maha kumbh mela : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने महाकुंभ में मीडिया कवरेज पर उठाए सवाल

 

प्रयागराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने महाकुंभ के दौरान कुछ प्रमुख चेहरों की मीडिया में ज्यादा छवि बनाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने विशेष रूप से IIT बाबा, हर्षा रिछारिया और मोनालिसा जैसे यूट्यूबर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाकुंभ में मौजूद हजारों योग्य और पढ़े-लिखे साधु-संतों को मीडिया में उचित स्थान नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक, इन साधु-संतों में कई ऐसे हैं जो डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, पीएचडी धारक और एमबीबीएस जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं, लेकिन यूट्यूबर्स ने केवल कुछ चुनिंदा चेहरों को ही प्रमुखता दी है।

महाकुंभ का महत्व केवल एक धार्मिक और सामाजिक आयोजन नहीं

रविंद्र पुरी ने मीडिया के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, “महाकुंभ का महत्व केवल एक धार्मिक और सामाजिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक दिव्य अवसर है। जहां हर कोई पुण्य अर्जित करने के लिए आता है, वहां मीडिया और यूट्यूबर्स को नकारात्मकता फैलाने की कोई आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कभी किसी व्यक्ति को देवता बना दिया जाता है, तो कभी उसे शैतान का रूप दे दिया जाता है। पुरी ने IIT बाबा का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उन्हें महाकुंभ में एक ज्ञानवान साधु के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर उन्हें ड्रग्स लेने और नाचते हुए दिखाया गया। इस पर उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया की यह प्रवृत्ति सिर्फ भ्रम फैलाती है और महाकुंभ जैसे पवित्र अवसरों को गलत तरीके से पेश करती है।

माला बेचने वाली लड़की का भी इंदौर से प्रयागराज आना

पुरी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के प्रभाव से न केवल साधु-संतों, बल्कि आम लोगों की छवि भी बदल जाती है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक माला बेचने वाली लड़की का भी इंदौर से प्रयागराज आना और फिर उसकी नकारात्मक छवि बनाना एक उदाहरण है, जिससे दर्शकों को गलत संदेश जाता है। पुरी ने यह भी कहा कि कई बार यूट्यूबर्स ने संतों को अपमानित किया है, जैसे उन्हें थप्पड़ मारते या चिमटे से मारते हुए दिखाया गया है, जो किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है।

144 साल बाद हो रहा महाकुंभ

रविंद्र पुरी ने महाकुंभ को एक ऐतिहासिक और पवित्र आयोजन करार देते हुए कहा कि इस वर्ष का महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है, और यह अवसर आने वाली पीढ़ी को भी नहीं मिलेगा। इसलिए, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और पुण्य अर्जित करें। पुरी ने कहा, “यह एक दिव्य समय है, जहां हर किसी को आकर धर्म, तपस्या और साधना का लाभ उठाना चाहिए।”

पूरी जिंदगी तपस्या में बिताई

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि महाकुंभ में कई साधु-संत ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में बिताई है। उनके अनुसार, साधु-संतों का आचरण और उनका जीवन इतना सरल और पवित्र होता है कि हमें उनका सम्मान करना चाहिए, न कि उनके बारे में झूठी और नकारात्मक बातें फैलानी चाहिए। रविंद्र पुरी ने मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि उन्हें नकारात्मकता फैलाने के बजाय महाकुंभ की वास्तविकता को सही तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर को एक दिव्य अवसर बताया और सभी से अपील की कि वे इस मौके पर पुण्य अर्जित करने के लिए आएं, न कि किसी की छवि को धूमिल करने के लिए।

प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं उद्योगपति : मोहन यादव

mohan yadav

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट”के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हमारी व्यापारिक राजधानी इंदौर ने स्वयं को स्वच्छता की राजधानी के रूप में भी स्थापित किया है। पीथमपुर और मंडीदीप प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा, पर्यटन, आईटी,सहित सभी क्षेत्रों में सुगम एवं आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं। राज्य के विभिन्न अंचलों में निवेश प्रोत्साहन के लिए देश के शहरों में जाकर उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किये गए हैं। पुणे का सत्र भी इसी क्रम की अगली कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इंटरैक्टिव सेशन का शुभारंभ किया।

सरकार”ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” पर विशेष रूप से दे रही है ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग जगत को श्रमिक समस्या सहित अन्य कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। स्वयं के कार्य पर एकाग्रता के साथ ध्यान देना प्रदेशवासियों का विशिष्ट गुण है। “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” का विचार सरकार और समाज में रचा बसा है। सूचना प्रौद्योगिकी संसाधनों से प्रबंधन के वर्तमान दौर में मध्यप्रदेश में उद्योगों का संचालन अधिक सरल और सुगम हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योग समूहों और मध्यप्रदेश के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उद्योगपतियों का देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। यदि सेना का जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है तो उद्योगपति अपने कौशल प्रबंधन के आधार पर देश को समर्थ-समृद्ध और वैभवशाली बनाने में अपना योगदान देता है। उद्योग समूह रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का एतिहासिक रूप से रहा है आत्मीय संबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से दिल का रिश्ता है। पुणे का मौसम मध्यप्रदेश से मिलता-जुलता है। मालवा के सभी देव स्थान महाराष्ट्र के साथ जुड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी, सिंधिया, होल्कर, पेशवा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने सुशासन, शौर्य, कौशल संवर्धन के साथ ही धर्म के क्षेत्र में अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए। पांच जिलों में विस्तारित उनका राज्य देश में सुशासन का आदर्श बना।

प्रदेश में आने वाले सभी उद्योगों का है स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: के भाव के अनुसार अन्य प्रदेशों और देशों से आने वाले उद्योगों का स्वागत और सबके कल्याण एवं प्रगति की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सत्र प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे।

ब्रिज-स्टोन के हिरोशी योशिजाना ने की मध्यप्रदेश की प्रशंसा

ब्रिज-स्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोशी योशिजाना ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए कहा कि देश में मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति, प्रदेशवासियों का कौशल, कर्मठता और व्यवहार तथा शासन की सहयोगी कार्यप्रणाली प्रदेश को उद्योग अनुकूल बनाती है।

मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श स्थान : अध्यक्ष पिनेकल मेहता

पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पीथमपुर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुधीर मेहता ने पुणे में “इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सेशन” के अवसर पर मध्यप्रदेश में अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श स्थान है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां दुनिया के किसी भी हिस्से से आने वाले निवेशकों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह राज्य बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकलकर एक विकसित राज्य के रूप में उभरा है। मध्यप्रदेश की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एवं ईज ऑफ लिविंग’ नीतियां निवेशकों को आकर्षित करती हैं। मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतरीन है। आप कभी भी, कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। यहां निवेशकों के लिए विश्वसनीय माहौल और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य में आपकी जरूरतें पूरी करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहता है।

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेलेंगे विराट कोहली

विराट कोहली का चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला, रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेलेंगे

भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली आखिरकार रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. वे दिल्ली के सातवें राउंड के मुकाबले में खेल सकते हैं. स्पोर्ट्स तक को यह जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार, कोहली ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) और दिल्ली टीम मैनेजमेंट को बताया कि वे रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं. यह मुकाबला 30 जनवरी से शुरू होना है. विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलने वाले भारत के बड़े खिलाड़ियों में ताजा नाम है. वे छठे राउंड में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी गर्दन में दिक्कत है. कोहली रेलवे के खिलाफ मैच में खेलने उतरते हैं तो 12 साल में यह उनका पहला रणजी मैच होगा. वे आखिरी बार नवंबर 2024 में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुकाबले के जरिए रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे.

छत्तीसगढ़ के किसानों को सालाना मिलेंगे दस-दस हजार रुपये

 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” का शुभारंभ किया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 5.62 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10-10 हजार रुपए के मान से कुल 562 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिये हमारी डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

राहुल गांधी को उठक-बैठक करके माफी मांगनी चाहिए: विजयवर्गीय

 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महू में 27 जनवरी को होने जा रही कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी परिवार के पूर्वजों ने बाबा साहब आंबेडकर के साथ बहुत अन्याय किया, ऐसे में राहुल गांधी को क्षमा यात्रा निकालते हुए बाबा साहब की प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए।

ट्रंप बोले ” मुझे अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए भगवान ने बचाया था”

 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने आज अमेरिका के राष्‍ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ ली। अपने भाषण में उन्‍होंने कई बड़ी बातें कही हैं। इसमें से पहली बड़ी घोषणा उन्‍होंने की कि दक्षिणी सीमा पर आपातकाल लगाया जाएगा। वाशिंगटन डीसी में हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि लोग हमारे काम को रोकना चाहते हैं, उन्होंने मेरी आज़ादी छीनने की कोशिश की है और वास्तव में मेरी जान लेने की कोशिश की है। कुछ महीने पहले, पेंसिल्वेनिया में एक हत्यारे की गोली मेरे कान को चीरती हुई निकल गई। लेकिन मुझे तब लगा था, और अब और भी ज़्यादा लगता है, कि मेरी जान किसी कारण से बचाई गई थी। मुझे अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए भगवान ने बचाया
था।”

महाकुंभ मेले में पंचकोसी परिक्रमा शुरू, 24 जनवरी को पूरी होगी

 

जूना अखाड़े के अध्यक्ष हरि गिरी के नेत़ृत्व में अखाड़े के साधु, संतों ने गंगा पूजन कर पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत की. ये पंचकोसी परिक्रमा पूरे 5 दिन चल कर प्रयागराज के सभी मुख्य तीर्थों का दर्शन पूजन करते हुए 24 जनवरी को पूरी होगी. पंचकोसी परिक्रमा का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा. इसमें अखाड़े के सभी नागा संन्यासियों के साथ मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर शामिल होगी.

आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है आयुर्वेद: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आयुर्वेद के माध्यम से ही सौ वर्ष जीने के लक्ष्य को साकार कर “जीवते शरद: शतम्” के भाव को सिद्ध किया जा सकता है। आयुर्वेद, आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है। परमात्मा ने प्रकृति में ही हर व्याधि के लिए औषधि दी है, इस तथ्य का सर्वाधिक ज्ञान और उसे व्यवहार में लाने की क्षमता आयुर्वेद में नीहित है। वनस्पतियों की जानकारी और योग की क्षमता से व्यक्ति स्वस्थ रहने के मार्ग का अनुसरण कर सकता है। आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है, संपूर्ण विश्व इसका अनुसरण करने के लिए तत्पर है और भारत आयुर्वेद की विधा का राजदूत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की इस विधा को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगला आयुर्वेद पर्व सिंहस्थ 2028 के अवसर पर उज्जैन में करने के लिए आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर्व की आयोजक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को 21वें आयुर्वेद पर्व-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन-सत्र को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक कॉलेज आरंभ किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक कॉलेज आरंभ किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के प्रावधान अनुसार विश्वविद्यालयों को आयुर्वेदिक, मेडिकल सहित अन्य सभी प्रकार के कोर्स संचालित करने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आयुर्वेद में पैरामेडिकल, नर्सिंग आदि कोर्सेज चलाने की व्यवस्था की जाएगी। आयुष से संबंधित क्लीनिक और नर्सिंग होम पंजीयन का कार्य आयुष विभाग को सौंपा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के समान आयुष में भी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान उज्जैन में आरंभ किया जाएगा। आयुष विभाग की क्रय नीति में आवश्यक संशोधन कर उसे सरल बनाया जाएगा। प्रदेश में आयुर्वेदिक उत्पादों की इकाई स्थापित करने पर राज्य शासन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए आयुर्वेदिक संस्थानों को भी स्थाई निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के सुझाव पर उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय वैदिक न्यायालय स्थापित करने में राज्य शासन की ओर से सहयोग पर विचार किया जाएगा। यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई हिंदी में भी करने की व्यवस्था होगी।

ईपीएफओ ने सदस्य प्रोफाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाया, सदस्य खुद से कर सकेंगे अपने डिटेल अपडेट

सदस्य सेवाओं में सुधार लाने और सदस्य डेटा की सटीकता को सुनिश्चित करने, अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) ने सदस्य प्रोफ़ाइल अपडेट करने की प्रक्रिया में सरलीकरण शुरू किया है। संशोधित प्रक्रिया के तहत, जिन सदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पहले से ही आधार के माध्यम से मान्य है, वे अपना प्रोफ़ाइल जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, पिता/माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी का नाम, शामिल होने की तिथि और छोड़ने की तिथि को बिना किसी दस्तावेज़ को अपलोड किए खुद अपडेट कर सकते हैं। केवल, कुछ मामलों में जहां यूएएन 1-10-2017 से पहले प्राप्त किया गया था, अपडेट करने के लिए केवल नियोजक के प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी।

ईपीएफओ के डेटाबेस में ईपीएफ सदस्य के व्यक्तिगत डेटा की एकरूपता और प्रामाणिकता सबसे महत्वपूर्ण है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेवाएं बिना किसी रुकावट के प्रदान की जाती हैं और फंड से गलत/धोखाधड़ी वाले भुगतान के जोखिम से बचा जा सके। सदस्य विवरण बदलने या सही करने की किसी भी आवश्यकता के मामले में, सदस्यों को पहले से ही एक कार्यक्षमता उपलब्ध कराई गई थी जिसके द्वारा वे आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते थे और अपने अनुरोध ऑनलाइन दर्ज कर सकते थे। ऐसे अनुरोधों को नियोजक द्वारा ऑनलाइन समर्थन दिया जाता था और अंतिम अनुमोदन के लिए ईपीएफओ को भेज दिया जाता था।

वित्त वर्ष 2024-25 में नियोजक के माध्यम से सुधार के लिए ईपीएफओ को प्राप्त कुल 8 लाख आवेदनों में से लगभग 45 प्रतिशत परिवर्तन अनुरोधों को ईपीएफओ में नियोजक के सत्यापन या अनुमोदन के बिना सदस्य द्वारा स्वयं अनुमोदित किया जा सकता है। औसतन यह संयुक्त घोषणाओं ( जेडी) को मंजूरी देने में नियोजकों द्वारा लगभग 28 दिनों की देरी को समाप्त कर देगा। पूर्ण ई-केवाईसी नहीं रखने वाले ईपीएफ खाताधारकों के परिवर्तन/सुधार के अनुरोध को ईपीएफओ में किसी भी अनुमोदन की आवश्यकता के बिना लगभग 50 प्रतिशत मामलों में नियोजक स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा।

इस संशोधन से लगभग 3.9 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा जिनके अनुरोध विभिन्न चरणों में लंबित हैं। यदि कोई सदस्य जो स्वयं अनुमोदन कर सकता है, उसने पहले ही अपना अनुरोध दर्ज कर लिया है जो नियोजक के पास विचाराधीन है, सदस्य पहले से दर्ज अनुरोध को हटा सकता है और सरलीकृत प्रक्रिया के अनुसार स्वयं भी अनुमोदन कर सकता है। अधिकांश मामलों को सीधे सदस्य स्वयं और कुछ चुनिंदा मामलों में नियोजक द्वारा अनुमोदित किया जा सकता है।

वर्तमान में, सदस्यों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों में से लगभग 27 प्रतिशत सदस्य प्रोफ़ाइल/केवाईसी मुद्दों से संबंधित हैं और संशोधित जेडी कार्यक्षमता की शुरूआत के साथ ही यह भी उम्मीद की जाती है कि सदस्यों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतों की संख्या में कमी आएगी।

ऑनलाइन प्रक्रिया में यह सरलीकरण सदस्यों के अनुरोधों का तत्काल निपटारा करने में सहायक होगा, जिससे डेटा की एकरूपता सुनिश्चित होगी तथा त्रुटियों का जोखिम कम होने के साथ-साथ सदस्यों को कुशल सेवा प्रदान करना सुनिश्चित होगा जिससे जीवन को सरल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, ऐसे विवरणों के सत्यापन के लिए नियोजक को अतिरिक्त कार्यभार से बचने और सरलीकृत प्रक्रिया व्यवसाय करने में आसानी में उल्लेखनीय सुधार करेगी।

 

भारतीय सेना पर देश और दुनिया को है गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूरे देश और दुनिया को भारतीय सेवा पर गर्व है। बेहद अनुशासित इकाई के रूप में सेना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर भारतीय सेना ने कठिनतम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश को आजादी मिलने के समय, विश्व के कई देश स्वतंत्र हुए लेकिन भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है, इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। भारतीय सेना का अनुशासन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता ही इस गौरव का आधार है। साहस और शक्ति से संपन्न भारतीय सेना ने हर राजनीतिक परिस्थिति में अपनी सीमा और अनुशासन में रहते हुए मूल भूमिका का निर्वहन किया और देश हित में श्रेष्ठतम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, फिटनेस-एकता और देश भक्ति के लिए “फिट इंडिया रन विथ इंडियन आर्मी” के आदर्श वाक्य के साथ द्रोणाचल में आयोजित आर्मी मैराथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैराथन विजेताओं को पुरस्कार वितरित भी किऐ। इस अवसर पर उत्साह और जोश से भरपूर भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की की पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1949 में जनरल के.एम. करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की याद में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आर्मी मैराथन आयोजन की पहल सराहनीय है। उन्होंने इसकी निरंतरता बनाए रखने की अपील की और अधिक से अधिक लोगों से मैराथन में सहभागी होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षमता और योग्यता में बेटा-बेटी बराबर है और उनके अधिकार भी समान है। अतः आर्मी मैराथन में विजेता बेटियों को समान राशि के ही पुरस्कार प्रदान किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉफ मैराथन ओपन केटेगरी के अंतर्गत पुरुष वर्ग के विजेता रोहित वर्मा को 1 लाख रुपये, रनर अप हरीश को 50 हजार और तृतीय स्थान पर रहे हुकुम को 25 हजार रुपये का चैक और मध्यप्रदेश पर्यटन का कूपन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त भारती नैन, द्वितीय स्थान पर रहीं किरण साहू और तृतीय स्थान पर रहीं प्रीति खण्डेलवाल को पुरस्कृत किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित आर्मी मैराथन में भोपालवासियों की सहभागिता उत्साहवर्धक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खेल और युवा कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मेजर जनरल एस.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...