सुशासन समागम 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री चौहान प्रतिभागियों से संवाद करेंगे

सकारात्मक सामाजिक प्रभावों के लिये अभिसरण-सुशासन समागम 13 दिसंबर को रवीन्द्र भवन में होगा, जिसमें विभिन्न संस्थाओं के 1323 प्रतिभागी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 4 बजे प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। समागम में प्रदेश के विकास के लिये हितधारकों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने और जिला स्तर पर नीतिगत चुनौतियों की पहचान एवं आकलन सहित अन्य बिन्दु पर चर्चा की जायेगी। समागम राज्य में कार्य कर रहे युवा प्रोफेशनल्स के अनुभवों के आधार पर जमीनी स्तर की चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिये विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, थिंक टेंक फाउण्डेशन आदि के साथ ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान और विकास के लिये साझेदारी को बढ़ावा देगा। समागम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी समागम का शुभारंभ सुबह 10 बजे करेंगे। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक सीएम फेलो, नेहरू युवा केन्द्र संगठन और गाँधी फेलोशिप के फेलो द्वारा जमीनी स्तर के अनुभव साझा किये जायेंगे। इसके बाद एम.डी. एमपीएसईडीसी अभिजीत अग्रवाल का संबोधन होगा। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक संस्थान के एसीईओ लोकेश शर्मा ‘सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम-मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र’ पर संवाद करेंगे। दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक एनएसएस, जन-अभियान परिषद एवं अन्य एनजीओ के फेलो जमीनी स्तर के अनुभव साझा करेंगे। दोपहर 2:15 से 3 बजे तक जमीनी स्तर पर ‘कन्वर्जेंस के माध्यम से सामाजिक विकास’ पर प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, डॉ. जितेन्द्र जामदार उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद,  शैलेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार सृजन बोर्ड और संगीता ममगेन सीटीएम पीरामल फाउण्डेशन चर्चा करेंगे। संस्थान के एसीईओ लोकेश शर्मा संचालन करेंगे। अपरान्ह 3:30 से 4 बजे तक ‘सहभागी शासन एवं भविष्य की डिजिटल अर्थ-व्यवस्था के लिये सहयोगी डिजिटल प्लेटफार्म’ पर शिरीश जोशी सीबीओ ओएनडीसी संबोधन देंगे। मुख्यमंत्री समापन-सत्र में प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

स्वास्थ्य मेले हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों पर आयोजित हुए

समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के संबंध में गतिविधियां आयोजित की गई।

सोमवार को स्वास्थ्य मेले में उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज की स्क्रीनिंग, आभा आईडी का निर्माण, ई- संजीवनी के माध्यम से टेलीकंसल्टेशन की थीम पर सेवाएं प्रदान की गई। मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों, जन आरोग्य समिति एवं महिला आरोग्य समिति के सदस्यों का सहयोग लिया गया।

स्वास्थ्य मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से 824 मरीजों को परामर्श एवं उपचार  प्रदान किया गया।  उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष परामर्ष सत्र आयोजित किए गए । जिसमें दवाओं के साथ-साथ योग, जीवन शैली प्रबंधन एवं आहार के विषय पर जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ-साथ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट ( आभा आईडी ) के उपयोग एवं लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं आभा आईडी का निर्माण करवाया गया।

16 दिसंबर से 15 जनवरी 2023 तक रहेगा खरमास

इस साल धनु खरमास 16 दिसंबर से लगने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य हर राशि में एक महीने तक गोचर करते हैं। वहीं जब सूर्य राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करतें है तो खरमास लग जाता है। इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनु राशि बृहस्पति की आग्नेय राशि है और इसमें सूर्य का प्रवेश विशेष परिणाम देता है। जिसमें शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।

खरमास में ना करें ये काम

– मान्यताओं के अनुसार खरमास में शादी विवाह नहीं किए जाते हैं।

– इस दौरान लगन, गृह प्रवेश, जनेऊ और मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक कार्य भी नहीं किए जाते हैं।

– इसके साथ ही, नया घर या वाहन आदि खरीदने की भी मनाही होती है।

खंडवा में बिहार के तस्कर को सवा तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा

खंडवा में बिहार के तस्कर को सवा तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा

पुराने बस स्टैंड के पास लोहारी नाका क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब सवा तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बिहार निवासी आरोपित महाराष्ट्र से गांजा के साथ बस में सवार हुआ था। कोतवाली पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

शनिवार शाम को राजीव कुमार पुत्र राम एकबाल साह उम्र 26 साल निवासी ग्राम व पोस्ट गौरी मामा, थाना महानार जिला वैशाली बिहार को पुलिस ने गंजे के साथ धरदबोचा। तस्कर महाराष्ट्र से बस में सवार होकर खंडवा आया था। वह यहां गांजा बेचने की कोशिश कर रहा था।

 

मुखबिर की सूचना पर लौहारी नाके के पास दरगाह पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से आरोपित को तीन किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसका मूल्य पुलिस ने 30 हजार रुपये आंका है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनें भूपेंद्र पटेल 

गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनें भूपेंद्र पटेल

गुजरात में भूपेंद्र पटेल 2.0 की शुरुआत हो गई। रिकॉर्ड जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बारी-बारी से 16 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इनमें कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावरिया, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, मुलु भाई, हर्ष संघवी, जगदीश विश्वकर्मा, चंदन सिंह, भानुबेन बावरिया मुख्यरूप से शामिल रहे। नीचे देखिए पूरी लिस्ट। गुजरात की सत्ता में भाजपा का यह लगातार सातवां कार्यकाल है। गांधीनगर में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्रियों समेत संत समाज के लोग शामिल हुए। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक रूप से 53 फीसदी वोट हासिल करने के साथ ही भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की।

दमोह में जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में मुख्यमंत्री हुए शामिल

दमोह में जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में मुख्यमंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मंत्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की। उन्हें मंत्री-मंडल में जो भी कार्य सौंपे गये, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये। वित्त मंत्री, नगरीय विकास मंत्री और सिंचाई मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान आज दमोह जिले के एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व मंत्री जयंत मलैया के अमृत महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। वे एक ऐसा व्यक्तित्व है जिन्होंने सभी का मन जीत लिया। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है, वे इसी प्रकार आगे भी काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने मलैया को उनके जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सुखी, निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मलैया पर केन्द्रित पुस्तक “जय यात्रा” का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि श्री मलैया बेहद सहज, सरल, शिष्ट और शालीन व्यक्ति है। उनके द्वारा की गई मध्यप्रदेश की सेवा के लिये प्रदेश की जनता की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण और गंभीर हो तो उसे सौंपने के लिये एक ही व्यक्ति का चेहरा सामने आता है, वह जयंत मलैया है। उन्हें मंत्री-मण्डल में जिस भी विभाग के कार्य सौंपे गये, उन्होंने कुशलता के साथ पूरे किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मलैया मित्रता और शत्रुता, सुख-दुख और मान-अपमान सभी में समान रहते है। जो दूसरों को जीते वह वीर, जो अपने आप को जीते वह महावीर, जो महावीर वो जितेन्द्रिय, जो जितेन्द्रिय वह जिन और जो जिन वही जैन और वही जयंत है ऐसे है हमारे जयंत मलैया। उन्होंने सभी कार्य पूरी तन्मयता और बेहतर ढंग से किये।

वनवासी कल्याण परिषद भोपाल के शैक्षणिक एवं बहुउद्देशीय कौशल विकास केन्द्र भवन का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण

वनवासी कल्याण परिषद भोपाल के शैक्षणिक एवं बहुउद्देशीय कौशल विकास केन्द्र भवन का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वनवासी कल्याण परिषद और आश्रम जनजातियों के लिए अदभुत कार्य कर रहा है। जनजातीय समाज हमारा अभिन्न अंग है। यह अदभुत समाज है। मुख्यमंत्री चौहान वनवासी कल्याण परिषद, भोपाल के एम पी नगर स्थित शैक्षणिक एवं बहुउद्देशीय कौशल विकास केंद्र के भवन का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने परिसर में टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है। हमारे सभी जनजातीय नायकों की प्रतिमाएँ लगाई जा रही हैं। हाल ही में इंदौर भंवरकुआं में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित की गई है। धर्मांतरण को लेकर प्रदेश की धरती पर षडयंत्र नहीं चलने दिया जाएगा। जनजातीय वर्ग की जमीन षडयंत्रपूर्वक हड़पने नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को अधिकार सम्पन्न बनाया जा रहा है। जमीन के साथ जंगल की उपज के लिए अधिकार दिया गया है। मजदूरी के लिए कोई बाहर ले जाएगा तो ग्राम सभा को सूचना देनी होगी। ग्राम सभा को इसी तरह के अनेक अधिकार दिए गए हैं। पेसा एक्ट को लागू करने के लिए वनवासी कल्याण परिषद और आश्रम का सहयोग चाहिए। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इंडियन ऑयल द्वारा दी गई मदद का पूरा सदुपयोग होगा। सरकार और समाज मिल कर साथ काम करेंगे तो बेहतर सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने वनवासी कल्याण परिषद और आश्रम का आभार प्रकट किया।

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश की संस्कृति के विकास में जनजातीय समुदाय का अमूल्य योगदान है। वनवासी परिषद द्वारा जनजातीय समाज के लिए अत्यंत उपयोगी कौशल विकास केन्द्र का भवन लोकार्पित हो रहा है, जो जनजातियों के उत्थान में उपयोगी होगा। भारत के इतिहास में जनजातीय समाज का हर क्षेत्र में योगदान किसी अन्य समाज से कम नहीं रहा है। वनवासियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कृषि, तांत्रिक ज्ञान, स्वास्थ्य आदि का ज्ञान जनजातियों में भरपूर है। विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय वर्ग के कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जनजातीय भाई-बहनों के लिए खड़े रहे और उनको हर प्रकार की मदद देने के लिए तैयार रहे। उनकी कला लोक कला और परम्परा को सुरक्षित रखने और विकास के लिए कोशिश करें जिससे उन्हें आत्म-विश्वास से समाज के साथ जुड़ने में मदद मिले। हमें सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट ने कहा कि जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए भवन का लोकार्पण हो रहा है। वनवासी कल्याण परिषद 70 वर्षों से कार्य कर रही है। जनजातीय नायकों का स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान रहा है जिसको सामने लाने का कार्य जनजातीय कल्याण परिषद कर रही है। जनजातियों के शैक्षणिक और कौशल विकास का कार्य पूरे देश में चल रहा है। इसके लिए प्रेरणादायी गतिविधियाँ जारी है।

महाप्रबंधक इंडियन ऑयल शशि चौधरी ने कहा कि कम्पनी सीएसआर फंड से मध्यप्रदेश में कई कार्य कर रही है। इसी कड़ी में इस शैक्षणिक एवं बहुउद्देशीय कौशल विकास केन्द्र के लिए मदद की गई है।

अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग हर्ष चौहान ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम देश में ही नहीं दुनिया में अनूठा है। यह जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। कल्याण आश्रम समाज में भ्रम दूर करने का माध्यम है। आयोग के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम किए गए हैं। छात्र जनजातीय विषयों पर शोध के लिए प्रेरित हुए हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। केंद्र में आवश्यकता के अनुरूप स्व-रोजगार और कौशल का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

सिक्स लेन प्रोजेक्ट: कोलार गेस्ट हाउस की बाउंड्री वॉल हटाई गई

भोपाल, राजधानी की सबसे लंबी सिक्स लेन सड़क का काम तेजी से आगे बढ़ने लगा है, गोल जोड़ से शुरू हुआ सड़क काम अब कोलार तिराहे से भी शुरू हो गया है। आज कोलार तिराहे पर कोलार गेस्ट हाउस, होटल मैनजमेंट की कॉलोनी की बाउंड्री सहित सड़क किनारे के निर्माण डागा मोटर्स के सामने तक हटाये गये ।

गोल जोड़ से बैरागढ़ चीचली तक 105 फीट चौड़ाई में सड़क समतलीकरण दिखने लगा है। वही बैरागढ़ चीचली से आलोक धाम तक कई प्रभावशाली लोगों के सड़क निर्माण सीमा में आ निर्माणों को तोड़ा गया है।

पुलियों के निर्माण में आई तेजी

Kolar News, Six lane Road

गोल जोड़ से चूनाभट्टी चौराहे के बीच मे आने वाली एक दर्जन पुलियों-पुल पर काम चालू होगया है। सर्वर्धम पुल पर बिछी पुरानी पाइप लाइन को भी दो दिनों में हटा दिया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार जानकारी है की जिला प्रशासन जल्द बढे स्तर पर क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्यवाही कर सकता है वही सड़क की जद में आ रहे अधिकतम लोगों ने स्वयं आपने निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

दिग्विजय शासन में मंत्री रहे राजा पटेरिया पर FIR

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कहते सुनाई दिए “मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो”

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा बोले “जनता कांग्रेस को 100 फीट गड्ढे में गाड़ देगी”

 

दिग्विजय शासन में मंत्री रहे राजा पटेरिया पर FIR

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कहते सुनाई दिए “मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो”

भोपाल, कांग्रेस नेता एवं दिग्विजय सरकार में रहे राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कह रहे हैं कि ‘यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो’। उनके इस बयान को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले में एसपी पन्ना को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल डीजीपी सुधीर सक्सेना से मिला मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता की बैठक थी। इस बैठक में पटेरिया जो बोले उसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

वायरल वीडियो में हत्या का मतलब बताया हार….

पटेरिया कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि ‘मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि बाद में नेताजी वीडियो में हत्या शब्द को हार की परिभाषा देते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं हत्या मतलब हार

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि क्या हाल ही में मध्यप्रदेश में निकली राहुल गांधी की भारत तोड़ो यात्रा में इस साजिश की तैयारी हुई। इसकी जांच होना चाहिए। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया मोदी जी की हत्या करने की बात कर रहें है, सत्ता के भूखे कांग्रेसियों से उम्मीद भी क्या की जा सकती है ?

कुछ माह पहले पंजाब में एक कोशिश कांग्रेस की तत्कालीन सरकार द्वारा की गयी थी, राहुल गांधी के एमपी दौरे के बाद इस तरह के बयान निश्चित रूप से कांग्रेस की बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहें है ।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का MCD चुनाव में हार के बाद इस्तीफा

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections 2022) में पार्टी की हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आदेश गुप्ता ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर मौजूदा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, इस बार एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की हैं, जबकि भाजपा को 104 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

भाजपा के लिए हार इसलिए झटका है, क्योंकि बीते 15 सालों से पार्टी का एमसीडी पर कब्जा था। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी जीत दिखाई गई थी, लेकिन वैसा नहीं हुआ। चुनाव परिणाम वाले दिन शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त थी। अब दिल्ली नगर निगम में जीते हुए पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...