IMDB Rating : ‘सैम बहादुर’ ने आईएमडीबी पर ‘एनिमल’ को दी मात, जानिए- रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म को क्या मिली रेटिंग

IMDB Rating

 

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ. दरअसल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ (Animal) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) बीते दिन एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. दोनो ही फिल्में साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थीं. हालांकि कमाई के मामले में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बाजी मारी और ‘सैम बहादुर’ काफी पीछे रह गई. दोनों फिल्म के ओपिंग डे के कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर है.हालांकि आईएमडीबी पर रेटिंग में कुछ और ही खेल हो गया. चलिए जानते हैं आईएमडीबी पर रेटिंग में ‘एनिमल; और ‘सैम बहादुर’ में से कौन किस पर भारी पड़ी है.

IMDb रेटिंग में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ में से कौन सी फिल्म रही आगे

एनिमल और सैम बहादुर की आईएमडीबी की रेटिंग आ गई है. इसके मुताबिक रणबीर कपूर की एनिमल को आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग मिली है. बता दें कि एनिमल की ये रेटिंग 7.8 हडार वोट्स के बाद तय हुई है. इसमें 40 फीसदी लोगों ने फिल्म के 10 रेटिंग दी थी वहीं 8.4 फीसदी ने एक रेटिंग दी. इसके उलट सैम बहादुर को आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है. ये रेटिंग 765 वोट्स के आधार पर की गई. इनमेमं 71.6 फीसरी ने 10 रेटिंग दी थी और 6 फीसीद ने 1 रेटिंग दी.

कैसी है ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की डे 1 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो इसमें काफी अंतर है. एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कब्जा कर लिया है. फिल्म का क्रेज पहले से ही ऑडियंस के सिर चढ़ा हुआ था वहीं जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे देखने के लिए थिएटर हॉल खचाखच भरे हुए नजर आए. इसी के साथ रणबीर की फिल्म की बंपर ओपनिंग रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 61 करोड़ का कलेक्शन किया है.

वहीं विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही. फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं कर पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के पहले दिन 5.50 करोड़ की कमाई की है. अब देखने वाली बात होगी की वीकेंड पर ये दोनों फिल्में कितना कलेक्शन करती हैं.

 

Raipur T20 Cricket Match: ऑस्ट्रेलिया पर भारत को मिली 3-1 से अजेय बढ़त, चौथा टी20 मैच 20 रन से जीता

Today-Raipur T20 Cricket Match

Raipur T20 Cricket Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन बना पाई और मुकाबला 20 रनों से हार गई। भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम के लिए चौथे टी20 मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 35 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर के खाते में 2 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया।

IND vs SA Test Series: चार महीने में बदली ऐसी तस्वीर, जिसे बनाया था उपकप्तान, वो टीम इंडिया में कहीं नहीं

IND vs SA Test Series: Such

 

टीम इंडिया को तीन टी20, 3 एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना है। इस टेस्ट स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। इस टूर के लिए भारतीय टीम से उस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। जिसे 4 महीने पहले उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी।

रहाणे-पुजारा टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। अजिंक्य को टेस्ट टीम में जगह नहीं देना बोर्ड के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल चार महीने पहले उन्हें टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया था। इन चार महीनों में तस्वीर ऐसी बदली की उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

वेस्टइंडीज दौरे पर उपकप्तान थे अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 135 रन बनाए थे। इसके बाद अजिंक्य दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे। रहाणे को उपकप्तान बनाया गया था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अजिंक्य रहाणे असफल रहे और 11 रन ही बनाए।

अजिंक्य रहाणे क्रिकेट करियर पर नजर

अजिंक्य रहाणे के नाम 83 टेस्ट मैचों में 5,066 रन है। उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए है। वनडे में रहाणे के नाम 90 मैचों में 2,962 रन है। वहीं, 3 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत लौटी अंजू के साथ पाकिस्तान में हुई मारपीट? खुद दिया जवाब

Anju who returned to India was beaten up

 

पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट आई हैं. करीब छह महीने बाद अंजु वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई हैं. इस बीच अंजू के अचानक भारत आने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, अंजू ने कहा कि वह भारत अपने बच्चों से मिलने आई हैं. बच्चों से मिलने के बाद ही वह इस बात का निर्णय लेंगी कि उन्हें पाकिस्तान में रहना है या भारत में.

एक न्यूज चैनल ने अंजू के गले के निशान को देखते हुए पूछा, “क्या पाकिस्तान में आपके साथ मारपीट होती थी?” इस पर अंजू ने अपना गला छुपाते हुए कहा कि यह चोट के नहीं, बल्कि उनके नैक्लेस के निशान हैं. उन्होंने आगे कहा, “बच्चों की बहुत याद आती थी. बातचीत होती थी, लेकिन बच्चों के बिन नहीं रह सकती.” अंजू के अनुसार जांच एजेंसियों ने उनसे आधे घंटे तक पूछताछ की.

मारपीट को लेकर क्या बोली अंजू

टीवी9 से बात करते हुए अंजू ने कहा कि पाकिस्तान में उनके साथ कभी मारपीट नहीं की गई. उन्होंने झिझक के साथ कहा, “पाकिस्तान में बहुत मेहमान नवाजी के साथ रखा गया. पहले दिन जब मैं पाकिस्तान गई और वापस भारत आई तब तक वहां के लोगों ने मुझे अच्छे से रखा.”

टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गई थी अंजू

अंजू ने बताया कि वह 1 महीने के अपने टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गई थीं और फिर उसे एक्सटेंड कराया. गौरतलब है कि अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मिलने के लिए जुलाई में पाकिस्तान गई थीं. बाद में बताया गया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्लाह से शादी कर ली है और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है.

इसके बाद नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू मानसिक रूप से बीमार हैं और अपने बच्चों को बहुत याद करती हैं. अंजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव की रहने वाली हैं. पाकिस्तान जाने से पहले वह राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थी.

“ANIMAL” फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट ने Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात

Alia Bhatt said this

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ आज यानी शुक्रवार 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बीते दिन फिल्म मेकर्स ने मुंबई में ‘एनिमल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस खास इवेंट में फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने रणबीर को लेकर स्पेशल बातें कही। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ‘एनिमल’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का खूंखार अवतार देखने को मिला है।

 

स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। ‘एनिमल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। वहीं, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने अपने-अपने रिव्यू दिए। थिएटर से बाहर आने के बाद पैपराजी ने आलिया भट्ट से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि एक्ट्रेस को ‘एनिमल’ फिल्म कैसी लगी, तो इस पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने बड़ी सी स्माइल दी। इसके बाद आलिया ने कहा बहुत बढ़िया, खतरनाक। वहीं, नीतू कपूर ने भी एनिमल का रिव्यू देते हुए खुशी-खुशी रिएक्ट किया।

स्टाइलिश लुक में नजर आईं आलिया

इस दौरान आलिया भट्ट का लुक काफी शानदार था। आलिया ने ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहना था। इतना ही नहीं, आलिया की टी-शर्ट पर एनिमल से जुड़ा रणबीर का चित्र भी बना हुआ था। बता दें कि एनिमल फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। दोनों पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे। ‘एनिमल’ फिल्म विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Lord Dattatreya Maharishi 2023: दत्तात्रेय जयंती कब ? ब्रह्मा-विष्णु-शिव के अंश की पूजा का खास महत्व

Lord Dattatreya

 

 

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव के अंश भगवान दत्तात्रेय का जन्मोत्सव मनाया जाता है. दत्तात्रेय भगवान त्रिदेव का मिलाजुला रूप है. दत्तात्रेय जयंती पर तीनों देवताओं के बालरूप की पूजा की जाती है.

मान्यता है कि दत्तात्रेय भक्तों के स्मरण करने मात्र से उनकी सहायता के लिए उपस्थित होते हैं और सारे कष्ट हर लेते हैं. जानें इस साल 2023 में भगवान दत्तात्रेय जयंती की डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व.

दत्तात्रेय जयंती 2023 डेट

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 26 दिसंबर 2023 को दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी. इस दिन अन्नपूर्णा जयंती भी है. भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने से अधूरे कार्य पूरे हो जाते है. संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी भगवान दत्तात्रेय की पूजा शुभ मानी जाती है.

दत्तात्रेय जयंती 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर इसका समापन होगा

सुबह का मुहूर्त – सुबह 09.46 – दोपहर 12.21
दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 12.21 – दोपहर 01.39
शाम का मुहूर्त – रात 07.14 – रात 08.56

कौन हैं भगवान दत्तात्रेय

भगवान दत्तात्रेय महर्षि अत्रि मुनि और उनकी पत्नी अनुसूया की संतान हैं. जब त्रिदेव ने माता अनुसूया के पतिव्रत धर्म की परीक्षा ली और उन पर प्रसन्न हुए थे तब तीनों के संयुक्त रूप में इनका जन्म हुआ था. इनके तीन मुख और 6 हाथ होते हैं, गाय और श्वान इन साथ हमेशा रहते हैं. भगवान दत्तात्रेय के अंदर गुरु और भगवान दोनों का स्वरूप निहित है. भगवान दत्तात्रेय ने अपने 24 गुरु माने हैं. इनकी पूजा करने पर त्रिदेवों का आशीर्वाद एक साथ मिलता है. मान्यता अनुसार भगवान दत्तात्रेय ने परशुरामजी को श्रीविद्या-मंत्र प्रदान की थी.

COP33 in India: पीएम मोदी ने COP33 भारत में होस्ट करने के लिए रखा प्रस्ताव, कहा- वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर पर हमारा जोर

COP33 in India: PM

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि आज मैं इस मंच से COP 33 को 2028 में भारत में होस्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं.

दुबई में COP 28 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”भारत ने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर दुनिया के सामने विकास का एक मॉडल पेश किया है.”

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं जलवायु जस्टिस, जलवायु फाइनेंस और ग्रीन क्रेडिट जैसे मुद्दों पर आपके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं.” इस दौरान पीएम ने कहा वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर को लेकर सभी की भागीदारी जरूरी है.

‘कार्बन उत्सर्जन भारत योगदान 4 प्रतिशत से कम’

उन्होंने कहा कि आज भारत ने दुनिया के सामने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन का एक शानदार उदाहरण पेश किया है. भारत में दुनिया की 17% आबादी रहती है, इसके बावजूद वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में इसका योगदान 4 प्रतिशत से कम है. भारत दुनिया की उन कुछ अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो एनडीसी टारगेट्स को पूरा करने की राह पर है.

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत का लक्ष्य 2030 तक उत्सर्जन में 45 फीसदी की कमी लाना है. हमने नॉन-फॉसिल फ्यूल की हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है. हम 2070 तक नेट जीरो के अपने लक्ष्य की ओर भी आगे बढ़ते रहेंगे.”

‘इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का लगातार विकास करें’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि एनर्जी ट्रांजेक्शन हो, लेकिन इसके लिए हमें इनोवेटिव होना होगा. हमें यह भी संकल्प लेना होगा कि इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का लगातार विकास करें और अपने हितों से ऊपर उठ कर दूसरे देशों को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करें.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार (30 नवंबर) रात संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी और अबकी बार मोदी सरकार के नारे भी लगाए.

Designed keeping in mind the customers- Balenzia ने मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया 18वां स्टोर

Designed keeping in

 

भारत में मोजे बाजार में Balenzia प्रमुख कंपनी है। Balenzia ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अपने अठारहवें स्टोर के उद्घाटन की घोषणा कर दी है। यह स्टोर अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान टर्मिनल 2 पर है। Balenzia ने मुंबई में अपना छठा स्टोर खोल दिया है। यह उनका अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर पहला स्टोर है।

Balenzia में रणनीति प्रमुख श्रुति गुप्ता ने कहा कि हम सीएसएमआईए के अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान में नए स्टोर का खोलने वाले हैं। यह बालेंजिया के लगातार विकास को दिखा रही है। एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जंक्शन सीएसएमआईए में स्टोर को खोलना ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने में सक्षम बनाता है। यह भारतीयों और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को मोजो में सर्वोत्तम शिल्प कौशल का अनुभव करने अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हमारी उपस्थिति दुनिया भर के यात्रियों के लिए शैली, आराम और गुणवत्ता का अनूठा मिश्रण लाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम अपने डिजाइन और गुणवत्ता वाले उत्पादों को ग्राहकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं।

ग्राहकों को देख डिजाइन किया स्टोर

CSMIA में Balenzia का नया स्टोर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों यात्रियों को एक व्यापक खरीदारी करने के लिए डिजाइन किया है। अपने आकर्षक डिजाइन और उत्पादों की बड़ी श्रृंखला के साथ स्टोर का लक्ष्य आज के समझदार ग्राहकों की विविध प्राथमिकताओं को पूरा करना है। इस रेंज में क्लासिक स्टेपल से लेकर समकालीन डिजाइन तक सब कुछ शामिल है, जो गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करते हुए फैशन ट्रेंड से आगे रहने के लिए Balenzia के समर्पण को दर्शाता है।

 

वित्तीय वर्ष के अंत तक खोलेंगे अधिक स्टोर

ब्रांड की दूरदर्शी रणनीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा बालेंजिया विस्तार और नवाचार के एक गतिशील पथ पर है, जिसका लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक और अधिक स्टोर खोलना है। बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत करना है और बालेंजिया को हमारे ग्राहकों के करीब लाना है। हमारा लक्ष्य Balenzia को एक घरेलू नाम बनाना है, जो मोजो में गुणवत्ता और शैली का पर्याय बन जाए। हम इस यात्रा को शुरू करने और अपने विशिष्ट संग्रह को दुनिया भर के अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए रोमांचित हैं।

MP Election 2023: पांचवीं बार CM बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया यह जवाब

Chief Minister Shivraj

 

ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के पांचवी बार सीएम बनने के सवाल पर केवल भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद बोले और बिना जवाब दिए हुए निकल लिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को ग्वालियर आए हुए थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उनसे एक्जिट पोल को लेकर सवाल करने लगे।

पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक्जिट पोल के परिणामों को लेकर कहा कि भाजपा बहुमत में आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन व जनता के प्यार की वजह से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को जनता सराह रही है। इसलिए यह सफलता मिलने जा रही है। हालांकि 5वीं बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाकर निकल गए। मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा भी थे।

जेपी नड्डा भी ग्‍वालियर पहुंचे

बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ग्‍वालियर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , केंद्रीय मंत्री सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की। नड्डा आज ग्वालियर में ही रुकेंगे।

Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर घटा दिया विंडफॉल टैक्स और दी बड़ी राहत, क्या लोगों को मिलेगा फायदा

Government reduced windfall tax

 

केंद सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती कर दी है. आज से क्रूड पेट्रोलियम ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर 5000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. इससे पिछले महीने यानी 30 नवंबर 2023 तक क्रूड पेट्रोलियम ऑयल पर विंडफॉल टैक्स 6300 रुपये पर था यानी आज 1300 रुपये प्रति टन की कटौती हुई है.

नवंबर की पिछली समीक्षा बैठक में भी सरकार ने घटाया था विंडफॉल टैक्स

इससे पहले 16 नवंबर को केंद्र सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 9800 रुपये प्रति टन से घटाकर 6300 रुपये प्रति टन कर दिया था. यानी पूरे 3500 रुपये प्रति टन की कटौती इसमें कर दी थी.

इससे पहले 31 अक्टूबर को बढ़ाया गया था विंडफॉल टैक्स

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर को पेट्रोलियम क्रूड के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 9050 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9800 रुपये प्रति टन कर दिया था.

क्या है विंडफॉल टैक्स

केंद्र सरकार देश में कच्चे तेल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स और निर्यात टैक्स की दरों को तय करती है और इसके लिए हर 15 दिनों में समीक्षा बैठक की जाती है. पिछले दो हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों के रुख को देखकर भारत सरकार देश में कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स की दरों में बदलाव करती है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...