आईटीआई गोविंदपुरा भोपाल में रोजगार मेला 13 जनवरी को, 25 मल्टीनेशनल कंपनियां आएंगी

जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि 13 जनवरी सोमवार को प्रात: 10 बजे से मॉडल आईटीआई केम्पस गोविंदपुरा भोपाल में भव्य युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 मल्टीनेशनल कंपनियां एवं 10 स्वरोजगार से संबंधित संस्थायें सम्मिलित होगी।

मध्यप्रदेश के सभी बेरोजगार आवेदक – आवेदिकाओं से अपील है कि अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 13 जनवरी 2025 को प्रात: 10 बजे उपस्थित होकर इस युवा संगम रोजगार मेले का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें। युवा संगम रोजगार मेले की अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक – 0755-2661344 पर प्राप्त कर सकते है।

कल से तेज ठंड का दूसरा दौर, पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। इससे पहले ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सोमवार सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।
बर्फ पिघलने पर गिरेगा पारा
जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

थाना पुलिस की मिलीभगत से चल रहे थे स्पा सेंटर, सीडीआर से होगा खुलासा

राजधानी में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 15 स्पा सेंटरों की कार्रवाई से थाना पुलिस की मिलीभगत उजागर हुई है। अब बीट प्रभारियों की सीडीआर निकाली जाएगी, जिससे पता चल सके कि इन स्पा सेंटरों को चलाने वालों से कौन-कौन से पुलिसकर्मी मिले हुए थे। क्योंकि कार्रवाई के बाद से ही स्पा सेंटर संचालक और पुलिस गठजोड़ को लेकर सवाल उठाने लगे थे। इसलिए अब इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बागसेवानियां सहित कुछ स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की शह पर ये स्पा सेंटर चल रहे थे। ऐसे में अब क्राइम ब्रांच संदिग्ध पुलिस कर्मचारियों की करतूतों को उजागर करने के लिए उनकी कॉल डिटेल की जांच-पड़ताल कर रही है। स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ जिन-जिन थाना इलाकों में जिस्मफरोशी का यह गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस का इसकी भनक तक नहीं थी। इनके खिलाफ भी पुलिस आयुक्त एक्शन ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिल रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में संचालित 15 स्पा सेंटरों पर दबिश दी थी। इस दौरान चार स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 68 युवक-युवती पकड़े गए। छापे में पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध महिला थाना, बागसेवनियां थाना, कमलानगर और एमपी नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

कोहरे से भोपाल आने वाली ट्रेनें साढ़े 18 घंटे तक देरी से पहुंची

दिल्ली,यूपी व महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में पिछले 5-6 दिनों से सर्दी व कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते ट्रेनों की चाल पर ब्रेक लग गया है, जिससे भोपाल आने वाली दर्जनों ट्रेनें देरी से आ रही है। शनिवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटो की देरी से आई।इसमें जहां वीआईपी श्रेणी की ट्रेनों शामिल राजधानी, शताब्दी व दुरंतो एक्सप्रेस 4 से लेकर साढ़े 18 घंटे तक की देरी से आई। इसके चलते अब यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के चलते कई यात्रियों स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में परेशान होते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी अधिक हो रही है।

रोजाना औसतन 15 से 17 शिकायत पहुंच रही

ट्रेनों होने से परेशान यात्री लगातार रेलवे को शिकायत कर रहे है। पिछले पांच दिनों में रेलवे के पास इस समस्यां से जुड़ी करीब 110 से अधिक शिकायत पहुंची। पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशन व सोशल मीडिया पर औसतन रोजना 15 से 17 शिकायत की जा रही है।

कोहरे से लेट हो रही ट्रेनें, रिटायरिंग और वेटिंग रूम फुल

कोहरे और खराब मौसम ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। एक तरफ जहां कोहरे से ट्रेन निरस्त हो रही हैं, वहीं घंटों विलंब से भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। कोहरे ने यात्रियों के सफर को मुसीबत भरा बना दिया है। अधिकांश ट्रेनें एक से दस घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ठंड से बचने के लिए रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, पैसेंजर हाल, बुकिंग हाल फुल हो रहे हैं।

शाम को कार्यालयों में बैठकर अफसर निपटाएंगे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें

सीएम हेल्पलाइन पर जिले की 16 हजार 693 शिकायतें अब भी लंबित हैं, जिनक निराकरण नहीं किया जा सका है। इस वजह से भोपाल का प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में 29वां स्थान बना हुआ है। जिले में सीएम हेल्पलाइन पर दिसंबर 2024 में कुल 13 हजार 198 शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं। इनमें से 51 प्रतिशत अब भी लंबित बनी हुई हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हिदायत दी है कि शाम के बाद दफ्तर में बैठकर शिकायतों को निपटाया जाए। अब नए वर्ष में सीएम हेल्पलाइन पर जिले की स्थिति सुधारने की कवायद की जा रही है।

दिसंबर महीने में सीएम हेल्पलाइन पर विभिन्न विभागों की 13 हजार 198 शिकायतें दर्ज हुईं थी। इनमें से सिर्फ 6433 शिकायतों का निराकरण किया गया है, जबकि 6765 शिकायतें अब भी लंबित हैं। दर्ज हुईं शिकायतों में सबसे अधिक शिकायतें नगरीय प्रशासन विभाग की 4299, गृह विभाग की 2110, ऊर्जा विभाग की 1389, स्वास्थ्य विभाग की 878, राजस्व विभाग की 676 और खाद्य विभाग की 628 शिकायतें शामिल हैं।

तीन महीने से सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं 8060 शिकायतें

जिले में सीएम हेल्पलाइन पर अब तक 16 हजार 693 शिकायतें लंबित हैं। जिनका निराकरण किया जाना बाकी हैं, जबकि तीन महीने से 8060 शिकायतें लंबित हैं, जिनका अधिकारियों ने निराकरण नहीं किया जा सका है। इनमें राजस्व, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों की शिकायतें शामिल हैं।

जल्द सुधरेगी भोपाल की रैंक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्रमुखता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है, लंबित शिकायतों को जल्द निराकृत करवाया जाएगा, जिससे जिले की स्थिति बेहतर बन सके।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर

स्कूली बच्चों के लिये 6 जनवरी को अवकाश

स्कूलों का समय 7 से 31 जनवरी तक 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित

बढ़ती हुई सर्दी को ध्यान में रखकर बच्चों के हित मे कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जारी कराया आदेश

शीत लहर एवं कोहरे से बढ़ी सर्दी को ध्यान में रखकर जिले में केजी- नर्सरी से लेकर आठवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 7 से 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी।

भारत के सुमित नागल ने टेनिस एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के अलेक्जेंडर क्लिंटचारोव को हराया

टेनिस में, भारत के सुमित नागल ने आज ऑकलैंड में एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स क्वालीफायर में न्यूजीलैंड के अलेक्जेंडर क्लिंटचारोव को हरा दिया। कल अन्तिम क्वालीफाइंग मुकाबले में उनका सामना फ्रांस के एड्रियन मानारिनो से होगा। यह प्रतियोगिता 1956 से ऑकलैंड में आयोजित की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश झा उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।

महाकुंभ में आने के पूर्व आप जानें, आने के अधिकारी हैं या नहीं

प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग कहा गया है। आखिर ‘तीर्थ’ है क्या? इसे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को जानना आवश्यक है। महाकुंभ में आने के पूर्व यह हम सबको जानना आवश्यक है कि आप तीर्थराज प्रयाग में आने के अधिकारी हैं या नहीं।

‘तीर्थ’ शब्द के उच्चारण मात्र से ही हृदय में यह श्रद्धा का भाव उमड़ता है कि हम किसी पवित्र पुण्यमय देवोपम क्षेत्र में विद्यमान हैं। वस्तुत: तीर्थ वह सात्विक क्षेत्र है, जहां राजस एवं तामस विचार, जो पाप कर्म के हेतु हैं, वहां नहीं रहते। इसीलिए ‘तीर्थ’ शब्द की व्युत्पत्ति में कहा गया है ‘जिस स्थल विशेष में सम्पूर्ण पापों की निवृत्ति हो जाय, वह स्थान ‘तीर्थ’ है।

यह बातें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.भागवत शरण शुक्ल ने हिन्दुस्थान समाचार से एक विशेष वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अथर्ववेद भी यही अर्थ प्रतिपादित करता है कि जो पुण्यशील ऐश्वर्य युक्त यज्ञ कर्म करने वाले ऋषिवदाचरण वाले विशिष्ट जन हैं, वे ही तीर्थ से तरते हैं अर्थात मोक्ष आदि को प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि तीर्थ शब्द का प्रयोग किसी विशेष जलाशय से युक्त प्रदेश, जिसका सेवन पुण्यजन करते हैं, ऋषि सदृश सात्विक जन करते हैं, के लिए होता है। ‘पवित्रमृषिभिर्जुष्टं पुण्यं पावनमुत्तमम्'(महाभारत वन पर्व 88-18) उन्होंने बताया कि ‘तीर्थ’ में जाने का भी वही अधिकारी है जो क्रोध न करता हो, जिसकी निर्मल बुद्धि हो, सत्यवादी एवं दृढ़व्रत वाला हो, अपने आत्मा के समान सभी प्राणियों में समदृष्टि रखने वाला हो। ऐसे ही व्यक्ति के ‘तीर्थ’ में जाने से तीर्थ का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि इस धरातल में ऐसे अनेक सात्विक स्थल हैं, जिन्हें ‘तीर्थ’ कहा जाता है और उन सभी तीर्थों के जो शिरोमणि राजा हैं उन्हें तीर्थराज प्रयाग कहा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रयाग तीर्थ के नामकरण के विषय में ‘स्कन्दपुराण’ में कहा गया है कि जिस स्थल में प्रजापति ब्रह्मा ने सर्वप्रथम प्रकृष्ट ‘याग’ किया था उसी स्थल का नाम ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव ने ‘प्रयाग’ कहा।

संध्‍या थिएटर भगदड़ मामले में फिल्‍म अभिनेता अल्‍लू अर्जुन को जमानत

हैदराबाद की एक स्‍थानीय अदालत ने संध्‍या थिएटर भगदड़ मामले में फिल्‍म अभिनेता अल्‍लू अर्जुन को जमानत दे दी है। अदालत ने चार दिन पहले इससे संबंधित अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अल्‍लू अर्जुन को उच्‍च न्‍यायालय ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। नामपल्‍ली अदालत ने अर्जुन को पचास-पचास हजार रुपये की दो जमानत राशि जमा करने, जांच में सहयोग देने और प्रत्‍येक रविवार को चिकड़पल्‍ली थाने में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। अल्‍लू अर्जुन ने जेल से बाहर आने के बाद एक स्टेटमेंट दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी हादसा हुआ, उससे वे बेहद दुखी हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और पूरी तरह से सहयोग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मृतक महिला के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

आपको बता दें कि घटना दिसंबर 2023 की थी, जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म “पुष्पा: द राइज” की स्क्रीनिंग के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर में उपस्थित थे। फिल्म के प्रचार के लिए भारी भीड़ जुटी थी, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद, पुलिस ने अल्लू अर्जुन सहित कुछ अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, क्योंकि थिएटर में सुरक्षा प्रबंधों की कमी और अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ था।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...