DOMS Industries IPO: फ्लेयर के बाद अब डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ पर नजर, निवेशकों पर हो सकती है पैसों की बरसात

Doms Industries IPO

 

देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंसिल और स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ पर सबकी नजर है. मुनाफे के रथ पर सवार कंपनी का आईपीओ 12 दिसंबर को लॉन्च होगा और 15 दिसंबर को इसकी क्लोजिंग हो जाएगी. हाल ही में एक और जानी-मानी स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी फ्लेयर के आईपीओ को लोगों ने हाथों हाथ लिया था. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि डॉम्स इंडस्ट्रीज के शेयर निवेशकों को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं.

तेजी से बढ़ रहा डॉम्स इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू

स्टेशनरी आइटम्स के बाजार के 16 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में इस आईपीओ पर पैसा बरसने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 683.6 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 23 के अंत तक तेजी से बढ़कर 1212 करोड़ रुपये हो चुका था. कंपनी का शुद्ध लाभ 96 करोड़ रुपये था.

T+3 रूल में आईपीओ लाने वाली पहली कंपनी बनेगी

देश में स्टेशनरी प्रोडक्ट मार्केट लगभग 38 हजार करोड़ रुपये का है. डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ का साइज 1200 करोड़ रुपये होगा. इसमें फ्रेश इशू 350 करोड़ और ऑफर फॉर सेल 850 करोड़ रुपये का होगा. डोम्स इंडस्ट्रीज T+3 टाइमलाइन में शेयर बाजार में आईपीओ लाने वाली पहली कंपनी बन जाएगी. अभी तक कंपनियां आईपीओ लाने पर T+6 फॉर्मैट का इस्तेमाल करती हैं. मगर, सेबी ने 1 दिसंबर, 2023 से नए नियम लागू कर दिए हैं.

प्रमोटरों की हिस्सेदारी 75 फीसदी रह जाएगी

डॉम्स इंडस्ट्रीज में पार्टनर और इटली की कंपनी फिला इस आईपीओ के जरिए अपना कुछ हिस्सा बेचकर 800 करोड़ रुपये इकठ्ठा करेगी. फिला की कंपनी में 51 फीसदी हिस्सेदारी है. साथ ही प्रमोटर संतोष रसिकलाल रवेशिया, केतन मनसुखलाल रजनी, संजय मनसुखलाल रजनी और चांदनी विजय सोमैया भी अपनी हिस्सेदारी बेचकर 400 करोड़ रुपये बनाएंगे. इस आईपीओ के बाद भी कंपनी में फिला समेत सभी प्रमोटरों की हिस्सेदारी 75 फीसदी रहेगी.

नया प्लांट बनाएगी कंपनी

आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी नया प्लांट बनाने में करेगी. इस प्लांट से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेगी. हाल ही में कंपनी ने इसके लिए 40 एकड़ जमीन खरीदी थी. कंपनी में फिलहाल 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 10 प्रतिशत शेयर रखे गए हैं. गुजरात के वलसाड जिले का उम्बरगांव कस्बा देश के पेंसिल टाउन के रूप में जाना जाता है. यहां देश की दो दिग्गज कंपनियों का मुख्यालय है. हिन्दुस्तान पेंसिल्स के पास सेगमेंट की 40 फीसदी और डॉम्स के पास 30 फीसदी हिस्सेदारी है.

National President of Rajput Karni Sena: करणी सेना प्रमुख हत्याकांड में दो आरोपी धराए, राजस्थान बंद, विरोध प्रदर्शन

Rajput Karni Sena:

राजस्थान में सत्ता की अदला-बदली के समय उस समय हड़कंप मच गया, जब खबर आई कि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थिति उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों में 15 से ज्यादा गोलियां चलाईं। घटना के विरोध में राजपूत समाज ने आज राजस्थान बंद का आह्वान किया है। तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

हरियाणा से दो को पकड़ा

ताजा जानकारी के मुताबिक, गोगामेड़ी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हरियाणा से पकड़ा है। सुरक्षा कारणों से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पता चला है कि पुलिस ने नवीन शेखावत के फोन से मिली डिटेल के आधार पर इन आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ा है।

 गुस्से में राजपूत समाज

गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समाज के लोग मेट्रो मास अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। ये लोग हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

राजसमंद, उदयपुर व अजमेर सहित कई जिलों में राजपूत समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। कई जगह बाजार भी बंद करवाए गए हैं।

देर शाम राजपूत समाज के लोगों ने चूरू में रोडवेज बस पर पथराव किया। कोटा व सीकर में विरोध-प्रदर्शन हुआ।

 फिल्म पद्मावत के विरोध के कारण चर्चा में आए थे

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध के कारण गोगामेड़ी चर्चा में आए थे। उनके समर्थकों ने पद्मावत की शूटिग के दौरान तोड़फोड़ की थी। आनंदपाल सिंह एनकाउंटर के बाद विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व भी उन्होंने ही किया था।

 पुलिस आयुक्त बोले, बदमाशों को जल्द पकड़ लेंगे

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ ने देर शाम जारी अपने बयान में कहा, पुलिस के पास सभी आरोपियों और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज हैं। दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनको जल्द पकड़ लेंगे।

 राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से रिपोर्ट मांगी है।  गोगामेड़ी का सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। बदमाशों को गोगामेड़ी के घर लेकर जाने वाले नवीन शक्तावत की भी मौत हो गई। नवीन की मौत बदमाशों की फायरिग में हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फरार होते समय बदमाशों ने नवीन पर फायरिंग क्यों की।

Pipalya Rasoda of Rajgarh : राजगढ़ में बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची, बाहर निकालने के बाद भोपाल में इलाज के दौरान मौत

girl fell into borewell

 

राजगढ़-पीपल्या रसोड़ा। राजगढ़ जिले के पीपल्या रसोड़ा गांव में मंगलवार को पांच साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई थी, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगने के बाद बाद बोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बालिका को आक्सीजन देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बालिका की आवाज बोर के अंदर से सुनाई दे रही थी। घटना की जानकारी लगने पर एसडीईआरएफ की टीम, कलेक्टर, एसपी व विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक पटाडि़या धाकड़ गांव के रहने वाले रवि भिलाला की पांच वर्षीय बालिका अपने मामा-नाना के गांव पीपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां पर बालिका के नाना इंदर भिलाला के खेत पर बोरवेल है। मंगलवार देर शाम को खेलने के दौरान बालिका उस खुले बोरवेल में जा गिरी। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ा थाना पुलिस को दी।

बोड़ा थाना प्रभारी बल के साथ गांव पहुंचे। साथ ही आक्सीजन देने के लिए टीम को मौके पर बुलाया। टीम द्वारा बोरवेल में रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की गई। बालिका की आवाज आ रही थी। बालिका रस्सी को पकड़ने का प्रयास करती रही लेकिन वह बार-बार छूट रही थी। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ से कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी धर्मराज मीना घटना स्थल पहुंचे। उधर नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी वहां पहुंच गए थे।

 

रस्सी डालने पर आ रही थी बालिका की आवाज

घटना स्थल पर बोरवेल के गड्डे में जैसे ही रस्सी डाली जा रही थी तो बालिका की आवाज आ रही थी। बालिका बार-बार चिल्ला रही थी। बताया जा रहा है कि बोरवेल में रस्सी डालने के दौरान बालिका रस्सी भी पकड़ रही थी, लेकिन बार-बार छूट रही थी। आखिरकार उसे गंभीर हालात में बाहर निकालकर भोपाल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Finance Ministry: सरकार ने दी जानकारी, ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज भी हैं मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में

Government gave

 

 

Finance Ministry : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी अहम जानकारी दीं. वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारत में 28 क्रिप्टो एक्सचेंज या वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है. पंकज चौधरी के मुताबिक ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों और वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है.

वित्त राज्य मंत्री ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

वित्त राज्य मंत्री ने 4 दिसंबर को संसद में बताया कि ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों को देश में रजिस्टर होने के अलावा पीएमएलए के तहत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और सीएफटी गाइडलाइंस (आतंकवाद की फंडिंग के खिलाफ नियमों) का पालन करना जरूरी है. ऑफशोर प्लेटफार्म अगर गाइडलाइंस का पालन नहीं करेंगे तो उन पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उचित एक्शन लिए जाएंगे.

किन कंपनियों ने अब तक करा लिया रजिस्ट्रेशन

इन 28 कंपनियों में कॉइनएक्स, यूनोकॉइन, बिटबन्स, जेबपे, वजीरएक्स, कॉइनस्विच, कॉइनस्विचएक्स और रारियो जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. बिनान्स, कॉइनबेस जैसे क्रिप्टो एक्सचेंजों भी हैं जो क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स को सर्विस दे रहे हैं.

सरकार से पूछा गया था क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सवाल

विंटर सेशन के पहले दिन लोकसभा सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने देश में क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते कारोबार को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग गाइडलाइंस और रिपोर्टिंग जरूरतें इंडियन मार्केट में ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी लागू होते हैं? इस जोखिम भरे फाइनेंशियल ऐसेट के रेगुलेशन के लिए सरकार क्या कर रही जिससे क्रिप्टो निवेशकों को नुकसान ना हो. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि, हां भारतीय बाजार में सर्विस देने वाले ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर गाइडलाइंस और रिपोर्टिंग जरूरतों वाले नियम लागू होते हैं.

क्या हैं ऑफशोर एक्सचेंज

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए सरकार का ये कदम एक बड़ी राहत है क्योंकि पिछले कुछ सालों में इंडियन क्रिप्टो एक्सचेंज अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी देख रहे हैं. क्रिप्टो यूजर्स आय पर 30 फीसदी टैक्स चुकाने से बचने की कोशिश के लिए ऑफशोर एक्सचेंजों को चुन रहे हैं. दरअसल वर्चुअल डिजिटल ऐसेट (वीडीए) से प्रॉफिट और 10,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी और बिक्री ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस देना होता है.

क्या है क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस पर सख्ती की सरकार की तैयारी

मार्च 2023 में क्रिप्टो या वर्चुअल ऐसेट इंडस्ट्रीज को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 (पीएमएलए) के दायरे में लाया गया था. इसके तहत वित्त मंत्रालय ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) या क्रिप्टो एक्सचेंज और बिचौलियों को पीएमएलए के तहत रिपोर्टिंग एंटिटी के तौर पर शामिल किया. नियमों के तहत क्रिप्टो एक्सचेंजों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया) को करना जरूरी कर दिया गया है. इसमें वर्चुअल डिजिटल ऐसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीडीए एसपी) वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों को अपने प्लेटफॉर्म यूजर्स और कस्टमर की KYC करना जरूरी किया गया. पीएमएलए के रिपोर्टिंग दायरे में आने वाली संस्थाओं को कस्टमर्स और मालिकों के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन से जुड़ी केवाईसी डिटेल्स और दूसरे डॉक्यूमेंट अपने पास रखने होते हैं.

RBI MPC Meeting: 6 दिसंबर से आरबीआई एमपीसी की बैठक शुरू, ” जून 2024 से पहले महंगे कर्ज से राहत नहीं”

RBI MPC meeting

 

भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 6 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. 8 दिसंबर 2023 को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे जिसमें हर किसी की नजर होगी कि रेपो रेट को लेकर आरबीआई गवर्नर क्या निर्णय लेते हैं. इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरबीआई 2024-25 की दूसरी तिमाही से पहले अपने बेंचमार्क रेपो रेट में कोई कटौती नहीं करेगी जो फिलहाल 6.5 फीसदी पर है.

एसबीआई के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्या कांति घोष ने ये रिपोर्ट तैयार किया है जिसमें कहा गया है कि 8 दिसंबर, 2023 को आरबीआई रेपो रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि 6.50 फीसदी पर रेपो रेट स्थिर बना रहेगा और जून 2024 से पहले इसमें कोई बदलाव के आसार नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है 2023-24 में महंगाई दर के 5 फीसदी के नीचे आने की संभावना बहुत कम है. ऐसे में आरबीआई अपने रूख में कोई बदलाव नहीं करेगी.

दरअसल मई 2022 के बाद छह एमपीसी बैठकों में आरबीआई ने खुदरा महंगाई दर में तेज उछाल के बाद पॉलिसी रेट यानि रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी. रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया. जिसके चलते हर प्रकार का कर्ज जिसमें होम लोन भी शामिल है महंगा हो गया. तो पुराने कस्टमर्स की ईएमआई महंगी हो गई.

वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक चार एमपीसी बैठकों में पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं खाद्य वस्तुओं और गैस की कीमतों में गिरावट के चलते अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.87 फीसदी पर आ गई है जो जुलाई में 15 महीने के हाई 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी. आरबीआई ने 2023-24 में 5.4 फीसदी खुदरा महंगाई दर रहने का अनुमान जताया है. जिसमें तीसरी तिमाही में 5.6 फीसदी और चौथी तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है.

Gold Price: चुनाव नतीजों के बाद सोने में जबरदस्त तेजी, 64 हजार के करीब पहुंचा

election results,

 

दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 4 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में बहुत बड़ी तेजी देखने मिली है। सोने का भाव 63805 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 1 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1077 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 77073 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 दिसंबर से 673 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62728 रुपये थी। 4 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63805 रुपये हो गई है। इसी तरह 1 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 76400 रुपये थी। 4 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 77073 रुपये हो गई।

4 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63549 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58445 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47854 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37326 रुपये हो गई है।

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Cyclone Michaung: आज आंध्र प्रदेश पहुंचेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग, चेन्नई में 5 की मौत, इन 4 राज्यों में अलर्ट

Cyclonic storm Michaung

 

चेन्नई। चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) खतरनाक होता जा रहा है। इसके आज दिन में आंध्र प्रदेश समुद्र तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। यहां पढ़िए चक्रवाती तूफान से जुड़ा हर अपडेट

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात मिचौंग के मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश में बापटला के करीब नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह भीषण चक्रवाती तूफान लगातार तेज हो रहा है। इसके कारण पिछले कुछ घंटों में आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

चेन्नई में भारी बारिश, पांच की मौत, स्कूल-ऑफिस बंद

चेन्नई में चक्रवात मिचौंग के प्रभाव के कारण सोमवार को भारी बारिश हुई, सड़कें नदियों में बदल गईं और वाहन बह गए। स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से पेड़, दीवारें और बिजली के खंभे गिर गए। तमिलनाडु की राजधानी में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव में मिली हार पर कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Nath may resign from

 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कमल नाथ आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेतृत्व कमल नाथ को पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के लिए कह सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश चुनाव में आईएनडीआईए के बीच सीट बंटवारे को लेकर कमल नाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई नेताओं पर टिप्पणियां की थी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा चार सीटों पर और जेडीयू एक सीट पर चुनाव लड़ना चाह रही थी, लेकिन कमल नाथ इन सीटों को लेकर सहमत नहीं हुए। इसको लेकर भी देशभर में आईएनडीआईए की एकता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

कमल नाथ ने दिल्ली जाने से पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सोमवार को वे किसी भी कांग्रेस नेता से नहीं मिले, इसको लेकर भी दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व नाराज हो गया है।

Highway murder case: युवक को विवाद के बाद कार से 25-30 कि.मी. घसीटा, मौत

On the question of

 

Sehore Crime News: सीहोर जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना घटित हुई। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात को करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली । भोपाल-ग्वालियर हाई-वे पर एक कार में व्यक्ति घसीटता हुआ जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दोराहा टोल नाके के नजदीक कार को रोक लिया।

कार में एक व्यक्ति पीछे इतना घिसट गया कि उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार से घिसटते हुए जिस व्यक्ति की मौत हुई है। वह भोपाल निवासी 33 वर्षीय संदीप आत्मक रमेश है। इस मामले में कार में मौजूद लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि यह लोग राजस्थान से किसी गमी में शामिल होकर भोपाल लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में खाने-पीने के बाद तीनों लोगों में कुछ कहा सुनी हुई।

मीडिया से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दो अलग-अलग बातें कर रहे हैं। पुलिस मामले में बयानों की गंभीरता से देख रही है।

मामले में श्यामपुर टीआई आर एन मालवीय का कहना है कि देर रात का मामला था। अभी मामले में जांच जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर आर बी राठौर का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।

FIR Copy

Highway murder case sehore

लंदन में वेकेशन मना रहे हैं अनुष्का और विराट, कपल की खास तस्वीरें

vacation in London

 

Anushka and Virat: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। पिछले काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी के रूमर्स आ रहे हैं। इसी बीच अनुष्का और विराट लंदन में छुट्टियां मनाते दिखाई दिए हैं। कपल के वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार अनुष्का और विराट साथ में दिखाई दिए हैं। फिलहाल दोनों अपने फुरसत के पलों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में हार की वजह से विराट कोहली काफी उदास दिखे थे, उस दौन अनुष्का ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी।

लंदन में विंटर का मजा लेते विराट-अनुष्का

अब फाइनली विराट और अनुष्का खुशी-खुशी वेकेशन मनाते दिखाई दिए हैं। लंदन के विंटर का मजा लेने के लिए कपल वहां पहुंच चुका है। हाल ही में कपल की लंदन से कुछ फोटोज सामने आए हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शेफ के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जहां विराट ने स्वेट शर्ट और पैंट के साथ लॉन्ग जैकेट पहना है, तो वहीं, अनुष्का जींस और लॉन्ग जैकेट पहने दिखाई दीं। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...