आजमाएं लौकी की ये स्वादिष्ट रेसिपी, परफेक्ट फलाहार के साथ मिलेगा पोषण

Try this delicious recipe of bottle gourd, you will get nutrition with perfect fruit

 

इस समय सावन का महीना चल रहा है और अब तक 4 सावन सोमवार बीत चुके हैं। इन दिनों भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। सावन सोमवार के व्रत में पूरा दिन बिना अनाज ग्रहण किए फलाहार किया जाता है। अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो फलाहार में कुछ ऐसा ट्राई कर सकते हैं, जो टेस्टी भी हो और भरपूर पोषण भी मिले। ऐसे में हम आपको आज लौकी के हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं। लौकी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है और इसका हलवा बहुत टेस्टी भी लगता है। आइए जानें लौकी के हलवे की रेसिपी।

हलवे के लिए सामग्री

250 ग्राम लौकी
2 टेबलस्पून घी
90 ग्राम शक्कर
250 मि. ली. दूध
50 ग्राम मावा
¼ टीस्पून इलायची पाउडर
बादाम, काजू और पिस्ता

इस तरह बनाएं लौकी का हलवा

-लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर और अच्छे से धोकर उसे कद्दूकस कर लें।
-इसके बाद एक कढ़ाई गैस पर रखें और गर्म होने दें।
-अब इसमें शुद्ध घी डालें और उसे थोड़ा गर्म होने दें।
-घी गर्म होने पर कद्दूकस की हुई लौकी उसमें डालें और अच्छी कर से इसे भून लें।
-लौकी का पानी थोड़ा सूखने लगे तब इसमें दूध डालें और पकने दें।
-दूध सूख जाए तब इसमें मावा और चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
-इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालें। फ्लेवर के लिए इलायची डालें और सभी का साथ में मिक्स कर दें।
-मिश्रण को चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं. इतनी देर में पेस्ट अच्छी तरह से पक जाएगा और इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी।

इसके बाद गैस बंद कर दें और हलवा ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसे सैट कर बर्फी जैसा काटकर भी सर्व कर सकते हैं।
इस तरह आपका लौकी का हलवा बनकर तैयार है। लौकी के हलवे को आप फलाहार के रूप में खा सकते हैं। इससे आप एनर्जेटिक फील करेंगे।

घी से करें महादेव का अभिषेक, सभी कष्टों से पाएं मुक्ति …

Abhishek of Mahadev with Ghee, get freedom from all troubles…

 

भगवान भोलेनाथ के स्मरण मात्र से भक्तों की सभी मनोकामना पू्र्ण हो जाती है. महादेव की कृपा से भक्त के सभी पापों का अंत होकर अंत में कैलाशपति के चरणों में शरणागति प्राप्त होती है. भगवान आशुतोष की कृपादृष्टि अपने भक्तों पर हमेशा बनी रहती है. उनकी कृपा से भोले के भक्त कभी परेशानी में नहीं पड़ते हैं और महादेव की भक्ति कर सभी तरह के सुखों को प्राप्त करते हैं.

भगवान भोलेनाथ की भक्ति पूरे साल की जाती है और भगवान नीलकंठ श्रद्धालुओं की मुराद भी पूरी करते हैं, लेकिन साल में कुछ अवसर ऐसे आते हैं जब शिव की कृपा मात्र कुछ क्षणों की भक्ति से प्राप्त हो जाती है. ऐसे ही कुछ अवसर महाशिवरात्रि, शिवरात्रि, प्रदोष और सावन मास है. इन दिनों में श्रद्धा-भक्ति से की गई शिव आराधना का फल तुरंत मिलता है. वैसे तो शिव आराधना कई तरीकों से की जाती है और भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को क्षणमात्र की पूजा का बड़ा फल देते हैं.

शिवभक्त कैलाशपति की आराधना ब्रह्ममुहूर्त में प्रारंभ करते हैं और मध्यरात्रि तक यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है. हर समय और स्थान पर की गई आराधना का फल भी अलग-अलग मिलता है. लिंग पुराण में कहा गया है कि शिवक्षेत्र का दर्शन ही पुण्यदायी होता है. उससे सौ गुना स्पर्श से फल मिलता है. जलाभिषेक से सौ गुना दूध से अभिषेक करने से, दूध से हजार गुना दही से अभिषेक करने से, दही से सौ गुना शहद से अभिषेक करने से और घी से स्नान कराने से अन्नत गुना फल मिलता है.

बावड़ी, कुएं, तालाब जो तीर्थस्थल हैं, वहां पर स्नान करने वाला पुरूष ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हो जाता है. प्रात:काल को मानव शिवलिंग का दर्शन करता है वह उत्तम गति को प्राप्त करता है. इसी तरह मध्यान्ह और संध्याकाल में दर्शन करने वाला उत्तम यज्ञों का फल प्राप्त करता है|

छठवें वेतनमान वाले शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 9 % की वृद्धि

9% increase in dearness allowance of government servants of sixth pay scale

 

भोपाल, 4 अगस्त| राज्य शासन ने छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों के मंहगाई भत्ते में 09 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस आशय के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

आदेश के अनुसार अब दिनांक 01 जनवरी 2023 से से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर लागू होगी। अब मंहगाई भत्ते की दर 212 प्रतिशत से बढकर 221 प्रतिशत हो जायेगी। शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2023 (भुगतान माह अगस्त 2023) से किया जायेगा।

राज्य शासन द्वारा 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में क्रमश: माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर 2023 में किया जायेगा। एक जनवरी से 30 जून 2023 तक सेवानिवृत्ति और मृत शासकीय सेवकों के प्रकरण में उनको/नामांकित सदस्य को एरियर राशि का भुगतान एक मुश्त किया जायेगा। महंगाई भत्ता दर में 50 पैसे या उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा।

मंहगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। राज्य शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते के भुगतान पर किया गया व्यय संबंधित विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट के प्रावधान से अधिक नहीं हो।

उपक्रमों, निगमों, मंडलों, अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ा

राज्य शासन के उपक्रमों/निगमों/मंडलों तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के मंहगाई भत्तों में भी वृद्धि की गई है। ऐसे कर्मचारियों को जो मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 1989 यानी चतुर्थ वेतनमान या मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 1998 यानी पांचवे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें दिनांक एक जनवरी 2023 (भुगतान माह फरवरी 2023) से क्रमश: 1265 प्रतिशत एवं 269 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता मिल रहा था। अब राज्य शासन के निर्णय से एक जनवरी 2023 से पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 11 प्रतिशत बढकर कुल 280 प्रतिशत हो गया है और चतुर्थ वेतनमान में मंहगाई दर में 40 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 1305 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलेगा।

इसी प्रकार राज्य शासन द्वारा 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में क्रमश: माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर 2023 में किया जायेगा। एक जनवरी से 30 जून 2023 तक सेवानिवृत्ति और मृत शासकीय सेवक के प्रकरण में उनको/नामांकित सदस्य को एरियर राशि का भुगतान एक मुश्त किया जायेगा।

मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

Big relief to Rahul Gandhi in defamation case, Supreme Court stays sentence

 

मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पक्ष वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने रखा। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं है। उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया। कांग्रेस नेता ने अपने भाषण के दौरान जिन लोगों का नाम लिया। उनमें से एक ने भी मुकदमा नहीं किया। इस समुदाय से सिर्फ बीजेपी के पदाधिकारी मुकदमा कर रहे हैं।

राहुल गांधी के वकील सिंघवी की दलील

वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जज इसे नैतिक अधमता से जुड़ा अपराध मानते हैं। यह गैर-संज्ञेय और जमानत अपराध है। मामले में कोई अपहरण, रेप या मर्डर नहीं किया गया है। यह नैतिक अधमता से जुड़ा अपराध कैसे बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हम असहमति रखते हैं। राहुल गांधी कट्टर अपराधी नहीं है। राहुल पहले ही संसद के दो सत्रों से दूर रह चुके हैं।’

पूर्णेश मोदी के वकील की दलील

शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि पूरा भाषण 50 मिनट से अधिक समय का था। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में भाषण के ढेर सारे सबूत और क्लिपिं संलग्न है। जेठमलानी ने कहा, राहुल गांधी ने द्वेषवश एक वर्ग को बदनाम किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएँ

Chief Minister Shivraj Singh congratulated State Agricultural Marketing Board on completion of 50 years

 

भोपाल, 4 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्री पटेल के साथ निवास परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मंत्री कमल पटेल ने कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण जयंती वर्ष पर केन्द्रित स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कृषि उत्पादन के नियमित और सर्वांगीण विकास तथा कृषकों के हितों के संवर्धन के लिए वर्ष 1973 में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बालिका देविका गौर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

एलिवेटेड ब्रिज को लेकर व्यापारियों का विरोध

 

Bhopal News, हुजूर विधानसभा के उपनगर संत हिदराम नगर में कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने एलिवेटेड ब्रिज को लेकर व्यापारियों के भारी विरोध को देखते हुए व्यापारियों का खुलकर समर्थन कर रहे है, ज्ञानचंदानी ने कहा एलिवेटेड ब्रिज बनने से शहर की दुकानें टूटना तय है। वैसे भी सरकार के 6 लेन रोड इतनी जगह लेने का प्रावधान भी है। व्यापारियों के दर्द को देखते हुए ज्ञानचंदानी के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इस ब्रिज को शहर के बीच न बनाकर तालाब किनारे से बनाने का अनुरोध कर चुके है। दरअल पहले से ही व्यापारी बीआरटी से परेशान है और अब इस ब्रिज आने से सदमे में है। शहर मे व्यापारी इस बर्बादी को बर्दाश्त नही कर पा रहा है और इसको लेकर भारी विरोध है। ज्ञानचंदानी ने कहा है कि व्यापारियों के भारी विरोध को देखते हुए विधायक का कर्तव्य बनता है कि वे उनके साथ खड़े हों। व्यापारियों में ख़ौफ़ बढ़ रहा है। व्यापारी लुक छुपकर निर्माण को तानाशाही बता रहे है।

चीन में फालुन दाफा दमन के 24 साल – भारत में मनाया गया “विरोध दिवस”।

मुंबई में सत्य, करुणा, सहनशीलता कला प्रदर्शनी का आशा और साहस का संदेश

फालुन दाफा, मन और शरीर का एक साधना अभ्यास है, जो दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में लोकप्रिय है। लेकिन दु:ख की बात यह है कि चीन, जो इसका जन्मस्थान है, वहां 20 जुलाई 1999 से कम्युनिस्ट शासन द्वारा इस पर अत्याचार किया जा रहा है।
दुनिया भर में फालुन दाफा अभ्यासी इस दिन को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, रैलियां और कैंडललाइट विजिल द्वारा “विरोध दिवस” के रूप में मनाते हैं, जिससे लोगों को इस क्रूर दमन के बारे में जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर, भारत में फालुन दाफा अभ्यासियों ने भी चीन में 24 वर्षों से चल रहे दमन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए।

मुंबई

इस अवसर पर, फालुन दाफा एसोसिएशन ऑफ इंडिया 20 से 23 जुलाई, 2023 तक जहांगीर आर्ट गैलरी, मुंबई में “सत्य, करुणा, सहनशीलता अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी” का आयोजन किया। इस कला प्रदर्शनी ने दुनिया भर के 50 देशों के 900 से अधिक शहरों का दौरा किया है।
प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं। यह एक असाधारण रूप से मार्मिक, अंतरंग और प्रेरक कला प्रदर्शनी है जिसमें एक आंतरिक आध्यात्मिक जीवन और एक बाहरी मानवाधिकार त्रासदी दोनों का चित्रण किया गया है। कुछ कलाकारों को स्वयं चीनी शासन द्वारा उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

प्रदर्शनी को जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। टीवी कलाकार सुचित्रा पिल्लई, मनराज सिंह और उत्तर-पूर्व की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मॉडल एंड्रिया केविचुसा जैसी कई हस्तियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया। वे कलाकृतियों में चित्रित आशा और साहस की अंतर्निहित कहानियों से प्रभावित हुए।
फालुन दाफा अभ्यासियों ने चीन में अमानवीय दमन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 जुलाई को गेटवे ऑफ इंडिया के पास शांतिपूर्ण कैंडल लाइट विजिल किया।

नागपुर
नागपुर में, चीन में दमन का सामना कर रहे फालुन दाफा अभ्यासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शांतिपूर्ण कैंडल लाइट विजिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संविधान चौराहे पर किया गया। इस कार्यक्रम को कई प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने कवर किया।

बैंगलोर

बैंगलोर में, चीन में क्रूर दमन में अपनी जान गंवाने वाले फालुन दाफा अभ्यासियों को याद करने के लिए कैंडललाइट विजिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में आयोजित किया गया था। कई लोगों ने पत्रक स्वीकार किये और दमन के बारे में जानकारी ली।
कोलकाता, हैदराबाद और अन्य शहरों में भी, स्थानीय अभ्यासियों ने सार्वजनिक स्थानों पर ध्यान और कैंडल लाइट विजिल कार्यक्रम आयोजित किये।
यह भारत के लिए क्यों प्रासंगिक है?
भारत और चीन के बीच रिश्ते पिछले काफी समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन मसूद अज़हर मुद्दा, अरुणाचल प्रदेश, सीमा विवाद आदि का इस्तेमाल करता रहा है, लेकिन चीन आज ख़ुद दोराहे पर खड़ा है। एक ओर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी है जिसका इतिहास झूठ, छल और धोखाधड़ी का रहा है। दूसरी ओर लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की आवाजें उठ रही हैं। भारत को चीन में मानवाधिकारों के हनन की निंदा करनी चाहिए। यही सोच और रुख भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिला सकता है।

Eye flu: दो गज दुरी और हाथों की लगातार सफाई ही बचाव

भोपाल, कोलार उपनगर में आईफ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। राजधानी के अस्पतालों की ओपीडी में आधे से ज्यादा मरीज आई फ्लू से पीड़ित ही हैं। एक व्यक्ति से कई लोगों में यह फैल रहा है। ऐसे में अस्पतालों में अब कोरोना की तर्ज पर आई फ्लू का उपचार किया जा रहा है। आई फ्लू के लिए भी कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। मीडिया से मिली जानकारी में बताया कि हमीदिया अस्पताल में आई फ्लू के मरीजों के लिए अलग ओपीडी तैयार की गई है। इसके साथ ही यहां आने वाले मरीजों के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइजर के साथ ब्लैक चश्मा भी अनिवार्य किया गया है। जेपी अस्पताल में भी इन मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार मरीजों को समझाया जा रहा है कि हाथों को साफ रखें। साथ ही सेनेटाइजर का प्रयोग करें। साथ ही अपने हाथों को आंखों से दूर रखें।

एम्स ने जारी किया अलर्ट, मक्खियां संक्रमण के लिए जिम्मेदार

आई फ्लू का संक्रमण से बचने के लिए एम्स भोपाल ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गाया है कि इस मौसम में मक्खियों की अधिकता के कारण यह संक्रमण होता है। इसलिए वातावरण को साफ रखना जरूरी है। स्विमिंग पूल में जाने से परहेज करना चाहिए। यह बीमारी एक आदमी से दूसरे आदमी में फैलता है। ऐसे में साफ और ठंडे पानी से बार- बार आंखें धोनी चाहिए। काले चश्मे का इस्तेमाल करें।

एम्स के नेत्र रोग बता रहे कि ज्यादातर लोगों को अक्सर बगैर दवा के संक्रमण कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि अपना तौलिया व रूमाल अलग रखना चाहिए। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प 4 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड में

Chief Minister Janseva Mitra Boot Camp on August 4 at Lal Parade Ground

 

भोपाल, 4 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप, बैच-2, 2023 एक प्रभावशाली युवा सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे। कैम्प का उद्देश्य जनसेवा मित्रों को प्रेरित करना है, जो राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता का संचार करने के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की थीम यूथ फॉर एम.पी. रहेगी। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प 4 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शुक्रवार को लाल परेड मैदान भोपाल में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप में युवाओं से संवाद करेंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे। कैंप का उद्देश्य जनसेवा मित्रों को प्रेरित करना है, जो राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता का संचार करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की थीम यूथ फार एमपी रहेगी। इसमें पांच सत्र होंगे।

इस कार्यक्रम में पहला सत्र यूथ फार न्यू एज लर्निंग, दूसरा सत्र यूथ फार नेक्स्ट जेनरेशन गवर्नेंस, यूथ फार कम्युनिटी, तीसरा सत्र यूथ फार हेरिटेज, यूथ फार एनवायरमेंट, चौथा सत्र यूथ फार डेमोक्रेसी और पांचवां सत्र यूथ फार डेवलपमेंट आफ मध्य प्रदेश होगा। मुख्यमंत्री पांचवें सत्र में युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ उनके परिजन और लाभांवित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे।

मप्र ईज आफ डूइंग बिजनेस कान्क्लेव आज भोपाल में, औद्योगिक कठिनाइयों पर होगा मंथन

उधर, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के सहयोग से एमपी औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) मध्य प्रदेश ईज आफ डूइंग बिजनेस कान्क्लेव- 2023 आज शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा। कान्क्लेव का उद्देश्य व्यवसाय करने में आसानी बढ़ाकर और उनकी परिचालन लागत को कम करके उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देना है। कान्क्लेव में वर्तमान के सुधारों पर सूचना प्रसार, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत और मध्य प्रदेश में संचालित उद्योगों के लिए समस्या समाधान की सुविधा पर मंथन होगा।

सत्र-1 : यूथ फॉर न्यू एज लर्निंग

इस सत्र में सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से विगत 6 माह में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की लर्निंग और धरातल पर बदलाव के जो नए आयाम गढ़े हैं, उन्हें बताया जायेगा। साथ ही डेवलपमेंट सेक्टर में विकसित होते रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 1:30 से 2:40 बजे तक रहेगा।

सत्र-2 : यूथ फॉर नेक्स्ट जेनरेशन गवर्नेंस, यूथ फॉर कम्युनिटी

इस सत्र में नव-चयनित मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को सामुदायिक स्तर पर सार्थक परिवर्तन के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 2:40 से 3:55 बजे तक रहेगा।

सत्र-3 : यूथ फॉर हेरिटेज, यूथ फॉर एनवायरमेंट

इस सत्र में जनसेवा मित्रों द्वारा संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव को जगाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति सजग किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 4:50 से 6:20 बजे तक रहेगा।

सत्र-4 : यूथ फॉर डेमोक्रेसी

सत्र में युवाओं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग किया जायेगा तथा उन्हें इन मूल्यों का जमीनी स्तर पर विस्तार करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 6:20 से 7:00 बजे तक रहेगा।

सत्र-5 : यूथ फॉर डेवलपमेंट ऑफ मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस सत्र में युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिये प्रेरित करेंगे। श्री चौहान जनसेवा मित्रों, उनके परिजन एवं उनके द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे। सत्र का समय संध्या 7:00 से 8:45 बजे तक रहेगा।

प्रियांशु ठाकरे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भोपाल, कोलार उपनगर में गुरुवार को मौसम बारिश भरा रहा। दिन भर पानी की बूंदे पड़ती रही शाम होते ही ललिता नगर मार्किट में लगभग साढ़े सात बजे के आसपास ढ़ोल धमाकों की आवाज सुनाई दी।

पूछताछ करने पर जानकारी लगी की पास ही क्षेत्र के लोकप्रिय युवा प्रियांशु ठाकरे का जन्मदिन मनाया जा रहा है।

Priyansh thakre Kolar road bhopal

जब कटियार मार्केट तरफ मुड़कर जायज़ा लिया तो देखा हँसमुख मिलनसार प्रियांशु ठाकरे को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ, क्षेत्र के प्रतिष्ठा समाजसेवी, पार्षद, रहवासियों सहित भाजपा से जुड़े अनेकों लोग बधाई-शुभकामनाएं दे रहे थे।

प्रखर राष्ट्रवादी हिंदूवादी नेता स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा बधाई देने उत्सव स्थल पहुँचे तो आतिशबाजी के साथ पुष्प माला, तिलक लगाकर विधायक रामेश्वर शर्मा का स्वागत किया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रियांशु ठाकरे को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य देने के भगवान श्रीराम से मंगलकामना की।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...