पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पुत्र ने ग्रामीनबैंक प्रबन्धन के समक्ष आवेदन पेश किया था। बैंक प्रबंधन ने संचालक मंडल के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए आवेदनकर्ता को एकमुश्त राशि
देने का प्रस्ताव रखा था। बैंक प्रबंधन ने हाई कोर्ट के समक्ष भी इसी बात की जानकारी दी। कोर्ट ने बैंक के जवाब के बाद याचिककर्ता को एकमुश्त राशि का भुगतान का निर्देश बैंक प्रबन्धन को देते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।
याचिकाकर्ता को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार करते 17 वर्ष हो गया है। फैसले से निराशा ही मिली है। याचिकाकर्ता के लिए राहत वाली बात ये कि अनुकम्पा नियुक्ति की जगह एकमुश्त राशि मिलेगी। याचिकाकर्ता का पिता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी
मौत के बाद उसने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर बैंक प्रबंधन के समक्ष आवेदन पेश किया था। बैंक प्रबंधन ने अनुकम्पा नियुक्ति की जगह एक्सग्रेशिया यानी एकमुश्त राशि देने का प्रस्ताव रखा था। इसे नामंजूर करते हुए उसने अपने वकील के जरिये छत्तीसगढ़ हाई। कोर्ट में याचिका दायर की थी।
बैंक ने हाई कोर्ट को बताया कि 23 मार्च 2007 को संचालक मंडल ने कर्मचारी की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की जगह एक्सग्रेशिया राशि देने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। इसके परिपालन में याचिकाकर्ता को एक्सग्रेशिया राशि देने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने राशि लेने से इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास के सिंगल बेंच में हुई। बैंक प्रबंधन के जवाब को सही मानते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।
महासमुंद निवासी पुनीराम बघेल महासमुंद ग्रामीण बैंक तेंदुकोना ब्रांच में फील्ड अफसर के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2005 में सेवा के दौरान उनका निधन हो गया। बेटे गेंदराम बघेल ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए बैंक में आवेदन पेश किया। गेंदराम ने बैंक प्रबंधन को आवेदन देकर कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर कोर्ट में याचिका प्रस्तुत करेगा। वर्ष 2013 में गेंदराम ने हाई कोर्ट में याचिका पेश की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बैंक को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर पुनर्विचार करें।
अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 17 साल बाद निर्णय सुनाया
सैकडों भाजपा कार्यकर्ता जुटे “भव्य भूमिपूजन” की तैयारी में
भोपाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनाने जा रही कोलार उपनगर में राजधानी की सबसे बड़ी सीमेंट-कॉन्क्रीट से बनने वाली 15 किलोमीटर लंबी और 35 मीटर चौड़ी, लागत 233 करोड़ से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन शनिवार 29 अक्टूबर को होने जा रहा है।

नेताओं से लेकर हजारों कार्यकर्ता भूमिपूजन को सफल बनाने घर घर, मोहल्ल मोहल्ल आमंत्रण पत्र बंटाते देखे गये।
कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा होने जा रहे भूमिपूजन कार्यक्रम में लगभग 8000-8500 कार्यकर्ता आने की उम्मीद है।
हॉकर्स व्यापारी संघ देगा ज्ञापन
सिक्स लेन निर्माण से प्रभावित होने जा रहे ठेला, गुमटी, पथ विक्रताओं की उचित व्यवस्था की मांग करने के लिए रत्नेश उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारी सोपेंगे ज्ञापन
जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का मुख्यमंत्री चौहान ने निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट निर्माण में उपयोग में लाई जाने वाली सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो।
स्व.सहायता समूह की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना मेरा लक्ष्य – मुख्यमंत्री चौहान
स्व-सहायता समूह की मेरी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हों और आत्मनिर्भर बनें, यही मेरा लक्ष्य है!
उर्फी जावेद ने फिर पहनी खतरनाक ड्रेस
उर्फी जावेद सोशल मीडिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। खास तौर पर ड्रेस के मामले में उनका अनोखापन सभी को हैरत में डाल देता है। अब उर्फी ने एक बार फिर अनोखी ड्रेस से फैन्स का ध्यान खींचा है। उर्फी हाल ही में अपने बदन पर सीडी कैसेट की रील लपेटे हुए नजर आईं। उर्फी ने रील लपेटकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में उर्फी पुराने टेप रिकॉर्डर में गाने सुनती हुई नजर आ रही हैं। फिर कैसेट से खेलते वक्त उनका ध्यान कैसेट की रील पर जाता है और उनके दिमाग में नया आइडिया आ जाता है। इसके बाद उर्फी ने रील को अपने बदन पर लपेटकर मॉडलिंग अंदाज में फोटोशूट कराया। इस वीडियो पर उनके फैन्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।
किसी ने किया ट्रोल, तो किसी ने की तारीफ
इस नए अवतार से उर्फी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं। उर्फी जावेद के इस नए आउटफिट पर उन्हें फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है तो वहीं कुछ फैन्स ने उनकी तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘डिजाइनर के रूप में मुझे उनकी क्रिएटिविटी पसंद आई. एक अन्य ने लिखा- ‘आपकी क्रिएटिविटी पर हैरान! वाह।’
उर्फी जावेद ने साल 2015 में टीवी सीरियल टेड़ी, मेड़ी फैमिली से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे लगातार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी जिंदगी की’, बेपनाह और ‘ऐ मेरे हमसफर’ जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। लेकिन उर्फी अपने काम से ज्यादा, अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
सीबीडीटी ने TDS स्टेटमेंट में लगने वाले Form 26Q जमा कराने की तारीख 30 नवंबर बढ़ाई
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26क्यू में टीडीएस विवरण दाखिल करने की नियत तारीख 31 अक्टूबर 2022 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2022 कर दी है। इससे पहले दिन में एक आधिकारिक आदेश से पता चला कि सीबीडीटी ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए कंपनियों सहित कुछ करदाताओं द्वारा कर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। देय तिथि का विस्तार कंपनियों सहित संस्थाओं पर लागू होता है, ऐसे व्यक्ति जिनके खातों की पुस्तकों का ऑडिट किया जाना है और एक फर्म के भागीदार जिनके खातों का ऑडिट करने की आवश्यकता है।
अब आयकर विभाग के पास टीडीएस विवरण 30 नवंबर तक जमा किया जा सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के टीडीएस विवरण से जुड़े फार्म 26क्यू को जमा करने की अंतिम तारीख को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। इस फार्म में वेतन के अलावा अन्य भुगतानों का विवरण होता है। सीबीडीटी ने कहा कि फार्म 26क्यू के जरिये टीडीएस विवरण को रिवाइज और अपडेट करने में आ रही परेशानियों को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
एएमआरजी एंड एसोसिएट््स के निदेशक ओम राजपुरोहित का कहना है कि हाल के दिनों में करदाताओं को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसमें चालान का मिलान, चालान वेरिफिकेशन में विफलता जैसी समस्याएं प्रमुख रही हैं। सीबीडीटी ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए विवरणी जमा करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दिया है।
शिप्रा नदी के घाट 20 करोड़ रुपये से संवारेंगे
उज्जैन । धर्मनगरी उज्जैन में शिप्रा नदी का किनारा (रिवर फ्रंट) आकर्षक बनेगा। शुरुआत ‘श्री महाकाल महालोक” योजना अंतर्गत रामघाट के विकास एवं सुंदरीकरण कार्य से की जा रही है। दावा है कि 10 महीनों में राणोजी की छत्री सहित घाट पर बने 80 मंदिरों को पुरातन स्वरूप में निखारा जाएगा। इस कार्य पर 20 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे घाट का मनोरम दृश्य दिखेगा। जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
अगले चरण में महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 से पहले घाटों का विस्तार करने की भी कवायद होगी। मालूम हो कि पिछले महीने उज्जैन में हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिप्रा नदी के किनारे को विकसित करने की घोषणा की थी।
कहा था कि नर्मदा नदी का जल सदैव शिप्रा में आएगा। कल-कारखानों का दूषित जल डायवर्ट किया जाएगा। घोषणा को अमल में लाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने डीपीआर बनवाने की तैयारी शुरू की है। साथ ही स्मार्ट सिटी कंपनी द्धारा श्री महाकाल महालोक योजना के दूसरे चरण के कार्य अंतर्गत रामघाट पर कार्य शुरू कराया गया है। छोटे रुद्रसागर का तट भी उतना ही खूबसूरत बनेगा, जितना बड़े रुद्रसागर का तट है। शिप्रा नदी का किनारा पर्यटन का प्रमुख आकर्षण होगा।
आठ किमी लंबाई में शिप्रा नदी किनारे हैं 37 घाट
उज्जैन शहर की सीमा में शिप्रा नदी के किनारे 37 घाट हैं, जिनकी लंबाई आठ किलोमीटर है। महाकुंभ सिंहस्थ-2016 में देशभर के श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी में सुरक्षित स्नान कराने को जल संसाधन विभाग ने पांच किलोमीटर लंबे नए घाट बनवाए थे। साथ ही 4.78 किलोमीटर लंबे पुराने घाटों की मरम्मत करवाई थी। सभी घाटों पर लाल पत्थर लगवाया था। इस कार्य पर 159 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वक्त के साथ घाटों से पत्थर उखड़ते-टूटते चले गए।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, सुपर 12 | जिम्बाब्वे (130/8) ने पाकिस्तान (129/8) को 1 रन से हराया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ भी नहीं चल पाए थे और उनका ये सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मैच में भी जारी रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मो. रिजवान भी इस मैच में नहीं चल पाए और 14 रन पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद 5 रन, शादाब खान 17 रन जबकि हैदर अली डक पर अपना विकेट गंवा बैठे। शान मसूद ने 44 रन की पारी खेली और उन्हें रजा ने स्टंप आउट करवा दिया।
खिरनी, कदंब और करंज के पौधे मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, कदंब और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ किसान मोर्चा के रामेश्वर मोहे, निर्मल पटेल, अजय सिंह पटेल, नरेश वर्मा, केदार चौहान और मोहित सोनी ने पौध-रोपण किया। जय कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के यशवंत सिंह राजपूत, अमन प्रजापति, कपिल पाल, अंकित विजयवर्गीय, आशीष मैथिल और टिंकू लाल मंडराई भी पौध-रोपण में शामिल हुए। सोसायटी, समाज-कल्याण से संबंधित शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सक्रिय है। साथ ही पौध-रोपण को प्रोत्साहित करने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
रेलवे 144 स्पेशल ट्रेन छठ पूजा के लिए चलाएगा
दीपावली के बाद छठ पूजा का महापर्व मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा का महापर्व 30 अक्टूबर को है। चूंकि छठ पूजा का त्योहार बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए अधिकांश लोग इस दौरान अपने घर के लिए रवाना होते हैं और ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व के लिए 144 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। यदि आप भी उत्तर प्रदेश, बिहार या झारखंड जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां भारतीय रेलवे की ओर से जारी पूरी लिस्ट देख सकते हैं। ये सभी स्पेशल ट्रेन त्योहारी सीजन के लिए ही चलाई गई हैं।
यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 01411 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 26 और 29 अक्टूबर को 11.55 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01412 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल का परिचालन दानापुर से 27 और 30 अक्टूबर को 19.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01415 पुणे-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 28 अक्टूबर को 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01416 दानापुर-पुणे अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 29 अक्टूबर को 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01417 पुणे-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 29 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01418 दानापुर-पुणे सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 30 अक्टूबर एवं 02 नवंबर को 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल नई दिल्ली से 27 अक्टूबर को 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे पटना रूकते हुए 20.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09031 उधना-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल उधना से 26 अक्टूबर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09032 दानापुर-उधना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 28 अक्टूबर को 02.30 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे उधना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09036 दानापुर-उधना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 27 अक्टूबर को 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.05 बजे उधना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09035 उधना-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल उधना से 26 अक्टूबर को 08.35 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09467 अहमदाबाद-पटना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल अहमदाबाद से 28 अक्टूबर को 16.25 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे पटना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09468 पटना-नाडियाड सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पटना से 30 अक्टूबर को 06.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे नाडियाड पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02351 दानापुर-आनंद विहार सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 02 नवंबर को 22.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.














