एमपी बजट में कोई नया टैक्स नहीं, केंद्रीय योजनाओं से जोड़ेंगे लाड़ली बहनों को जोड़ने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट विधानसभा में उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा ने पेश किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने संस्कृत के श्लोक से की और कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित मध्य प्रदेश बनाना है। यह बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये का है।
धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का होगा विकास
प्रदेश सरकार 14 धार्मिक और सांस्कृतिक स्मारकों के निर्माण पर 507 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
ओंकारेश्वर में ‘महाकाल लोक’ की तर्ज पर ‘महालोक’ का निर्माण
उज्जैन के महाकाल लोक की सफलता को देखते हुए ओंकारेश्वर महालोक के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके तहत आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान और एक संग्रहालय विकसित किया जाएगा, जिससे अद्वैत वेदान्त दर्शन के प्रसार को बल मिलेगा।
‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ और ‘राम पथ गमन योजना’ को बढ़ावा
प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़ रुपये तथा राम पथ गमन योजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इन योजनाओं के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास किया जाएगा।
प्रदेश के हर नगरीय निकाय में ‘गीता भवन’ का निर्माण
धार्मिक ग्रंथों, साहित्य और वैज्ञानिक अनुसंधानों के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, सभागार और साहित्य सामग्री बिक्री केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना जारी
वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब तक 8 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इसके तहत दिव्यांग नागरिकों के लिए भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
साल 2024 के बजट में क्या था खास
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2024 के बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की थीं। इनमें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन और विमानन सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया था। वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 11 करोड़ पर्यटकों के आगमन के बाद सरकार ने पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने की योजना बनाई थी।
एमपी बजट में कोई नया टैक्स नहीं, केंद्रीय योजनाओं से जोड़ेंगे लाड़ली बहनों को जोड़ने का लक्ष्य
IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से
IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बुधवार को जयपुर में टीम के तैयारी शिविर में शामिल होंगे। इससे एक सप्ताह पहले बेंगलुरु में एक क्लब मैच के दौरान उनके बाएं पैर में चोट लग गई थी। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें द्रविड़ अपने बाएं पैर में प्लास्टर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, “मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जिन्हें बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी, अब ठीक हो रहे हैं और आज जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे।”
पूर्व रॉयल्स कप्तान ने 2011 से 2015 तक फ्रेंचाइजी के साथ पांच सीजन बिताए। उन्होंने 2014 में रॉयल्स के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की, जब वे कप्तान से टीम के मेंटर बन गए। भारत के पूर्व मुख्य कोच द्रविड़ ने 22 फरवरी को नासूर मेमोरियल शील्ड में केएससीए ग्रुप I, डिवीजन III लीग मैच में अपने छोटे बेटे अन्वय के साथ खेलकर क्रिकेट के मैदान पर आश्चर्यजनक वापसी की।
राहुल द्रविड़ और उनके बेटे अन्वय ने बेंगलुरु के एसएलएस क्रीडांगना क्रिकेट ग्राउंड में यंग लायंस क्लब के खिलाफ 50 ओवर के मैच में विजया क्रिकेट क्लब (मालूर) का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की और स्पिनर एआर उल्लास की गेंद पर आउट होने से पहले मैच में आठ गेंदों पर 10 रन बनाए, इस दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 17 रनों की संक्षिप्त साझेदारी की।
Aditi Sharma से अफेयर पर समर्थ्य गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
Aditi Sharma से अफेयर पर समर्थ्य गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा विवादों में घिर गई हैं। खुद को उनका पति बताने वाले अभिनीत कौशिक ने दावा किया है कि अदिति ने पिछले साल गुपचुप शादी की थी, लेकिन अब वो उन्हें छोड़कर अपने को-स्टार समर्थ्य गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। अभिनीत ने ये भी आरोप लगाया कि अदिति ने तलाक के बदले 25 लाख रुपये की डिमांड की है।
इस पूरे विवाद पर अदिति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और को-स्टार समर्थ्य गुप्ता ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। समर्थ्य ने कहा कि उनका और अदिति का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल और दोस्ताना है।
RBI ने नए नोट जारी करने का किया ऐलान
RBI ने नए नोट जारी करने का किया ऐलान
होली से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने कहा है कि वह जल्द 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। हालांकि इन नए नोटों की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। महात्मा गांधी (नई) सीरीज के मौजूदा 100 और 200 रुपये के नोटों के जैसा होगा। आरबीआई के मुताबिक, इन नए नोटों पर नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन होंगे। केंद्रीय बैंक के अनुसार यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसके तहत हर नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद उनके हस्ताक्षर वाले नोट जारी होते है।
आरबीआई समय-समय पर मौजूदा गवर्नर के साइन के साथ नए नोट जारी करता है। नए RBI गवर्नर की नियुक्ति के बाद नोटों को जारी करना एक रेगुलर प्रोसेस होता है। नए नोट जल्द ही सर्कुलेशन में आने वाले है। संजय मल्होत्रा ने बीते साल दिसंबर 2024 में आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की जगह ली है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा के साथ आएंगे भारत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा के साथ आएंगे भारत
अमेरिका (United States Of America) के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance), भारत (India) दौरे पर आने वाले हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) भी भारत दौरे पर आएंगी। उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद वेंस का यह दूसरा विदेश दौरा होगा। इससे पहले वह फरवरी में जर्मनी (Germany) और फ्रांस (France) गए थे। वेंस का यह भारत दौरा काफी अहम होगा।
भारत और मॉरीशस ने अपनी साझेदारी को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत और मॉरीशस ने अपनी साझेदारी को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस ने अपनी साझेदारी को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने का अवसर मिला। श्री मोदी ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-मॉरीशस संबंधों के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने कृत्रिम मेधा, क्षमता निर्माण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने पर मॉरीशस का आभार व्यक्त किया।
तेल क्षेत्र – विनियमन और विकास संशोधन विधेयक, 2024
तेल क्षेत्र – विनियमन और विकास संशोधन विधेयक, 2024
तेल क्षेत्र – विनियमन और विकास संशोधन विधेयक, 2024 आज लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया गया। विधेयक का उद्देश्य तेल क्षेत्र – विनियमन और विकास अधिनियम, 1948 में संशोधन करना है। यह खनिज तेलों की परिभाषा का विस्तार करता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन, कोल बेड मीथेन और शेल गैस शामिल हैं। वर्तमान अधिनियम के अनुसार कोयला, लिग्नाइट और हीलियम खनिज तेलों में शामिल नहीं हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि आर्थिक विकास, ऊर्जा उपयोग पर बहुत अधिक निर्भर है और देश में प्रतिदिन 55 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत होती है। श्री पुरी ने कहा कि भारत की हाइड्रोकार्बन संसाधन क्षमता अपार है और देश में 42 अरब टन तेल और तेल-समतुल्य गैस है जिसका अभी उपयोग किया जाना है।
विधेयक के बारे में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि वर्ष 2023-24 में कच्चे तेल का उत्पादन घटकर दो करोड़ 94 लाख मीट्रिक टन रह गया और आयात बढ़कर 24 करोड़ 33 लाख मीट्रिक टन हो गया। उन्होंने प्राकृतिक गैस पर आयात निर्भरता कम करने के सरकार के प्रयासों पर सवाल उठाया।
भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम CM हाउस में, विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए बनेगी रणनीति!
भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम CM हाउस में, विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए बनेगी रणनीति!
भोपाल. बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में भाजपा विधायक मजबूती के साथ सरकार का पक्ष रखेंगे। इस संबंध में मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों से 15-15 करोड़ रुपए के उनके क्षेत्र में काम करवाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इन प्रस्तावों से जो काम हुए हैं, उन्हें भाजपा विधायक सदन में पूरे जोर शोर से बताएंगे कि इस सरकार में उनके क्षेत्र में कितने काम हुए हैं। वहीं विधानसभा के पिछले सत्र में पार्टी के विधायकों ने ही नल जल योजना को लेकर अपनी ही सरकार को जबरदस्त तरीके से घेर दिया था। इस बार ऐसा कुछ न हो, इस पर भी विधायक दल में बात होगी ताकि सदन के अंदर सरकार अपने ही विधायकों के निशाने पर न आ सके।
जीआईएस-भोपाल में ओडीओपी-एक्सपो से मिलेगी लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जीआईएस-भोपाल में ओडीओपी-एक्सपो से मिलेगी लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘एक जिला-एक उत्पाद’ हमारे कारीगरों और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में आयोजित ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) एक्सपो ने स्थानीय कारीगरों और किसानों के उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान किया। जीआईएस-भोपाल में 38 जिलों के विशिष्ट ओडीओपी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला। जीआईएस-भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडीओपी को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त पहल बताया। उन्होंने कहा कि हर जिले का एक खास उत्पाद उसकी सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान बन सकता है। ओडीओपी कार्यक्रम से लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल ब्रांड बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस-भोपाल में ओडीओपी-एक्सपो से हमारे स्थानीय उत्पादों, विशेष रूप से हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिला है।
कला , हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों का हुआ सजीव प्रदर्शन
एक्सपो में ओडीओपी के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जिन्हें लाइव काउंटर और प्रोसेस काउंटर में विभाजित किया गया। लाइव काउंटर में बाग प्रिंट, जरी जरदोजी, बटिक प्रिंट, कालीन, चंदेरी साड़ी, बांस, बलुआ पत्थर और कपड़े की जैकेट जैसे आठ प्रमुख उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया को कारीगरों ने लाइव प्रदर्शित किया।
जीआईएस-भोपाल में आयोजन के दौरान विदेशी निवेशकों और उद्योगपतियों ने स्थानीय कारीगरों के हुनर को करीब से देखा और उनकी कार्यशैली को समझा। एक्सपो के ‘कुम्हार पुरा’ और ‘टेक्निकल ज़ोन’ के लाइव काउंटर भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने रहे।
खाद्य और कृषि उत्पादों को मिली नई पहचान
ओडीओपी-एक्सपो में खाद्य, मसाले और फलों से जुड़े 38 जिला विशिष्ट उत्पादों को उनके निर्माण प्रक्रिया के साथ प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों की खरीद और निर्यात के अवसर भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही, निवेशकों ने विशिष्ट उत्पादों के सेंपल लिए, जिससे भविष्य में व्यापारिक संबंध स्थापित होने की संभावना बढ़ी।
मध्यप्रदेश के विशिष्ट ओडीओपी उत्पाद
मध्यप्रदेश में ओडीओपी के तहत विभिन्न जिलों के पारंपरिक, वस्त्र और कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनमें बुरहानपुर का केला, ग्वालियर के आलू आधारित उत्पाद और स्टोन टाइल्स, खरगोन की मिर्च उत्पाद, मंदसौर के लहसुन उत्पाद, नीमच के धनिया उत्पाद, सतना के टमाटर आधारित उत्पाद, मुरैना की गजक और सरसों उत्पाद, इंदौर के आलू आधारित उत्पाद, भोपाल के अमरूद उत्पाद, चंदेरी की साड़िया, महेश्वर की साड़ियां और हथकरघा उत्पाद, टीकमगढ़ के मिट्टी शिल्प और हस्तशिल्प उत्पाद और धार के बाग प्रिंट शामिल है।
राज्य के इन उत्पादों को मिला है जीआई टैग
बाग प्रिंट, बालाघाट का चिन्नौर चावल, दतिया और टीकमगढ़ बेल धातु का कार्य, चंदेरी साड़ी, गोंड पेन्टिंग, ग्वालियर के हैन्डमेड कारपेट, जबलपुर का पत्थर शिल्प, झाबुआ का कड़कनाथ, इंदौर के चमड़े के खिलौने, माहेश्वरी की साड़ी, मुरैना की गजक, रतलामी सेव, रीवा का सुन्दरजा, उज्जैन का बटिक प्रिंट, सीहोर का शरबती गेहूँ, वारासिवनी की हेण्डलूम साड़ी, डिण्डोरी के मेटल वर्क को जीआई टैग मिला है।
एक्सपो में हुआ निवेशकों और स्थानीय उद्यमियों में संवाद
एक्सपो में निवेशकों और स्थानीय उद्यमियों के बीच संवाद का अवसर मिला, जिससे प्रदेश के कारीगरों और उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा “विदेशी निवेशकों से हुए मेल-मिलाप ने प्रदेश के उत्पादों को ग्लोबल व्यावसायिक मंच देने की आधारशिला रखी गई है।”
जीआईएस, भोपाल में ओडीओपी-एक्सपो ने यह साबित कर दिया कि मध्यप्रदेश के पारंपरिक उत्पादों में वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। यह आयोजन स्थानीय उत्पादों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणस्रोत वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अद्वितीय वीरता और मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी का बलिदान सदैव राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।














