मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 6 सितम्बर को साँची सोलर सिटी का लोकार्पण

Sanchi Solar City

 

भोपाल, 05 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 6 सितम्बर बुधवार को देश की पहली सोलर सिटी साँची का लोकार्पण करेंगे। रायसेन जिले के साँची स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से होने वाले कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम गिर्राज दंडोतिया, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक रामपाल सिंह सुरेन्द्र पटवा और देवेन्द्र पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे।

पृथ्वी के सतह के तापमान को नियंत्रित करने के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। साँची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13747 टन कार्बन डाई आक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 लाख वयस्क वृक्षों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सालाना लगभग 7 करोड़ रूपये से ज्यादा की बचत होगी।

जलवायु परिवर्तन भारत समेत पूरी दुनिया में अब बड़ा असर दिखा रहा है। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों जैसे कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2070 तक नेट जीरो भारत के हर राज्य में एक सोलर सिटी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक धरोहर “साँची” को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें न केवल साँची शहर की ऊर्जा जरूरतों को नवकरणीय ऊर्जा से पूर्ण करना बल्कि वहाँ के समस्त नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यवहारिक परिवर्तन ला कर ऊर्जा का संरक्षण करना भी शामिल है।

साँची शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के साथ ही इको फ्रेंडली सुविधाओं के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को कम करके दूरिज्म को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। “व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व” की भागीदारी से विभिन्न स्थानों पर सोलर वाटर कियॉस्क स्थापित किया है, इससे सार्वजनिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

शहर में 4 नग बैटरी चलित ई-रिक्शा चलेंगे, जिनसे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। बैटरी रिक्शा में एक्सीडेंट होने का खतरा भी कम होता है। यह शहर के गरीबों के लिये रोजगार का अच्छा माध्यम बनेगा तथा इसकी बिजली की खपत भी कम होती है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए सुविधाए तेजी से बढ़ रही है और यह सस्ती भी हो रही है। शहर में 2 बैटरी चलित कचरा वाहन भी चलेंगे। ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जिसमें 4 कमर्शियल चार्जिंग पॉइंट तथा 3 ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट है, स्थापित किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Chief Election Commissioner

 

भोपाल,05 सितम्बर| मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक डॉ. नीता वर्मा और निदेशक स्वीप संतोष अजमेरा साथ रहे।

मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी में वर्ष 1951 से लेकर वर्तमान तक के निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों और घटनाओं के चित्रों को दर्शाया गया है। मतदाताओं को जागरूक करने के रचनात्मक प्रयास जैसे शुभंकर, प्रेस कव्हरेज आदि को भी प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया

Dr. Radhakrishnan

 

भोपाल, 05 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म-दिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अपने गुरु का स्मरण करते हुए, शिक्षकों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया कि- “अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजन के चरणों में “शिक्षक दिवस” के पुनीत अवसर पर नमन करता हूँ।

गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़ कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं। मुझे भी मेरे गुरु आदरणीय श्री रतन चंद्र जैन जी ने गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके आशीर्वाद से हूँ। हम सभी पर अपने गुरुजन का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही शुभेच्छा है।”

CM शिवराज सिंह ने बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे रोपे

Banyan, Neem and Maulshri

 

व्यापारी संगठन और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए

भोपाल, 05 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बालिका पीहू राठौर के जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुरक्षा में कार्यरत त्रिलोक राठौर ने पत्नी श्रीमती कोमल राठौर के साथ पौधे रोपे।

संत हिरदाराम नगर के मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के सुनील ददलानी ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) भिंड के संजीव जैन, अमित जैन, उपेन्द्र शर्मा, संजय जैन व शशिकांत जैन शामिल हुए। रायसेन के सुरेन्द्र तिवारी एवं राजीव तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। केवलारी जिला सिवनी के जन-प्रतिनिधि डॉ. नवल किशोर श्रीवास्तव भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मास्टरकार्ड का गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन की सुरक्षा बढ़ाने का समाधान

Mastercard's

 

दिल्ली, 04 सितंबर| मास्टरकार्ड ने आज गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन के लिए एएलटी आईडी समाधान लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि एएलटी आईडी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन के दौरान कार्डधारकों द्वारा प्रदान किए गए वास्तविक कार्ड नंबरों के लिए एक वैकल्पिक पहचानकर्ता बनाने के लिए मास्टरकार्ड द्वारा विकसित एक कस्टम-मेड क्षमता है। यह समाधान व्यापारियों और उपभोक्ताओं, दोनों के लिए ऑनलाइन भुगतान संबंधी सुरक्षा को बढ़ाएगा।

संविधान से हट सकता है ‘इंडिया’ शब्द, विधेयक ला सकती है केंद्र सरकार

central government

 

 

भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल की मांग की थी।

गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी हुई सभी चीजों से बदलने का काम लगातार मोदी सरकार कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार संविधान से ‘इंडिया’ शब्द भी हटाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि विपक्ष ने भी अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ ही रखा है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का दावा है कि इससे जुड़े प्रस्ताव की तैयारियां चल रही है।

हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सदियों से हमारे देश का नाम भारत रहा है। उन्होंने लोगों से इंडिया की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करने की अपील भी की थी।

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से

केंद्र सरकार ने 5 दिन के लिए 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। हालांकि अभी तक इस सत्र के एजेंडे के बार में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी भी संभावना है कि विशेष सत्र में चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन सहित हाल ही में हासिल की गई सफलताओं पर भी चर्चा हो सकती है।

भाजपा सांसद ने भी की थी मांग

गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल की मांग की थी। नरेश बंसल ने कहा था कि ‘इंडिया’ शब्द गुलामी और औपनिवेशिक दासता का प्रतीक है। वहीं पीएम मोदी ने 25 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस का गठन अंग्रेजों ने किया था।

मंडला और श्योपुर से अमित शाह आज जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Jan Ashirwad Yatra

 

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की 82 सीटों में भगवा फहराने का संकल्प लिया है।

पीएम मोदी बीना रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल परियोजना के विस्तार की रखेंगे आधारशिला

भोपाल। प्रदेश की अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की 82 सीटों की चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले रहेगी। शाह आज मंडला और श्योपुर से जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अजा-अजजा हित का संदेश भी देंगे। मप्र में वे पहले भी आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। लगभग तीन वर्ष पहले वे राजा शंकर शाह- रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस 18 सितंबर को जबलपुर आए थे। यहां से उन्होंने आठ सूत्रीय वादे किए थे, इसमें पेसा नियम लागू करने का वादा भी था। शाह ने यहां स्मारक और संग्रहालय बनाने का भूमिपूजन भी किया था।

संभावना है कि इसका लोकार्पण शाह या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों हो। इसी वर्ष फरवरी में सतना में कोल महाकुंभ में भी शाह शामिल हुए थे। इधर, प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को मप्र के एक दिवसीय प्रवास पर आने वाले हैं। वे बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ की पेट्रो केमिकल परियोजना के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसी माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल भी आएंगे, जहां 10 लाख कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मप्र में आदिवासी वर्ग के लिए 47 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 35 सीटें सुरक्षित हैं। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह ने भाजपा के मिशन 2023 की नैया पार लगाने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की 82 सीटों में भगवा फहराने का संकल्प लिया है। इसी रणनीति के चलते शाह मंगलवार को आदिवासी जिले मंडला और श्योपुर में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

दरअसल, वर्ष 2018 में भाजपा के सरकार न बनने का प्रमुख कारण अजा-अजजा वोटबैंक का भाजपा से दूर जाना रहा है। दो साल बाद भाजपा ने कांग्रेस में तोड़-फोड़कर सरकार तो बनाई लेकिन तभी से शाह ने अजा-अजजा की 82 सीटों पर वापसी के लिए सक्रियता बढ़ा दी थी। तीन वर्ष पहले शाह जबलपुर आए और अंग्रेजों को पराजित करने वाले राजा शंकर शाह- रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस में पहली बार शामिल हुए।

इसके बाद से वे आदिवासी क्षेत्रों के लगातार दौरे पर आते रहे हैं। अब जनआशीर्वाद यात्रा के बहाने शाह के महाकोशल और ग्वालियर- चंबल दौरे को भाजपा के बिगड़े समीकरण सुधारने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हित में लगातार कार्य किया है।

निशुल्क राशन, पक्का मकान, आयुष्मान भारत में 5 लाख का बीमा देने का कार्य किया वहीं 70 सालों से उपेक्षित इन वर्गों के महापुरुषों का सम्मान, उनके पुण्य स्थलों पर स्मारक बनाने का कार्य किया है।

अमित शाह जी का मार्गदर्शन लगातार मध्य प्रदेश को मिलता है तो हमारे नेतृत्व की यही विशेषता है जो भाजपा का गौरव है।
रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम भोपाल में 7 सितम्बर को

National Clean Air Day

 

देश में पहली बार दिल्ली से बाहर भोपाल में होगा यह कार्यक्रम

भोपाल, 05 सितम्बर| अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 (इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज) पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम किया जा रहा है। अब तक यह कार्यक्रम नई दिल्ली में हुआ था। यह पहली बार है कि “इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज” का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली से बाहर किसी राज्य मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितम्बर को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

“टूगेदर फॉर क्लीन एयर” कार्यक्रम में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में प्रथम तीन स्थान पाने वाले शहरों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा। मध्यप्रदेश ने इसमें विशेष सफलता हासिल की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने 5वाँ स्थान, जबलपुर ने 13वाँ और ग्वालियर ने 41वाँ स्थान प्राप्त किया है। तीन से 10 लाख तक शहरों की श्रेणी में सागर को देश में 10वाँ और 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास को 6वाँ स्थान मिला है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को प्रथम, आगरा द्वितीय, ठाणे तृतीय, 3 से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवानू प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं।

कार्यक्रम में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की सफलता की कहानियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। इस अवसर पर लगायी जाने वाली प्रदर्शनी में मिशन लाइफ, गौ-काष्ठ, अपशिष्ट प्रबंधन, कार्बन कैप्चर, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, क्लीन एयर प्रोजेक्ट, सेल्फी कियोस्क, सीमेंट उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण, भीमा बाँस रोपण आदि स्टॉल होंगे।

पंकज गजभिये बनें, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हुजूर विधानसभा (शहर) के प्रभारी

 

भोपाल, “एम पी के मन में मोदी” महासदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की गई, जिसमें भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा (शहर) का प्रभार पंकज गजभिये को दिया गया है।

Pankaj gajbhiye

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...