यूएस के कॉन्सुलेट जनरल मिचेल हेंकी ने मुख्यमंत्री चौहान से की भेंट

यूएस के कॉन्सुलेट जनरल मिचेल हेंकी ने मुख्यमंत्री चौहान से की भें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवास पर यूएस के कॉन्सुलेट जनरल (महा वाणिज्य दूत) मिचेल हेंकी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने हेंकी को जनवरी में हो रही ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित किया। हेंकी ने कहा कि भोपाल के कुदरती सौन्दर्य ने उन्हें प्रभावित किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने हेंकी का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, देश का हृदय प्रदेश है। प्रधानमंत्री मोदी के आहवान पर स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में रीवा जिले में स्थापित “रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट” एक प्रमुख परियोजना है जिसकी लागत 4 हजार 500 करोड़ रूपए और क्षमता 750 मेगावाट है। ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा से संचालित फ्लोटिंग संयंत्र की स्थापना की पहल की गई है। भविष्य में बरगी और गांधी सागर जलाशय पर भी ऐसे संयंत्र लगाने का विचार है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत और यूएस के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएँ हैं। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश की प्राथमिकताओं पर कार्य के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। गत तीन वर्ष में मध्यप्रदेश से यूएस में होने वाले निर्यात में वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में 1.05 बिलियन यूएस डालर का निर्यात हुआ, वहीं यह आंकड़ा वर्ष 2020-21 में बढ़ कर 1.28 और वर्ष 2021-22 में बढ़ कर 1.43 बिलियन यूएस डालर हो गया है। मुख्य रूप से जो उत्पाद मध्यप्रदेश से यूएस निर्यात होते हैं उनमें बासमती चावल, दवाइयाँ, सूती वस्त्र, खाद्य तेल आदि शामिल हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगी। वे मंगलवार को शहडोल के लालपुर ग्राम में बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनकी उपस्थिति में शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रविधानों को लागू करेगी। वहीं, बुधवार को राष्ट्रपति भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लेंगी। सरकार ने राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए अगवानी, विदाई और सत्कार के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त कर दिए हैं।

 

प्रदेश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस सभी पंचायतों में मनाया जाएगा। सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार शहडोल में करने का निर्णय लिया है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। राष्ट्रपति दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां सरकार सामाजिक समरसता लाने के उद्देश्य से पेसा कानून लागू करेगी।

राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी

राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर CM ममता बनर्जी ने मांगी माफ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्री अखिल गिरि की, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगी है। इतने दिनों के बाद आखिरकार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह मंत्री के बयान की निंदा करती हैं और इसके लिए माफी मांगती हैं। यदि भविष्य में उनकी पार्टी से किसी ने भी इस तरह का बयान दिया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का जाएगी। वहीं उन्होंने इस मामले में बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हमारे बारे में जिस तरह रोजाना झूठी बातें कही जा रही हैं और गलत शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, वो किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।

जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने बाली पहुंचे पीएम मोदी

जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने बाली पहुंचे पीएम मोदी

इंडोनेशिया में हो रहे G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तरीके से शानदार स्वागत किया गया। PM मोदी यहां स्वास्थ्य, महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के उबरने और ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के दृष्टिकोण को सामने रखेंगे। अपने दौरे में पीएम मोदी वहां पर 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें बाली में बसे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करना भी शामिल है। आपको बता दें कि भारत 1 दिसंबर से एक साल के लिए इस संगठन की अध्यक्षता संभालने जा रहा है।

बाथरूम में इन बातों का रखें ध्यान

Neeli Balti bathroom

हमारे आसपास कई बार इसी चर्चा होती हैं, जो आधुनिक विज्ञान पर खरीं न उतरे पर सुनने वालों को चकित करती है ऐसी कुछ जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों से जुड़ी होती हैं। कहते है जानकारी नहीं होने कारण लोग वास्तु दोष का शिकार हो जाते हैं। इस कारण न चाहते हुए भी जीवन में नकारात्मक परिणामों को झेलना पड़ता है। इनमें से एक बाथरूम के वास्तु नियम है। वास्तु शास्त्र में बाथरूम के कुछ नियमों के बारे में बताया गया है।

– हर चीज सही स्थान पर हो

वास्तु शास्त्र में सकारात्मत प्रभावों के लिए हर चीज का उचित दिशा और सही जगह पर रखना जरूरी है। इसमें बाथरूम भी शामिल है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में हर चीज सही से रखी होनी चाहिए। इसमें बाल्टी भी शामिल है। खाली बाल्टी आर्थिक संकट का कारण बनती है।

– खाली बाल्टी लाती है आर्थिक संकट

वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद बाथरूम में बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार यदि आप बाथरूम में खाली बाल्टी रखते हैं, तो ये आर्थिक संकट का कारण बनता है। पैसों की आमदन बंद होने लगती है। इसलिए नहाने के बाद बाल्टी में थोड़ा पानी रहने दें।

इस रंग की बाल्टी का करें उपयोग

वास्तु जानकरों के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए। नीला रंग शनि और राहु के अशुभ प्रभावों को कम करता है। वहीं बाथरूम में नीले रंग की टाइल्स लगवाना भी शुभ माना गया है।

बाथरूम में इन बातों का रखें ध्यान

– खुला न रखे बाथरूम का दरवाजा

दिन में जितनी भी बार बाथरूम का प्रयोग करें, ध्यान रखे की उसका दरवाजा खुला न छूटे। बाथरूम का दरवाजा खुला रहना अच्छा नहीं माना जाता। अगर बेडरूम में भी बाथरूम है तो उसके दरवाजे पर पर्दा लगाना चाहिए। बाथरूम और बैडरूम में अलग-अलग तरह की ऊर्जाए होती है, जिनका संपर्क में आना अच्छा नहीं होता। ऐसा होने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

– पानी के दुरुपयोग से बचें
घर में हो रहा पानी का दुरुपयोग भी कई तरह के वास्तु दोषों का कारण हो सकता है। जो कई तरह की धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है। इसलिए, खासतौर पर इस बात का ध्यान रखें कि घर में किसी भी तरह से पानी का दुरुपयोग न हो। ध्यान रखें पानी की टंकी में दरारें न पड़ें, समय-समय पर टंकी की मरम्मत करवाते रहें। नियमित रूप से टंकी और बाथरूम की सफाई भी करते रहें। ऐसा करने से कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

– किस दिशा में हो बाथरूम में लगा आईना
यदि आपके बाथरूम में आईना लगा हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि वह दरवाजे के ठीक सामने न हो। वास्तु के अनुसार जब-जब बाथरूम का दरवाजा खुलता है, तब-तब घर की नेगेटिव एनर्जी बाथरूम में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर दरवाजे के ठीक सामने कांच होगा तो उससे टकराकर नेगेटिव एनर्जी फिर से घर में आ जाएगी।

– बाथरूम को रखें हमेशा साफ
गंदगी घर के किसी भी हिस्से में हो, वह गलत ही मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, घर में और खासतौर पर किचन और बाथरूम का हर समय साफ होना बहुत जरूरी होता है। इन ही दो जगहों से पूरे घर में पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी फैलती है। इसलिए, बाथरूम को घर समय साफ और व्यवस्थित रखें। ध्यान रखें बाथरूम में रखे सामान भी इधर-उधर फेंकने की बजाय ठीक तरह से निश्चित जगह पर ही रखे हो।

– न टपके नल से पानी
यदि किसी व्यक्ति के घर में बाथरूम का नल या किसी अन्य जगह का नल लगातार टपकते रहता है तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। टपकते नल घर में फालतू खर्च को बढ़ाते हैं। जिन घरों के नल लगातार टपकते रहते हैं, वहां पर धन कभी नहीं टिकता। ऐसे घर में हमेशा ही पैसों की कमी बनी रहती है। आर्थिक नुकसानों से बचने के लिए विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखें।

वैधानिक चेतावनी

जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। स्पष्ट और सटीक जानकारी के लिए स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करें, अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

कांग्रेस के विरोध के बाद डेढ़ करोड़ की फूल माला खरीदी का टेंडर हुआ निरस्त

भोपाल, राजनेताओं और प्रतिमाओं पर फूल-माला चढ़ाने के मकसद से किया गया डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर रविवार को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए महापौर मालती राय ने निगम कमिश्नर को निर्देश दिए थे। रविवार दोपहर महापौर ने टेंडर को लेकर कमिश्नर से बात की और निर्देश दिए कि तंगी से गुजर रहे निगम में इस तरह की फिजूलखर्ची न की जाए। इस रकम को सड़क, नाली, सीवेज सिस्टम के सुधार में खर्च किया जाए। इसके बाद दो साल के लिए किया जा रहे टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। वही कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ का कहना है की नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए में हार-फूल की व्यवस्था करने के लिए ये टेंडर बीती 27 अक्टूबर को जारी किया था। इस पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ने सवाल भी उठाए थे। हमारी कांग्रेस पार्टी के नेता के दबाव में महापौर ने जनहित में फैसला लिया।

शहडोल के लालपुर ग्राम में जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल के लालपुर गाँव पहुँच कर राज्य-स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश आ रही है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली मध्यप्रदेश की यात्रा है। हम उनका शहडोल में भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय परंपराओं एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे। राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार भव्य और गरिमामय स्वागत की तैयारियाँ भी सुनिश्चित की जाये। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने सभा स्थल की तैयारियों, बैठक, पार्किंग, पेयजल, परिवहन एवं भोजन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी।

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कल्याण मंत्री मीना सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, मनीषा सिंह, शरद कोल, अध्यक्ष नगरपालिका बुढार शालिनी सरावगी, एडीजी डीसी सागर, मुख्य वन संरक्षक लाखन सिंह उइके, कलेक्टर वंदना वैद्य सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी

मेरे बच्चों,आप असीम ऊर्जा व अपार शक्ति का भण्डार हो।

ईश्वर ने आपको ऐसे गुण दिये हैं,जिससे महान लक्ष्यों को भी सहज ही प्राप्त कर सकते हो।

आप बड़े सपने देखो तथा माता-पिता के साथ समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करो, शुभकामनाएं!

जनता से किया वादा श्रीराम और बजरंगवली पूरा कराते है- रामेश्वर

rameshwar Sharma latest photo

भोपाल, हुजुर विधानसभा || इंदौर रोड से बैरागढ़ कलां, बैरागढ़ कलां से भौरी को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण किया जाएगा । लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओ के साथ किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की 7 मीटर चौड़े एवं 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण बरसात से पहले कर लिया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती करिश्मा विकास मारण, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, रघुनंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक बंधु उपस्थित रहे। शर्मा ने कहा कि हुज़ूर विधानसभा के एक एक घर तक पक्की सड़क पहुंचाना मेरा संकल्प है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण किया जा रहा है अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या गरीब के पक्के मकान की चिंता यह दोनों ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है । हर गरीब को भोजन पर्याप्त पोषण, आयुष्मान भारत से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो या मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन यह सब कुछ मोदी सरकार ने मौहैया कराने का काम किया है। शर्मा ने कहा कि बीमारू मध्य प्रदेश को विकसित प्रदेशो की सूची में लाने वाले किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास सुशासन और जनकल्याण कारी योजना के बल पर प्रदेश की जनता का जीवन बदलने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने में भरोसा रखती है अपना पराया नही बल्कि जरूरतमंद तक उसको उसका दिलाना यह हमारा मूल उद्देश्य रहता है ।

मैं जनहित के प्रयासों और विकास कार्यों में प्रण-प्राण से जुटा रहूँगा- रामेश्वर शर्मा

इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, मैने संकल्प लिया है कि हुजूर विधानसभा के प्रत्येक कौने में विकास और प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कर्मठता से आज दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों के अनुरूप हर गरीब, शोषित, पीढ़ित, वंचित, किसान, मजदूर से लेकर पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। आज अन्त्योदय का सपना साकार हो रहा है। इस सपने को पूरा करने में मैं अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। इसलिए मैं जनहित के प्रयासों और विकास कार्यों में प्रण-प्राण से जुटा हूँ। जनता के अपार स्नेहाशीष के बल पर हम हुजूर क्षेत्र में जनसेवा और विकास के नये रिकार्ड बनाएंगे। हमारे क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के साथ नागरिकों की आपूर्ति और सुविधा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

स्ट्रीट लाइट भी लगायी जाएगी

सड़क निर्माण का भूमि पूजन करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बेहतर एवं सुलभ आवागमन के लिए 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी साथ ही बिजली के खम्बो को भी शिफ्ट किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हुज़ूर विधानसभा मे हमने तय किया है कि नवीन सड़क निर्माण स्ट्रीट लाइट के साथ ही निर्मित हो ।

एक लाख आबादी होगी लाभान्वित, एक दर्जन रहवासी क्षेत्रों को सीधा लाभ

5 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से बैरागढ़ कलां, भौरी के साथ-साथ जय महाकाल कॉलोनी, कृष्णा नगर, आदर्श नगर, जय जवान कॉलोनी, फूल बगिया कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, आदर्श नगर सहित करीब 1 दर्जन से अधिक कॉलोनियों की राह आसान हो जाएगी और इनका संपर्क सीधे भोपाल इंदौर मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा .इस सड़क निर्माण से लगभग एक लाख से अधिक आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी ।

सुलभ सुरक्षित परिवहन के साथ बढ़ेगा रोजगार

मध्यप्रदेश के व्यावसायिक नगर संत हिरदाराम नगर के समीप बसे बैरागढ़ कलां में स्ट्रीट लाइट के साथ बनने वाली इस सड़क से सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे ।

जनता से किया वादा श्रीराम और बजरंगवली पूरा कराते है- रामेश्वर

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं जो आप सभी से वादा करता हूँ वह वादा श्रीराम और बजरंगवली के आशीर्वाद से पूरा होता है । श्री शर्मा ने कहा कि बैरागढ़ कलां के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार जन सहयोग के माध्यम से किया जाएगा इस स्थान को इस तरह से विकसित किया जाएगा जिससे यहां बेटियों की शादियां भी हो सकें ।

ये रहे उपस्थित

हरि चरण पटेल, गोपी लोधवाल, अमर सिंह मीणा, अजय गौतम, पप्पू राठौर, ओमप्रकाश सिंगरौली, नरेंद्र विष्ट, जितेंद राठौर, सोनू रजक, बसंत मीना, सोनू यादव, मिथलेश गुप्ता, लाला राम मेहर, सूरज यादव बबलू चावला सहित अन्य उपस्थित रहे.

एक लाख एक हजार 958 रिक्त पद, चुनावी साल में मध्यप्रदेश में युवाओं को मिलेगा रोजगार!

Employment News Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी तो मंगवा ली है लेकिन विभाग एक साथ इतनी भर्तियां नहीं कर सकते हैं। दरअसल, भर्ती नियम में विभागों को कुल स्वीकृत संवर्ग के पांच प्रतिशत पद भरने का ही अधिकार है।

इस स्थिति को देखते हुए भर्ती नियम में एक बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत वित्त विभाग केवल एक बार के लिए विभागों को निर्धारित सीमा से अधिक पदों पर भर्ती की अनुमति दे सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। इस पर अगले सप्ताह तक अंतिम निर्णय हो जाएगा।

प्रदेश में राज्य संवर्ग के चार लाख 59 हजार 552 पद स्वीकृत हैं। इनमें से तीन लाख 57 हजार 726 भरे हुए हैं। एक लाख एक हजार 958 रिक्त हैं। इनमें से 21 हजार 96 पद बैकलाग के हैं। इनके लिए सरकार को कई प्रयास करने के बाद भी अनुसूचित जाति-जनजाति और निशक्तजनों के योग्य व्यक्ति नहीं मिल रहे हैं।

बैकलाग समाप्त करने के लिए जून 2023 तक विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, राज्य संवर्ग के शेष प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला और संभाग स्तरीय संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के लिए नियमों में संशोधन भी किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक भर्ती नियम में संशोधन प्रस्तावित कर दिया है, जिसे गृह विभाग अंतिम रूप दे रहा है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अब पचास प्रतिशत अंक शारीरिक दक्षता के रहेंगे। अभी तक लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होता था और शारीरिक दक्षता केवल पात्रता के लिए देखी जाती थी, इसके अंक नहीं मिलते थे।

इसके साथ ही विभागों को स्वीकृत संवर्ग में पांच प्रतिशत से अधिक पदों पर भर्ती करने का अधिकार दिया जाएगा। अभी पांच प्रतिशत से यदि अधिक पद एक बार में भरने हैं तो वित्त विभाग की अनुमति अनिवार्य है।

इसके कारण विभाग भर्ती के प्रस्ताव बनाकर नहीं भेज पा रहे थे। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम में संशोधन के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेज दिया है। इसमें एक बार के लिए नियम में छूट देना प्रस्तावित है। विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार का कहना है कि वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...