हनुमान जी की इस स्तुति का 40 दिन तक पाठ गंभीर रोगों से भी देता है राहत

हनुमान जी की इस स्तुति का 40 दिन तक पाठ गंभीर रोगों से भी देता है राहत
ग्रंथों के अनुसार हनुमान बाहुक यानी हनुमान जी की पूजा की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने की थी। मान्यता है कि इससे भयंकर और गंभीर रोगों से राहत मिलती है। 44 छंदों की हनुमान बाहुक का विधिवत पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसकी रचना संतश्री ने उस समय की थी जब वो बांह और गंभीर के गंभीर दर्द से पीड़ित थे और कोई दवा काम नहीं कर रही थी। मान्यता है कि 40 दिन तक हनुमान बाहुक के पाठ से मानसिक और शारीरिक रोगों से राहत देता है।

पीथमपुर सेक्टर-3 में प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पीथमपुर सेक्टर-3 में प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग सुबह तक लगी रही। कई किलोमीटर दूर से ही काला धुआं नजर आ रहा है। अब तक 12 फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
पीथमपुर की सिग्नेट कंपनी में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे आग लग गई। प्लास्टिक के पाइप और दाने होने के कारण आग लगातार बढ़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर के साथ ही, मुरम और रेती का ही उपयोग किया जा रहा है। पर आग लगातार बढ़ती जा रही है। 17 एकड़ में बनी कंपनी में खुले में सामान रखा हुआ है।
पिछले वर्ष जून माह में इस सिग्नेट कंपनी में भी भीषण आग लगी थी। जिसे काबू करने में 9 घंटे से अधिक समय लग गया था। इससे सैकड़ों टन पाइप जलकर खाक हो गए थे। साथ ही आग इतनी बड़ी थी कि 10 किलोमीटर दूर से ही धुआं नजर आ रहा था।

मुख्यमंत्री खल्लारी में 55 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री खल्लारी में 55 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के खल्लारी ग्राम में आयोजित आदिवासी कंवर-पैंकरा समाज महासभा एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री का कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महासभा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खल्लारी माई, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राम जानकी भगवान एवं कंवर समाज की जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माता खल्लारी और राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जंगल सत्याग्रहियों की भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जंगल सत्याग्रह के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर 55 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें राम-जानकी मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, कंवर समाज के छात्रावास निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा सर्व-सुविधायुक्त शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज से है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आदिवासियों, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की गई है। उन्होंने समाज से अपील की कि शिक्षा को प्राथमिकता दें और नशा मुक्ति की दिशा में कदम उठाएं। मुख्यमंत्री साय ने समाज के युवाओं को कौशल विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 महीने की हमारी सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 14 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री द्वारा एक ही दिन में 3 लाख आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई और धान के मूल्य की अंतर राशि के रूप में 12 हजार करोड़ रुपये प्रदाय किए गए। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। जिनका नाम छूट गया है, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए संचालित योजनाओं, रामलला दर्शन योजना, और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी को हमारी सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि आवास प्लस सर्वे एप शुरू किया गया है, जिससे जिनके पास घर नहीं हैं, वे भी सर्वे में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित करना हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, कंवर पैकरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरबंश मिरी अनेक जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्लोवाकिया के कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री होनोरिस कौसा प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्लोवाकिया के कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री होनोरिस कौसा प्रदान की
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्लोवाकिया के नित्रा में कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री होनोरिस कौसा प्रदान की है। राष्ट्रपति को लोक सेवा और शासन में उनके विशिष्ट कार्यों, सामाजिक न्याय और समावेशन की वकालत और शिक्षा, महिलाओं के सशक्तीकरण, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के संरक्षण तथा संवर्धन में योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
भारत की राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा परिवर्तन का एक साधन है। उन्‍होंने कहा कि वे स्‍वयं शिक्षक से लेकर लोक सेवक और फिर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने शिक्षा को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। देश की नई शिक्षा नीति अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित है।
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलिग्रिनी ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति की यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते और गतिशील संबंधों में एक सार्थक मील का पत्थर है। कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी, नित्रा प्रमुख स्लोवाकियाई विश्वविद्यालयों में से एक है। होनोरिस कॉसा एक मानद शैक्षणिक उपाधि है, जो विश्वविद्यालय द्वारा उन असाधारण व्यक्तियों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को खत्म कर रही है: गृह मंत्री अमित शाह

मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को खत्म कर रही है: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को खत्म कर रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने की दृष्टि से देश की एजेंसियों ने ड्रग माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए हैं और 24 करोड़ 32 लाख रुपये मूल्य की 30 किलोग्राम से अधिक मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं और असम से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ सरकार का अभियान प्रचंड रूप से जारी रहेगा। गृह मंत्री ने इस बड़ी सफलता के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, असम पुलिस और सीआरपीएफ को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 3 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में वाराणसी में बुनियादी ढांचे का विकास और सड़क संपर्क शामिल है।
प्रधानमंत्री वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच एक सड़क सेतु, शहर के भिखारीपुर और मंडुआडीह क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर और वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट राष्‍ट्रीय राजमार्ग -31 पर 980 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक हाईवे अंडरपास सुरंग का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए वाराणसी संभाग के जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिलों में 1 हजार 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 400 किलोवाट के दो और 220 किलोवाट के एक ट्रांसमिशन सबस्टेशन और संबंधित लाइनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के चौकाघाट में 220 किलोवाट और गाजीपुर में 132 किलोवाट के एक-एक सबस्टेशन और वाराणसी शहर की बिजली वितरण प्रणाली के विस्तार के लिए 775 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप वाराणसी क्षेत्र में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, 356 ग्रामीण पुस्तकालयों और 100 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार और वाराणसी के चोलापुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री उदय प्रताप कॉलेज में फ्लडलाइट्स और दर्शक दीर्घा के साथ सिंथेटिक हॉकी टर्फ तथा शिवपुर में एक मिनी स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे। वे गंगा नदी पर सामने घाट और शास्त्री घाट के पुनर्विकास, जल जीवन मिशन के तहत 345 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक सौ 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार सुविधा प्रदान करते हुए आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तबला, पेंटिंग, ठंडाई, तिरंगा बर्फी सहित विभिन्न स्थानीय वस्तुओं और उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। वे बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस भी सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करेंगे।
इसके बाद में प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश की यात्रा करेंगे और ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वे आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

समाज सुधारक महात्मा फुले की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

समाज सुधारक महात्मा फुले की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समाज सुधारक महात्मा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे मानवता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने कहा कि फुले जी ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के प्रति उनका अमूल्य योगदान आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को धार जिले के बदनावर के ग्राम खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 5800 करोड़ रूपए की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं संबद्ध अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है।

यहां तेजी से विकास हो रहा है। सबको सुखी, समृद्ध और सशक्त बनाने का विजन लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़ी तेजी से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजमार्ग सिर्फ एक मार्ग नहीं, यह जन-जन का जीवन बदलने वाले प्रगति पथ होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 सालों में हम देश की अधोसंरचना में व्यापक बदलाव लेकर आए हैं। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है, इसमें मध्यप्रदेश की भागीदारी भी होगी। म.प्र. में विकास की ललक दिखाई देती है, इसलिए हम इसे देश के विकास का सबसे बड़ा अंशभागी राज्य बनायेंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन साल में हम मध्यप्रदेश में उपलब्ध राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को अमेरिका से अच्छा और सुंदर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में हम देश में तीन लाख करोड़ रूपए से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश-प्रदेश के विकास के लिए 4 प्रमुख संसाधनों जल, ऊर्जा, परिवहन और अधोसंरचनात्मक विकास की जरूरत होती है और उन्हें खुशी है कि मध्यप्रदेश इन चारों संसाधनों के विकास पर तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भगवान महावीर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका जीवन और उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का संपूर्ण जीवन अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे महान सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने न केवल इन सिद्धांतों का पालन किया, बल्कि समाज को भी इन्हें अपनाने की राह दिखाई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के जारी संदेश में कहा कि संसार को ‘जियो और जीने दो’ का सन्मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर के उपदेश सभ्य समाज के निर्माण के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने तब थे। उनका जीवन दर्शन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से भी मानव जीवन को दिशा देने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं। अहिंसा व सत्य के मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करें और हम सब हर्षोल्लास से महावीर जयंती मनाएं।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “आपः सुजिरा अमृतः सुवर्चाः शंभू मयोभूः” अर्थात् जल न केवल अमृतस्वरूप है, बल्कि शुभ, पवित्र और जीवनदायक भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल केवल जीवन जीने का संसाधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में यह एक संस्कार की तरह है। हर बूंद में जीवन है, और हर स्रोत में आने वाले कल का भविष्य छिपा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम इस अमूल्य धरोहर की हर संभव तरीके से रक्षा करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संसाधन दिवस पर यह संकल्प लें कि सभी जल का संरक्षण करेंगे और इसे व्यर्थ नहीं बहने देंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को जल बचाने के लिए जागरूक रहने और समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जल प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन की जन जागरुकता प्रसार एवं जन सहभागिता के लिए जल गंगा जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...