छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का जड़ से सफाया होगा, बारिश में भी नहीं रुकेगा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का जड़ से सफाया होगा, बारिश में भी नहीं रुकेगा ऑपरेशन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 7 राज्यों के साथ मिलकर सशक्त रणनीति बनाई।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खात्मे तक निर्णायक लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है।

विदेश में गिरावट से बेअसर सराफा बाजार, कीमती धातुओं में सुधार

विदेश में गिरावट से बेअसर सराफा बाजार, कीमती धातुओं में सुधार
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंत में कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात सोना और चांदी वायदा में निवेशकों की लेवाली कमजोर रहने से वायदा घटकर बंद हुआ। सोना वायदा घटकर 3367 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा घटकर 36.01 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके बावजूद भारतीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में सुधार रहा। दरअसल, सटोरियों की कागजी सौदेबाजी और छुटपुट ज्वेलर्स की पूछताछ रहने से भाव में सुधार रहा। सोना केडबरी 200 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 100 रुपये सुधरकर 1,05,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। हालांकि बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद सुस्त है।

इंदौर, उज्जैन और रतलाम में सोने का भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 98,500, सोना (आरटीजीएस) 1,01,000, सोना 22 कैरेट 92,500 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 98,300 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 1,05100, चांदी आरटीजीएस 1,07,500, चांदी टंच 1,05,200 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1160 रुपये प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 1,05,000 रुपये पर बंद हुई थी। उज्जैन में सोना स्टैंडर्ड 98,600, सोना रवा 98,500, चांदी पाट 1,05,100, चांदी टंच 1,05,000, सिक्का 1200 रुपये प्रति नग भाव पर चल रहा है। वहीं रतलाम में चांदी चौरसा 1,08,000, टंच 1,08,100, सोना स्टैंडर्ड 1,01,700 से 1,01,650 रुपये के आरटीजीएस भाव पर चल रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली- 24 कैरेट सोने की कीमत 100900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 92500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत- 22 कैरेट सोने की कीमत 92350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 100750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव- इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 100900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 92500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में भाव- 22 कैरेट सोने की कीमत 92350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 100750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव- 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 92400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 100800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

50 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ चमका ‘कुबेरा’

50 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ चमका ‘कुबेरा’
नेशनल अवॉर्ड विजेता कॉलिवुड स्टार धनुष, टॉलीवुड स्टार नागार्जुन और यंग एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हाल ही में रिलीज हुई सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘कुबेरा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉस मिला है। बता दें कि फिल्म ने अब तक ने अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया भर के सिनेमाघरों में इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

मेगास्टार चिरंजीवी का रिएक्शन वायरल
फिल्म की सक्सेस पार्टी में मेगास्टार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो धनुष की तारीफ करते नजर आ रहे है। बता दें कि फिल्म कुबेरा की सफलता का जश्न रविवार शाम को एक भव्य कार्यक्रम के रुप में मनाया गया है, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही फैंस और मीडिया को संबोधित करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि डायरेक्टर शेखर कम्मुला का नागार्जुन को दीपक के किरदार के लिए चुनना और नागार्जुन का इस रोल को स्वीकार करना, ये फिल्म की पहली सफलता थी।

धनुष के भिखारी सीन का ज़िक्र करते हुए चिरंजीवी कहा
मेगास्टार चिरंजीवी ने एक सीन का ज़िक्र करते हुए कहा कि वो उसमें धनुष को भिखारी के किरदार में पहचान ही नहीं पाए और उन्होंने आगे कहा- शेखर कम्मुला की फिल्मों में हमेशा सच्चाई झलकती है। उन्होंने भले ही 25 सालों में केवल 10 फिल्में बनाई हों, लेकिन हर फिल्म ने दर्शकों के दिल को छुआ है, शेखर कम्मुला की सिनेमा की सफर पर हमे गर्व है।

गणेश पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव शुरू

गणेश पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव शुरू
उड़ीसा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर अलवर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 4 जुलाई को निकलेगी। रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को पुराना कटला जगन्नाथ मंदिर में गणेश पूजन के साथ हुआ।

इस दौरान 11 पं​डितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान गणेश को विवाह का निमंत्रण दिया। इसी के साथ ही भगवान जगन्नाथ व जानकी मैया के विवाहिक कार्यक्रमो की शुरूआत हो गई। श्रद्धालु महिलाओं ने मांगलिक गीतों पर नृत्य कर विवाह की खु​शियां मनाई। विवाह महोत्सव के चलते मंदिर में तैयारियां तेज हो गई है।

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका ने विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों को दी ज़्यादा सतर्क रहने की सलाह

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका ने विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों को दी ज़्यादा सतर्क रहने की सलाह
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध अभी भी जारी है और इसमें अमेरिका (United States Of America) की भी एंट्री हो चुकी है। अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स के ज़रिए तीन ईरानी परमाणु ठिकानों फोर्डो (Fordow), नतांज़ (Natanz) और इस्फहान (Esfahan) पर भारी बम गिराते हुए तबाही मचा दी। अमेरिका के इस कदम के बाद ईरान ने भी अमेरिका को धमकी दे दी है कि अब मिडिल ईस्ट में हर अमेरिकी उनके निशाने पर हो सकता है। इसी बीच अमेरिका ने विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों और विदेशों की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है।

“ज़्यादा सतर्क रहे”
अमेरिका विदेश मंत्रालय ने विदेशों में रहने वाले अपने नागरिकों के लिये वैश्विक सुरक्षा एडवाइज़री जारी करते हुए उन्हें ज़्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि “इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण पूरे मिडिल ईस्ट में यात्रा बाधित हुई है और समय-समय पर एयरस्पेस भी बंद किया गया है। विदेशों में अमेरिकी नागरिकों और उनके हितों के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका है। इसलिए दुनिया भर के अमेरिकी नागरिकों को ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही जो लोग विदेशों की यात्रा कर रहे हैं उन्हें भी ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।”

नीलांबुर सीट पर कांग्रेस जीती, विसावदर पर आप का कब्जा

नीलांबुर सीट पर कांग्रेस जीती, विसावदर पर आप का कब्जा
पंजाब (लुधियाना पश्चिम), गुजरात (विसावदर और कड़ी), केरल (नीलांबुर) और पश्चिम बंगाल (कालीगंज) की कुल पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव हुए। विसावदर सीट पर आप ने कब्जा जमाया, वहीं दक्षिणी राज्य केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया।

कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने केरल सीट जीती
कांग्रेस ने केरल में नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है, जो पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत को 77,000 से अधिक वोट मिले और उन्होंने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम स्वराज को 11,000 से अधिक वोटों से हराया।

AAP के गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीती
AAP के गोपाल इटालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर विसावदर सीट जीत ली है। इटालिया को 75,000 से अधिक वोट मिले, जबकि पटेल को 58,000 से अधिक वोट मिले। आप को आगामी विधानसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। विसावदर की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश से भर देगी।

दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास

दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास
दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने करियर को अलविदा कहा।

ललित का भावनात्मक सफर
संन्यास का ऐलान करते हुए ललित ने लिखा, “मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहां सीमित संसाधन थे, लेकिन सपने असीम थे। एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक, एक बार नहीं, बल्कि दो बार यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है।” उन्होंने आगे लिखा, “26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना कुछ ऐसा है, जिसे मैं हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ संजोए रखूंगा। मैं अपने परिवार का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने जिंदगी के हर एक पड़ाव पर मेरा साथ दिया।”

कोच, मार्गदर्शक और टीम का जताया आभार
ललित उपाध्याय ने अपने इमोशनल मैसेज के अंत में लिखा, “मैं अपने पहले कोच परमानंद मिश्रा का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हॉकी से परिचित कराया। हरिंदर सर, जिन्होंने मुझे एयर इंडिया में चुनकर मेरा पहला ब्रेक दिया। समीर भाई और धनराज सर का आभारी हूं, जिन्होंने उस दौरान देखभाल और विश्वास के साथ मेरा मार्गदर्शन किया। मुझे भारत की जर्सी पहनने का अवसर देने के लिए हॉकी इंडिया का धन्यवाद। मुझ पर विश्वास करने वाले और इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथ चलने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।”

2014 में किया था डेब्यू, दो बार ओलंपिक मेडल विजेता रहे
साल 2014 में सीनियर नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने वाले 31 वर्षीय ललित उपाध्याय ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित हैं। साल 2017 में ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। ललित ने संन्यास की घोषणा एफआईएच प्रो लीग सीजन के समापन के तुरंत बाद की है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय 2020 टोक्यो ओलंपिक में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2024 ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई।

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 6 एयरबेस तबाह किए

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 6 एयरबेस तबाह किए
ईरान (Iran) पर अमेरिकी (America) हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nation Security Council) की आपात बैठक में तीखी बहस हुई। रूस (Russia), चीन (China), पाकिस्तान (pakistan) और अन्य देशों ने एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया। इसमें पश्चिमी एशिया (West Asia) में तत्काल और बिना शर्त युद्ध विराम की मांग की गई है।

ईरान के 6 हवाई अड्डों पर बमबारी
इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के 6 एयरबेस पर हमला किया है। IDF ने ईरान के मध्य, पूर्वी और पश्चिमी ईरान में 6 हवाई अड्डों पर बमबारी की है। IDF ने कहा कि ड्रोन हमले में उसने 15 ईरानी लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया है।
इजरायली सेना लगातार ईरान पर बमबारी कर रही है। खबर सामने आई है कि इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान और कराज को निशाना बनाया है।

इजरायल के कई शहरों में बिजली ठप
ईरान ने आज इजरायल पर ताबड़तोड़ बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं। ताजा हमले में इजरायल के दक्षिणी इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ईरान ने इजरायल इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन पर हमला किया। इसके कारण कई शहरों की बिजली चली गई है। ईरानी हमले के दौरान करीब 35 मिनट तक पूरे इजरायल में सायरन बजता रहा।

ईरान पर हमले के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिकी हमले का असर पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने क्षेत्रीय स्थिति की चर्चा के लिए NSC की एक आपात बैठक बुलाई है।

ईरान में अब तक 950 लोगों की मौत
ईरान-इजरायल युद्ध में अब तक 950 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है। वॉशिंगटन आधारित मानवाधिकार समूहों के अनुसार इजरायली हमलों में 950 ईरानी नागरिक मारे गए हैं, 3450 से अधिक घायल हुए हैं। इजरायल ने कहा कि युद्ध में अब तक 24 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 1000 से अधिक नागरिक घायल हैं।

अमेरिकी हमला एक खतरनाक मोड़
संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला एक खतरनाक मोड़ है। हमें तुरंत और निर्णायक रूप से कार्रवाई करनी होगी, ताकि लड़ाई रोकी जा सके। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर और बातचीत फिर से शुरू हो सके।

RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में होगा

RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार और नवाचार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 35 से अधिक औद्योगिक अधोसंरचना परियोजनाओं, क्लस्टरों और विभागीय भवनों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1500 करोड़ रूपये से अधिक निवेश की 50 नई औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला भी रखी जाएगी। प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 500 उद्यमियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन प्रदान किया जाएगा। साथ ही 500 आकांक्षी युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर सौंपे जाएंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान राशि वितरित की जाएगी।

 

कार्यक्रम में ओएनडीसी, एनपीसीआई और वालमार्ट जैसी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जिससे प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को निर्यात, डिजिटल भुगतान और नए बाजारों तक पहुंच की दिशा में शानदार अवसर मिलें

गे।

 

वनों का संरक्षण एवं संवर्धन पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वनों का संरक्षण एवं संवर्धन पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वनों के संरक्षण एवं संवर्धन को पहली प्राथमिकता में रखा गया है। वनों को हरा-भरा रखने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब प्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ रहा है और ओपन फारेस्ट कम हो रहा है। मध्यप्रदेश वनों में हर्बल औषधियों का भी खजाना है। वर्ष 2024-25 में वन विभाग 6 करोड़ से अधिक की हर्बल औषधियों की आपूर्ति आयुष विभाग एवं सरकारी संस्थानों को कर चुका है। मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, विशेष वन एवं वन्य प्राणियों की विविधता के लिये जाना जाता है। यहां वनों के रहने और नदियों के बहने का भी संबंध है। वनों की गोद से निकली सोन, नर्मदा, ताप्ती, चंबल के साथ सिंध, बेतवा, केन, धसान, तवा, क्षिप्रा और कालीसिंध जैसी नदियां जन-जीवन को जीवन दे रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में वनों से निकलने वाले तेन्दूपत्ता से 15 लाख परिवारों की आजीविका चल रही है। इससे 35 लाख लोग जुड़े हुये हैं, जिनमें 15 लाख पुरूष और 20 लाख से अधिक महिलाएं हैं। प्रदेश के वनों से हर वर्ष 12 लाख बोरा से अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जाता है। प्रदेश सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वालों का पारिश्रमिक 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। वनोपजों के संग्रहण एवं विपणन के अधिकार ग्राम सभाओं को दिये गये हैं। तेन्दूपत्ता का संग्रहण एवं विपणन मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित के माध्यम से कराया जाता है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...