स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का मुख्यमंत्री चौहान ने आशीर्वाद प्राप्त किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हम अपने बच्चों को रामायण भी पढ़ायेंगे और गीता एवं गीता का सार भी। इन ग्रंथों का अध्ययन भारत भूमि पर नहीं होगा तो कहाँ होगा। भौतिकता की अग्नि से धधकती मानवता को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन भारत ही कराएगा। मुख्यमंत्री चौहान भेल दशहरा मैदान में श्रीराम कथा स्थल पर उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान, पत्नी साधना सिंह के साथ पद्म विभूषण चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित श्रीराम कथा स्थल पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी ने युवाओं को शुद्ध करने का संदेश दिया है। प्रदेश में यह अभियान प्रभावशीलता के साथ जारी है। माता, बहन और बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। हमारी संस्कृति को भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से ही श्रीमहाकाल महालोक कॉरीडोर विकसित किया गया है। इसी क्रम में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का कार्य जारी है। चित्रकूट में भगवान श्रीराम ग्यारह साल ग्यारह महीने ग्यारह दिन रहे। अत: भगवान श्रीराम की वन लीलाओं के सजीव चित्रण पर कॉरीडोर विकसित किया जाएगा। ओरछा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और मान्यताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहन योजना आरंभ की जा रही है। इसमें गरीब बहनें सशक्त होंगी। राज्य सरकार नई शराब नीति से नशे को हतोत्साहित करने की दिशा में कार्य करेगी। हम माँ, बहन और बेटी के सम्मान की सुरक्षा और उन्हें सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज सुधार की सभी गतिविधियों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, खिरनी और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अस्मिता विमेन एंड वेलफेयर सोसायटी की अर्चना शर्मा, रिया चौबे, कीर्ति चौरसिया, स्वाति मिश्रा तथा श्रधेश मिश्रा ने पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोनम चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके पिता प्रेम सिंह चौहान तथा माता मिथिलेश चौहान साथ थी। ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता गौरव किशोर मिश्रा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अरुण भदौरिया तथा आशीष मिश्रा पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता शेखर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी संध्या श्रीवास्तव, पुत्र समर्थ और पुत्री कुमारी नव्या श्रीवास्तव साथ थे।

वित्त मंत्री का बजट भाषण  11 बजे से शुरू होगा

हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को भारत का आम बजट पेश किया जाएगा। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 2024 से चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। अगर मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करें, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दबाव में है और रुपया तेजी से गिरता जा रहा है। वित्त मंत्री के सामने राजकोषीय घाटे को कम करने, बिना महंगाई बढ़ाए विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाने जैसी कड़ी चुनौतियां होगीं। आर्थिक सर्वे में कहा गया कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 6.5 प्रतिशत रहेगी, जबकि चालू वित्त वर्ष में यह 7 प्रतिशत रही। ऐसे में बजट 2023 में इस वृद्धि दर को सुनिश्चित करने वाले कदम भी शामिल किये जाएंगे।

गौशाला में मिले गौ कंकाल, कांग्रेस के गंभीर आरोपों से हुजूर विधानसभा में राजनीति हुई गर्म

भोपाल,  गौशाला में मिले गौ कंकालों के मामले से कांग्रेस को बड़ा मुद्दा चुनावी मुद्दा मिल गया है। पूरी विधानसभा में भगवा लहर चल रही है इस बीच गौवंश से संबंधित गंभीर विषय का मामला उजगार होने से पूरे क्षेत्र में राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस का प्रदेश संगठन, प्रवक्ता, जिला कांग्रेस सभी मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा की हिंदूवादी छवि पर सवाल उठा रहे है।

पूरे मामले में कांग्रेस की कमान संभाल रहे भोपाल जिले के वरिष्ठ नेता अवनीश भार्गव कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के साथ गौशाला पहुँचे। अवनीश भार्गव ने हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पर कई सवाल उठाये उन्होंने पूछा रामेश्वर शर्मा हिंदूवादी नेता है तो उनके क्षेत्र में गायों की मौत क्यों हो रही है? सैकड़ो शिकायत मिलने के बाद भी गौशाला का लाइसेंस क्यों निरस्त नही हुआ है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री अवनीश भार्गव के साथ जनपद सदस्य राजेश यादव, भरत मीणा, करण सहगल आदि भी जीव दया गौशाला की वास्तविक स्थिति को जानने गौशाला स्थल पहुंचे। अवनीश भार्गव के साथ पहुँचे वरिष्ठ ने भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जीव दया गौशाला की स्थिति इतनी बदतर है कि वहां किसी व्यक्ति को अंदर जाने में ही नरक के दर्शन हो जाते है।

 

उन्होंने आरोप लगाते हुए जनाकारी दी की जीव दया गौशाला का संरक्षण भाजपा के एक नेता द्वारा किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि पशुसंहार कर चमड़े का यह कारोबार किसी बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया रहा है। गौशाला के अंदर यदि कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो वहां पर बजरंग दल के लोगों द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है। जीव दया गौशाला की स्थिति का सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस की शिकायत पर तत्काल वहां पर पशु चिकित्सक पहुंचे और उन्होंने गायों को इंजेक्शन आदि देकर उनका इलाज प्रारंभ किया। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि वह जीव दया गौशाला पर शीघ्र ही छापा मारे और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें । कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने देर ट्वीट कर सीधे रामेश्वर शर्मा की हिंदूवादी छवि पर ट्वीट वार किए।

Go mata

Gomata

कांग्रेस ने आंदोलन दी चेतावनी

अवनीश भार्गव ने कहा की सरकार मामले में जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस इस मामले को लेकर शीघ्र ही सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी।

 

तो क्या कांग्रेस बना रही है मीडिया खबर से चुनावी हवा?

भोपाल, चुनावी वर्ष के पहले माह में हुजूर विधानसभा में चुनावी गतिविधियों में उछाल आ गया है। जनवरी माह में सबसे बड़ी खबर रही है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खुजराहो से सासंद वी डी शर्मा का हुजूर विधानसभा के कोलार रोड से मतदाता सूची में नाम जुड़ना। सोशल मीडिया एक्टिविस्टों ने मौके को भूनते हुए मीडिया खबरों को खूब फैलाया। राजनीति के विद्वानों के अनुसार विधानसभा में मतदाता होना उम्मीदवार बनने के लिए कोई आवश्यक बिंदु नही है। विश्लेषक बताते है कि पिछले कुछ माह पहले तक काँग्रेस नेता और निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में नाराज हुए भाजपा कार्यकर्ता पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी का नाम प्रत्याशी के रूप में सामने रख रहे थे।

शिवराज ने विधायक रामेश्वर को बताया “विकास पुरुष”

पहले ही सभी अटकलों को विराम लगाते हुए 29 अक्टूबर को कोलार सिक्स लेन सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हुजूर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए हजारों जनता के सामने रामेश्वर शर्मा को “विकास पुरुष” बताया।

नीलबड़ में हुए “प्रधानमंत्री आवास” के लोकार्पण में भी माफियाओं के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए रामेश्वर की प्रशंसा की थी।

पूरी कांग्रेस हुजूर में हुई “राममय”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय से रामेश्वर के बंगले को घेरने रामधुन कर चुके है वही कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप में हनुमान चालीसा पाठ कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की। वही ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका में रहे कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा सभी श्री खेड़ापति हनुमान मंदिरों हनुमान चालीसा पाठ कर रहे है।

कोलार पहाड़ी मंदिर में मनाया गया पूर्व एल्डरमैन कैलाश मीणा का जन्मदिन

भोपाल, सोमवार को कोलार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ और शेरा वाली माता मंदिर में पूजन और भोग लगाकर कोलार नगर पालिका में एल्डरमैन (पार्षद) रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मीना का जन्मदिन मनाया गया। पूजन और भोग के बाद कार्यक्रम में मुख्य अथिति रहे विधायक रामेश्वर शर्मा सहित उपस्थित सैकड़ो गणमान्य नागरिकों ने दाल बाफले लड्डू का एक साथ बैठकर लुफ्त उठाया।

कैलाश मीना को क्षेत्र में दादा के नाम से जाना जाता है। दादा को 55 वें जन्मदिन पर बधाई देने क्षेत्र के सभी पार्षद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के पंच, सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारी पहुंचे।

इंदौरी खिलाड़ियों के भरोसे मध्य प्रदेश की उम्मीदें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए इंदौर में देश और प्रदेश के खिलाड़ियों का मेला लगना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल आयोजन में प्रदेश की उम्मीदों का भार इंदौर के खिलाड़ियों के कंधों पर है। इंदौर में हो रही स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा उम्मीद टेनिस से है, जिसमें सभी खिलाड़ी इंदौर के हैं। अन्य खेलों में भी इंदौर के चेहरे टीम के लिए अहम किरदार में हैं।
स्थानीय अभय प्रशाल में सोमवार से टेबल टेनिस के मुकाबले प्रारंभ हुए। मप्र की टीम में बालक और बालिका दोनों वर्ग में शामिल सभी खिलाड़ी इंदौर के हैं। बालक एकल में अंश गोयल, बालिका एकल में भाग्यश्री दवे, युगल में कार्तिकेय कौशिक व अनुज सोनी, बालिका युगल में पूर्वांशी कोटिया व लक्ष्या बियानी स्पर्धा में चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं। इनके अलावा टीम के मुख्य कोच निलेश वेद हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश भी इंदौर के हैं, जबकि महिला कोच अदिति चौहान और प्रबंधक संजय मिश्रा भी इंदौर के ही हैं। खेलो इंडिया के लिए टेबल टेनिस की स्पर्धा निदेशक भी शहर की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू आचार्य हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस में अधिकारियों से बात की

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री और विधायकों के बाद अब अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कान्फ्रेंस में आधा दिन अधिकारियों से चर्चा के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें सीएम अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति से लेकर अन्य विषयों पर बात करेंगे। बैठक में पांच फरवरी से प्रदेश में प्रारंभ हो रही विकास यात्रा की तैयारी, कानून- व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
कोरोना महामारी के कारण तीन साल से भोपाल में कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर बैठक करना बंद हो गया था। पांच फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हो रही है और उसके बाद विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को भोपाल बुलाया गया है।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होने वाले इस बैठक में पेसा नियम के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, अवैध कालोनियों में अधोसंरचना विकास, भवन अनुज्ञा उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन, सीएम राइज स्कूलों के संचालन, शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए किए जा रहे काम, आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण का वितरण, संबल योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

“राजपथ अब कर्तव्यपथ, गुलामी के निशान से मुक्ति दिलाने की कोशिश में सरकार” – राष्ट्रपति

संसद के बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार अभिभाषण दिया। अभिभाषण में राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार के लगभग 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।
आत्मनिर्भर भारत बनाना है
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवा शक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।
भारत की ओर देख रही दुनिया
मुर्मु ने कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का जरिया बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है।
धारा 370 हटाई, तीन तलाक भी खत्म किया
राष्ट्रपति ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार किया गया है। LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस का कड़ा जवाब भी दिया गया। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है।
किसी से भेदभाव नहीं
मुर्मु ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत करीब हैं।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2023 में 2.9 प्रतिशत रहेगी

आईएमएफ की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास दर अनुमान के बारे में बताया गया। 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 3.4 प्रतिशत और 2023 में 2.9 प्रतिशत और 2024 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बड़ी बात यह है कि आईएमएफ ने 2023 के विकास दर के अनुमान में वृद्धि की है। यह अक्टूबर 2022 में जारी किए गए अनुमान से 0.20 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, विकास दर भी 2000 -19 की औसत विकास दर 3.8 प्रतिशत से कम है।
भारत की विकास रहेगी सबसे तेज
भारत की अर्थव्यवस्था की गति 2022 के साथ 2023 और 2024 में भी जारी रह सकती है। आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.1 प्रतिशत और 2024 में 6.8 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है। 2022 के लिए ये अनुमान 6.8 है। इस दर के साथ भारत की विकास दर दुनिया में सबसे अधिक होगी।
चीन, अमेरिका और यूरोप की विकास दर
आईएमएफ ने चीन, अमेरिकी और यूरोप जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थओं के बारे में भी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है। चीन की अर्थव्यवस्था 2022 में 3.0 प्रतिशत, 2023 में 5.3 प्रतिशत और 2024 में 5.2 की दर से विकास कर सकती है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2022 में 2.0 प्रतिशत, 2023 में 1.4 प्रतिशत और 2024 में 1.0 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यूरोप की अर्थव्यवस्था का 2022 में 3.5 प्रतिशत, 2023 में 0.7 प्रतिशत और 2024 में 1.6 प्रतिशत से बढ़ सकती है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...