न्यूजीलैंड में भूकंप का तगड़ा झटका

न्यूजीलैंड में भूकंप का तगड़ा झटका

तुर्किये और सीरिया में तबाही के मंजर जारी है। ताजा खबर यह है कि अब न्यूजीलैंड में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई है।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप आया। सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट ने कहा कि झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था।

अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए है। राहत तथा बचाव कार्य टीमों को तैनात किया गया है। सुनामी की आशंका के बाद समुद्र तट पर भी नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन में सुलझाए पुराने प्रकरण

मुख्यमंत्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन में सुलझाए पुराने प्रकरण

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समाधान ऑनलाइन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न जिलों के आवेदकों की लंबित समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करवाया। मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों, जिलों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने वाले अधिकारियों को बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न प्रकरणों में विलंब के दोषी एक विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकने, एक पटवारी के निलंबन, एक प्रकरण में विभागीय जाँच, दो तहसीलदार की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने और एक प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने सीधी जिले की आवेदिका नीतू पटेल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सहायता राशि प्राप्त न होने की शिकायत पर आवेदिका को 51 हजार रूपए की राशि का भुगतान करवाया है। जनपद कार्यालय सीधी को भविष्य में ऐसे प्रकरणों में तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह के एक अन्य प्रकरण में उमरिया जिले के पुरूषोत्तम सिंह के आवेदन पर भी आवश्यक कार्यवाही करते हुए सहायता राशि का भुगतान करवाया गया। सिंगरौली जिले के आवेदक श्री बृजेश की शिकायत पर भी समाधान की कार्यवाही की गई। इस प्रकरण में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरण का निराकरण करने वाले अधिकारी द्वारा मोबाइल नंबर परिवर्तित कर दिए जाने से विलंब हुआ था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों के निराकरण के लिए दायित्व निभा रहे अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा का दुरूपयोग न किया जाए।

विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री चौहान

विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि “लाडली बहना योजना” से घर परिवार के साथ ही देश और प्रदेश भी सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय विधायक विष्णु खत्री और रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष सुशील शर्मा भी पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ। मैं मुख्यमंत्री बाद में हूँ और भांजे-भांजियों का मामा, बहिनों का भाई और बड़े-बुजुर्गों का बेटा पहले हूँ। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं से परिवार के विकास और कल्याण की योजनाएं लेकर वे बैरसिया आए है। उन्होंने सबसे पहले बहनों से संवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह भाई रक्षाबंधन तो ठीक अब हर माह एक हजार रूपए की राशि अपनी गरीब और 5 एकड़ से कम के किसान परिवारों की बहनों को भेजेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5 मार्च से गाँव-गाँव शिविर लगा कर लाड़ली बहनों के अप्रैल तक फार्म भरवाए जायेंगे और जून माह से एक हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर एक हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आर्थिक स्वावलंबन से परिवार सशक्त हो और प्रेम भाव में भी वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी और कन्या विवाह योजनाएँ सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाएँ हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व की जन-हितैषी योजनाओं को पिछली सरकार द्वारा बंद करने की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों पर ब्याज की गठरी को उनकी सरकार उतार देगी और किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरसिया में सर्वे करवा कर सिंचाई योजनाओं का निर्माण करवाया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने की कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने की कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जन-कल्याणकारी तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने के अपने अनुभव जन-सामान्य से साझा करने के अवसर प्रदान किए जाएँ। जिला स्तर पर हो रहे कार्यक्रमों में संवाद के लिए विशेष सत्र रखा जाए। हितग्राही स्वयं बताएँ कि वे योजनाओं से कैसे जुड़े और उनके जीवन में इससे क्या बदलाव आए हैं। इस प्रकार के अनुभव साझा करने से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी। वे स्वयं भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होकर लाभ उठाएंगे।

 

मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में 15 फरवरी को रीवा एयरपोर्ट के शिलान्यास तथा 17 फरवरी को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे।

15 फरवरी को रीवा में होगा महिला सम्मेलन

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास विंध्य क्षेत्र के विकास की गारंटी है। इससे रीवा सहित सीधी, सतना, सिंगरौली और पन्ना की देश के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। रीवा में महिला सम्मेलन भी होगा, जिसमें लाड़ली लक्ष्मी, महिला खेल प्रतिभाओं और उद्यमी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान रीवा के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के हितग्राहियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन होगा। मुख्यमंत्री चौहान 800 करोड़ रूपये से अधिक लागत के कार्यों के भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 5 सी.एम. राइज स्कूल भी हैं।

आज से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

आज से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की ओर से छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में देशभर के 38,83,710 छात्र शामिल होने जा रहे हैं। ये परीक्षा देशभर के 7250 केंद्रों और विदेशों में 26 केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।

10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की पहली परीक्षा पेंटिग और 12वीं की उद्यमिता की होगी। 10वीं के कुल 76 विषयों और 12वीं के कुल 115 विषयों की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है। इससे परीक्षा के दौरान किसी तरह के तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस ने शहडोल की पूजा को एक करोड़ 90 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने शहडोल की पूजा को एक करोड़ 90 लाख में खरीदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार को मुंबई इंडियंस ने बोली लगाकर 1.9 करोड़ में खरीद लिया है। यह दिन उनके जीवन के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। पहली बार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जा रही हैं।

सबसे ज्यादा खुशी पूजा के पिता बंधनराम वस्त्रकार को है । उनका कहना है कि पूजा पांचवीं में पढ़ती थी तब से ही बल्ला उठाकर मैदान में खेलने जाती थी और आज वह दिन है कि उसे पूरा विश्व क्रिकेट की दुनिया का कोहिनूर हीरा मान रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा गर्व हो रहा है क्योंकि उनकी बेटी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगी और एक सामान्य से परिवार से इतने बड़े मुकाम पर पहुंची है जिससे वास्तव में खुशी का अवसर है।

उन्होंने यह भी बताया कि दो बार घुटने की चोट से ग्रसित होने के बाद भी उसने अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा। उसका लक्ष्य था क्रिकेट.. क्रिकेट.. क्रिकेट…। कोरोना काल में जब घर में थी तब भी वह लगातार अपनी छत पर प्रैक्टिस में लगी रहती थी और फिजिकल अभ्यास करती रहती थी।

मुख्यमंत्री ने किया सुपर कॉरिडोर पर यश टेक्नोलॉजी के आईटी केम्पस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सुपर कॉरिडोर पर यश टेक्नोलॉजी के आईटी केम्पस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ऊँची आर्थिक उड़ान के लिए तैयार है। प्रदेश 19.76 प्रतिशत के साथ देश में सबसे तीव्र गति से आर्थिक विकास करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात सोमवार को इंदौर के सुपर कॉरिडोर में यश टेक्नोलॉजी द्वारा बनाए गए अत्याधुनिक और सबसे बड़े केम्पस का शुभारंभ करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर मेरे ही नहीं हम सबके सपनों का शहर है। एक सपना आज यश टेक्नोलॉजी ने पूरा किया। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह केम्पस बैंगलुरू, पूना, हैदराबाद से कहीं अधिक हरा- भरा है। चौहान ने कहा कि अब भारत सही समय पर सही कदम उठाता है। इंदौर प्रकल्प युवा वर्ग को रोजगार देने वाला है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, यश टेक्नोलॉजी के सीईओ मनोज बाहेती और प्रबंध निर्देशक कीर्ति बाहेती भी मौजूद थे।

ढाई हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, लक्ष्य साढ़े 12 हजार रोजगार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यश टेक्नोलॉजी की कीर्ति बढ़े। आज 5 एकड़ में 250 करोड़ रूपए की लागत से बनाए केम्पस में 2,500 लोगों को रोजगार देने वाला यश टेक्नोलॉजी जल्दी ही अपने 12 हजार 500 लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य को प्राप्त करे। दुनिया में भारत की प्रतिभा ने अपना लोहा मनवाया है। बैतूल जिले से निकल कर बाहेती ने अमेरिका में अपने टेंलेट की धूम मचा दी है। हम नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बन रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतीक स्परूप 5 युवाओं को ऑफर लेटर दिए।

सुपर कॉरिडोर में मिलेगा 20 हजार युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में 22 हजार एकड़ में सुपर कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें विकसित होने वाले टेक्नोलॉजी पार्क में 400 करोड़ रूपए की लागत से स्टार्टअप के लिए ऑफिस बनाए जा रहे हैं। इसमें 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहाँ 10 हजार लोगों की क्षमता का सर्व सुविधायुक्त कन्वेन्शन सेंटर भी बनाया जा रहा है। आईटी के लिए ईको सिस्टम भी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में जी-20, कृषि कार्य समूह की पहली बैठक को किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने इंदौर में जी-20, कृषि कार्य समूह की पहली बैठक को किया संबोधित

मुख्यमंत्री चौहान ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अतिथि देवो भव: की भावना के साथ जी-20 के सम्मेलन में पधारे अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन का ध्येय वाक्य “एक धरती-एक परिवार-एक भविष्य” भारतीय विचार परम्परा में सदियों से विद्यमान है। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् का श्लोक सभी के सुखी, मंगलमयी, रोगमुक्त होने और सबके कल्याण की कामना करता है। भारत जियो और जीने दो के सिद्धांत को मानता और उसको क्रियान्वित करता है। जी-20 की सोच भी इसी के अनुरूप है। लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण खाद्य सुरक्षा आज विश्व के सामने महत्वपूर्ण विचारणीय विषय है। विश्व का मात्र 12 प्रतिशत भू-भाग कृषि के योग्य है। वर्ष 2030 तक खाद्यान्न की माँग 345 बिलियन टन हो जाएगी, जबकि वर्ष 2000 में यह माँग 192 बिलियन टन थी। यह प्रत्यक्ष है कि न तो कृषि भूमि में वृद्धि होने वाली है और न ही हमारे प्राकृतिक संसाधन बढ़ने वाले हैं। यह गंभीर चिंतन का विषय है कि कृषि योग्य भूमि का हम समुचित उपयोग भी करें और कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए हम उपयुक्त प्रयास भी करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं स्वयं भी एक किसान हूँ। मैंने अपनी आजीविका का निर्वहन कृषि गतिविधियों से करने का प्रण लिया है। भारत में कृषि को श्रेष्ठतम कार्य माना गया है। भारत में बड़ी संख्या में लोग आज भी कृषि कार्य में लगे हैं। मैं स्वयं भी माह में एक बार अपने खेत पर अवश्य जाता हूँ और खेती में नवाचार का प्रयास भी करता हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यदि हमें दुनिया की खाद्यान्न की आवश्यकता को पूर्ण करना है तो हमें प्रतिबद्धता के साथ कुछ कार्य करने होंगे। पहले तो हमें उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके लिए मैकेनाइजेशन, डिजिटलाइजेशन, नई तकनीक और नए बीज के उपयोग को निरंतर प्रोत्साहित करना होगा। इस दिशा में मध्यप्रदेश में लगातार प्रयास हो रहे हैं। छोटे-बड़े किसानों, महिलाओं और युवाओं को नई तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित करना होगा। इससे आवश्यकता अनुसार खाद्यान्न की आपूर्ति में सहायता मिलेगी।

दो साल की मासूम को नगर निगम भोपाल के कचरा उठाने वाले वाहन ने टक्कर मारी, मासूम की मौत

भोपाल, कोलार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। नगर निगम भोपाल के।जोन 19, वार्ड 84 के प्रियंका नगर में कचरा उठाने वाले वाहन ने एक दो साल की मासूम को रौंद दिया। घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। कोलार थाना पुलिस के मुताबिक प्रियंका नगर में रहने वाली दो वर्षीय वैदांगी ठाकुर घर पर रहती थी। उसके पिता निजी काम करती है, मां गृहणी हैं। मंगलवार सुबह प्रियंका नगर में नगर निगम की कचरा गाड़ी कचरा लेने आई थी। वह अपनी मां के साथ कचरा देने के लिए बाहर पहुंची तो इस दौरान वह खेलती- खेलती कचरा वाहन के सामने कब पहुंच गई, कचरा वाहन के चालक को पता नहीं चला। इस दौरान कचरा वाहन के चालक ने वाहन स्‍टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इससे बच्ची के ऊपर से वाहन निकल गए, जब लोगों ने बच्ची को वाहन के नीचे देखा , तब चालक ने वाहन को रोका और बच्ची को नीचे देखकर वह माैके पर ही वाहन को छोड़कर भाग निकला। बाद में बच्ची के स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर बच्ची को डाक्टरों ने चेककर मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्वजन गहरे सदमें में हैं। वह किसी से बात नहीं कर रहे हैं।

अभी हाल ही में जोन 18 में वार्ड 83 के फाइन एवेन्यू फेस 2 में एक बुजुर्ग को भी कचरा उठाने वाले वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें गहरी चोटे आई है अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मासूम की मौत पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने संवेदना व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन से परिवार को उचित मदद करने और मुआवजा देने के निर्देश दिए है।

खबर लिखें जाने तक गाड़ी ड्राइवर फरार है, कोलार पुलिस द्वारा ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ पौधे रोपे

मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ पौधे रोपे

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्पर्श जैन तथा आयुषी जैन ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी 45 दिन की बेटी सानवी को दुलार कर आशीर्वाद दिया। सर्व मनोज जैन, मनु जैन, सौमिल और सीमा जैन ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रशांत मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। विजय दुबे, हरिओम त्रिपाठी तथा संजीव राय भी साथ थे।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...