1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, आज जारी होगी 11वीं किस्त

dear sisters

इस बार हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा त्यौहार को देखते हुए मोहन सरकार ने 11वीं किस्त की राशि 10 अप्रैल की बजाय 5 अप्रैल को जारी करने का फैसला किया है।

5 अप्रैल को आएगी लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त

 


लाड़ली बहना योजना के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार 10 अप्रैल की बजाय 5 अप्रैल को 11वीं किस्त भेजी जाएगी । सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस बार तय तारीख से 5 दिन पहले ही महिलाओं को 11वी किस्त का पैसा भेजा जाएगा। इससे पहले पिछले साल विधानसभा चुनाव के कारण 10 अक्टूबर की बजाय 4 अक्टूबर को यानि छह दिन पहले ही किस्त जारी कर दी गई थी, वही रक्षा बंधन और होली पर भी समय से पहले किस्त जारी हुई थी।बीते महीने 10वीं किस्त होली को देखते हुए 10 की जगह 1 मार्च को जारी की गई थी।

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ HC में सुनवाई, वजन घटने से तिहाड़ जेल प्रशासन का इनकार

Hearing in HC

शराब नीति कांड में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। हालांकि जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के इस दावे से इनकार किया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने केजरीवाल की सेहत के बारे में बताया कि 1 अप्रैल को जेल लाए जाने पर अरविंद केजरीवाल की दो डॉक्टरों द्वारा जांच की गई थी और सब कुछ सामान्य था। जेल आने के बाद से लेकर आज तक उनका वजन 65 किलो पर ही बना हुआ है। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके साथ ही तिहाड़ जेल में उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश हुए हैं। याचिका में ईडी की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया गया है।

पिछली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप संयोजक द्वारा संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध किया था।

केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवज्ञा की : ईडी

इससे पहले मंगलवार को हुई सुनवाई में ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया। ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवज्ञा करने का फैसला किया और एक कमजोर आधार पर जांच में शामिल नहीं हुए।

ईडी ने याचिका का विरोध किया और कहा कि उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए कई अवसर दिए गए थे। मौजूदा मामले में उन्हें नौ समन जारी किए गए थे।

ईडी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में उत्पन्न अपराध की आय की प्रमुख लाभार्थी है। अपराध की आय का एक हिस्सा लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में आप के चुनाव अभियान में उपयोग किया गया है। आप ने अरविंद केजरीवाल के माध्यम से मनी लांड्रिंग का अपराध किया है।

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, लखनऊ-मथुरा से इन्हें मिला टिकट

BSP candidates released

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीएसपी ने इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. जिसमें लखनऊ से बीएसपी ने सरवर मलिक और मथुरा सीट से बीएसपी ने सुरेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

बीएसपी ने गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, उन्नाव से अशोक कुमार पांडे, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर सीट से मनीष त्रिपाठी को टिकट दिया है.

बीएसपी ने अपनी इस लिस्ट में मथुरा सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है, बीएसपी ने कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटकर अब सुरेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. मथुरा से इस समय हेमा मालिनी बीजेपी की सांसद हैं, उन्हें बीजेपी ने इस बार भी टिकट दिया है. अब देखना ये है कि क्या सुरेश सिंह हेमा मालिनी की जीत की हैट्रिक को रोक पाएंगे या हेमा मालिनी मथुरा सीट से जीत की हैट्रिक लगाएंगी.

मिर्जापुर सीट पर मनीष त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

वहीं बीएसपी ने लखनऊ से सीट बीजेपी सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने सरवर मलिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा पार्टी ने पूर्वांचल की मिर्जापुर सीट से मनीष त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया जो कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल की सीट है.

सपा के गढ़ मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य को टिकट

इसके अलावा बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य को सपा सांसद डिंपल यादव के सामने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर को बीएसपी ने टिकट दिया है. बता दें कि बसपा यूपी में बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में हैं और पार्टी ने 80 सीटों में कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान भी कर दिया है.

Murder in Harda: हरदा में दो लोगों की हत्या, शरीर पर मिले मारपीट के निशान

people murdered

Murder in Harda: हरदा में दो लोगों की मारपीट कर हत्या कर दी। दोनों के शवों पर मारपीट के निशान मिले हैं। 45 वर्षीय शैतान सिंह का शव रोड के किनारे मिला तो युवक सईद शाह को किसी ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या की यह वारदात सिटी थाना अंतर्गत बुधवार तड़के चार से पांच बजे की बीच की है। आरोपित फिलहाल अज्ञात हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सिटी थाना से बल मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि दोनों पर डंडों से वार किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तीन से चार लोगों द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि जांच के बाद पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के कारण का सही पता चल सके।

नसरुल्लागंज से आकर खरीदा था बगीचा

सईद शाह नसरुल्लांगज का रहने वाला है, जिसने करीब आठ दिन पहले रन्हाई रोड पर किसान याहया खान का आम का बगीचा खरीदा था। सईद उसकी पत्नी शहनाज और तीन बेटियों के साथ बगीचे में रहने आया था। पत्नी शहनाज ने यह भी कहा कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आए थे। उनका यहां किसी से कोई विवाद भी नहीं था।

 

शैतानसिंह का शव शहर की बंगाली कालोनी के सामने रन्हाई रोड पर मिला। उसके शरीर पर डंडे के निशान और अन्य चोट मिली। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति सुबह सुबह घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव मिला। उनके दो बेटे हैं। शैतान सिंह किसान खान के फार्म हाउस पर पिछले करीब बारह साल से काम कर रहा था।

पुलिस को अहम सुराग मिले

जांच में जुटी हरदा पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ अहम सुराग लगे हैं। रन्हाई रोड पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाला एक परिवार घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है। घर के बाहर सीसीटीवी भी लगे हैं, जिनकी मदद ली जाएगी। इस परिवार के किसी सदस्य की इस दोहरे हत्याकांड में भूमिका हो सकती है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Forbes List: गौतम अडानी के भाई ने भी फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह, जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ

Gautam Adani's brother

Gautam Adani Brother: देश के दूसरे सबसे रईस शख्स गौतम अडानी ने इस साल भी फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट (Forbes billionaires List) में जगह बनाई है. गौतम अडानी ने 84 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के साथ लिस्ट में 17वें स्थान पर जगह बनाई है. गौतम अडानी (Gautam Adani) के अलावा उनके भाई विनोद अडानी (Vinod Adani) भी फोर्ब्स लिस्ट में शामिल हुए हैं. फोर्ब्स (Forbes) ने उनकी संपत्ति 24.2 अरब डॉलर आंकी गई है. लिस्ट में वह 84वें नंबर पर रहे हैं.

एसीसी और अंबुजा सीमेंट के मालिक हैं विनोद अडानी

गौतम अडानी तो चर्चाओं में बने रहते हैं लेकिन, उनके बड़े भाई विनोद अडानी को लेकर ज्यादा बात नहीं होती. विनोद अडानी ट्रेडिंग का काम करने के लिए सिंगापुर चले गए थे. इसके बाद वह 1994 में दुबई में रहने लगे. वह 2016 में साइप्रस के नागरिक बन गए थे. विनोद अडानी एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) के मालिक हैं. फोर्ब्स लिस्ट में 84वें नंबर पर रहे विनोद अडानी की दौलत 24.2 अरब डॉलर (2,01,912 करोड़ रुपये) है. अडानी ग्रुप साल 2022 में देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया था. ग्रुप ने विनोद अडानी की इनवेस्टमेंट कंपनियों के जरिए होलसिम (Holcim) के इंडिया एसेट 10.5 अरब डॉलर में खरीद लिए थे.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी आया था विनोद अडानी का नाम

विनोद अडानी ने अपना कैरियर 1976 में मुंबई से पावर लूम से शुरु किया था. इसके बाद उन्होंने कमोडिटी में इनवेस्ट करने के लिए सिंगापुर में अपना ऑफिस खोला था. फिर उन्होंने दुबई में बसने का फैसला किया. हालांकि, बाद में उन्होंने साइप्रस की नागरिकता ले ली थी. साल 2023 में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट में विनोद अडानी का नाम भी सामने आया था. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि विनोद अडानी ही इंटरनेशनल मार्केट से अडानी ग्रुप के लिए फंड इकट्ठे करते थे. साथ ही उन्होंने शेल कंपनियों का एक नेटवर्क खड़ा किया हुआ है. इसके जरिए स्टॉक्स में हेरफेर, मार्केट में उठापटक और मनी लॉन्ड्रिंग की जाती है. हालांकि, अभी तक इनमें से कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है.

Boxer Vijender Singh: लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव

Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जाने-माने बॉक्सर विजेंदर सिंह थोड़ी देर में भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

राहुल गांधी के करीबी थे विजेंदर

विजेंदर सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। यहां तक कि मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था।

दक्षिण दिल्ली से लड़ा था चुनाव

विजेंदर ने कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे। रमेश को छह लाख 87 हजार से अधिक वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को तीन लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर सिंह को एक लाख 64 हजार से अधिक वोट मिले थे।

जाट समाज को साधेगी भाजपा

विजेंदर सिंह हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। वह जाट समुदाय से आते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीटों पर भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलपिंक में ब्रॉन्ज पदक जीता था। वहीं, एशिय गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Today in Bhopal: जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी, शौर्य स्मारक में सैन्य फिल्म प्रदर्शन

picture exhibitio

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 03 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत मणिपुर की थंगाल जनजाति के कृषि उपकरण ‘मकी कफा – एक पारंपरिक कुदाल’ को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। इस प्रदर्शनी को रोज रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

थीम आधारित प्रदर्शनी – विकास आयुक्त हैंडीक्राफ्ट, कपड़ा मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से थीमेटिक एग्जीबिशन का आयोजन गांधी भवन में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश भर के 20 शिल्पी अपने शिल्पों का प्रदर्शन कर रहे हैं। समय दोपहर 12 बजे से है।

सैन्य फिल्म – अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम को सैन्य फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

Taiwan Earthquake: 25 साल में आया सबसे भीषण भूकंप, इमारतें गिरीं, बिजली गुल, 7.5 की तीव्रता वाले झटकों से हिला ताइवान

Taiwan shaken by

ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार (3 अप्रैल) सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई, जो खतरनाक कैटेगरी में आती है. ये 25 सालों में आया ताइवान में सबसे भीषण भूकंप है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि ताइपे के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई है. भूकंप के झटकों के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया है और उसने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. लोगों को निचले इलाकों से जाने को भी कहा गया.

भूकंप के जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी के मारे जाने या फिर घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप की वजह से भूस्खलन और कई जगहों पर इमारतों के गिरने की खबर है. वोलकेनो डिस्कवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे महसूस किए गए हैं. भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसे देश के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया. भूकंप की गहराई की वजह से इसे इसके केंद्र में बहुत तेज महसूस किया गया.

ताइवान ने भी जारी किया सुनामी अलर्ट

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण में रहा. ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने भी भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. सीडब्ल्यूए की तरफ से निवासियों को सुनामी का अलर्ट भेजा गया है. इसमें बताया है कि उत्तरी तटीय इलाकों में सुनामी आ सकती है. लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत ऊंचाई वाले इलाकों में चले जाएं. 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कई और झटके भी महसूस किए गए हैं. इसमें से कुछ भूकंप के झटके 6.5 की तीव्रता वाले रहे.

जापान में 10 फीट ऊंची सुनामी आने का अलर्ट

वहीं, ताइवान के पड़ोसी देश जापान ने भी भूकंप के जोरदार झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया. जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने 3 मीटर (10 फीट) ऊंचाई वाली सुनामी की लहरों के आने की चेतावनी जारी की है. जोरदार भूकंप के बाद जापान किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है. सुनामी की चेतावनी जारी होने के साथ ही ओकिनावा के दक्षिणी हिस्से में तटीय क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने को कहा गया. उन्हें यहां से बाहर जाने को कहा गया है, ताकि सुनामी से उनकी जान बचाई जा सके. ताइवान के पास जापान का मियाकोजीमा द्वीप मौजूद है.

‘रिंग ऑफ फायर’ से आता है ताइवान में भूकंप

ताइवान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास स्थित है. इस इलाके में हमेशा ही भूकंप के झटके आते रहते हैं. ‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशांत महासागर के किनारे से शुरू होता है और ये दक्षिण अमेरिका के देश चिली तक फैला हुआ है. इस वजह से इंडोनेशिया से लेकर चिली तक में हमेशा ही जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं. ताइवान भी भूकंप से अछूता नहीं रहा है. 2018 में हुलिएन शहर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 लोग घायल हुए थे. 1999 में आए भूकंप में 2400 लोग मारे गए थे.

Summer Skincare: गर्मियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए केवल मॉइश्चराइजर नहीं होगा काफी, रखें ख्याल

skin hydrated in

Health Tips: गर्मी आ गई है और साथ ही त्वचा की देखभाल को प्राथमिकता देने का भी समय आ गया है. खासकर, इस मौसम के साथ आने वाली ड्राइनेस को देखते हुए, केवल मॉइश्चराइजर लगाना काफी नहीं होगा. अधिक धूप हमारे शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है और ड्राई स्किन को बढ़ा दे सकती हैं. खासकर अगर त्वचा पर बहुत कठोर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया तो. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस गर्मी में आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं.

गर्मी में स्किन का कैसे रखें ख्याल:

1. क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (सीटीएम): सीटीएम का पालन करके शुरुआत करें, जिसमें आपकी त्वचा को एक उपयुक्त क्लींजर से साफ करना, उसके बाद टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना शामिल है.

2. एलोवेरा जेल: स्टोर से खरीदे गए एलोवेरा जेल के बजाय घर पर बने एलोवेरा जेल को चुनें. धूप के संपर्क में आने से हुए काले धब्बों को हटाने और अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं.

3. विटामिन वाले फूड्स: विटामिन सी और ई से भरपूर फूड आइटम्स खाएं, जैसे तरबूज, खीरे और गाजर को अपनी डाइट में शामिल करें. ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की मरम्मत में सहायता करते हैं और हानिकारक सूरज की किरणों से बचाते हैं.

4. हाइड्रेटेड रहें: प्रतिदिन कम से कम दो लीटर पानी पीकर खुद को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेट करें. कैफीन और अल्कोहल का सेवन सीमित करें, क्योंकि वे बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं.

5. ग्लिसरीन: त्वचा को साफ करने के लिए रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और पूरे दिन नमी बनाए रखता है.

6. होठों की सुरक्षा करें: गर्मियों में यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एसपीएफ 15 या इससे अधिक वाला लिप बाम लगाएं.

7. नारियल तेल: हेल्दी ग्लो बनाए रखने के लिए नहाने से पहले अपने चेहरे पर नारियल तेल से मालिश करें.

8. मुलायम तौलिये का इस्तेमाल करें: त्वचा को जलन और ड्राइनेस से बचाने के लिए मुलायम, साफ सूती तौलिये का इस्तेमाल करें.

9. नेचुरल साबुन का इस्तेमाल करें: सुगंधित साबुन से बचें, जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और ड्राईनेस पैदा कर सकते हैं. इसके बजाय, नेचुरल साबुन या शावर जेल को चुनें.

10. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें: हानिकारक यूवी किरणों से बचाव और त्वचा के रूखेपन को रोकने के लिए बाहर जाने से पहले नियमित रूप से सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

Health and Energy Drink: ई-कॉमर्स कंपनियां हेल्थ और एनर्जी ड्रिंक के नाम पर कुछ भी नहीं बेच सकेंगी

Energy Drink: E-commerce

FSSAI : सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा हेल्‍थ और एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेचे जा रहे जूस पर सख्ती करने का फैसला किया है. सरकार ने सख्ती दिखाते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइटों को निर्देश दिया है कि उन्हें हर तरह के जूस हेल्‍थ और एनर्जी ड्रिंक के नाम पर नहीं बेचने चाहिए. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मंगलवार को सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा है कि वो अपनी वेबसाइट पर बिकने वाले फूड प्रोडक्ट्स का सही तरीके से सेगमेंट बनाए. एफएसएसएआई ने कहा है कि प्रोडक्ट के सही सेगमेंट में नहीं होने से कस्टमर्स गुमराह हो जाते हैं.

आसानी से हर जगह उपलब्ध हैं एनर्जी ड्रिंक्स

नीलसन आईक्यू के डेटा के अनुसार, पेप्सिको (PepsiCo), कोका कोला (Coca-Cola) और हेल (Hell) जैसी कंपनियां अपनी एनर्जी ड्रिंक्स को रेड बुल (Red Bull) और मॉनस्टर (Monster) के मुकाबले एक चौथाई रेट पर बेच रही हैं. ये ड्रिंक्स ग्रॉसरी स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध हैं. एनर्जी ड्रिंक की सेल लगभग 50 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है. युवाओं में इसकी बढ़ती खपत चिंताजनक है. कई शोध में इसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर सामने आए हैं. इसलिए इन्हें लेकर एफएसएसएआई भी गंभीर हो गया है.

एफएसएसएआई ने अलग कैटेगरी बनाने के दिए निर्देश

एफएसएसएआई के अनुसार, प्रॉपराइटरी फूड लाइसेंस के तहत आने वाले डेयरी बेस्ड, अनाज बेस्ड और माल्ट बेस्ड पेय पदार्थों को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हेल्थ ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक के नाम से नहीं बेचा जा सकेगा. कंपनियों को इनके लिए अलग कैटेगरी बनानी पड़ेगी. एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया है कि हेल्थ ड्रिंक को एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कहीं भी परिभाषित नहीं किया गया है. एनर्जी ड्रिंक भी सिर्फ कार्बोनेटेड और कार्बोनेटेड वाटर बेस्ड ड्रिंक्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. प्रॉपराइटरी फूड ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों के दायरे में नहीं हैं. इस कार्रवाई की मदद से प्रोडक्ट्स के बारे में कस्टमर्स को सही जानकारी दी जा सकेगी.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...