महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शुभ योग में मनेगी 

महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शुभ योग में मनेगी

 

हिन्दू धर्म के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिन्दू पंचांग को मुताबिक हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि व्रत मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के दिन अत्यंत शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग निर्मित हो रहा है। ज्योतिष के मुताबिक इस शुभ योग में धार्मिक कार्य करने से कई शुभ फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर में की जाती है।

महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर में की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रथम प्रहर में पूजा समय 18 फरवरी शाम 06.45 मिनट से रात्रि 09.35 मिनट तक है वहीं दूसरे प्रहर में पूजा का समय रात्रि 09.35 मिनट से 19 फरवरी मध्य रात्रि 12.24 बजे तक है। तीसरे प्रहर में पूजा का समय 19 फरवरी मध्य रात्रि 12.24 मिनट से प्रातः 03.14 मिनट तक है। चतुर्थ प्रहर पूजा समय 19 फरवरी को ही प्रातः 03.14 मिनट से सुबह 06.03 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग को शाम 04.12 से शाम 06.03 मिनट तक रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान पर्यावरण के प्रति समर्पण से विश्व को भी जोड़ रहे  

मुख्यमंत्री चौहान पर्यावरण के प्रति समर्पण से विश्व को भी जोड़ रहे

 

नर्मदा जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के दो साल पूरे हो जाएंगे। चौहान ने वर्ष 2021 में नर्मदा जयंती (19 फरवरी) पर प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। वह स्वयं रोज पौधा रोपने के साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं। यह धीरे-धीरे जन अभियान का रूप लेता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन काम करने वाले वह देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। पौधारोपण के माध्यम से हरे-भरे मध्य प्रदेश का संदेश देते हुए शिवराज सरकार ने अंकुर अभियान का पोर्टल भी प्रारंभ किया है, जिससे 61 लाख से अधिक नागरिक जुड़े और पौधारोपण करने की जानकारी फोटो सहित दी। यह अभियान सतत जारी है।

विशेष बात है कि शिवराज देश-विदेश कहीं रहें, दिन की शुरुआत पौधारोपण के साथ ही करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संकल्प अब कई देशों तक संदेश दे रहा है। इसकी झलक बीते दिनों इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान भी देखने को मिली, जब विभिन्न देशों से आए मेहमानों ने ग्लोबल पार्क में एक साथ पौधारोपण किया। इस अभियान को पूरे प्रदेश का साथ मिल रहा है। अब लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पौधारोपण को माध्यम बना रहे हैं। 28 जनवरी को नर्मदा जयंती पर इस संकल्प के दो वर्ष पूरे हो रहें हैं |

धनबाद के हाजरा क्लीनिक में आग से डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

धनबाद के हाजरा क्लीनिक में आग से डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

झारखंड के धनबाद में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के हाजरा क्लीनिक में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वालों में डॉक्टर दंपति भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। दमकल की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

पीएम मोदी गुर्जर समाज के लोक देवता जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

पीएम मोदी गुर्जर समाज के लोक देवता जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में गुर्जर समाज के लोक देवता भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे। पीएम यहां सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री यहां उज्जैन की तर्ज पर देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा भी कर सकते हैं। कोरिडोर में भगवान देवनारायण के जीवन से जुड़ी कहानियों पर पेनोरमा बना हुआ है।

इसी साल है राजस्थान विधानसभा चुनाव

करीब 3 महीने में प्रधानमंत्री का यह दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वह नवंबर में बांसवाड़ा में स्थित आदिवासियों के धार्मिक स्थल बेणेश्वर धाम में आए थे। अब मालासेरी डूंगरी में आएंगे। करीब दस माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

आदित्य चौहान को नवाचार में योगदान के लिए मिला पुरस्कार

आदित्य चौहान को नवाचार में योगदान के लिए मिला पुरस्का

विज्ञान भवन (दिल्ली) में 23 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-23 समारोह हुआ। नवाचार क्षेत्र में योगदान करने वाले 11 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इनमें भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) इंदौर के आइपीएम प्रतिभागी आदित्य प्रताप सिंह चौहान भी शामिल थे। माइक्रोपा: ए नावेल अप्रोच फार द डाई-बेस्ड डिटेक्शन एंड एल्गी-ड्रिवन फिल्ट्रेशन आफ माइक्रोप्लास्टिक्स इन ड्रिंकिंग वाटर के लिए इनोवेशन कैटेगरी के तहत आदित्य को पुरस्कार मिला।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों से बातचीत की। आइआइएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ पेशकश पर ध्यान केंद्रित करता है। आदित्य की इस उपलब्धि की यात्रा नौवीं में शुरू हुई थी, जब उसके प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। इसे विकसित होने में कुछ वर्षों का समय लगा और इसे आइआइएम इंदौर के आइपीएम कार्यक्रम के दौरान पूरा किया। आदित्य के प्रोजेक्ट ने 80 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के साथ इंटरनेशनल जीनियस ओलंपियाड में रजत पदक भी जीता है।

उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए शामि

सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद रहे।

 

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। सारे विश्व को ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ का भाव देने वाले हम हैं। आज जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम की है। हमने यह माना कि एक ही चेतना समस्त जड़ और चैतन्य में अनुसूचित है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश ने बनाया जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।

मोहम्मद सिराज आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 हुए

मोहम्मद सिराज आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 हुए

 

मोहम्मद सिराज आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। ये पहला मौका है जब सिराज वनडे फॉर्मेट में नंबर वन बने हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पिछले एक साल से कमाल के प्रदर्शन के लिए ये इनाम मिला है। मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले तीसरे स्थान पर थे लेकिन सीरीज खत्म होते ही हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट को को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गये। खास बात ये है कि सिराज के बारे में माना जाता था कि ये रेड बॉल से ज्यादा बेहतर गेंदबाजी करते हैं, लेकिन सिराज ने व्हाइट बॉल से भी शानदार कामयाबी हासिल की और वनडे फॉर्मेट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर सभी को गलत साबित कर दिया।

बृहस्पति के मेष राशि में गोचर होने से अखंड साम्राज्य राजयोगबनेगा 

ज्योतिष के अनुसार नक्षत्र एवं ग्रहों की चाल या राशि परिवर्तन कुंडली में बनने वाले योग और दोष का मुख्य कारण होता है। जब किसी जातक की कुंडली में कोई शुभ योग बनता है, तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, अशुभ योग उसके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां लेकर आता है। इसी क्रम में आज हम एक अत्यंत पवित्र योग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे अखण्ड साम्राज्य राजयोग के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं इस योग से किन तीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

 

क्या है अखंड साम्राज्य योग ?

जब कुंडली में कोई ग्रह लंबे समय तक धन भाव यानी दूसरे एवं ग्यारहवें घर में गोचर करता है, तो अखंड साम्राज्य राजयोग बनता है। वर्तमान में यह दुर्लभ योग बृहस्पति और शनि ग्रह के प्रभाव से बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यधिक फलदायी और अनुकूल माना गया है। इसके प्रभाव से जातक को आर्थिक उन्नति एवं संपन्नता की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होती है।

शनि गोचर का समय – शनि देव 17 जनवरी 2023 को शाम 05 बजकर 04 बजे मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं।

 

बृहस्पति गोचर का समय – बृहस्पति देव मीन राशि को छोड़कर 22 अप्रैल 2023 को सुबह 03 बजकर 33 मिनट पर अपनी मित्र राशि मेष में गोचर करेंगे।

 

मेष

बृहस्पति देव के गोचर से बनने वाले अखंड साम्राज्य योग से मेष राशि के जातकों का आर्थिक लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल और फायदेमंद है। शेयर बाजार में निवेश से बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है।

मिथुन

बृहस्पति के गोचर एवं शनि के प्रभाव से बनने वाले अखंड साम्राज्य योग से मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ होगा। 17 जनवरी को इस राशि के जातक शनि की ढैय्या से मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 22 अप्रैल को गुरु का गोचर होगा और इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अप्रैल महीना नौकरी बदलने के लिए अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी है।

ब्लाउज की जगह कुल्फी का कोन लगा कर पहुंचीं उर्फी जावेद 

ब्लाउज की जगह कुल्फी का कोन लगा कर पहुंचीं उर्फी जावेद

 

उर्फी की ड्रेस देखकर एक शख्स ने लिखा- ये कुल्फी जावेद है क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- ये क्या आइस्क्रीम का कोन लगा लिया बहन। बिनोद देख रहे हो ना, अब कुछ बोलूंगी तो बोलोगे कि बोलती है।

उर्फी की अजीबोगरीब ड्रेस देखकर एक और शख्स बोला- उम्मीद है कि ये कोन खाने लायक तो नहीं होंगे। वहीं एक और शख्स ने कहा- ओ! मारो मुझे मारो। एक बोला- इसकी अपनी अलग ही दुनिया है।

उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद रहे।

 

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। सारे विश्व को ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ का भाव देने वाले हम हैं। आज जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम की है। हमने यह माना कि एक ही चेतना समस्त जड़ और चैतन्य में अनुसूचित है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश ने बनाया जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...