kidney Health Tips: किडनी पर इन कारणों से पड़ता है गलत असर, ये लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं

Kidneys get adversely affected

 

kidney Health Tips: किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने, तरल पदार्थों को संतुलित करने, हार्मोंस का उत्पादन करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसे कौन-से कारण हैं जिनका किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गुर्दे की सूजन (ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस), मूत्र मार्ग में रुकावट, एंटीबायोटिक्स एवं नशीली दवाओं का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ डा. जयसिंह अरोरा का कहना है कि किडनी की समस्या के लक्षण पहचान कर अगर समय से उपचार किया जाए तो निदान संभव है।

ये लक्षण दिखे तो अनदेखा न करें

थकान, पेशाब में खून या प्रोटीन, सूजन, विशेष रूप से पैरों, पिंडलियों और चेहरे में सूजन, भूख न लगना, उल्टी और मतली, सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डाक्टर से परामर्श करें।

इन बातों का ध्यान रखें तो किडनी नहीं होगी खराब

किडनी खराब होने से बचाव के लिए मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें, धूमपान न करें, स्वस्थ आहार लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नियमित रूप से व्यायाम करें। किडनी रोगों से घबराएं नहीं किडनी खराब होने के बाद भी कई उपचार उपलब्ध हैं, जिसके परिणाम शत प्रतिशत हैं।

Covid Cases In India: देश में कोरोना महामारी के 335 नए केस, 1701 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

Corona epidemic in the country,

 

Covid Cases In India: केरल में कोरोना का नया वायरस (Covid Subvariant JN.1) मिला है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसके बाद प्रदेश का स्वस्थ्य विभाग अलर्ट पर है। किसी भी स्थिति से निपटने की कोशिश की जा रही है।

भारत में कोरोना के 335 नए मरीज

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत में कोरोना के 335 नए मरीज सामने आई हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस तरह अब तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े चार करोड़ पार (4,50,04,816) हो गई है। वहीं महामारी के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 5,33,316 है।

केरल से सटे राज्यों, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी अलर्ट है। इन राज्यों की सरकारों ने भी अस्पतालों में तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे घबराए नहीं, बल्कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है। अभी चिंता की कोई बात नहीं है। मैंने अधिकारियों से सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे पास ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति हो। हमारे अधिकारी सिस्टम की हर कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोविड मामलों में किसी भी उछाल से निपटने के लिए तैयार रहें।

इसी तरह, तमिलनाडु में सरकार ने किसी भी प्रकोप से निपटने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि मंत्रालय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है। तमिलनाडु ने 15 दिसंबर को 98.94 प्रतिशत की डिस्चार्ज दर के साथ 36 एक्टिव कोरोना ​​​​मामले दर्ज किए।

केंद्र सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कोरोना​​​​-19 डेटा के अनुसार, केरल में अभी देश में सबसे ज्यादा 1,144 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। राज्य में पिछले कुछ हफ्तों से COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Chhindwara News: कुएं में गिरा बाघ, तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं बची जान

Tiger fell into the well

 

Chhindwara News: छिंदवाड़ा। जिले में एक बाघ की कुंए में डूबने से मौत हो गई। कुंए में डूबने के बाद बाघ ने जान बचाने की कोशिश की। लेकिन ये कोशिश नाकाम हो गई।

मामला पांढुर्ना विकासखंड के बड़चिचोली गांव के जूनापानी का है। किसान जब्बार खान सुबह खेत में पानी लगाने के लिए कुंए की मोटर चालू करने पंहुचा तो उसको बाघ कुंए में छटपटाता नजर आया। वह काफी देर तक तैरता रहा जिसके बाद बाघ की मौत हो गई।

Gold And Silver Price In MP: ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने से सोना-चांदी में मंदी

Gold and silver prices slump

 

Gold and Silver Price: भारतीय सराफा बाजारों में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में पुन: आंशिक गिरावट दर्ज की गई। लग्नसरा का पहला दौर लगभग सिमटने को है, जिसके चलते सराफा बाजारों मे ग्राहकी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। इसके चलते ज्वेलर्स ने ही दोनों धातुओं के दाम आंशिक रूप से घटा दिए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में दोनों धातुओं के दामों में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया।

कामेक्स पर सोना 2039 डालर प्रति औंस और चांदी 24.17 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इधर, इंदौर में सोना कैडबरी 100 रुपये घटकर 62650 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी 100 रुपये घटकर 74350 रुपये प्रति किलो रह गई। कामेक्स सोना ऊपर में 2039 तथा नीचे में 2031 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.17 व नीचे में 23.98 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64000 रुपये तथा सोना रवा 63950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75500 रुपये तथा चांदी टंच 75600 रुपये प्रति किलो रही।

Real Estate : महंगा हुआ अपने घर का सपना, 3 महीने में 6 फीसदी बढ़ गए मकानों के दाम

dream of owning a house became

 

Real Estate : भारत में पिछले कुछ सालों में रेजिडेंशियल यानी आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मकानों की कीमतों में तेजी का ये ट्रेंड अभी भी बरकरार है. नाइट फ्रैंक ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स (Knight Frank Global House Price Index) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर भारत में प्रॉपर्टी की कीमतों में 5.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण वैश्विक लिस्ट में भारत 18वें पायदान से चार स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया है.

सालाना के आधार पर इतने बढ़ें प्रॉपर्टी के दाम

Knight Frank की रिपोर्ट ने यह भी दावा किया है कि सालाना आधार पर औसतन भारत में आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में 3.5 फीसदी की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. कोरोना का से पहले यह दर 3.7 फीसदी थी. ऐसे में घरों की कीमतों में औसत वृद्धि कोरोना काल से पहले की स्थिति में पहुंच गई है.

क्यों बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम?

इस रिपोर्ट ने भारत में आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफे के पीछे कई कारण बताए हैं. पिछले कुछ दिनो में भारत में महंगाई में बढ़ोतरी के कारण ब्याज दरों में लगातार इजाफा दर्ज किया गया है. इसके बावजूद प्रॉपर्टी के दाम में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, क्योंकि देश की वृद्धि दर पिछले कुछ वक्त से स्थिर रही है. इससे लोगों के बीच वित्तीय सुरक्षा का भाव बढ़ा है और वे उच्च ब्याज दर के बाद भी प्रॉपर्टी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारें रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट देने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही हैं, जिसका असर सेल्स के आकड़ों में भी नजर आ रहा है.

इन देशों में सबसे ज्यादा बढ़ें प्रॉपर्टी के दाम

Knight Frank ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे देशों की लिस्ट जारी की है, जहां 2023 में सबसे ज्यादा आवासीय प्रॉपर्टी के दाम में बढ़ोतरी हुई है. 89.20 फीसदी की सालाना वृद्धि दर के साथ इस लिस्ट को तुर्की ने टॉप किया है. वहीं Croatia में रिहायशी प्रॉपर्टी की कीमतों में 13.7 फीसदी, ग्रीस में 11.9 फीसदी, कोलंबिया में 11.2 फीसदी और North Macedonia में 11 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. इस लिस्ट में भारत का नाम 14वें स्थान पर है, जहां तीसरी तिमाही के दौरान यानी जुलाई-सितंबर की अवधि में सालाना आधार पर प्रॉपर्टी के दाम में 5.9 फीसदी का इजाफा देखा गया है.

John abraham: फिर विलेन बनकर सिल्वर स्क्रीन पर उतरा ये एक्टर, बॉक्स ऑफिस पर दे डाली 1000 करोड़ी मूवी

actor again appeared on the silver screen

 

John abraham: साल 2023 के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए शानदार रहा है. इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे शामिल हैं.

इस लिस्ट में एक और एक्टर हैं, जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में शानदार कमबैक किया है. उनका नाम है जॉन अब्राहम. आज एक्टर का जन्मदिन है. इस मौके पर उनके बॉक्स ऑफिस रिकार्ड पर एक नजर डालते हैं.

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के दमदारों सितारों में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, लेकिन 2018 के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं.

उनकी लास्ट सुपरहिट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई. इसके बाद उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं सबकी सब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं.

इसके बाद जॉन अब्राहम के करियर को किसी की नजर लग गई. उनकी बैक-टू-बैक 7 फिल्में पिट गई थीं. इस लिस्ट में ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘बाटला हाउस’, ‘पागलपंती’, ‘मुंबई सागा’, ‘सत्यमेव जयते 2’, ‘अटैक पार्ट 1’, एक विलेन रिटर्न्स शामिल है.

पिछले साल 2022 में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी. इसमें जॉन निगेटिव रोल में नजर आए थे.

फिर जॉन अब्राहम के हाथ वो फिल्म लगी, जिसने उन्हें एक बार फिर सुपरस्टार बना दिया. मूवी का नाम है ‘पठान’. इसमें जॉन विलेन का रोल निभाकर छा गए थे.फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. पठान में शाहरुख खान ने हीरो का रोल निभाया था.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पठान’ ने भारत में 543.05 करोड़ रुपये का बिजेनस किया था. वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म की टोटल कमाई 1055 करोड़ रुपये हुई थी.

Shivraj Singh News: काफिला रोककर पूर्व सीएम शिवराज ने की घायल की मदद, अस्पताल भिजवाया

stopped the convoy

 

भोपाल। शहर के रवींद्र भवन क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हुए युवक को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक शनिवार रात को 11 बजे रवींद्र भवन के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह हादसे में घायल हो गया। इसी बीच वहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था।

युवक को अस्पताल पहुंचाया

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद घायल युवक को लोगों की मदद से काफिले के वाहन द्वारा एक निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही युवक को आश्वासन दिया कि उसका अच्छा उपचार होगा, चिंता करने की बात नहीं है, मामा उसके साथ है।

MP CM News: मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव बनाए गए राघवेन्द्र कुमार सिंह

ingh appointed Principal Secretar

 

MP CM News: भोपाल। डा. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत शुक्रवार देर रात से हो गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थापना की गई। 1997 बैच के अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे उनके पास लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को फिलहाल किसी विभाग का दायित्व नहीं दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि रस्तोगी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहल करते हुए मुख्यमंत्री से नई पदस्थापना की बात कही थी। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह कुछ अन्य अधिकारों के दायित्व में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बदला जाना प्रस्तावित है।

Kolar News: निजी होटल के मनमाने निर्माण में लापरवाही से ढह गई नहर, होटल प्रबंधन पर एफआईआर की मांग

 

भोपाल, राजधानी के कोलार क्षेत्र में गेहूंखेड़ा डी मार्ट से लेकर हिनौतिया आलम तक निकलने वाली नहर को पक्का किया जा रहा है। करीब 2 माह से यहाँ काम चल रहा है 4 दिन पहले निजी होटल के पास नहर की दीवारों को बनाया गया था। दोनों तरफ सड़क का निर्माण कार्य चालू था। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात अचानक धंस गई । पक्की नहर का करीब 25 मीटर एरिया धंस गया। रहवासी आरोप है की एक बड़ा भ्रष्टाचार है। नहर में पानी भरा हुआ था उसमें माल डालकर जल्दबाजी में नहर की दीवार बना दी गई है। यहां पर निर्माण एजेंसी ने सिर्फ दिखावे के लिए नहर के ऊपरी हिस्से में लोहे की छड़ें लगा रहा था, नीचे वाले स्थान पर निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है। इस कारण यह पक्की नहर धंस गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग तत्काल जांच कराने की बात कह रहा है।

Kolar D Mart Nahar

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले जल संसाधन विभाग ने नहर को पक्का करने के लिए करीब 7 करोड़ 04 लाख रुपए के टेंडर निकाला था। इसके बाद इस काम को लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया था। कोलार के गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, चीचली गांव, हिनोतिया आलम में यह काम हो रहा है।

घटना की जांच करने पहुँचे इंजीनियर और अधिकारियों ने बताया की रातों रात बाजू में बने होटल वाले ने सीवेज की लाइन सड़क के उस पार बने सीवेज होल से जोड़ने के लिए जेसीबी से निर्माणाधीन सड़क की खुदाई की, नई बनी नहर की बॉल में छेद कर पाइप डाला दिया जिससे नहर में दरार आई। इस दौरान प्रियंका नगर तरफ जा रही सीवेज मैन लाइन में छेद हो गया जिससे पानी का तेज रिसाव हुआ, प्रेसर बना और निर्माणाधीन हिस्से की दीवार ढह गई।

घटना की एफआईआर के लिए दिया आवेदन

विभाग द्वारा कोलार थाने में एफआईआर दर्ज करने दिए गए आवेदन में लिखा गया है लोक निर्माण विभाग द्वारा डी मार्ट से हिनोतिया आलम तक नहर के दोनो तरह लिंक सड़क का निर्माण एवं नहर का चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है गत रात्रि में प्राईड होटल के सामने होटल प्रबंधन द्वारा सीवेज पानी आदि की सप्लाई हेतु विभाग की बगैर अनुमति के अवैध रूप से मशीन के द्वारा पक्की रोड को तोड़ दिया गया है जिससे लगभग 6-8 लाख का नुकसान हो गया है एवं यातायात भी बाधित हो रहा है साथ ही नहर में पानी छोड़ा जाता है

विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से भोपाल की ग्राम पंचायतों का यात्रा कार्यक्रम जारी

 

भोपाल : 15 दिसम्बर, 2023

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शनिवार, 16 दिसंबर को भोपाल से भी शुभारंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे समागम हाल में अपरान्ह 3 बजे से होगा।

इसी तरह यात्रा जिले की सभी पंचायतों में भ्रमण करेगी। जिला प्रशासन ने यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम जारी किया है। रविवार, 17 दिसंबर को भोपाल के फंदा ब्लॉक में ग्राम पंचायत तूमड़ा एवं पाठनिया में 18 दिसंबर को बरखेड़ा सालम एवं शाम को रसूलिया पठार, 19 दिसंबर को खजूरी सड़क एवं फंदा कलां टीलाखेड़ी,सांईस्ताखेड़ी और पिपलिया धाकड़, 20 दिसंबर को नादनी, सेमरी बाज्यापत, मूंड़ला, सिकन्दराबाद एवं 21 दिसंबर को बड़झिरी एवं भानपुर केकड़िया और आमला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह यात्रा बैरसिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत गुनगा एवं कलारा में 17 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और 2 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को यात्रा पंचायत भवन गुनगा, कलारा, मनीखेड़ी गुनगा, करोंदिया, भैंसखेड़ा, सुकलिया, हिनोतीसड़क, रतुआरतनपुर, 18 दिसंबर को पंचायत भवन भैसोंदा, सोनकच्छ, बरखेड़ाबरामद, सेमरीकला, रोंडिया, इजगिरी, कुटकीपुरा, उनीदा, 19 दिसंबर को प्रा.शा. भवन बर्रीबगराज, कोटराचौपड़ा, पंचायत भवन जैतपुरा, जूनापानी, गांगापिपलिया, महौली, धर्मरा, 20 दिसंबर को पंचायत भवन हर्राखेड़ा, उटखेडा, पारदी, पीपलखेड़ा, खादमपुर, दिल्लौद, बाज्याप्त, गरेठियादांगी एवं 21 दिसंबर को पंचायत भवन बरोडी, अर्रावती, सूरजपुर, उमरिया, सिन्धोपड़ा, रमाहा, खाताखेड़ी, कोल्हूखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल जिले में कुल 7 संकल्प यात्रा रथ भ्रमण करेंगे। प्रत्येक रथ एक दिन में 2 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों में शामिल रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। ग्राम पंचायत हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे एवं शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में दो प्रकार से आवेदन लिए जाएंगे। शिकायत एवं शासन की योजना के लाभ के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को यथा शीघ्र लाभांवित किया जाएगा एवं शिकायतों का नियत समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती कहे पुकार के एवं स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, गीत (पर्यावरण स्वच्छता आधारित), नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के साथ शाला स्तर पर खेलकूद, एथलेटिक्स सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों का ब्लॉक स्तर पर चयन किया जाएगा एवं उनको 26 जनवरी 2024 पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक / मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना,राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
#bhopalnews

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...