उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सांस से संबंधित बीमारी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके चलते अधिकारियों ने प्योंगयांग में पांच दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। एक सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए ये जानकारी दी गई है।
भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यह बैठक मई के पहले हफ्ते में गोवा में होनी है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अध्यक्ष के रूप में भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल को आमंत्रित किया है। पाकिस्तान ने अभी तक भारत के आमंत्रण का जवाब नहीं दिया है।
अगर बिलावल भुट्टो निमंत्रण स्वीकार करते हैं, तो यह एक दशक में इस तरह की पहली यात्रा होगी। हिना रब्बानी खार 2011 में भारत का दौरा करने वाली आखिरी पाकिस्तानी विदेश मंत्री थीं।
5 दिन का लॉकडाउन नई बीमारी की दस्तक से उत्तर कोरिया में लगा
आज विनायक चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चंद्रमा
सनातन धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है और हर माह में बुधवार और चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इन दिनों गणेश पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। फिलहाल माघ महीना चल चल रहा है और माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है और इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप भी गणेश चतुर्थी व्रत करते हैं तो इन दिन चंद्रदेव की दर्शन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना लाभकारी नहीं माना गया है।
गणेश जयंती पर इसलिए वर्जित है चंद्र दर्शन
गणेश जयंती पर विधि-विधान से पूजा करके गणेश जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन भगवान गणेश को लाल फूल, लाल चंदन, लाल मिठाई आदि अर्पित करके प्रसन्न किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हालांकि इस दिन चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गणेश जयंती पर चंद्रमा को देखने से कलंक लगता है। भगवान कृष्ण ने इस दिन चंद्रमा को देखा था, इसलिए उन पर रत्न चोरी का आरोप लगा था।
चंद्र दर्शन करेंगे तो होगी मानसिक परेशानी
धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से मानसिक परेशानी हो सकती है । इसके अलावा काम का बोझ भी बढ़ सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश ने चंद्रमा को श्राप दिया था, इसलिए इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी पूजा करनी चाहिए।
अजय देवगन की फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज हुआ
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला का नया टीजर आ गया है। इस फिल्म में अजय देवगन का विकराल रूर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म के कई सार पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। अब इस फिल्म का नया टीजर रिलीज किया गया है। टीजर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजय देवगन की इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। अजय देवगन की कई सारी एक्शन भरपूर फिल्म अब तक आ चुकी हैं, लेकिन भोला फिल्म में बनारस के बैकड्रॉप पर भोलेनाथ के भक्त अजय देवगन का अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।
अजय की भोला का दूसरा टीजर रिलीज
टीजर में अजय देवगन का लुक काफी इंटेस लग रहा है। त्रिशूल लिए हुए अजय देवगन फुल ऑन एक्शन मोड में हैं। अजय ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘जब एक चट्टान सौ शैतान से टकराएगा। भोला टीजर 2 आउट।’ अजय देवगन के इस टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ने काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा ‘अजय देवगन मूवीज का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन बेहद शानदार तरीके से बना रहे हैं।’ वहीं एक और ने लिखा ‘3 नेशनल अवाॅर्ड जीतने वाले एक्टर अजय देवगन एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म।’
मतदाता पहचान पत्र फर्स्ट टाइम वोटर घर बैठे ऐसे बनवाएं
लगभग हर साल कहीं न कहीं चुनाव की प्रक्रिया चलती रहती है। खासकर युवाओं में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा जाता है। मतदान करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है वोटर आइडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र। लेकिन अधिकतर युवाओं को यह नहीं मालूम कि वोटर आइडी कैसे बनवाएं। ऐसे वयस्क लोगों की संख्या भी
काफी ज्यादा है, जिन्होंने अब तक अपना वोटर आइडी कार्ड नहीं बनवाया है। उन्हें लगता है कि इसके लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे, कौन इस झंझट में पड़े। ऐसे लोगों को हम बता दें कि आप घर बैठे ही आनलाइन वोटर आइडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ आसान प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और कुछ जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए।
आनलाइन वोटर आइडी कार्ड
– सबसे पहले आप केंद्रीय निवार्चन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर क्लिक करना होगा।
– फस्ट टाइम वोटर होने के नाते आपको यहां पर अपना नया अकाउंट बनाना हो। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। उस पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद अपना एक पासवर्ड बना लें। इससे आपका आपका अकाउंट बन जाएगा।
– अब पोर्टल पर ‘नए मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
– इससे स्क्रीन पर एक आवेदन फार्म की विंडो खुलेगी। उसमें अपने बारे में चाही गई सभी जानकारी दर्ज करें और साथ में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
– इसके बाद ‘सबमिट’ आप्शन पर क्लिक कर दें।
– सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपके ई-मेल पर इसकी सूचना आएगी। साथ ही एक लिंक भी आएगा। यहां आप आसानी से अपने वोटर आइडी कार्ड के स्टेटस को देख पाएंगे। एक माह के भीतर आपको अपना वोटर आइडी कार्ड मिल जाएगा।
वोटर आइडी हो गया है गुम, तो ऐसे हासिल करें डुप्लीकेट कार्ड
अगर आपका वोटर आइडी कार्ड गुम गया है तो आप कुछ आसान प्रक्रियाओं का पालन कर डुप्लीकेट आइडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा या आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो उसे लागइन करें। लागइन के बाद आपको ईपीआइसी नंबर या फार्म रेफरेंस नंबर डालना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे वेबपोर्टल पर डालना होगा। इसके बाद डाउनलोड ई-एपिक के आप्शन पर क्लिक करें। इससे आपका डिजिटल वोटर आइडी कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
901 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के कुल 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 140 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 93 को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए आंवला, जामुन और सामिया केसिया के पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आंवला, जामुन और सामिया केशिया के पौधे लगाए। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा कर्नाटक के हुबली में आयोजित कार्यक्रम में 26वें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित शिवम मिश्रा और शुभम चौहान ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। श्री शिवम द्विवेदी तथा श्री देवेश शर्मा भी साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सीहोर की टीम ‘संडे का सुकून’ के कपिल जाट, हिमांशु राठौर, हर्ष राठौर, संकल्प करोदिया, रजत व्यास, सौरभ राठौर, दीपक परमार और मयंक तिवारी ने पौध-रोपण किया। यह टीम अपने पास उपलब्ध पर्याप्त संसाधनों को जरूरतमंद लोगों से साझा करने की सोच के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। अपनी व्यस्ततम जीवन शैली से थोड़ा समय निकालकर अपने नगर को सुंदर, सुनियोजित और आदर्श शहर बनाने के लिए कार्य करने के उद्देश्य से पिछले चार साल से टीम लोगों को प्रेरित कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ टेलीविजन चैनल स्वदेश न्यूज की मुक्ता पाठक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधा लगाया। स्वदेश न्यूज के ताहिर खान तथा शैलेन्द्र रावत भी साथ थे।
हॉकी विश्व कप से भारत बाहर
हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम क्रॉसओवर मैच में हार गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट से मैच का फैसला हुआ। न्यूजीलैंड ने 5-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 24 जनवरी को क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा।
मैच के तीन गोल दूसरे क्वार्टर में आए। चौथा और पांचवां गोल तीसरे क्वार्टर में आया। 6वां गोल चौथे क्वार्टर में हुआ। भारत के लिए ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन, सीन और केन ने गोल किया। शूटआउट में हरमनप्रीत ने गोल किया। न्यूजीलैंड टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। राजकुमार ने दूसरा गोल किया। भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली। अभिषेक शूटआउट में फिनिश नहीं कर पाए और कीवी ने गोल दाग दिया। भारत के शमशेर ने भी गोल मिस कर दिया।
मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई
मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रूपये तक के बैंक ऋण पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रदेश में संचालित “म.प्र. दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन” एवं “शहरी आजीविका मिशन” अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन में सभी जिलों में उन्हीं महिला स्व-सहायता समूहों को यह प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिन्हें राज्य शासन एवं केन्द्र शासन से 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया गया है।
महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिये 594 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिये 594 करोड़ रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने नर्मदापुरम- मोहासा – बाबई मार्ग एस. एच.- 22 पर तवा नदी पर फोरलेन उच्च-स्तरीय पुल के लिए आकलित निर्माण लागत 148 करोड़ 97 लाख रूपये, सिवनी जिले के बंडोल – बांकी – जमुनिया – सागर – चंदौरीकला -मारबोड़ी – रनवेली – जाम -कन्हरगांव – हथनापुर – मंडवा – कोहका मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 97 लाख रूपये, सीहोर जिले के बकतरा भारकच्छ मार्ग से देहरी – बम्होरी – सेमलवाड़ा – नानभेंट – खैरी -सिलगना – जोनतला – जैत – सरदारनगर – हथनौरा – सुडानिया – बनेटा से शाहगंज मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 121 करोड़ 83 लाख रूपये, सीहोर जिले के बकतरा -सियागहन – सागपुर -रिछोड़ा – खोहा – क्वाड़ा – सतरामऊ – बोदरा – ग्वाडिया – नीमटोन – डुंगरिया मार्ग के लिए आकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 17 लाख रूपये की प्रशासकीय और मुरैना जिले के ए.बी.सी. कैनाल मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 106 करोड़ 07 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति योजना अंतर्गत दी गई।
शहरी क्षेत्र के विकास के लिये 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में शहरी क्षेत्र की अधो-संरचना और अन्य विकास कार्यों के लिए “मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना” के अंतर्गत दो वर्षों के लिए (वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 ) 800 करोड़ रूपए की स्वीकृति दिए जाने एवं आवश्यक बजट प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया।
चिकित्सा महाविद्यालय सागर में बढ़ेंगी 85 पी.जी. सीट
मंत्रि-परिषद द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय सागर में 85 पी.जी. सीट वृद्धि के लिये 101 करोड़ 46 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के विभिन्न विभागों में पी.जी. सीट की वृद्धि से प्रदेश को प्रतिवर्ष अतिरिक्त संख्या में विषय-विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।
जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मंत्रि-परिषद द्वारा जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों, कन्या शिक्षा परिसर तथा आदर्श आवासीय विद्यालयों के निजी सहभागिता से संचालन के लिए मार्गदर्शी सिद्धांतों का अनुमोदन किया गया।
संपत्ति का निर्वर्तन
मंत्रि-परिषद ने गुना स्थित राजस्व विभाग की सर्वे क्र. 50. वार्ड क्र. 03 वीरांगना दुर्गावती वार्ड, पुराना बंगला में परिसम्पत्ति कुल रकबा 1200 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिये आमंत्रित द्वितीय निविदा के H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 3 करोड़ 59 लाख 27 हजार रूपये जो कि रिजर्व मूल्य 74 लाख रूपये का 4.86 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाने का निर्णय लिया।
मंत्रि-परिषद ने भोपाल स्थित राजस्व विभाग की खसरा क्रमांक 267 ग्राम लांबाखेड़ा में परिसम्पत्ति कुल रकबा 12210 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिये आमंत्रित निविदा के H। निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 6 करोड़ 94 लाख 11 हजार 111 रूपये जो कि रिजर्व मूल्य 3 करोड़ 94 लाख रूपये का 1.76 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाए, का निर्णय लिया।
अन्य निर्णय
मंत्रि-परिषद द्वारा “संविदा शाला शिक्षक” को “प्राथमिक शिक्षक / प्रयोगशाला शिक्षक” से प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया गया।
मध्य प्रदेश सरकार चाइल्ड बजट की तरह युवा बजट लाएगी
मध्य प्रदेश सरकार चाइल्ड बजट की तरह युवा बजट लाएगी
मध्य प्रदेश सरकार चाइल्ड बजट की तरह अब युवा बजट लाएगी। इसको लेकर युवाओं से सुझाव लिए जा रहे हैं और अलग-अलग स्तर पर चर्चा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं भी युवाओं से बजट पर चर्चा करेंगे। मध्य प्रदेश अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में सरकार युवा नीति तैयार कर रही है।
20 फरवरी को सीएम युवाओं को करेंगे संबोधित
आगामी 20 फरवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान युवाओं को संबोधित करेंगे और इसी कार्यक्रम में युवा नीति लाई जाएगी। इसके अलावा युवा बजट को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। अलग-अलग कार्यक्रम कर युवाओं से चर्चा करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत विषय विशेषज्ञ युवाओं को प्राथमिकता में रखा गया है।
युवाओं से जुड़े विभागों में रखा जाएगा स्पेशल बजट
इस वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के विकास पर बार-बार जोर दे चुके हैं। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं पर फोकस करते हुए बजट तैयार करने के निर्देश दिए हैं और युवाओं के लिए अलग से बजट बनाने को कहा है। वित्त विभाग भी विभागों की ऐसी योजनाओं में विशेष बजट का प्रविधान कर रहा है, जिससे युवा वर्ग सीधे लाभाविंत हो सकें।
सतना नगर के गौरव दिवस की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा
सतना नगर के गौरव दिवस की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना नगर के गौरव दिवस पर शहर में उत्साह की लहर पैदा हो। कार्यक्रम बेहतर और व्यवस्थित ढंग से हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से लोगों में आत्मीयता की भावना उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सतना नगर के गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गौरव दिवस के कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाए। लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए।
कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1981 को नगर निगम सतना की स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में 25 जनवरी को सतना नगर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी होगा। सतना गौरव सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। शहर में बेहतर साज-सज्जा की गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयुक्त रीवा सम्भाग अनिल सुचारी भी वर्चुअली शामिल हुए।














