सिवनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम

शहर के बड़े मिशन स्कूल मैदान पर आयोजित सिवनी प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजयुमो के बरघाट मंडल अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक, रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास जाम लगा दिया।इससे जबलपुर, नागपुर, मंडला और बालाघाट की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए।हालांकि पुलिस, प्रशासन ने इन बसों के लिए मार्ग डायवर्ट किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने और सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता को निरस्त कराने की मांग को लेकर रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास बीच सड़क पर बैठ गए।सोमवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक आंदोलनकारी सड़क पर आंदोलन करते रहे।इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।आंदोलन के दौरान सीएनआई चर्च के पास बीच सड़क पर बस को आड़ी खड़े कर दिया गया।साथ ही किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया गया।

मावठा गिरने के आसार, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल, नया साल कड़ाके की ठंड लेकर आया। आज सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में घना कोहरा रहा। ग्वालियर चंबल पट्टी कड़ाके की ठंड की चपेट में है, अब मौसम विभाग ने कहा है कि 5-6 जनवरी को मावठा भी गिर सकता है। बारिश की एंट्री जबलपुर से होगी। यह भोपाल के पास तक एक्टिव रह सकता है। वहीं रात ग्वालियर चंबल में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे, तो इंदौर और भोपाल में यह 9 डिग्री तक आ सकता है। अगर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में अब तक तेज ठंड और घने कोहरे को तरस रहा भोपाल नए साल के पहले दिन ठिठुरन की जकड़ में आ ही गया कल दोपहर बाद से तीखी ठंडी हवा चलने लगी थीं। कल सुबह भी करीब ढाई घंटे राजधानी में सीजन का पहला घना कोहरा छाया था और बाद में सूरज निकल सका। आज भी यही आलम है। सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक शहर के ज्यादातर इलाकों में विजिबिलिटी कम रही एयरपोर्ट रोड पर जहां यह 200 मी. थी, तो होशंगाबाद रोड पर 1000 मी. के आसपास ढाई घंटे ऐसा ही नजारा दिखता रहा।

मध्यप्रदेश में दिसंबर भले ही 10 साल में सबसे गर्म रहा, लेकिन नया साल कड़ाके की ठंड लेकर आया। भोपाल में बीती रात पारा सबसे ज्यादा 3.5 डिग्री लुढ़ककर 7.2 रिकॉर्ड हुआ। सुबह कोहरा सबसे ज्यादा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई थी। 10 बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से गमाहट कम है। वहीं पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में रात का तापमान 8.2 इंदौर में 9.4 डिग्री रहा। खंडवा, खरगोन नर्मदापुरम, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी और सिवनी में तापमान 10 से ऊपर रहा। बाकी जिलों में 10 से नीचे ही रिकॉर्ड हुआ।

कोर्ट में मथुरा में विवादित स्थल के सर्वे पर आज होगा घमासान

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के विवाद को लेकर सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज वादी और प्रतिवादी अपने-अपने प्रार्थना पत्र मथुरा की जिला अदालत में प्रस्तुत करेंगे। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी पहले खुद को न सुने जाने का आधार बनाकर अमीन निरीक्षण (विवादित स्थल का सर्वे) के आदेश पर रोक लगाने की मांग करेगी। वहीं कुछ मामलों के वादी खुद को पक्षकार बनाने के साथ ही सर्वे के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति कोर्ट से मांगेंगे।
कोर्ट दे चुका है सर्वे का आदेश
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता के वाद पर अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) सोनिका वर्मा की कोर्ट ने बीती 8 दिसंबर को विवादित स्थल का अमीन निरीक्षण (सर्वे) करने का आदेश दिया है। इसकी रिपोर्ट 20 जनवरी तक कोर्ट में प्रस्तुत की जाना है। इस आदेश के बाद कोर्ट में शीतकालीन अवकाश हो गया था। अब 2 जनवरी से कोर्ट खुल रहे हैं। ऐसे में हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की तैयारी की है।
मुस्लिम पक्ष की दलील…इसलिए सर्वे पर लगे रोक
शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी सर्वे रोकने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगी। कमेटी के सचिव तनवीर अहमद के मुताबिक, संवैधानिक रूप से अमीन निरीक्षण का आदेश गलत है। ऐसे में हम इसे निरस्त कराने की मांग करेंगे। न तो हमें नोटिस दिया गया और न ही हमें सुना गया, ऐसे में निरीक्षण का आदेश गलत है। एक अन्य वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अमीन निरीक्षण के समय खुद को उपस्थित रहने की अनुमति मांगेंगे।

नोटबंदी को सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘सही कदम’

केंद्र में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं। ताजा खबर यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए फैसले को सही करार दिया है। यह मोदी सरकार के लिए बड़ी जीत है, जबकि विपक्ष को करार झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत की जस्टिस एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ ने बहुमत के आधा पर यह फैसला सुनाया। पांच में चार जजों ने फैसले को सही करार दिया।
7 सितंबर को पिछली सुनवाई हुई थी, जिसमें केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक (RBI) और याचिकाकर्ताओं की दलीलों को विस्तार से सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। नोटबंद के अपने फैसले में सरकार ने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए थे। इसके बाद पुराने नोट जमा करने के लिए पूरा देश लाइन में लग गया था। आरोप है कि इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई। नोटबंदी के खिलाफ कुल 58 याचिकाएं दायर की गई थीं।
सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने कहा कि फैसले को सिर्फ इसलिए गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि केंद्र ने इसे शुरू किया था। आनुपातिकता के आधार पर विमुद्रीकरण (नोटबंद) की कवायद को रद्द नहीं किया जा सकता है।

कान्हा कुंज में श्रीमद भागवत कथा, निकली कलश यात्रा

भोपाल, देशभर में बढ़ती शीतलहर और जगह जगह श्रीहरि विष्णु की लीलाओं में डूबे जनमानस की खबरें पक्षी, प्राकृतिक, धरती और हरियारी से भरे आनंदमय माहौल तन मन और मस्तिष्क में उमंग, मस्ती का वातावरण तैयार कर दिमाग और ह्रदय के बंद छिद्रों को खोल देते है। इस ही माहौल उपनगर कोलार के कान्हा कुंज फेस 2 कॉलोनी में बनने लगा है, कथा में गद्दी पर आसीन है आचार्य देव शाण्डिल्य, श्रीमद भागवत कथा की शरुआत के अवसर पर पिपुल्स हॉस्पिटल शिव मंदिर से जगदम्बा मंदिर कान्हा कुंज फेस 2 तक कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा में मंडलम अध्यक्ष राहुल बबेले और पार्षद बबीता डोंगरे उपस्थित हुई। कथा का आयोजन 1 जनवरी से 7 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कान्हा कुंज फेस 2 कॉलोनी में किया जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने बरामद किया AK-47 रायफल

सुरक्षाबलों ने बरामद किया AK-47 रायफल,

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों से छीने गये एक AK-47 रायफल बरामद कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पुलवामा जिले में रविवार की दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर आतंकवादियों ने CRPF के जवान से AK-47 सर्विस राइफल छीन ली थी। पुलिस ने उसके बाद ही सघन सर्च अभियान चलाया। आखिरकार शाम तक पुलिस को राइफल लूटनेवाले शख्स का पता चल गया।इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों के सहयोग से लूटी गई राइफल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आतंकी इरफान बशीर ने CRPF के एक जवान से उसका हथियार छीन लिया था। उस दौरान जवान दक्षिण कश्मीर जिलेके राजपुरा के निचले इलाके में ड्यूटी पर था। उसके हाद हथियार की बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

मध्य प्रदेश की तरक्की का रास्ता पुडुचेरी में तीन दिन के चिंतन से निकलेगा

मध्य प्रदेश की तरक्की का रास्ता पुडुचेरी में तीन दिन के चिंतन से निकलेगा

पुडुचेरी में तीन दिन के चिंतन से मध्य प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। यात्रा से सोमवार को मध्य प्रदेश लौट रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नई इबारत लिखने के लिए रणनीति पर काम शुरू करेंगे। इसके लिए सोमवार को सभी कैबिनेट एवं राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री मप्र के विकास का नया माडल रखेंगे। वे बताएंगे कि चुनावी साल में कैसे काम करना है और किन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देना है। इसमें मंत्रियों और सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री सपरिवार 28 दिसंबर की रात पुडुचेरी गए।

मध्‍य प्रदेश स्टार्टअप का हब बन रहा 

मध्‍य प्रदेश स्टार्टअप का हब बन रहा

 

.मध्य प्रदेश अब स्टार्टअप का हब बन रहा है। प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो स्टार्टअप के लिए विश्व स्तरीय ईको सिस्टम प्रदान करते हैं। स्टार्टअप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में इंदौर 14वें और भोपाल 29वें स्थान पर है।

 

1100 से अधिक स्टार्टअप महिला उद्यमियों द्वारा चलाए जा रहे

प्रदेश के 2500 से अधिक स्टार्टअप भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से 1100 से अधिक स्टार्टअप महिला उद्यमियों द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में 45 से अधिक इंक्यूबेटर प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप को विकसित करने के लिए कार्यरत हैं। केंद्र सरकार का कपड़ा परिधान मंत्रालय का इंक्यूबेशन सेंटर ग्वालियर में है।

लद्दाख में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

लद्दाख में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

नए साल के पहले ही दिन देश में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। ताजा मामला लद्दाख के कारगिल का है, जहां रविवार की शाम 6 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.6 रही और इसका केन्द्र जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कारगिल से 250 किमी की दूरी पर था। इससे कुछ समय पहले भी कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी, इस दौरान भूकंप का केंद्रजमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ये चिंताजनक जरुर है, क्योंकि पहली जनवरी को देश में इसे मिला कर तीसरी बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने शिर्डी प्रवास के दौरान सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों के लिए जारी संदेश में कहा कि यही कामना है कि नव वर्ष आप सबके जीवन में रिद्धि-सिद्धी लाये, आपके घर-आँगन खुशियों से भर जाएँ। आप केवल अपने लिए ही नहीं, अपने प्रदेश, देश और समाज के लिए भी हैं। अपने प्रचंड कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। वे अपने संकल्प की सिद्धी में दिन-रात जुटे हैं। आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए हमें भी आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। इसके लिए मैं दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता झोंक कर काम करूँगा। लेकिन मैं नहीं हम मिल कर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। मेरी आपसे अपील है, जो भी काम आप कर रहे हैं वो केवल अपने लिए नहीं अपने प्रदेश के लिए भी करें। पूरी मेहनत, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से ही आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनेगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अपने को झोंक दें और पूरी क्षमता से काम करें। इससे हमारा देश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरूप बन सके।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...