छत्तीसगढ़ सरकार कौशल विकास पर विशेष फोकस – मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ सरकार कौशल विकास पर विशेष फोकस – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कौशल विकास पर विशेष फोकस कर रही है। रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को कार्यकुशल बनाया जा रहा है। वहीं, आईटी और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर प्रदेश में रोज़गार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार नई औद्योगिक नीति के जरिए निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाकर उद्यमिता और औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहन दे रही है। निवेशकों का विश्वास इससे ज़ाहिर होता है कि 14 महीने में ही छत्तीसगढ़ को 4 लाख 40 हज़ार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

चांदी 1 लाख रुपये के करीब पहुंची, सोने में भी दिखा सुधार

चांदी 1 लाख रुपये के करीब पहुंची, सोने में भी दिखा सुधार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी टैरिफ नीति में बदलाव का ऐलान करते हुए कहा कि 2 अप्रैल से लागू होने वाले पारस्परिक टैरिफ में कुछ देशों को राहत दी जाएगी, जबकि कुछ पर सख्ती बरकरार रहेगी।
इस यू-टर्न से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई। मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 8 डॉलर गिरकर 3020 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, वहीं चांदी 7 सेंट बढ़कर 33.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, विदेशी बाजारों में गिरावट का असर इंदौर के सर्राफा बाजार पर नहीं दिखा, जहां सोना और चांदी के दाम बढ़े।

घर का वास्तुदोष दूर करना है तो चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय

घर का वास्तुदोष दूर करना है तो चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय
शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि आ रहा है, नवरात्रि को नकारात्मक शक्तियों को भगाने का महत्वपूर्ण पर्व है, बशर्ते चैत्र नवरात्रि में घर का वास्तु दोष दूर करने का उपाय (ghar ke vastu dosh ka nivaran) करें।
मां दुर्गा को हिंदू धर्म में शक्ति का आधार माना जाता है, मान्यता है कि जिस घर में मां दुर्गा की शक्ति हो वहां नकारात्मकता नहीं रह सकती है। ऐसे में घर में कोई वास्तु दोष है तो चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा घर लाना चाहिए और ईशान कोण में स्थापित होना चाहिए। हालांकि प्रतिमा खंडित न हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाना बेहद शुभ होता है। यह अखंड ज्योत दक्षिण पूर्व दिशा में जलानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे करने से सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और सभी काम में सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्र में घी का दीपक जलाकर दाहिने हाथ की तरफ रखें और इससे मां दुर्गा की आरती करें। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में मां दुर्गा की कृपा रहेगी।

सोभिता धुलिपाला के सीन को ‘कुत्ते’ से रिप्लेस कर दिया गया

सोभिता धुलिपाला के सीन को ‘कुत्ते’ से रिप्लेस कर दिया गया
सोभिता धुलिपाला, जो अपनी मल्टीरोल एक्टिंग के के लिए जानी जाती हैं, शोभिता अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने तेलुगू फिल्म स्टार नागा चैतन्य से दिसंबर 2024 में शादी की थी। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सोभिता एक शूट के दौरान कुत्ते से बदलने के अपने अजीब अनुभव को शेयर करती हुई नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सोभिता अपनी ‘मेड इन हेवेन’ के सह-कलाकार जिम सरभ के साथ बैठी थीं और एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया को अपने अनुभव के बारे में बता रही थीं। सोभिता ने बताया कि उन्हें एक रात 11:30 बजे एक कॉल आई थी, जिसमें उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। सोभिता ने कहा, “मुझे रात के 11:30 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया गया, और मुझे यह थोड़ा अजीब लगा। मैंने सोचा था कि यह कोई जालसाजी हो सकती है, लेकिन फिर भी मैं गई और ऑडिशन दिया। मुझे कहा गया कि आप कास्ट हो गई हैं।”
सोभिता ने आगे कहा, “मैं गोवा गई, ना कि थाईलैंड या ऑस्ट्रेलिया, बल्कि गोवा। फिर भी मुझे उत्साह था। शूट का पहला दिन ठीक-ठाक गया, लेकिन कैमरे में कुछ समस्या आई और शूट को अगले दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। फिर बाद में क्लाइंट ने तस्वीरों को देखा और कहा कि मैं ब्रांड के इमेज के अनुरूप नहीं लग रही हूं। उन्हें लगा कि मैं बहुत आत्मविश्वास से भरी हुई हूं और ब्रांड के लिए सही नहीं हूं। इसके बाद, मुझे कुत्ते से बदल दिया गया। लेकिन मुझे भुगतान मिल गया, तो कोई बात नहीं।”

पंजाब की जीत का असली हीरो है कप्‍तान श्रेयस अय्यर

पंजाब की जीत का असली हीरो है कप्‍तान श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 में 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए आईपीएल के इस सीजन में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। पंजाब को जहां कप्‍तान श्रेयस अय्यर और मध्‍यक्रम बल्‍लेबाज शशांक सिंह ने विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी करते हुए 243 रन के विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया। वहीं, अंत में इस जीत के असली हीरो विजयकुमार वैशाख रहे, जिन्‍होंने मैच के 34 ओवर बेंच पर बिताए और बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर मैदान उतरते ही गुजरात की मुट्ठी से जीत छीन ली।
पंजाब किंग्‍स के 244 रन के लक्ष्‍य का पीछे करने उतरी गुजरात टाइटंस को भी सधी हुई शुरुआत मिली। एक समय गुजरात टाइटंस बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। जीटी ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए थे और यहां से उसकी मंजिल आसान नजर आ रही थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने विजयकुमार वैशाख को बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर उतारते हुए उन्‍हें गेंद थमाई।
विजयकुमार वैशाख ने लगातार फेंकी यार्कर
15वां ओवर लेकर आए विजयकुमार वैशाख ने बल्‍लेबाजों पर लगातार यार्कर गेंदों से हमला किया और गुजरात टाइटंस के जबड़े से मैच निकाल लिया। वैशाख ने 15वें और 17वें ओवर में सिर्फ 5-5 रन दिए और 19वें ओवर में 18 रन खर्चे। हालांकि तब तक मैच पूरी तरह से पंजाब की मुट्ठी में आ चुका था। विजयकुमार की शानदार गेंदबाजी की जहां श्रेयस अय्यर ने तारीफ की है। वहीं, विपक्षी कप्‍तान शुभमन गिल भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके।

बांग्लादेश में सेना की आपात बैठक, राष्ट्रपति शासन लागू करने पर चर्चा

बांग्लादेश में सेना की आपात बैठक, राष्ट्रपति शासन लागू करने पर चर्चा
भारत (India) के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती ही जा रही है। इसकी बड़ी वजह है देश की जनता और राजनीतिक दल, दोनों का ही मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से भरोसा लगातार कम हो रहा है। देश में आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। लोगों की आय घटी है, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन बढ़े हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध में भारी इजाफा होने के साथ ही बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथ का तेज़ी से उभार हो रहा है। इन सबके चलते मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अब सीधे यूनुस सरकार की नीयत पर सवाल उठा रही है। दूसरी ओर पिछले दिनों यूनुस सरकार के संरक्षण में गठित नए राजनीतिक दल नेशनल सिटिजन पार्टी के छात्र नेताओं ने सीधे सेना पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
बांग्लादेश में अविश्वास के माहौल में कानून और व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभाल रही सेना की चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। ऐसे में सेनाध्यक्ष वकार उज जमां ने मंगलवार को एक आपात बैठक (Emergency Meeting) बुलाई, जिसमें सेना के शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत की है। बैठक में सेना ने देश में स्थिरता बहाल करने के उपायों पर चर्चा की। सेनाध्यक्ष की बुलाई बैठक में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 5 लेफ्टिनेंट जनरल, 8 मेजर जनरल (जीओसी), स्वतंत्र ब्रिगेड के कमांडिंग अधिकारी और सेना मुख्यालय के अधिकारी शामिल थे।

देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड

देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की रेड के बाद भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी सीबीआई की टीम ने दस्तक दी। विधायक निवास में समर्थकों ने टीम को घेर लिया और वे उन्हें आवास में घुसने नहीं दे रहे हैं।
सीबीआई की टीम बुधवार सुबह 7:45 बजे के करीब देवेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। इस दौरान देवेंद्र यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए। सीबीआई ने यह रेड महादेव सट्टे के मामले में की है।
बीते साल अगस्त में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विधायक की गिरफ्तारी उनके आवास से की गई थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

रूस और यूक्रेन काला सागर में नौसैनिक युद्ध विराम पर सहमत – अमरीका

रूस और यूक्रेन काला सागर में नौसैनिक युद्ध विराम पर सहमत – अमरीका
अमरीका ने कहा है कि सऊदी अरब में तीन दिन की वार्ता के बाद रूस और यूक्रेन कालासागर में नौसेना युद्धविराम पर राजी हो गये है। व्‍हाइट हाउस ने बताया है कि दोनों ही राष्‍ट्र, कालासागर क्षेत्र में सेना के इस्‍तेमाल में कमी लाने और सैन्‍य उद्देश्‍य के लिए व्‍यवसायिक जहाजों की आवाजाही रोकने पर सहमत हैं। नये समझौते के अनुसार व्‍हाइट हाउस ने बताया है कि रूस के कृषि उत्‍पाद और उर्वरक निर्यात की बहाली के लिए अमरीका, रूस की मदद करेगा। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोद्योमीर जेलेंस्‍की ने एक बयान में कहा है कि वे समुद्र में किसी तरह की सैन्‍य कार्रवाई न करने पर सहमत हैं और जहाजरानी की अनुमति भी दे दी गई है। समझौते में ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर हमले न किए जाने की भी बात कही गई है। श्री जेलेंस्‍की ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत की सराहना करते हुए कहा है कि ये तीन वर्ष से चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में लिया गया उचित कदम है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका, दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए प्रयासरत है।

ईद से पहले जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान की शुरूआत की

ईद से पहले जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान की शुरूआत की
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर विशेष किट वितरित करना है। इस पहल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी कठिनाई के त्योहार मना सकें। आकाशवाणी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अभियान के बारे में विस्‍तार से बताया। जिसमें कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने और आगामी अवसरों जैसे ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, बैसाखी, नवरेज़ और भारतीय नववर्ष के दौरान, अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 32 हजार अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता देशभर के 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत किटों का वितरण किया था । इस अवसर पर सिद्दीकी भी मौजूद थे। यह वितरण राष्ट्रीय राजधानी के हज़रत निज़ामुद्दीन क्षेत्र में हुआ।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दुष्‍कर्म पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विवादास्पद आदेश पर रोक लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दुष्‍कर्म पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विवादास्पद आदेश पर रोक लगाई
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के विवादित आदेश पर रोक लगाते हुए कहा है कि यह निर्णय असंवेदनशीलता का परिचायक है। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के विवादित आदेश में कहा गया है कि स्तनों को पकड़ना या पायजामे की डोरी तोड़ना दुष्‍कर्म का प्रयास नहीं है और अभियोजन पक्ष को दुष्‍कर्म के आरोप सिद्ध करने के लिए उन्‍हें और आवश्‍यक सबूत पेश करने चाहिए थे।
इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के 17 मार्च के इस निर्णय के खिलाफ ‘वी द वूमेन ऑफ इंडिया’ नामक संगठन ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय में इस मामले को उठाया था। जिस पर शीर्ष न्‍यायालय ने संज्ञान लिया।
न्‍यायमूर्ति बी आर गवई और न्‍यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि इससे इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा में संवेदनशीलता की कमी लगती है।
शीर्ष न्‍यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। इसके अलावा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि की सहायता भी मांगी गई है।
17 मार्च को इलाहाबाद उच्‍च न्यायालय के न्‍यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की पीठ ने उत्‍तर प्रदेश के कासगंज में आरोपी की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए विवादित निर्णय दिया था। उच्‍च न्यायालय ने कहा कि आरोपी पवन और आकाश के खिलाफ लगाए गए आरोप और मामले के तथ्य इस दुष्‍कर्म के प्रयास का अपराध नहीं बनाते।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...