दिव्यांगजन के लिए कार्य कर रही उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों और मुख्यमंत्री चौहान ने भी लगाए पौधे

दिव्यांगजन के लिए कार्य कर रही उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों और मुख्यमंत्री चौहान ने भी लगाए पौध

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के प्रतिनिधियों के साथ अशोक, सारिका इंडिका और आँवला के पौधे लगाए। भोपाल के वरिष्ठ टी.वी. पत्रकार आर.सी. साहू (बिम्ब) ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी की दीप्ति पटवा, शैलेंद्र यादव, दीपक शर्मा, जुबेर खान, प्रभुदयाल प्रजापति और अजय शर्मा ने भी पौधे लगाए। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान को भोपाल में दिसम्बर 2022 में होने वाले दिव्यांगजनों के व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में आमंत्रित किया।

 

सोसाइटी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के साथ मिल कर दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा उमंग स्पेशल स्कूल, आराधना नगर कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल में संचालित है, जहाँ वर्तमान में 103 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। इनमें मूक, बधिर, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तथा दृष्टिहीन छात्र-छात्राएँ हैं। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ उनके हुनर को तराशा जाता है। विद्यालय के छात्र-छात्राएँ बाल अवार्ड के साथ कई खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं। संस्था के कई विद्यार्थी व्यवसायिक दक्षता अर्जित कर विभिन्न संस्थाओं में रोजगार से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

  • मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधनाu की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान श्री हरि विष्णु (शालिग्राम) एवं माता तुलसी के विवाह की रस्म मुहूर्त के अनुसार पूरी की गई। शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित एकादशी की पूजा की। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान और निकट परिजन ने पूजा में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने क्रांतिकारी ppवासुदेव फड़के की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने क्रांतिकारी ppवासुदेव फड़के की जयंती पर नमन किय

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री फड़के का जन्म 4 नवम्बर, 1845 को कोंकण के गाँव केल्शी में हुआ था। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम का आदि क्रांतिकारी कहा जाता है। वे ब्रिटिश काल में किसानों की दयनीय दशा को देख कर विचलित थे। उनका दृढ़ विश्वास था कि “स्वराज” ही इस रोग की दवा है। फड़के ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सशस्त्र मार्ग का अनुसरण किया। अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों को जागृत करने में उनका विशेष योगदान रहा। महाराष्ट्र के कोली, भील तथा धांगड समुदाय को एकत्र कर उन्होंने ‘रामोशी’ नाम का क्रान्तिकारी संगठन खड़ा किया। फड़के का निधन 17 फ़रवरी 1883 को हुआ।

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी बन गया है। यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हुए हैं और उद्योगों के लिये निवेश आने का क्रम जारी है। यहाँ बेटियों के लिये अलग से महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान पीथमपुर में रोजगार दिवस और “एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 1371 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और 3 लाख 19 हजार युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये 2577 करोड़ रूपये की ऋण राशि का वितरण किया। साथ ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमी पार्क का भूमि-पूजन कर 21 महिला उद्यमियों को भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिये सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्य शुरू हो गये हैं। वाग्देवी की प्रतिमा, जो इस समय इंगलैंड में है, को पुन: मध्यप्रदेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनाया गया है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये रात-दिन एक कर रही है। अगले एक वर्ष में एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी। नवम्बर माह में 40 हजार रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन जारी हो जायेंगे।

पीथमपुर म.प्र. की [wp-rss-aggregator]एवं रोजगार देने वाली राजधानी : मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी बन गया है। यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हुए हैं और उद्योगों के लिये निवेश आने का क्रम जारी है। यहाँ बेटियों के लिये अलग से महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री चौहान पीथमपुर में रोजगार दिवस और “एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 1371 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और 3 लाख 19 हजार युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये 2577 करोड़ रूपये की ऋण राशि का वितरण किया। साथ ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमी पार्क का भूमि-पूजन कर 21 महिला उद्यमियों को भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिये सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्य शुरू हो गये हैं। वाग्देवी की प्रतिमा, जो इस समय इंगलैंड में है, को पुन: मध्यप्रदेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनाया गया है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य चल रहा है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये रात-दिन एक कर रही है। अगले एक वर्ष में एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी। नवम्बर माह में 40 हजार रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन जारी हो जायेंगे।

सीएनजी-पीएनजी के दाम मुंबई में MGL ने फिर बढ़ाए 

सीएनजी-पीएनजी के दाम मुंबई में MGL ने फिर बढ़ाए

पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों से बेहाल जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को सरकारी नियंत्रण वाली गैस सप्लायर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने एक बार फिर CNG और पाइप के जरिए सप्लाई वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में 3.5 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दामों को 1.5 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का फैसला किया है। ये दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। फिलहाल महानगर गैस लिमिटेड के वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में सीएनजी 86 रुपये किलो तो पीएनजी 52.50 रुपये प्रति यूनिट में सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन 5 नवंबर से सीएनजी 89.5 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 54 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगा। सीएनजी महंगा होने से जहां सफर करना महंगा हो जाएगा, वहीं पीएनजी के महंगा होने से रसोई में खाना पकाने पर होने वाले खर्च बढ़ने वाला है।

10 वर्ष में आधार कार्ड कभी भी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अपने आधार कार्ड अपडेट कराना होंगे।

भोपाल : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने का निर्णय लिया गया है। आधार कार्ड ने नागरिक के पहचान-पत्र के रूप में विश्वसनीयता हासिल की है। आधार कार्ड का उपयोग आज आम नागरिक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।

शासन के इस निर्णय से ऐसे आधारकार्डधारी, जिन्होंने पिछले 10 वर्ष में आधार कार्ड कभी भी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अपने आधार कार्ड अपडेट कराना होंगे। आधार कार्ड के अपडेट कराने से जिन नागरिकों के कार्ड पुराने और अस्पष्ट हो गए हैं, वे नये कार्ड बनवा सकेंगे। इससे आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।

ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने अपना आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बनवाया था और इसके बाद कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नम्बर धारकों से डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में आधार नम्बर धारकों को UIDAI ने डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है। आधार नम्बर धारक व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है। इस सुविधा को My Aadhar Portal (https://myaadhaar.uidai.gov.lin.) से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है या निवासी इसका लाभ उठाने के लिये किसी भी नजदीकी नामांकन केन्द्र पर भी जा सकते हैं।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर नहीं बिछ सकी न्यूजीलैंड से चार साल पहले आई टर्फ

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत मेरठ को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान मिल तो गया, लेकिन अभी तक खिलाड़ी इस पर खेल नहीं पाए हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 5 करोड़ 37 लाख 71 हजार रुपये के बजट से 25 जून 2018 को मैदान बनना शुरू हुआ था, जो मार्च 2019 में पूरा होना था। विभाग की ओर से तारीख पर तारीख दी जा रही हैं, लेकिन मैदान का अभी लोकार्पण नहीं किया गया।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बन रहे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। पानी के छिड़काव के लिए एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर स्प्रिंकल भी लग चुके हैं, जबकि 55 हार्स पावर का पंप लगाया गया है। करीब 50 हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी बनी है।
कार्य पूर्ण होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा खेल विभाग को निरीक्षण कराने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी का इंतजार पिछले कई महीनों से हो रहा है। न्यूजीलैंड से मंगवाई गई टर्फ को भी चार साल हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि इसकी मियाद 5 से 7 साल तक ही होती है।

अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे

बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं, लेकिन अब भी उनके पास कई सारी फिल्में हैं, जो कि जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। अक्षय कुमार लगातार बड़े प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। वहीं अब अक्षय मराठी फिल्मों में अपना कदम रखने जा रहे हैं। अक्षय की इस मराठी फिल्म का नाम वेडात मराठे वीर दौडले सात होगा। इस फिल्म से अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी राव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वेडात मराठे वीर दौडले सात फिल्म अक्षय की डेब्यू मराठी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे।
मराठी डेब्यू करने जा रहे हैं अक्षय कुमार
पिछले कुछ समय से अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। वहीं अब अक्षय मराठी फिल्मों में अपना हाथ आजमाएंगे। अक्षय की इस साल रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में राजा महाराजा का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर वे बड़े पर्दे पर ऐसा ही रोल करते नजर आने वाले हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार अपना मराठी डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय अपनी फिल्मों में काफी मेहनत करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका कमाल बाॅक्स ऑफिस पर चल नहीं पा रहा है।
वेडात मराठे वीर दौडले सात अक्षय कुमार की पहली मराठी मूवी होगी। इससे पहले उन्होंने मराठी फिल्मों में काम नहीं किया है। अक्षय कुमार को अपनी डेब्यू फिल्म से कई सारी उम्मीदें हैं। वहीं अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मराठी दर्शकों ने सलमान खान और रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं को बहुत प्यार दिया है। ये लोग मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे और उन्हें भी खुले दिल से स्वीकार करेंगे। इस अनाउंसमेंट इवेंट में सलमान ने भी शिरकत की थी।

एनएबीएच अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों को ही मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा

भोपाल । मध्य प्रदेश के पांच लाख कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मिलाकर 12 लाख लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों के पास नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फार हास्पिटल्स (एनएबीएच) का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। अच्छी गुणवत्ता के साथ उपचार मिल सके, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है।
कर्मचारी निजी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती होते हैं तो वह इलाज के पैकेज में शामिल नहीं माना जाएगा। वार्ड का खर्च कर्मचारी को उठाना होगा। बता दें कि इस साल अगस्त से कर्मचारियों के उपचार की नई नीति लागू होने के बाद कैशलेस उपचार की सुविधा दी गई है। इसके लिए निजी अस्पतालों से अनुबंध के बारे में शर्तें तय करने के लिए समिति बनाई गई थी।
समिति के सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य आयुक्त डा. सुदाम खाड़े ने अनुबंध के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बीमा के तहत कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा शुरू की गई है।
नए दिशा निर्देश में कहा गया है कि अस्पतालों को अनुबंध करने के लिए नए सिरे से सीएमएचओ के पास आवेदन करना होगा। सीएमएचओ उसी अस्पताल से अनुबंध करेंगे जिनकी एनएबीएच मान्यता की अवधि कम से कम छह माह बची हो। यह भी तय किया गया है कि कैंसर सर्जरी के लिए उन्हीं अस्पतालों से अनुबंध किया जाए जहां कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो। ऐसा नहीं होने पर उन्हीं अस्पतालों की मान्यता पर विचार किया जाएगा जो दूसरे अस्पताल में यह सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अनुबंध पत्र देंगे।

जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ली

भोपाल। विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक में पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा एवं संगठन (महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भाराछासं, सेवादल) में आपसी सामंजस्य होना चाहिए और पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक गुरुवार को नाथ के आवास पर आयोजित की गई।
नाथ ने प्रभारियों से कहा कि आपके दायित्व वाले जिलों में संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठ, मोर्चा, विभाग की हर गतिविधि में समन्वय स्थापित हो। मोर्चा एवं संगठन भी इसमें भूमिका निभाएं और प्रदेश कांग्रेस को जानकारी भेजें। विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर, बूथ और मंडलम का गठन जल्दी करें। कुछ स्थानों पर यह कार्य पूरा हो गया है, तो सत्यापन भी करें।
उन्होंने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों से कहा है कि लगातार जिले का दौरा करें। इस दौरान जिले के ब्लाक कांग्रेस क्षेत्रों में भी संपर्क करते रहें। नाथ ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुनरीक्षण कार्य चुनाव आयोग के अनुसार कराएं। उन्होंने विधानसभा वार बाल कांग्रेस का गठन करने और उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों के बच्चों को जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...