न्यूजीलैंड A के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मिली कप्तानी

पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने को लेकर संजू सैमसन निराश थे। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनका चयन नहीं होने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन BCCI ने अपने ताजा फैसले में बताया कि ये खिलाड़ी उनके रडार से बाहर नहीं हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सैमसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इंडिया ए टीम का कप्तान बना दिया है। न्यूजीलैंड ए टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस टीम के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम की कमान संजू सैमसन को सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए संजू के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है।

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से खेली जानी है। इस सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड चुनी और इसकी कप्तानी संजू सैमसन को सौंपी। वर्ल्ड कप के लिए भले ही सैमसन को फिर मौका नहीं मिला हो, लेकिन उनके पास अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका है।

 

22 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के सभी मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने हैं। पहला मैच 22, दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इंडिया ए में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ग्वालियर से चीतों को लेकर चीनूक हेलिकाप्टर पहुंचा कूना अभयारण्य

देश में सात दशक बाद आज से फिर चीता युग की शुरुआत हो गई है। नामीबिया से विशेष विमान से आए 8 चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चीनूक हेलिकाप्टर से कूनो अभयारण्य पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गया है अब वे कूनो के लिए रवाना हो चुका है। प्रधानमंत्री आज अपने जन्मदिवस पर इन्हें कूनो अभयारण्य में बनाए गए क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। 75 साल पहले वर्ष 1947 में देश में आखिरी बार चीता देखा गया था। छत्तीसगढ़ में कोरिया के महाराजा ने तीन चीता शावकों का एक साथ शिकार किया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। इसके बाद आज देश में फिर से चीतों की वापसी हुई है।

 

पीएम पहुंचे कूनाे, राज्यपाल और सीएम भी साथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ग्वालियर एयर बेस पर पहुंचने के बाद सेना के हेलिकाप्टर से राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चाैहान के साथ श्याेपुर के कूनाे अभयारण्य पहुंचे। दूसरे हेलिकाप्टर से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना भी हुए रवाना।

 

 

पीएम नरेन्द्र माेदी ग्वालियर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी का विमान आज सुबह 10.04 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर बेस पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने उनकी आगवानी की। प्रधानमंत्री से मिलने वालों में सीमित लाेग ही लोग शामिल हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नेता जय भान सिंह पवैया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी अमित सांघी इनमें शामिल।

मध्य प्रदेश अब चीता स्टेट भी -cm चौहान 

 

प्रदेश के तमाम लोगों को कल यानी शनिवार को आने वाले उस पल का इंतजार है, जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्‍योपुर के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को पिंजरों से छोड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की भूमि पर एक बार फिर चीते अपनी शानदार तेज रफ्तार के साथ पर्यटकों को मोहित करते नजर आएंगे। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर बहुत खुश हैं और चीता परियोजना के लिए प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चयन किए जाने को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया है।

 

नामीबिया से कूनो अभ्यारण्य आ रहे चीते की प्रथम झलक देखकर अपार आनंद की अनुभूति हो रही है

मोदी-पुतिन मुलाकात में दिखा दोस्ताना माहौल

 

 

समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत की। दोनों के बीच आपसी सहयोग के अलावा यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खास बात ये रही कि माहौल काफी दोस्ताना रहा। पुतिन ने पीएम मोदी को बिना ‘हैप्पी बर्थडे’ बोले जन्मदिन की शुभकामना भी दी। पीएम मोदी ने इस बातचीत के बारे में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ शानदार मुलाकात हुई। हमें व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने का अवसर मिला। हमने अन्य द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। आपको बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को हुई जेल

आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने की कांग्रेस की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अहमदाबाद की एक अदालत ने 2016 में दंगा भड़काने और भीड़ एकत्रित करने के मामले में दोषी करार देते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष को छह महीने कैद की सजा सुनाई है। अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक जिग्नेश मेवाणी, सुबोध परमार, राकेश मेहरिया समेत 19 को 6 महीने जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस मामले में दर्ज तीन केस में सजा सुनाई है। पहले केस में 6 महीने की जेल, दूसरे में 500 रुपए जुर्माना और तीसरे में 100 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि गुजरात में व‍िधानसभा चुनाव इसी साल द‍िसंबर में होने की संभावना है।

वार्ड 83 में बनेगा पक्का नाला

भोपाल (Kolar Road Bhopal) नगर निगम भोपाल की मेयर इन काउंसिल बैठक की जानकारी देते हुए वार्ड 83 के पार्षद और एमआईसी मेंबर रविंद्र यति ने सोशल मीडिया में बताया है की एमआईसी द्वारा 8,93,75,943 (आठ करोड़ तिरानवे लाख पिचत्तर हजार नौ सौ तिरालिस रुपए) की स्वीकृति वार्ड 83 के पक्के नाले के निर्माण के लिए जो की मुकुल नगर कोलार रोड से अब्बास नगर, ललिता नगर पार्क के अंतर्गत नाले का निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृति की गई। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पार्षद रविन्द्र यति द्वारा क्षेत्रीय विधायक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Shatama) का वार्ड 83 की जनता की तरफ से आभार भी व्यक्त किया गया।

दिशा पाटनी का कातिलाना अंदाज देख फैंस के छूटे पसीने

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैl तस्वीरों में दिशा पाटनी के बाल खुले हुए हैंl उन्होंने ज्वैलरीज पहन रखी हैl इसके अलावा उन्होंने वाइट कलर की ब्रालेट और शॉर्ट स्कर्ट पहन रखी हैl
दिशा पाटनी की फोटोज पर डेढ़ हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं
दिशा पाटनी की फोटोज पर डेढ़ हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl कई लोग तस्वीरों पर दिल और पॉपिंग आई की इमोजी भी शेयर कर रहे हैंl वहीं कई लोगों ने ब्यूटीफुल, फायर, कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है जैसे कमेंट किए हैंl

भारत-पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिके

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमें अब इसी साल के आखिरी में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) में आमने-सामने होंगी। ताजा खबर यह है कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले इस महा मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। अब जो लोग टिकट नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए 23 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले को ऑनलाइन देखने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2022 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगा। इसके अलावा Disney+ Hotstar वेबसाइट और ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को सूचित किया कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले के टिकट एक महीने पहले ही बिक गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले सुपर 12 के मैच के टिकट मिनटों में बिक गए।
82 विभिन्न देशों के प्रशंसकों ने 16 अंतरराष्ट्रीय टीमों के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने के लिए टिकट खरीदे हैं। 2020 में महिला टी 20 विश्व कप के बाद यह पहला मौका है जब आईसीसी ने किसी आयोजन में 100% स्टेडियम क्षमता की अनुमति दी है।
ICC के अनुसार, टिकट खरीदने में इस बार जबरदस्त उत्साह नजर आया। खास बात यह भी है कि 85,000 से अधिक बच्चों के टिकट बेचे गए हैं। पहले राउंड और सुपर 12 मैचों के लिए बच्चों के लिए टिकट की कीमत सिर्फ 5 डॉलर है, जबकि वयस्कों के लिए टिकट 20 डॉलर से शुरू होते हैं।

घर की इस दिशा में होती है पैसों की वृद्धि

वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज को रखने की एक सही दिशा बताई गई है। अगर चीजों को सही दिशा में रखा जाए तो वे सकारात्मक प्रभाव घर-परिवार पर डालती हैं। घर में रखी सभी चीजों का प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसकी तरक्की पर होता है। वास्तु के मुताबिक हर एक चीज को उसी जगह पर रखना चाहिए जहां उसकी सही दिशा हो। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। वास्तु में घर में धन रखने के लिए भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु के हिसाब से घर में उसी जगह पर पैसा, ज्वैलरी और कीमती चीजें रखने से उसमें वृद्धि होती है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।
उत्तर दिशा में रखें तिजोरी
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा को धन कुबेर की दिशा माना गया है। वास्तु जानकारों का कहना है कि जिस बॉक्स में आप अपना कैश, तिजोरी या अलमारी रखते हैं उसे हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन में भी वृद्धि होती है।
इस दिशा में खुले तिजोरी का दरवाजा
अगर आप अपनी तिजोरी को उत्तर दिशा में रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर न खुले। मां लक्ष्मी को लेकर ऐसा माना जाता है कि धन की देवी दक्षिण की ओर से यात्रा करती हैं और उत्तर दिशा में बस जाती हैं। उत्तर दिशा में रखे पैसे में बरकत होती है और दक्षिण दिशा में पैसा कभी नहीं बचता है।
इस दिशा में रखें धन
अगर घर की उत्तर दिशा की ओर तिजोरी या धन नहीं रख सकते हैं तो फिर आप पूर्व दिशा में धन रख सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में अगर दुकान की तिजोरी रखी जाए तो विशेष रूप से फलदायी होती है। वहीं अगर कैशियर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठता है तो तिजोरी उसकी बाएं हाथ की ओर होनी चाहिए। वहीं मुंह पूर्व की ओर होने पर तिजोरी दाएं ओर होनी चाहिए।
धन की अशुभ दिशाएं
वास्तु के जानकारों के अनुसार धन की तिजोरी को कभी भी किसी कोने में न रखें। उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम कोने में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर भूलकर भी तिजोरी न रखें। ये दुर्भाग्य लेकर आता है। साथ ही धन की बरकत नहीं होती ।

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार दूसरे दिन भी पोषण आहार मुद्दे पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक दल की ओर से स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। जबकि, सरकार को स्पष्ट पक्ष था कि जब इस विषय पर एक दिन पूर्व अवसर दिया जा चुका है तो फिर दोबारा चर्चा का कोई औचित्य नहीं है। इस बीच भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने आसंदी के समक्ष आकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग। उन्होंने कांग्रेस के विधायकों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया। उनके समर्थन में सत्तारूढ़ दल के विधायक भी आसंदी के समक्ष आ गए और पहले दस मिनट और फिर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पूरा प्रश्नकाल स्थगित कर दिया। भारी शोर-शराबे के बीच सभी विधेयक बिना चर्चा पारित हो गए और फिर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उधर, सदन के बाहर कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मेड़ा बुधवार को हुए घटनाक्रम का मीडिया के सामने जिक्र करते वक्त फूट-फूटकर रो पड़े।
आमने-सामने आए कांग्रेस-भाजपा के विधायक
विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस और भाजपा के विधायक आमने-सामने आ गए। पहले पूरक पोषण आहार और फिर आदिवासी विधायक पांचीलाल मेड़ा के अपमान का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया। नेता प्रतिपक्ष डा.गोविन्द सिंह ने कहा कि पोषण आहार के विषय पर दल की ओर से जो स्थगन प्रस्ताव दिया था, उस पर चर्चा कराई जाए। इसका आश्वासन भी अध्यक्ष की ओर से दिया गया था लेकिन संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बुधवार को भरपूर अवसर दिया गया पर कांग्रेस चर्चा ही नहीं करना चाहती है। सभी तथ्य सामने आ चुके हैं, इसलिए इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती है। इसको लेकर कांग्रेस के विधायकों ने आसंदी के समक्ष आकर नारेबाजी की। इस बीच भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने आसंदी के समक्ष आकर अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उनके साथ एक-एक करके भाजपा सदस्य भी एकत्र हो गए और कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। यह सिलसिला पूरे समय चलता रहा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...