प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश भर में वीआइपी कल्चर समाप्त कर दिया गया है, नेताओं की गाड़ी से लालबत्ती उतर चुकी है, लेकिन अधिकारियों में वीआइपी कल्चर अब भी बना हुआ है। कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए आए अधिकारियों के वाहनों पर फिर रंग-बिरंगी बत्तियां नजर आईं। एक कलेक्टर तो देर रात अपने वाहन में बत्ती जलाकर घूमते मिले। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बत्ती कल्चर खत्म करने के लिए ही वाहन से बत्ती हटवाई थी, लेकिन अब वही स्थिति बनने लगी।
अधिकारियों के वाहनों में लगे हैं हूटर
मंत्रालय के प्रांगण में प्रदेशभर के ऐसे दस से अधिक जिला कलेक्टरों के वाहन पर हूटर के साथ एम्बर (रंग-बिरंगी) बत्ती लगी हुई मिली। इनमें रीवा कलेक्टर का वाहन क्रमांक एमपी-17/जेडए 1553, नरसिंहपुर कलेक्टर का वाहन क्रमांक एमपी-49/टीआइ-1229, छिंदवाड़ा कलेक्टर का वाहन क्रमांक एमपी-28/बीडी-4325 और शहडोल कलेक्टर का वाहन क्रमांक एमपी-18/बीबी 8089 सहित देवास एवं अन्य जिलों के कलेक्टरों के वाहनों में हूटर और एम्बर चमचमाते नजर आए।
जिले के बाहर वाहन में बत्ती का नहीं कर सकते उपयोग
परिवहन विभाग ने कहा कि जिला स्तर का अधिकारी अपने जिले के अंदर भ्रमण के दौरान वाहन में बत्ती लगा सकता है, लेकिन जिले की सीमा से बाहर अपने वाहन में किसी भी प्रकार की बत्ती लगाने की अनुमति नहीं है। कलेक्टर को भी जिलादंडाधिकारी होने के नाते वाहन में एम्बर लगाने की अनुमति है, लेकिन जिले के बाहर आने पर वाहन से एम्बर उतारना या उसे ढंकने का प्रविधान है।
फिर से रंग-बिरंगी बत्तियां मध्य प्रदेश में अधिकारियों के वाहन पर सजने लगीं
अति हर बात की बुरी, मार्यादा में रहकर ही काम करना चाहिए – जया किशोरी
अति हर बात की बुरी होती है। इसलिए मर्यादा में रहकर ही हमें हर काम करना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी जीवन में न आए। जो खुद की चिंता नहीं करते हैं, उसकी चिंता भगवान करते हैं। जो जीवन में अच्छा है वही करते हैं। अपने जीवन की बागडोर भगवान के भरोसे छोड़िए, प्रभु स्वयं संभालने आ जाते हैं। यह बात हिंदू सनातन जागृति मंच समिति के तत्वावधान में वार्को सिटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन जया किशोरी ने कही। जया किशोरी की भागवत कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने कथा पांडाल में पहुंचकर कथा का लाभ लिया।
दो घंटे देरी से आने से श्रद्धालुओं को कथावाचक का इंतजार करना पड़ा। आधा घंटा स्वागत, सम्मान के बाद ढाई घंटे बाद कथा प्रारंभ हुई। व्यवस्था के लिए सात थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। एक आरक्षक की अभद्रता के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई। कथा के दौरान जया किशोरी ने व्यास की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेदव्यास ने संपूर्ण वेद में उपनिषदों का सार लिख दिया है। भगवान के तीन स्वरूप होना बताया। विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए उनके रूपों को वर्णित किया। इसमें प्रथम सत्य, द्वितीय चित्त, तृतीय आनंद अर्थात सच्चिदानंद भगवान। धन दौलत, पद, प्रतिष्ठा, मिलना कठिन नहीं है, पर सब कुछ प्राप्त करने के बाद उसे बनाए रखना कठिन है। पद मिलने के बाद व्यक्ति उसका दुरुपयोग करने लगता है, जिसकी वजह से उसे पद-प्रतिष्ठा सब गंवानी पड़ती है।
मुख्यमंत्री चौहान दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन का करेंगे लोकार्पण
दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार का सर्वसुविधायुक्त “मध्य प्रदेश भवन” तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण आज शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में करेंगे।
150 करोड़ रुपये की लागत से चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में बना यह भवन किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। छह मंजिला इस भवन में 104 कमरे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ विकास यात्रा को लेकर चर्चा भी करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 40 साल की आवश्यकता को देखते हुए नया भवन तैयार किया गया है। इसमें 66 डीलक्स, 38 सामान्य के साथ चार वीआइपी कमरे हैं।
मेहमानों को ठहराने के लिए कक्षों में सभी आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। भवन के कांफ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था है। साथ ही 250 लोगों के बैठने के लिए आडिटोरियम भी बनाया गया है। वीआइपी लाउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोगों और सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
भोलेनाथ की पूजा गुरु प्रदोष के दिन सर्वोत्तम मुहूर्त में करें
हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है, फिलहाल माघ का महीना चल रहा है और इस महीने के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 2 फरवरी 2023, गुरुवार के दिन है।
इस दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
गुरु प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त
इस बार प्रदोष व्रत बहुत ही शुभ योगों में आया है। गुरु प्रदोष की पूजा के समय अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त बना है। पंडित जी ने बताया कि 02 फरवरी को शाम 04 बजकर 26 मिनट से माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है और 03 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा।
चूंकि प्रदोष की पूजा शाम के समय होती है इसलिए 2 फरवरी के दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा और प्रदोष काल में पूजा भी की जाएगी।
गुरु प्रदोष 2023 पूजा मुहूर्त
02 फरवरी को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 38 मिनट तक है। इस समय में अमृत-सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से शाम 07 बजकर 39 मिनट तक है। इस मुहूर्त में भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
फाइनल हुई सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग ड्रेस
बॉलीवुड के सबसे चर्चा में रहने वाले कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में काफी बिजी चल रहे हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि ये स्टनिंग कपल 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि कियारा और सिद्धार्थ शादी इस खबर पर अभी चुप्पी साध रखी है। लेकिन दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। वहीं अब कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए स्पेशल तैयारियां कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि कपल जल्द ही शादी की घोषणा करेंगे।
भारत ने कीवीज को 168 रनों से हराया
शुभमन गिल के नाबाद 126 और हार्दिक पांड्या के चार विकेट की मदद से भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 168 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की टी20 में सबसे बड़ी जीत है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 66 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली।
यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच था। भारत ने पहले बल्लेंबाजी करते हुए भारत ने 234 रन बनाए। इसमें शुभमन गिल ने बेहद आक्रामक बल्लेमबाजी करते हुए केवल 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। शुभमन गिल के बदौलत भारत ने 20 ओवर में 234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन चाहिए। शुभमन गिल ने 126 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 44 रन की तूफानी पारी खेली।
टॉस जीतकर हार्दिक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन का विकेट जल्दी गिरने के बाद यह फैसला गलत लग रहा था, लेकिन राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने तेजी से रन बनाने जारी रखे। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेली।
सीएम शिवराज ने विधानसभा चुनावों में सफलता के लिए लाड़ली बहना योजना लाए
आधी आबादी का पूरा समर्थन और सत्ता बरकरार, इस फार्मूले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 15 साल बाद नए अंदाज में दोहराने की तैयारी में दिख रहे हैं। 2007 में अपनी पहली पारी में उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू कर बेटियों को आगे बढ़ाने की जो पहल की, उससे उन्हें 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में सफलता मिली।
विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता
2018 के चुनाव में हार से सबक लेते हुए इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वे खासे सतर्क हैं और उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाड़ली बहना योजना की घोषणा कर दी है। इसके तहत वह प्रदेश की उन सभी गरीब एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये देंगे, जो आयकर सीमा से बाहर हैं।
मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं दायरे में आएंगी
मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस दायरे में आएंगी। ऐसे में सरकार पर प्रति वर्ष 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च बढ़ सकता है। प्रदेश में दो करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता हैं। योजना का प्रारूप अभी तैयार होना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन शिवराज आश्वस्त कर रहे हैं कि रक्षाबंधन तक लाड़ली बहनों के खातों में पैसे आने शुरू हो सकते हैं।
हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन
दरअसल, चौहान अलग तरीके की सोशल इंजीनियरिंग पर काम करते रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, किसानों को सम्मान निधि के साथ अतिरिक्त 4000 रुपये देने हों या हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन कर 12 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना।
तमिलनाडु में बेमौसम बारिश का कहर
देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में अभी ठंड का असर बना हुआ है। ताजा खबर तमिलनाडु से है जहां बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
तमिलनाडु के नागापट्टिनम में बुधवार रात से बेमौसम बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार की छुट्टी घोषित कर दी गई। तिरुवरुर जिले के स्कूलों ने भी गुरुवार को छुट्टी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीलंका के तट से लगभग 80 किमी दूर और तमिलनाडु के कराईकल से 400 किमी दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक सिस्टम बना है जिसका कारण बारिश हो रही है।
संभागायुक्त, आईजी, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने संबोधित किया
मुख्यमंत्र चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पुलिस प्रशासन पर हमें गर्व है। प्रदेश पर जब भी संकट आया पुलिस प्रशासन के साथियों ने दिन-रात एक कर काम किया और प्रदेशवासियों को राहत पहुँचाई। कोविड का कठिन दौर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हमारे अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी जान दाँव पर लगा कर व्यवस्थाएँ संभाली और कुछ लोग इसमें शहीद भी हुए। कोविड काल में प्रदेश में सेवा का नया अध्याय रचा गया। पुलिस ने देशभक्ति और जन-सेवा के मूल मंत्र को साकार किया। प्रदेशवासियों को हमसे बहुत अपेक्षाएँ हैं, टीम मध्यप्रदेश बेहतर कार्य कर रही है, पर सुधार की गुजाइंश सदैव बनी रहती है।
मुख्यमंत्री चौहान कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन के प्रथम-सत्र को संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में हुई कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित राज्य स्तरीय अधिकारी, संभागायुक्त, आईजी, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
हमारी प्रतिबद्धता और निरंतर चलने वाले अभियान से डकैती और नक्सल समस्या नियंत्रण में
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ सभी माफिया गतिविधियों को समाप्त कर दिया गया है। डकैती उन्मूलन के साथ ही नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। प्रदेश में एक करोड़ 14 लाख के इनामी 6 नक्सलियों को समाप्त करने के लिए हॉक फोर्स बधाई की पात्र है। प्रदेश में नक्सली गतिविधियाँ केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर शेष हैं। प्रदेश के अंदरूनी जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह हमारी प्रतिबद्धता और निरंतर चलने वाले अभियान का ही परिणाम है।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री सत्यनारायण श्रीवास्तव की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. सत्यनारायण श्रीवास्तव की स्मृति में 42 वीं पुण्य-तिथि पर पौधा लगाया। एक फरवरी को मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, खिरनी और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्रीवास्तव का स्मरण किया। पौध-रोपण में स्व. सत्यनारायण श्रीवास्तव के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार मलय श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, वीथिका श्रीवास्तव व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
राजधानी के वरिष्ठ मीडियाकर्मी श्री विवेक पटैया ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में सुधीर दंडोतिया, श्रीधाम सरकार, महेंद्र ठाकुर एवं श्री मोहित भी सम्मिलित हुए।
सामाजिक संस्था चित्रांश ग्रुप के 20 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। उनके साथ ग्रुप के कुणाल श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव ने पौधे लगाएं। इस मौके पर दिलीप जाट, विनोद कुशवाहा, अभिषेक भटनागर भी साथ थे।
इंडिया टुडे मीडिया समूह के आज तक न्यूज़ चैनल के जनरल मैनेजर विनय शर्मा ने अपने जन्म-दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधे लगाए। उनकी पत्नी रेखा शर्मा तथा पुत्र किंशुक व सिद्धार्थ भी साथ थे। पौध-रोपण में दीपक बैरागी, दुर्गेश चिलोरिया, योगेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी, नवीन यादव, शिल्पा पवार व आराध्या भी सम्मिलित हुई।














