षिण अफ्रीका (85) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर जमे हुए हैं।

कैबिनेट ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दी 

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी

कैबिनेट ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को मजबूत करने को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगले 5 वर्षों में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4800 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजना- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दी। ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक लागू किया जाएगा।

 

योजना के लिए ₹4800 करोड़ का वित्तीय आवंटन किया गया है। यह कार्यक्रम उत्तरी सीमा पर 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देगा। जनवरी 2020 में #ITBP के 47 नए बॉर्डर आउटपोस्ट और 12 स्टेजिंग कैंप की स्थापना को अनुमोदित किया गया था।

 

उसको पूरा करने के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता होगी जिसके लिए मंत्रिमंडल ने 7 नई बटालियन के लिए अनुमति दी है। प्रत्येक आच्छादित पंचायत में नई प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) की स्थापना की जाएगी, शुरूआती लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स / डेयरी / मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना करना है।

महिला वर्ल्डकप मे भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम पर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जाएगा। विस्फोटक ओपनर स्मृति मंधाना की वापसी से भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।

 

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम बुधवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपनी विजयी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान संभालेगी। वहीं हेली मैथ्यूज के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी।

5 दिन की रिमांड पर साहिल

5 दिन की रिमांड पर साहिल

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव में हुए निक्की यादव हत्याकांड मामले (Nikki Yadav Murder Case) में दिल्ली की अदालत ने आरोपी साहिल गहलोत को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की थी।

मित्राऊं के रहने वाले साहिल पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की कार में गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव खाली प्लाट में स्थित अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छिपा दिया। वारदात के अगले दिन उसने दूसरी युवती से शादी भी कर ली।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...