कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सुजीत पंडा उतरे ब्राह्मण प्रत्याशी के समर्थन में

 

भोपाल, चुनावी माहौल में रोज नए समीकरण सामने आ रहे है, मीडिया में छपे चुनावी समीकरण की हुजूर विधानसभा में सिंधी, मीणा, पाटीदार वोट रहेंगे निर्णायक से नाराज होकर राष्ट्रीय विप्रो एकता मंच भोपाल के जिला अध्यक्ष और हुजूर विधानसभा में जितेंद्र सिंह, जितेंद्र डागा के साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने मैदान में सक्रिय, जनता के बीच लोकप्रिय नेता सुजीत पंडा ने अचानक ही सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करते हुए दावा किया की “यह कहना केवल गलत होगा की सिंधी समाज मीणा समाज और पाटीदार समाज के वाटर हजूर में ज्यादा संख्या के हैं ,हजूर में ब्राह्मण समाज के वाटर भी 50 से 60 हजार लोग हैं इसीलिए ब्राह्मण समाज के अनदेखी प्रत्याशी को भारी पड़ेगा आपका” जानकारी अनुसार क्षेत्र से कांग्रेस के लिए अवनीश भार्गव भी ब्राह्मण वर्ग से प्रबल दावेदार भी है।

स्वर्णिम कोलार: मंडीदीप-फंदा भोपाल बायपास को शिवराज कैबिनेट की स्वीकृति, हुजूर विधानसभा में होगा निर्माण

स्वर्णिम कोलार का सपना होगा साकार

भोपाल। सावन और रक्षाबंधन पर प्रदेश को अनेकों सौगाते देने के बाद शिवराज कैबिनेट ने भोपाल को बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल में बढ़ते ट्रेफिक दबाव को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। ये बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा पर देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। यह बायपास 3 हजार करोड़ की राशि से बनाया जाएगा जिसमें एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लाइओवर और 15 अंडरपास बनेंगे। गौरतलब है कि यह बायपास हुजूर विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र को कवर करते हुए निर्मित होगा जिसके निर्माण से न केवल हुजूर में आवागमन सुविधाजनक बनेगा बल्कि हुजूर में रोजगार और व्यापार के नये अवसर भी सृजित होंगे। कम ट्रैफिक दबाव, सुविधाजनक यातायात और पर्याप्त जगह की उपलब्धता होने से यह बायपास विधायक रामेश्वर शर्मा की विधानसभा हुजूर में आगामी समय में उद्योग-व्यापार का गेटवे साबित होगा। बायपास निर्माण भोपाल के साथ साथ हुजूर की तरक्की में भी चार चांद लगाएगा। गुरूवार को इसकी स्वीकृति के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री सहित संपूर्ण कैबिनेट का आभार जताया। ज्ञात हो कि विधायक शर्मा विगत कई वर्षों से इस बायपास निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे जिसके फलस्वरूप बड़ी सौगात हुजूर विधानसभा सहित संपूर्ण भोपाल को मिली है।

 

शिवराज कैबिनेट द्वारा भोपाल बायपास को मंजूरी मिलने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्रवासियों का जन-मन भलि भांति पढ़ना जानते हैं। भोपाल वासी लंबे समय से बायपास की प्रतीक्षा कर रहे थे। भोपाल में बढ़ते ट्रेफिक दबाव को देखते हुए मैं स्वयं भी लंबे समय से इस बायपास की मांग कर रहा था, जो आज पूरी हुई। भोपाल की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हुई है। 3 हजार करोड़ की लागत से भोपाल बायपास को मंजूरी मिली है। हम भोपाल वासियों की तो रक्षाबंधन पर ही दीपावली मन गई। ये भोपाल के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि तो है ही लेकिन मेरी हुजूर विधानसभा के लिए भी ये सौगात बहुलाभदायक सिद्ध होगी। इस बायपास के निर्माण से हुजूर में भी रोजगार व्यापार बढ़ेगा। नागरिकों को अच्छी सुविधाओं के साथ व्यवसाय के अवसर भी प्राप्त होंगे। ये बायपास भोपाल से देवास ज्वाला माई के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं और इंदौर-देवास से नर्मदा मैया में स्थान का भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कॉरिडोर का भी काम करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में हुजूर विधानसभा को लगातार एक के बाद एक सौगातें मिल रही हैं। पहले कोलार में सिक्स लेन, फिर संत नगर एलिवेटेड डबल-डेकर 6-लेन ब्रिज और अब भोपाल बायपास, इन सब सौगातों से हुजूर की तस्वीर बदल रही है। हुजूर के गांव-गांव तरक्की पहुंच रही है। हर क्षेत्र अपनी प्रगति की गाथा गा रहा है। और यह सब संभव है तो प्रदेश के विजनरी मुखिया के कारण। इस विशेष सौगात के लिये मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी और समस्त कैबिनेट का आभार व्यक्त करता हूँ कि जिन्होंने भोपाल वासियों के मन की बात सुनी और यह अभूतपूर्व सौगात हम सबको दी।

यह होंगी खासियत

– 3 हजार करोड़ की बड़ी राशि से निर्मित होगा।
– 40.90 किलोमीटर लंबा होगा।
– एक सिक्स लेन ROB होगा।
– 2 फ़्लाइओवर होंगे
– 15 अंडरपास होगें
– दो बड़े जंक्शन बनाये जाएँगे
– क्षेत्र की 10 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

कोलार क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर

उपनगर में बायपास की स्वीकृति की ख़बर आते है युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने सोशल मीडिया में अनेकों पोस्ट शेयर हो रही है,  फ़ाईन एवेन्यू निवासी अनिल शर्मा ने कहा है ये सड़क हमारे मुखर्जी नगर को नये आयाम देगी, क्षेत्र में रोजगार बढेगा।

मामा का तोहफ़ा: सावन में लिया है गैस सिलेंडर तो बहनों के खाते में आएंगे 5 सौ रुपए

gas cylinder price in Bhopal

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास में अपनी गैस सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपए में उपलब्ध कराने की घोषणा की थी..इसे आज कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई..तय हुआ कि श्रावण मास के दौरान रसोई गैस सिलेंडर क्रय करने वाली ऐसी महिला धारकों के खातों में सरकार पांच सौ रुपए का भुगतान करेगी यानी पूर्व में भुगतान की गई य​ह अतिरिक्त राशि वापस मिल जाएगी…

ज्ञात हो कि इस वर्ष ​सावन के पवित्र माह की शुरुआत गत 4 जुलाई से शुरू होकर आज 31 अगस्त तक है। दरअसल,हिंदू पंचाग के अनुसार गत 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहा..इसी कारण से इस वर्ष सावन 58 दिन अर्थात करीब 2 महीने का हो सका..राज्य सरकार इस 58 दिन की अवधि के दौरान बु​क किए गए एलपीजी सिलेंडर पर उक्त छूट देगी..कैबिनेट बैठक में घोषणा को मंजूरी दिए जाने के बाद संबंधित विभाग से इसके आदेश जल्दी ही जारी होंगे..मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सावन माह के सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए की जाएगी। बहनों के आधार से लिंक खाते में 500 रुपए प्रति सिलेंडर के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिनके उज्ज्वला कनेक्शन हैं, उनके बैंक खातों में तत्काल राशि डाल दी जाएगी। बाकी के फार्म भराने के बाद राशि डाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 31 अगस्त तक के सारे बढ़े हुए बिजली बिल स्थगित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दिए हैं। सितंबर में ये बिल जीरो आएंगे।

राजधानी के समीप बनेगा एक और बायपास
बैठक में राजधानी भोपाल के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में अर्थात मंडीदीप से कोलार क्षेत्र होते हुए फंदा के इंदौर रोड तक नया बायपास बनाया जाएगा। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। सह बायपास 40.90 किमी लंबा होगा ..डॉ मिश्रा ने कहा कि इस बायपास के निर्माण से जबलपुर-नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई जाने वाले वाहनों की दूरी 25 किमी कम होगी। यह मार्ग भोपाल जिले के कोलार, नीलबड़-रातीबड़, रायसेन जिले के मंडीदीप और सीहोर जिले की लगभग 10 लाख आबादी को लाभ देगा।
गृह मंत्री ने कहा कि इसमें फोर लेन के साथ सिक्स लेन स्ट्रक्चर और दोनों तरफ दो लेन की सर्विस रोड होगी। इस मार्ग में जंगल का भी हिस्सा है। इसमें एक सिक्स लेन आरओबी, दो फ्लाईओवर, 15 अंडर पास और दो बड़े जंक्शन होंगे। इसके लिए जितने पेड़ कटेंगे, उतने ही दूसरी जगह नियमानुसार रोपे जाएंगे। इसे हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनाया जाना है।

इन योजनाओं को भी मिली स्वीकृति
.. रीवा में जवा नया राजस्व अनुविभाग बनाया गया है।
.. रतलाम और छतरपुर में 2 नई नल जल योजनाओं को मंजूरी।

भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का भाजपा से इस्तीफा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के दो बार के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।

वीरेन्द्र रघुवंशी ने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे इस्तीफे की काॅपी वितरित की। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है नवागत भाजपाईयों के कारण पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा का मूल कार्यकर्ता बहुत दुखी है। उन्होंने लिखा है कि मंत्री खुलेआम रिश्वत का समर्थन करते हैं और मंदिर का प्रसाद बताते हैं। शिवपुरी जिले में भ्रष्ट अफसरों की पदस्थापना कराकर उन्हें परेशान किया गया। वे साढे तीन वर्ष से घुटन महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस में जा सकते हैं
——
रघुवंशी एकाध दिन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वे अगला चुनाव शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ लड़ सकते हैं।

तीन अन्य विधायक भी छोडेंगे भाजपा
——-
सूत्रों के अनुसार चार भाजपा विधायकों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की तैयारी की है। रघुवंशी पहले विधायक हैं। अभी तीन और भाजपा विधायक बोरिया बिस्तर बांधकर कांग्रेस में जाने को तैयार बैठे हैं।

चिकित्सालय के स्टोर कीपर के घर लोकायुक्त छापे में मिली 22 लाख की नगदी और 45 लाख के सोने

स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट स्टोर कीपर के घर लोकायुक्त छापे में मिली 22 लाख की नगदी और 45 लाख के सोने को टीम ने जप्त ना करते हुए परिजनों को सौंप दिया। लोकायुक्त टीम की इस रहमदिली को लेकर लोकायुक्त पुलिस में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। गौरतलब है कि छापे के बाद आरोपी अश्फाक अली और उसके परिजनों के नाम पर दस करोड़ की चल अचल संपत्ति उजागर होने का दावा लोकायुक्त पुलिस द्वारा किया गया है।

मामला इस प्रकार है जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पदस्थ रहे पूर्व स्टोर कीपर के भोपाल स्थित ठिकानों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत छापा डाला गया था। छापे के दौरान बेहिसाब नकदी को गिनने नोट कांउटिंग मशीन बुलवाई गयी थी। इस दौरान 22 लाख नगद और 45 लाख के स्वर्ण आभूषण मिले थे। लोकायुक्त टीम ने इन्हें जप्त करने की बजाय भ्रष्ट स्टोर कीपर के परिजनों के हवाले कर दिया।

लोकायुक्त मैन्युअल के अनुसार नियमित: छापे के दौरान प्राप्त नगदी में से आवश्यक खर्चो के लिए कुछ राशि और कुछ स्वर्ण आभूषण छोड़े जाने का प्रावधान है। बाकी रकम और आभूषण जप्त कर लिए जाते हैं।

इस मामले को लेकर टीम में शामिल डी एस पी संजय शुक्ला से चर्चा की तो उन्होंने अपने आपको जांच अधिकारी न होने का हवाला देते हुए बात करने से इंकार कर दिया।

इस प्रकरण के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी इंवेस्टिगेशन चल रहा है। इसलिए कुछ भी नहीं बता सकता। जब उनसे नगदी और स्वर्ण आभूषण जप्त ना करने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा की जो प्रक्रिया होती है उसी के अनुरूप कार्यवाही की गई है जब तक यह तय नहीं होता की प्राप्त संपत्ति अपराधी की है तब तक उसे जप्त नहीं किया जाता है। वैल्युएशन करा लिया जाता है और सुपुर्दगी दे दी जाती है। वैल्युएशन करा लिया गया है।

जब इस मामले को लेकर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल मनु व्यास से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इंवेंटरी में उल्लेख कर दिया गया है। यह उन्हें कोर्ट में एक्सप्लेन करना होगा। प्रति महिला 500 ग्राम आभूषण और दो लाख रुपए तक की नगदी घर में रखी जा सकती है।

यह है मामला

 

अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ रहे है, उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । अभी तक की जांच पर अशफाक अली उनके पुत्र जीशान अली , शारिक अली ,पुत्री हिना कौसर और पत्नी श्रीमती राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है। आज दिनांक 8/8 /2023 को अशफाक अली के ग्रीन वैली कॉलोनी भोपाल स्थित मकान तथा लटेरी स्थित मकान पर 2 टीमों के द्वारा सर्च की कार्रवाई की जा रहे हैं । अभी तक की कार्रवाई पर लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 स्क्वायर फीट पर निर्माणाधीन शॉपिंग कंपलेक्स तथा लगभग 1 एकड़ जमीन पर करीब 25 सौ वर्ग फीट का आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है। उनके द्वारा लटेरी में मुस्ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है। भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी प्राप्त हुई है जिसकी गिनती की जा रही है । सोने चांदी के जेवरात , कीमती घड़ियां और घरेलू उपयोग के कीमती सामान मिले हैं जिनकी सूची तैयार की जा रही है। अभी तक की जांच और सर्च कार्रवाई के दौरान आरोपी अशफाक अली और उनके परिजनों के नाम पर चल अचल संपत्ति लगभग 10 करोड उजागर होने की संभावना है।

राहुल द्रविड ने नंबर 4 और 5 के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, केएल राहुल शुरुआती दो मैच करेंगे मिस

rahul dravid

 

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 2 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबा केएल राहुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केएल राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। साथ ही द्रविड़ ने टीम की समस्या को लेकर भी चुप्पी तोड़ी।

दरअसल, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में में एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला खेली थी। जिसमें कई एक्सपेरिमेंट देखने को मिले थे। कोच राहुल द्रविड़ की इसको लेकर काफी आलोचन हुई थी। वहीं, एशिया कप में युजवेंद्र चहल और आर आश्विन को शामिल नहीं करने पर फैंस निराश थे।

इस बीच एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ ने नंबर 4 पोजिशन पर बड़ा दिया। कोच द्रविड़ ने कहा कि लोग टीम में एक्सपेरिमेंट के बारे में बात करते हैं, लेकिन 18 से 20 माह पहले भी मैं बता सकता था कि नंबर 4 और 5 के लिए उम्मीदवार कौन है। यह हमेशा केएल राहुल, पंत और श्रेयस के बीच था, लेकिन दुर्भाग्य से सभी खिलाड़ी घायल हो गए।

एशिया कप के शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल
गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और रिहैब प्रकिया से गुजरते रहे। वह भी फिट होने के लिए जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में घायल हुए थे। इसके बाद से खेल से दूर थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट है। केएल राहुल भी IPL के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर थे। उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है, लेकिन शुरुआती दो मैच मिस करेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर बहनों के खाते में जमा होगी

rakhabandhan shivraj singh chouhan

 

Bhopal News: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आंसू नहीं रहने दूंगा। बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे, ऐसी कामना राखी के पावन पर्व पर कर रहा हूँ।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई की

dream-girl

 

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है।आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी बड़ी फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। फिर भी ड्रीम गर्ल 2 अपना जादू चलाने में कामयाब रही। रिलीज के पांच दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कुंडलपुर घटना को लेकर दिग्विजय पर प्रकरण दर्जकुंडलपुर घटना को लेकर दिग्विजय पर प्रकरण दर्ज

digvijay singh

 

दमोह, मध्यप्रदेश के दमोह की कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिन्दुवादी संगठनों द्वारा पुलिस अधीक्षक को इस मामले को लेकर एक ज्ञापन सौपा गया था। इसके बाद कल रात्रि कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल सिंह द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर को लेकर एक्स पर एक पोस्ट डाली, जिसके बाद प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच की गयी, जिसमें किसी प्रकार की घटना घटित होना नहीं पाया गया था।

17 सितंबर को भोपाल में होगा विश्वकर्मा समाज का महासम्मेलन

भोपाल, मंगलवार को विश्वकर्मा समाज की विशेष बैठक नरेला विधानसभा के शिव नगर में की गई, बैठक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुई। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया की 17 सितंबर 2023 भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव एवं महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। महासम्मेलन के लिए संपूर्ण मध्य प्रदेश में बैठक जारी है 17 सितंबर को हजारों की संख्या में विश्वकर्मा बंधु अग्रसेन चौराहा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में महासम्मेलन में शामिल होंगे। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष किया जाता है इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, मुख्य संयोजक हरि शर्मा, मुख्य संयोजक राधेश्याम विश्वकर्मा एवं समिति के समस्त पदाधिकारीगण टीम बनाकर आयोजन हेतु जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विष्णु विश्वकर्मा ने सामाजिक बंधुओ से अपील करते हैं कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हो।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...