बसंत पंचमी के अवसर पर मोची समाज के लोगों का हुआ सम्मान
भोपाल। शहर में अधिकांश समाज के लोग अपने काम की कला को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मोची समाज के लोग आज भी पुरानी व्यवस्थाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं। बसंत पंचमी के उपलक्ष में बुधवार को कोलार स्थित सर्वधर्म कॉलोनी में दो दर्जन से अधिक मोची समाज के बंधुओं का पांव पखारकर चरण पादुका पहनाकर सम्मान किया गया।
यह सम्मान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर परिषद सदस्य, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र यति के नेतृत्व में किया गया साथ ही कोलार व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह जी, चेतन जुमनानी ,अखिलेश शुक्ला , पार्थ पाटीदार, राजीव दीक्षित, सरदार सिंह सहित रहवासी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी मोची बंधुओं को उनके कामकाज में उपयोग होने वाली सामागी की पूरी किट प्रदान की गई, ताकि मोची बंधु स्वरोजगार योजना के तहत अपने कामकाज को आगे बढ़ाएं और समाज में बेहतर स्थान से खड़े हो सके। सभी बंधुओ को एमआईएससी सदस्य रविंद्र यति के द्वारा यह भेंट प्रदान की गई।
Congress News: कमलनाथ का नाम नहीं , अजय माकन को कर्नाटक से उतारा; कांग्रेस के अब तक 9 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान
नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बुधवार सुबह कांग्रेस ने चार उम्मीदवार तो दोपहर में पांच के नामों का ऐलान किया. लेकिन इन नामों में सबसे ज्यादा हैरानी कमलनाथ (kamal nath) का नाम नहीं होने से हुई. मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने कमलनाथ की जगह अशोक सिंह को उतारा है. वहीं, कर्नाटक से अजय माकन, सैयद नासीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर और तेलंगाना से रेनुका चौधरी और अनिल कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.
राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है.
BJP में जाने की बात अफवाह: कमलनाथ
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सवाल को अफवाह करार दिया था और कहा था कि राजनेता स्वतंत्र हैं और किसी भी संगठन से जुड़े रहने के लिए बाध्य नहीं हैं. कमलनाथ आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे अपने कांग्रेस सहयोगियों के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर संवाददाताओं के सवाल का जवाब दे रहे थे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘सभी स्वतंत्र हैं और किसी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं.’
27 फरवरी को होंगे मतदान
27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. हालांकि कई राज्यों में चुनाव की जरूरत नहीं होने की संभावना है. नामांकण की अंतिम तिथि 15 फरवरी है. नामांकण वापस करने की तिथि 20 फरवरी तक है. 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी, वहीं वोट काउंटिंग 27 फरवरी शाम 5 बजे तक होगा.
महाराष्ट्र में फंस सकता है मामला
महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होना है. अभी तक कांग्रेस की संख्या बल से उसे एक सीट मिलनी तय थी लेकिन अशोक चह्वाण के इस्तीफे के बाद मामला गड़बड़ाता हुआ नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण के साथ और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में जीत के लिए कांग्रेस को उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार की मदद लेनी होगी. कांग्रेस के लिए एक मामला और फंसता हुआ नज़र आ रहा है. विधान सभा अध्यक्ष ने 15 फरवरी के अपने फैसले में अगर शरद पवार के विधायकों की सदस्यता खत्म कर देते हैं और विधानसभा में अगर सिर्फ असली शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट का ही व्हिप चलता है तो क्या होगा?
मध्यप्रदेश से सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाने की हुई थी मांग
कांग्रेस की मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने की अपील की थी. राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को बताया था कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उनसे प्रदेश इकाई की मांग पर विचार करने का आग्रह किया था. पटवारी ने एक बयान में कहा था “मध्य प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि सोनिया जी राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करें. राज्य के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक इस मांग पर एकमत हैं.” उन्होंने कहा था ‘राज्य में कांग्रेस पार्टी को लगता है कि अतीत में प्रधानमंत्री का पद अस्वीकार करने वाली सोनिया जी अगर मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगी तो लोगों की आवाज मजबूत होगी.
Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया
Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने ग्वालियर जिले से आने वाले वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। अशोक सिंह ग्वालियर लोकसभा सीट से भी कई बार चुनाव लड़ चुके हैं।
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव मे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।
2009 में दोबारा अशोक सिंह कांग्रेस से उम्मीद्वार बने और यशोधरा राजे से महज 26 हजार वोट से हारे, वहीं 2014 की मोदी लहर में भी अशोक सिंह बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर से 29 हजार वोट से हार गए थे।
दिग्विजय गुट के कांग्रेस नेता अशोक सिंह के दादा स्व कक्का सिंह डोंगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और पिता राजेंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक रहे। अशोक सिंह का परिवार कांग्रेसी रहा है और इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में उन्हें अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था, वे कांग्रेस की प्रदेश कमेटी में कोषाध्यक्ष का पद कुछ समय पहले संभाल रहे थे। कांग्रेस नेता अशोक सिंह का होटल व्यवसाय है और कृषि कार्य भी है।
PM Modi : यूएई के पहले हिंदू मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना में हुए शामिल
PM Modi : अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर का आज (बुधवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। वह मंदिर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मंदिर के पुजारी को गले लगाया। इस मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया है। इस मंदिर के लिए 27 एकड़ जमीन सरकार ने दी थी। इसकी ऊंचाई 108 फीट है। मंदिर के उद्घाटन का समारोह 6 बजे से शुरू होगा।
पीएम मोदी यूएई के अबू धाबी में बीएपीएस मंदिर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान गुलाबी कलर की कुर्ता-धोती पहली है। उन्होंने इसके ऊपर हाफ जैकेट भी पहनी हुई है।
यह जीवन का ऐतिहासिक क्षण- शंकर महादेवन
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर पर गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि यह भारत और दुनिया भर के सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी का क्षण है। यह हमारे जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है जिसके हम गवाह बनने जा रहे हैं। एक मंदिर जो अबू धाबी जैसी भूमि पर बहुत भव्य और आध्यात्मिक है। केवल हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इसे क्रियान्वित कर सकते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में पूर्व भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारतीय समुदाय के लिए, संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद विशाल भारतीय प्रवासियों के लिए एक बहुत ही बड़ा दिन है। कई वर्षों से यह उनके लिए एक आध्यात्मिक आवश्यकता, एक धार्मिक आवश्यकता रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि 2015 में जब प्रधानमंत्री पहली बार यहां आए थे, तो उन्होंने अबू धाबी के तत्कालीन राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायद से अनुरोध किया था कि अगर मंदिर के लिए कुछ जमीन दी जा सके तो अच्छा होगा। जल्द ही इसके बाद मैं एक राजदूत के रूप में यहां आया और वास्तव में जमीन प्राप्त करने का काम शुरू कर दिया। हमें शुरुआत में साढ़े 13 एकड़ जमीन मिली। उसके बाद हमें पार्किंग के लिए और साढ़े 13 एकड़ जमीन मिली।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम अबू धाबी में अद्भुत हिंदू मंदिर का जश्न मनाते हैं, तो हम इसके निर्माण में बापस्वामीरन संप्रदाय के काम, ऊर्जा और संगठन का जश्न मना रहे हैं। यूएई वास्तव में कार्यों के माध्यम से निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहा है। इस देश में रहने वाले कई अलग-अलग समुदायों के बीच धार्मिक सद्भाव है।
भारत-यूएई संबंधों उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की 7वीं यात्रा है। यह हमारे सबसे गतिशील संबंधों में से एक होने का एक उदाहरण है। मुझे वास्तव में लगता है कि इस तरह के व्यक्तिगत संबंध, जिस तरह का विश्वास स्थापित हुआ है, जिस तरह की गर्मजोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद के बीच स्थापित हुई हैं। वह इस रिश्ते को आगे बढ़ा रही है।
Gold-Silver Price: गोल्ड-सिल्वर की कीमत में भारी गिरावट
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 14 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 61590 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 13 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 804 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 69150 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 13 फरवरी से 1892 रुपये की कमी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 13 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62394 रुपये थी। 14 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61590 रुपये हो गई है। 13 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71042 रुपये थी। 14 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69150 रुपये हो गई।
जानिए क्या हैं भाव
14 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61344 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56416 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46192 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36030 रुपये हो गई है।
कैरेट के अनुसार सोना
24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।
DA Hike: जल्द बढ़ने वाला है डीए, केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान
Central government: केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) कर सकती है. कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी कर जुलाई में डीए (Dearness Allowance) में इजाफा करती है. डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर की जाती है. बढ़े हुए डीए का ऐलान मार्च में किया जा सकता है. आइए समझ लेते हैं कि इस डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के एम्प्लॉईज और पेंशनर्स की वेतन में कितना इजाफा हो जाएगा.
अभी 46 फीसदी मिल रहा है डीए
लेबर मिनिस्ट्री का लेबर ब्यूरो कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) डाटा हर महीने जारी करता है. इसी आधार पर उन कर्मचारियों और पेंशन धारियों का डीए बढ़ाया जाता है, जो 7वें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी और पेंशन लेते हैं. फिलहाल केंद्र सरकार अपने एम्प्लॉईज और पेंशनर्स को बेसिक पे का 46 फीसदी डीए दे रही है. सीपीआई आईडब्लू डाटा के अनुसार, डीए में बढ़ोतरी होकर इसे 50.26 फीसदी हो जाना चाहिए. हालांकि, केंद्र सरकार इसे सीधा 4 फीसदी बढ़ाकर बेसिक पे का 50 फीसदी कर सकती है.
1 जनवरी से बढ़ा हुआ माना जाएगा
इससे पहले केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर, 2023 को डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसे 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी माना गया था. अभी सरकार जो 4 फीसदी बढ़ोतरी के ऐलान करने वाली है, उसे 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. देरी से ऐलान होने के चलते पिछले महीनों का डीए एरियर के रूप में मिल जाता है. डीए को महंगाई का प्रभाव खत्म करने के लिए बढ़ाया जाता है. इससे कर्मचारी की वेतन समय-समय पर बढ़ती रहती है. उसे महंगाई का डर नहीं सताता है.
इस तरह से होगा इजाफा
इकोनॉमिक टाइम्स की गणना के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 53500 रुपये है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 24,610 रुपये बनेगा. यदि डीए बढ़कर 50 फीसदी होता है तो उसे हर महीने 2140 रुपये का फायदा हो जाएगा. इसी तरह यदि किसी की पेंशन 41000 रुपये प्रति माह है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 18906 रुपये होगा. डीए में इजाफा होने के बाद उसकी पेंशन 1644 रुपये बढ़ जाएगी.
MP News: बीजेपी ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार
– डॉ. एल मुरुगन को बनाया प्रत्याशी
– माया नारोलिया को बनाया प्रत्याशी
– बंसीलाल गुर्जर को बनाया प्रत्याशी
– उमेश नाथ महाराज को बनाया प्रत्याशी
Banshilal Gurjar: भाजपा ने किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को बनाया मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार
BJP Rajya Sabha candidate मंदसौर। मंदसौर से सटे ग्राम लालघाटी के मूल निवासी बंशीलाल गुर्जर को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। गुर्जर अभी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हुडको डायरेक्टर हैं। 60 वर्षीय गुर्जर वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
इसके अलावा किसान मोर्चा में ही लंबे समय से काम कर रहे हैं। पार्टी के आदेश पर वे मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में लगातार चुनाव से लेकर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं।
2020 में जब भाजपा की तरफ से तीन राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा हुई थी, तब भी बंशीलाल गुर्जर का नाम चर्चा में था, लेकिन अंतिम समय पर काटकर कविता पाटीदार को उम्मीदवार घोषित किया गया था।
इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। गुर्जर मंदसौर मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी रमादेवी गुर्जर मंडी अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष रही हैं व अभी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
MP News: लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरों का इतिहास – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरी का इतिहास है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में समाज के वीरों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। भावी पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र और मूल्यों से प्रेरणा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी मानस भवन में लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा की प्रांतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरों, महापुरूषों को सम्मानित करने की भावना के साथ नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा के पाठ्यक्रम से गुलामी के चिन्ह मिटाए है। नई शिक्षा नीति में आवश्यक किताबी ज्ञान के साथ महापुरुषों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों की जीवनियों को शामिल किया गया हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर हृदय शाह लोधी और रानी अवंती बाई लोधी के भारत की स्वतंत्रता में किए गए योगदान और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर और शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना और उनके नाम पर सम्मान दिए जाने के कार्यों के लिए समाज की ओर से आभार माना।
इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, लोधी लोधा और लोध क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।














