Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम रेस्टोरेंट में ब्लास्ट, कई घायल, संदिग्ध बैग की चर्चा

 

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम रेस्टोरेंट में ब्लास्ट की सूचना है। ब्लास्ट में चार लोग घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि ब्लास्ट क्यों हुआ। यह बेंगलुरु का फेमस रेस्टोरेंट है, जहां रामेश्वरम ब्रांड के चैन भी है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

द रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु के पॉश इलाके व्हाइटफील्ड में स्थित है। कुछ लोगों को चोट पहुंची है।

घायलों में 2 होटल स्टाफ और 1 ग्राहक शामिल है।

1 बजे ब्लास्ट हुआ था और 1.09 बजे पुलिस को सूचना मिली।

लोगों का कहना है कि वहां एक संदिग्ध बैग रखा था, जिसमें ब्लास्ट हुआ।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई. पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं. यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है. रेस्टोरेंट में 3 लोग काम कर रहे थे. खाना खाने आई एक महिला समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. इन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिलेंडर से ब्लास्ट होने की आशंका

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सिलेंडर विस्फोट के कारण होने की आशंका है. हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि ये ब्लास्ट किस वजह से हुआ. पुलिस ने आतंकी पहलू होने की आशंका से इनकार किया है. इस बीच, व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है. फिलहाल स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है.

डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बेंगलुरु दौरे के दौरान इसी रामेश्वरम कैफे में डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया था और इसकी फोटो भी शेयर की थीं. कार्तिक आर्यन को रामेश्वरम कैफे के बाहर डोसा की प्लेट लिए खड़े देखा गया था.

India GDP Q3 Data: देश की अर्थव्यवस्था ने दिखाई शानदार तेजी, तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी

 

India GDP Q3 Data: वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के दौरान फीसदी के दर से देश मे आर्थिक विकास किया है. तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी फीसदी रही है जो कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई – सितंबर में 7.6 फीसदी रही थी. बीते वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में जीडीपी 4.4 फीसदी रही थी. सांख्यिकी मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी का दूसरा एडवांस अनुमान भी जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर यानि जीडीपी 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है जो कि 2022-23 में 7 फीसदी रहा था.

भारतीय अर्थव्यवस्था फॉस्ट लेन में!

सांख्यिकी मंत्रालय के एनएसओ ( National Statistical Office) ने वित्त वर्ष 2023-24 के अक्टूबर – दिसंबर तिमाही का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.4 फीसदी का ग्रोथ रेट दिखाया है. वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान 40.35 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर जीडीपी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 43.72 लाख करोड़ रुपये रहा है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 11.6 फीसदी और कंट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहा है जिसके जीडीपी 8.4 फीसदी रहा है. मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 का दूसरा एडवांस अनुमान जारी करते हुए एनएसओ ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है जो कि 2022-23 में 7 फीसदी रही थी. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के डेटा के मुताबिक रियल जीडीपी मौजूदा वित्त वर्ष में 172.90 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो 2022-23 में 160.71 लाख करोड़ रुपये रहा था.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भरा जोश

NSO की ओर से जारी आंकड़े में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023 – 24 की तीसरी में कृषि क्षेत्र का विकास दर 3.8 फीसदी रहा है जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में 6.7 फीसदी रहा था. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 10.6 फीसदी रहा है जो बीते वर्ष की तीसरी तिमाही में -0.2 फीसदी रहा था. कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 10.4 फीसदी रहा है जो बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 15.5 फीसदी रहा था. ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट 7.4 फीसदी रहा जो पहले 15.1 फीसदी रहा था. फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2 फीसदी रहा जो बीते वर्ष समान तिमाही में 15.4 फीसदी रहा था. इलेक्ट्रिसिटी, गैस और वॉटर सप्लाई और दूसरी यूटिलिटी सर्विसेज का ग्रोथ रेट मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी रहा है जो बीते वर्ष समान अवधि में भी 4.1 फीसदी रहा था.

CG News : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी हेमंत वैष्णव का निधन, 42 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, मिला था बिस्मिल्लाह​​​​​​​ खान पुरस्कार

 

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी हेमंत वैष्णव का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में राजधानी रायपुर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय वे डेंगू की बीमारी से जूझ रहे थे। हेमंत वैष्णव प्रसिद्ध नाटक ‘राजा फोकलवा’ के नायक रहे। उनके निधन की खबर से प्रदेश की कला क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

 

हेमंत वैष्णव प्रसिद्ध नाटक ‘राजा फोकलवा’ के नायक रहे। उन्होंने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में कई नाटक भी लिखे। हेमंत वैष्णव ने देश भर में अपनी पहचान राजा फोकलवा के रूप में बनाई। लोक कला के क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हेमंत वैष्णव की पत्नी लतिका वैष्णव भी बस्तर फोक आर्ट की कलाकार हैं।

MP CM News: कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

एक मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की जायेगी

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आष्टा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की। विवाह सम्मेलन में 748 कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार संपन्न हुआ। समारोह में 179 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को विवाह योजना के चेक भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची रोकने एक अच्छा सशक्त है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीमित संख्या में परिजन के साथ उपस्थित होकर पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से अपने बेटे-बेटियों का विवाह करने से फिजूल खर्ची नहीं होती और इससे धनराशि की बचत भी होती है, जो बच्चों के भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोग की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दो दिन पहले मैंने भी अपने पुत्र का विवाह किया है। जिसमें मात्र 200 अतिथियों को ही आमंत्रित किया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपन्न व्यक्ति अपने बच्चों की शादी में अपने और बच्चों के सपने साकार कर लेते हैं। गरीब मां-बाप के लिए यह सपना ही रह जाता और शादी के लिए जमीन बेचने से लेकर कर्ज तक लेना पड़ता है। ऐसे ही गरीब मॉ-बाप की बेटियों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाज और धूमधाम से करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना चलाई जा रही है। आज निर्धन माता-पिता अपनी बेटी की शादी की चिंता से मुक्त हैं। डॉ. यादव ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वधु को 55 हजार रूपए शासन की और से दिए जाते हैं, जिसमें 49 हजार रूपए का चेक दिया जाता है।

कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास की गति तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के 17 हजार 500 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि वे प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़ें और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त की राशि ट्रांसफर की है। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक मार्च को लाडली बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

तय समय पर होगा नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को अब अपनी जमीन के क्रय विक्रय के पश्चात नामांतरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा सरकार द्वारा नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन इन सबके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। अब जमीन खरीदने के साथ ही नामांतरण की व्यवस्था कर दी गई है। किसानों को नामांतरण के लिए पटवारी, तहसीलदार के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब साइबर तहसील की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है जिसके तहत नामांतरण के लिए आवेदन करते ही उनका नाम खाते में दिखने लगेगा और अब राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में हो जाएगा।

जनता के मान-सम्मान में ठेस बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है। गांव, गरीब और किसानों की सरकार है। सरकार चलाने का अर्थ है जनता की सेवा करना और उनके दु:ख-दर्द को दूर करना और समस्याओं का समाधान करना है। हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। डॉ. यादव ने कहा कि जनता के मान-सम्मान को कोई ठेस पहुँचाएं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सनातन संस्कृति त्याग और सेवा की संस्कृति है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्याग और सेवा करने वाले लोगों की पूजा की जाती है। हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। सभी भारतीय हमारी सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति के कारण ही राम मंदिर का शिलान्यास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हुआ और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से कहा कि पद पाकर जरा भी अहंकार नही आने दें और वह अपने कार्य, व्यवहार एवं सादगी और सरलता के साथ लोगों की सेवा करने की जनप्रतिनिधियों से अपील की। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैवाहिक-सूत्र में बंधे सभी नव-दंपतियों को संयुक्त परिवार का महत्व बताते हुए सभी को साथ लेकर चलने और पूरे परिवार को एक माला में पिरोकर रखने के लिए कहा।

राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों के राजस्व संबंघी लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान पूरे प्रदेश चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी तथा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने भी संबोधित किया।

दूल्हों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर पहुंच कर सबसे पहले दूल्हों का स्वागत किया। उन्होंने दूल्हों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान दूल्हे मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते रहे।

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

सीहोर विधायक सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, पूर्व विधायक रघूनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मण्डलोई, आष्टा जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनूगुणवान, आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, रवि मालवीय एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dry Fruits: जानिए खाली पेट भीगे बादाम के साथ कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना खतरनाक हो सकता है और क्यों

 

Dry Fruits: दिनभर काम करने के लिए शरीर को एक्टिव और मजबूत रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में सुबह-सुबह शरीर को प्रोटीन-फाइबर और एनर्जी की आवश्यकता होती है. यही कारण है कि लोग खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाते हैं. जिससे शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है. कुछ ड्राई फ्रूट्स हड्डियों को मजबूत बनाकर ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनाने का काम करते हैं. हालांकि, सुबह के वक्त कोई भी ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए. अक्सर लोग बादाम के साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) लेना पसंद करते हैं, जो उनकी सेहत को गंभीर नुकासन पहुंचा सकता है. इसलिए यहां जानिए खाली पेट भीगे बादाम के साथ कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना खतरनाक हो सकता है और क्यों…

खजूर

खजूर खाने ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रिस्की माना जाता है. इसलिए खजूर को प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ ही खाने की सलाह दी जाती है ताकि शुगर धीरे से घुले और शरीर को नुकसान न हो.

सूखी अंजीर

कब्ज मिटाकर पेट की सेहत को दुरुस्त बनाने में सूखी अंजीर का कोई तोड़ नहीं है लेकिन इसमें बहुत ज्यादा फाइबर और शुगर होने से पेट दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बन सकती है. इसलिए इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए.

किशमिश

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे खाली पेट या किसी दूसरे ड्राई फ्रूट्स के साथ खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें पोषण ही नहीं नेचुरल शुगर की काफी ज्यादा मात्रा होती है. खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. अचानक से इस इस्पाइक से डायबिटीज मरीजों की समस्या बढ़ सकती है.

सूखा आलू बुखारा

कब्ज दूर करने में सूखा आलू बुखारा बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें लैक्सेटिव होता है, जो पेट के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अगर इस ड्राई फ्रूट को खाली पेट खा लिया तो दस्त की समस्या हो सकती है. इसमें नेचुरल शुगर भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है.

खुबानी

नेचुरल शुगर का भंडार खुबानी खाली पेट खाने से डायजेशन बिगाड़ सकता है. इससे पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है. इस ड्राई फ्रूट को हमेशा प्रोटीन फूड्स या अनाज के साथ ही लेना चाहिए.

CG Crime News: धमतरी में नौकर ने किया मालिक का मर्डर, ज्यादा शराब पीने पर टोका तो चाकू से हमलाकर ले ली जान

Dhamtari Crime News: शराबी नौकर को अधिक शराब नहीं पीने की समझाइश देना किसान को उस समय महंगा पड़ गया, जब नौकर ने चाकू मारकर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिली तो घेराबंदी करके आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 फरवरी को शिवनारायण नेताम ग्राम फुड़हरधाप एवं संजय ठाकुर चारामा दोनों केरेगांव थाना पहुंचे। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मृतक रामसम्मुख नेताम 39 वर्ष जो रिश्ते में उनका साढू भाई है। ग्राम फुडहरधाप में खेती कार्य साथ में करेंगे कहकर बुलाया था, तब दोनों मिलकर ग्राम फुडहरधाप में करीबन डेढ़ एकड़ खेत में धान का फसल लगाए है।

जानिए क्‍या है हत्‍या की वजह

देखभाल एवं रखवाली के लिए धमतरी के तेजेश्वर तुर्रे को रखा था। वह भी फुड़हरधाप में रहकर खेत में बने झोपड़ी में रहकर रखवाली करता था। उनके साथ रामसम्मुख नेताम के चार एकड़ खेत को ग्राम चारामा निवासी संजय ठाकुर रेग में लेकर तरबूज का फसल लगाया है, जो अपने रखवाली करने के लिए देवेन्द्र कुमार मंडावी निवासी खम्मेश्री अरौद डुबान तथा सुभाष सेठिया निवासी तिरयारपानी को अपने तरबूत फसल की देखरेख करने के लिए खेत में बनी झोपड़ी में रहता है।

दोनों झोपडी में खाना बनाकर रहते थे तभी 28 फरवरी को शाम करीबन छह बजे तेजेश्वर तुर्रे शराब पीकर आया और झोपड़ी में बैठा था। रात्रि करीबन आठ बजे रामसम्मुख नेताम खेत में बने झोपड़ी में तेजेश्वर तुर्रे को खाना खाने के लिए बुलाने झोपड़ी में गया था। कुछ देर बाद मैं भी खेत में बने झोपड़ी में गया देखा तो तेजेश्वर तुर्रे अत्याधिक शराब के नशे में था, जिन्हें रामसम्मुख नेताम द्वारा समझा रहा था कि इतना क्यों पी लिये हो। दिनभर कुछ काम नहीं करते हो बोला।

सब्‍जी काटने वाले चाकू से किया हमला

ऐसा कहकर रामसम्मुख नेताम कुर्सी में बैठकर पानी पीने लगा, तभी तेजेश्वर तुर्रे काफी गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से रामसम्मुख नेताम के सीने में प्राणघातक हमला किया, जिससे वह कुर्सी सहित जमीन में गिर गया। खून बहने लगा। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर तेजेश्वर तुर्रे फरार हो गया है। इसकी सूचना पर आरोपित तेजेश्वर तुर्रे के विरुद्ध थाना केरेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जुर्म दर्ज कर पुलिस आरोपित को पकड़ने थाना प्रभारी ने तत्काल टीम बनाकर भेजा।

धमतरी कि ओर भाग रहे आरोपित तेजेश्वर को घेरा बंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपित के पास से चाकू एवं सामान जब्त किया गया। आरोपित का नाम तेजेश्वर महार 21 वर्ष ग्राम बठेना पारा धमतरी निवासी है।

सिन्धी मेला समिति के पारिवारिक सिन्धी मेला 13 व रविवार 14 अप्रैल को

भोपाल, सिन्धी समाज की अग्रणी सामाजिक संस्था सिन्धी मेला समिति भोपाल लोकप्रिय पारिवारिक सिन्धी मेला के सफलतम् 27वें वर्ष में प्रवेश करते हुए। इस वर्ष का पारिवारिक सिन्धी मेला सिन्धी यूथ फेस्टिवल के स्वरूप में नए जोश नई उमंग के साथ मनाने जा रही है। पारिवारिक सिन्धी मेला में यूथ फूड, यूथ गेम्स, यूथ मार्केट का समायोजन किया जायेगा।

सिन्धी मेला समिति द्वारा आयोजित 27वें दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले का आयोजन शनिवार 13 व रविवार 14 अप्रैल 2024 को शाम 07:00 बजे भगवान झुलेलाल जी की ज्योत प्रज्वलित कर बहिराणा साहिब, झुमिर व छेज (सिन्धी डांडिया) के साथ सुंदरवन नर्सरी हलालपुर में प्रारंभ होगा प्रवेश निःशुल्क रहेगा। शुभम नाथानी एवम मुंबई बैंड द्वारा कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ में सिन्धियत की शान कविता इसरानी एवम् मोहित शेवानी भी मेले की शान बढ़ाएंगे। पारिवारिक सिन्धी मेला में सिन्धी समाज के गौरव, प्रतिभावान प्रतिभाएं एवम समाजसेवी सम्मानित किए जायेंगे।

सिन्धी मेला समिति के पारिवारिक सिन्धी मेला में संयोजक अशोक माट्ट एवं सहसंयोजक राजेश मेघानी, मनीष दरयानी (अध्यक्ष), नरेश तलरेजा (महासचिव) है।

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अंतिम दिन गूंजा वन्यप्राणियों की मौत का मुद्दा

 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र के लिए दो मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन तीन दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया गया। अंतिम दिन जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने वन्यजीवों की मौत का मुद्दा उठाया। वनमंत्री केदार कश्यप ने विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 2023 से जनवरी 2024 के बीच 74 वन्यजीवों की जंगल सफारी में मौत हुई है।

 

घटना के संबंध में विशेषज्ञों से जांच कराई गई है। वन्यजीवों को आवश्यक दवाएं दी जा रही है। टीकाकरण का प्रयास भी किया जा रहा है। किसी की उम्र ज्यादा हो गई थी तो कुछ लोगों की आपसी झगड़े में मौत हुई है। वन्य प्राणियों के सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था है, चिकित्सा का कंपाउंडर भी है।

विधायक ने पूछा कि इस मामले में किसी अधिकारी और डॉक्टर के लापरवाही सामने आई है क्या ? मंत्री ने कहा कि सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसकी जांच कराने का किया एलान गया है। साथ ही डॉक्टर राकेश वर्मा और कंपाउंडर सोनल मिश्रा के खिलाफ को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने सुझाव दिया कि किसी बेदाग और कुशल डॉक्टर को वहां भेजे।

जंगल सफारी में दुर्लभ चौसिंगा हिरण की मौतों के मामले में विपक्ष ने खड़े किए सवाल

इससे पहले जंगल सफारी में दुर्लभ चौसिंगा हिरण की मौतों के मामले में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चौसिंगा शेड्यूल 1 का दुर्लभ प्राणी है। उसकी सुरक्षा में लापरवाही बरती गई। जंगल सफारी में योग्य लोगों का अभाव है, इसलिए उनका ध्यान नहीं रखा जा सका। इस मामले में सरकार दोषी अफसरों को संरक्षण दे रही है। इस लापरवाही पर अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

नेता प्रतिपक्ष के सवाल के जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया कि चौसिंगा के बीमार होने की वजह से मृत्यु हो गई। बीमारी की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है, वहीं अन्य चौसिंगा के स्वास्थ्य परीक्षण भी समय पर कराया गया। इस मामले में तीन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। वन मंत्री ने स्वीकार किया कि चौसिंगा की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है, जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट सेंट्रल जू अथारिटी को भी भेजी गई है।

माल एवं सेवा कर और छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय विधेयक पारित

विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक एवं वाणिज्यिक कर विभाग के तहत छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर विधेयक-2024 पारित किया। सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक को उप मुख्यमंत्री अरुण साव व छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर विधेयक को वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने प्रस्तुत किया। दोनों विधेयक को विधानसभा से मंजूरी मिल चुकी है।

Himachal Politics News: हिमाचल में संकट में आई कांग्रेस की सरकार

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार संकट में आ गई है। राज्यसभा चुनाव में 40 विधायकों वाली कांग्रेस से 25 विधायकों वाली भाजपा ने राज्यसभा की सीट छीन ली। कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उसके बाद से कांग्रेस की सरकार के अल्पमत में आने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

भाजपा नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। भाजपा बिना देर किए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लाएगी। आपका बता दें कि 2014 के बाद देश में कई ऐसे मौके आए हैं, जहां जनता की चुनी हुई सरकार को कुछ विधायकों ने मिलकर गिरा दिया। हम आपको ऐसी ही सरकारों के बारे में बताते हैं।

बिहार में गिरी सरकार

बिहार में नीतीश कुमार ने कई बार सत्ता में रहते हुए कभी एनडीए, तो कभी महागठबंधन के साथ गठजोड़ किया है। साल 2015 मोदी विरोध के नाम पर नीतीश कुमार ने पहली बार अपने घोरविरोधी लालू यादव की पार्टी राजद व कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार बनाई थी। करीब दो साल के बाद नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर महागठबंधन से नाता तोड़ लिया। वह वापस एनडीए के साथ आ गए। उन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ा, लेकिन 2022 में फिर एक बार राजद के साथ सरकार बना ली। अब दो साल बाद साल 2024 में वह राजद के साथ गठबंधन तोड़कर, फिर एनडीए में चले गए हैं।

महाराष्ट्र में गई उद्धव ठाकरे की कुर्सी

महाराष्ट्र में भी राज्यसभा चुनाव के बाद ही उद्धव ठाकरे की सरकार चली गई थी। साल 2022 में महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा था। भाजपा ने तीन सीटें जीतकर महाविकास आघाड़ी में शामिल शिवसेन, एनसीपी व कांग्रेस को झटका दे दिया था। इस चुनाव के बाद शिवसेना में बगावत सामने आई और एकनाथ शिंदे अपने गुट के विधायकों के साथ भाजपा के साथ जा मिले। उद्धव को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार का अंत हुआ। शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई।

एमपी की कमलनाथ सरकार

साल 2020 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उनके जाने से कमलनाथ की सरकार ने बहुमत खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

Sport News: बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाया गया

 

Sport News: बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से हटा दिया है. लगातार मिल रही चेतावनी के बावजूद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी को अनदेखा किया. अब दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं. बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी की है. ए प्लस ग्रेड में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा को भी जगह दी गई है. इन खिलाड़ियों को सलाना बीसीसीआई की ओर से 7 करोड़ रुपये सैलरी दी जाती है. ए ग्रेड में 6 बी ग्रेड में 5 खिलाड़ियों की जगह मिली है, जबकि सी ग्रेड में 15 खिलाड़ियों को रखा गया है.

बीसीसीआई ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रवैए से नाराज था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ब्रेक लेने के बाद लगातार किशन को वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की हिदायत दी जा रही थी. लेकिन किशन ने बीसीसीआई को अनदेखा करते हुए झारखंड की ओर से एक भी रणजी मैच में हिस्सा नहीं लिया. बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि जो भी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर नहीं हैं उन्हें रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना होगा.

अय्यर और किशन पर मंडराए खतरे के बादल

श्रेयस अय्यर हालांकि अलग ही विवाद में फंस गए. अय्यर को खराब प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया. अय्यर ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने के लिए चोटिल होने का बहाना बनाया. लेकिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने अय्यर के झूठ की पोल खोल दी. एनसीए ने साफ कर दिया कि अय्यर मैच फिट हैं और उन्हें खेलने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद अब अय्यर और किशन का टीम इंडिया में भविष्य भी खतरे के घेरे में आ गया है. रोहित शर्मा ने हाल ही साफ किया है कि जो भी खिलाड़ी खेलने की भूख नहीं रखते हैं उन पर टीम मैनेजमेंट समय खराब नहीं करेगा. बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई करके ये मैसेज भी दे दिया है कि किसी भी कीमत पर घरेलू क्रिकेट को अनदेखा नहीं किया जा सकता है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...