देखने से नहीं संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है आंखों का रोग

Eye disease spreads by coming in contact with infected not by seeing

 

कंजक्टिवाइटिस देखने से नहीं बल्कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। कंजक्टिवाइटिस होने पर अपनी आंखों को अपने हाथ से न छुएं, जब भी जरूरी हो अपने हाथों को धोएं, अपनी निजी चीजों जैसे तौलिया, तकिया, आई कास्मेटिक्स (आंखों के मेकअप) आदि को किसी से साझा न करें। अपना रूमाल, तकिये के कवर, तौलिये आदि को रोज धोना चाहिए। एक या दोनों आंखों का लाल या गुलाबी होना, जलन या खुजली होना, असामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना, आंखों से पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना, आंखों में किरकिरी महसूस होना, आंखों में सूजन आ जाना जैसे लक्षण आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए।

समय रहते नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें

समय रहते नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसके दो प्रकार हैं, वायरल व बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस। कंजक्टिवाइटिस को फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई रखना सबसे जरूरी है।

विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही दवाओं का सेवन

कंजक्टिवाइटिस के कारण आंखों में तेज दर्द व चुभन महसूस होना, नजर धुंधली हो जाना, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता व आंखों का अत्यधिक लाल हो जाना जैसे लक्षण सामने आने पर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। 7-8 दिन में वायरल कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों में अपने आप सुधार आ जाता है। वार्म कम्प्रेस (कपड़े को हल्के गर्म पानी में डुबोकर आंखों पर रखना) से लक्षणों में आराम मिलता है। बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस में एंटीबायोटिक्स आई ड्राप्स और आइंटमेंट के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आंखें सामान्य और स्वस्थ्य होने लगती हैं। कंजक्टिवाइटिस होने पर 2-3 दिन के बाद भी तकलीफ़ बनी रहे तो नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

CM शिवराज सिंह ने पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे रोपे

CM Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Karanj and Gulmohar

भोपाल, 27 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां पौधरोपण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे लगाए।

एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त ने पकड़ा

Lokayukta caught the Regional Manager of MP Warehousing Corporation red handed taking bribe

 

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित रीजनल मैनेज संदीप बिसारिया वेयर हाउस संचालक से रिश्वत की मांग कर रहा था।

10-12 माह का किराया नहीं भुगतान हुआ था

लाेकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि बरेला में पीड़ित फरियादी अमित का वेयर हाउस है जिसका दस बारह माह का किराया नहीं भुगतान हुआ था। इस किराया का भुगतान करवाने के लिए उसने रीजनल मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने इसकी एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की।

जांच करने के बाद लोकायुक्त ने योजना बनाई

जांच के बाद लोकायुक्त ने ट्रेप करने की योजना बनाई और तय रकम को लेकर फरियादी को रीजनल मैनेजर के कार्यालय कृषि उपज मंडी भेजा। गुरुवार की सुबह फरियादी जैसे ही रीजनल मैनेजर से मिला और उसे दस हजार रुपये की रकम दी लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, तो कार्रवाई से बचने निगल लिए साढ़े चार हजार रुपये, डाक्टरों ने निकाला

Patwari was caught red-handed taking bribe, then swallowed four and a half thousand rupees to avoid action, doctors pulled it out

 

कटनी। कटनी में लोकायुक्त ने एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपित पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।Patwari was caught red-handed taking bribe, then swallowed four and a half thousand rupees to avoid action, doctors pulled it out

पांच हजार रुपये की थई मांग

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया।

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने निकाली लुगदी

जानकारी के अनुसार कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह ने चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर की गई थी। शिकायत के बाद जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत की जांच करते हुए शिकायत जाच को सही पाया। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह ने अपने निजी कार्यालय में चंदन को बुलाया था, जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से लोकायुक्त की टीम ने करवाई की। पटवारी ने 500 के 9 नोटों को निगल कर करवाई से बचने का प्रयास किया। पटवारी को निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली गई। ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट में गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर चिकित्सालय पहुंची है। पूरी करवाई में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे बड़गांव, कार्यक्रम स्थल तक करेंगे रोड शो

Chief Minister Shivraj Singh reached Bargaon, will do road show till the venue

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे बड़गांव, कार्यक्रम स्थल तक करेंगे रोड शो

कटनी। रीठी के बड़गांव में बनाए गए हेलीपैड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे। कार्यक्रम स्थल तक रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जिले की रीठी तहसील के बड़गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां पर 313 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य व निर्माण कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 279.30 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन करेंगे।

गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा
पवई -2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचाने की योजना है। योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन दिए जाने हैं। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है और यहीं से पेयजल की आपूर्ति होगी। सभी गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

बहोरीबंद जलाशय की नहरों के सुधार को लेकर सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 13.28 करोड़ रुपये

बहोरीबंद जलाशय की नहरों के सुधार को लेकर सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 13.28 करोड़ रुपये और स्लीमनाबाद में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 7.95 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रीठी में 12.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छह ट्रेड आइटीआइ भवन, 60 सीटर बालक व 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।

जिले के प्रभारी व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे
कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दोपहर लगभग दो बजे से आयोजित किया जाना है। हालांकि देर शाम तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन का दौरा कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का डुमना विमानतल परआत्मीय स्वागत किया गया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोपहर लगभग 1.45 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं खजुराहो के सांसद वी डी शर्मा भी थे। डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं शरद जैन, रत्नेश सोनकर, राहुल जैन, डॉ शुभम अवस्थी आदि ने किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विमानतल पर मौजूद थे।

अमित शाह का आधी रात तक चुनावी रणनीति पर मंथन; रूठों को मनाने का बना प्लान

Amit Shah's brainstorming on election strategy till midnight; Plan made to persuade the ruths

भोपाल| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप लगभग तय कर दिया है। इसी के तहत पार्टी प्रदेश में चार जगहों से विजय संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। मुख्य यात्रा सितंबर महीने में उज्जैन से निकाली जाएगी। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। उज्जैन के अलावा ग्वालियर, चित्रकूट और जबलपुर से भी ये यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में से किसी भी एक स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

अमित शाह ने बुधवार आधी रात तक चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी के सीनियर लीडर्स के साथ मंथन किया। भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में हुई इस हाईलेवल मीटिंग में शाह ने प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी 230 विधानसभा सीटों के सियासी समीकरण की जानकारी ली। इस दौरान 11 जुलाई को हुई बैठक में दिए गए टास्क का फीडबैक भी लिया। देर रात तक मंथन के बाद शाह भोपाल के ताज लेक फ्रंट होटल में ठहरे थे। वे गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली रवाना हो गए।

शाह ने की क्षेत्रवार की समीक्षा

अमित शाह ने प्रदेश के मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल और मध्य क्षेत्र की अलग-अलग नेताओं के साथ समीक्षा की। सूत्रों का कहना है कि शाह ने ग्वालियर-चंबल को लेकर तोमर और सिंधिया के साथ अलग बात की। जबकि मालवा-निमाड़ का फीडबैक कैलाश विजयवर्गीय से लिया।

चुनाव समितियों के लिए नाम तय

सूत्रों ने बताया कि चुनाव समितियों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। प्रदेश स्तरीय चुनाव समित में अध्यक्ष सहित 16 सदस्य होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा सभी बड़े नेताओं को शामिल किया जाएगा। इन समितियों की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी।

इन समितियों पर रहेगी चुनाव की जिम्मेदारी

केंद्रीय नेतृत्व के प्रवास कार्यक्रम, विशेष संपर्क अभियान, घर-घर झंडा अभियान, कमल दीपावली, प्रचार-प्रसार समिति, विधानसभा फीडबैक, वाहन सत्कार, मीडिया, मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, कॉल सेंटर, चुनाव आयोग और मतदान अभियान। ये समितियां चुनाव को लेकर अलग अलग मोर्चों पर काम करेगी। एक दो दिन के अंदर इनकी घोषणाएं हो जाएगी।

बीजेपी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शाह के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
बीजेपी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शाह के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
रुठों को मनाने की बनी रणनीति

चुनाव से पहले बीते दिनों बीजेपी में रूठे नेताओं ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। लिहाजा ऐसे नेताओं को मनाने की रणनीति पर भी पार्टी ने चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि शाह के 11 जुलाई के भोपाल दौरे के बाद से ही मप्र के वरिष्ठ नेताओं ने असंतुष्टों को मनाने उनके फॉर्मूले पर अमल शुरू कर दिया था। बैठक में तय किया गया कि उन्हें कैसे और कौन मनाएगा।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के करीब 60 से अधिक नेताओं की तैयार सूची पर मंथन किया गया। अब अगस्त महीने में इन्हें मनाने व समझाइश देने का दौर चलेगा। जिसमें उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय जैसे अन्य नेताओं की मदद ली जाएगी, जो व्यापक जनाधार रखते हैं और उनमें नाराज नेताओं को मनाने की काबिलियत है।

इन नेताओं से पहले जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक व जिला प्रभारी बात करेंगे। यदि वे सफल नहीं हुए तो फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय असंतुष्टों से बात करेंगे। पार्टी ने इसमें संघ की मदद लेने का भी फैसला किया है।

नए लोगों को मौका दिया जाएगा

अमित शाह ने प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को हर विधानसभा की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी हैं। बैठक में इस रिपोर्ट पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बैठक में ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की वकालत भी की गई है।

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 50 नए चेहरों को चुनाव में मौका मिल सकता है। लेकिन नए चेहरों पर दांव लगाने से जो नाराजगी टिकट दावेदारों में देखने को मिलेगी, उनसे किस तरह निपटा जाएगा, उसकी रणनीति पर चर्चा हुई।

विधायकों के मौजूदा परफॉर्मेंस पर चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जो सर्वे रिपोर्ट तैयार की है, उसमें कई वरिष्ठ नेताओं की स्थिति अच्छी नहीं बताई गई है। यह माना जा रहा है कि कई ऐसे पुराने मंत्री और विधायक हैं, जिनकी परफॉर्मेंस उनके क्षेत्र में अच्छी नहीं है। ऐसे में बीजेपी उनका चुनाव में टिकट काट सकती है। अमित शाह इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि सभी 230 विधानसभा सीटों में बीजेपी के किन नेताओं की क्या स्थिति है। कौन कहां पर सक्रिय नहीं है और किन मौजूदा विधायकों को लेकर उनके क्षेत्र में नाराजगी है।

शाह के दौरे से 2 दिन पहले हुई विधानसभावार समीक्षा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के भोपाल दौरे से दो दिन पहले बीजेपी कोर ग्रुप के चुनिंदा सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए विधानसभावार समीक्षा की थी। इस बैठक में दिल्ली से प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव शिवप्रकाश व चुनाव प्रंबधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर जुड़े। जबकि सीएम हाउस से शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी ऑफिस से वीडी शर्मा के अलावा कैलाश विजयवर्गीय व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

शाह को दी गई किसानों से कांग्रेस के 5 बड़े वादों की जानकारी

अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले बुधवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों से 5 बड़े वादे किए। जिसमें 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंपों के बिजली बिल माफ, बिजली का बकाया बिल माफ, किसानों का कर्ज माफ, आंदोलनों के दौरान दर्ज केस वापस लिए जाने और 12 घंटे लगातार बिजली देने की घोषणा की गई। शाह जब भोपाल पहुंचे और बीजेपी नेताओं ने बैठक में उन्हें इसे लेकर जानकारी दी। हालांकि इसकी काट को लेकर बैठक कोई चर्चा नहीं हुई। जबकि विपक्ष के इन वादों को लेकर बीजेपी के नेताओं ने कई कटाक्ष किए।

बैठक में ये नेता मौजूद रहे

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव , प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

CM शिवराज सिंह द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्य-तिथि पर नमन

CM Shivraj Singh salutes former President Bharat Ratna Dr. Kalam on his death anniversary

भोपाल, 27 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महान वैज्ञानिक तथा मिसाइलमेन के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर निवास कार्यालय स्थित सभागार में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को ग्राम धनुषकोडी (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। डॉ. कलाम ने चार दशक तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सेवाएँ दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मकऔर तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उद्यमिता विकास केंद्र की कार्यकारी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर

Fraud FIR against executive director of Entrepreneurship Development Center

 

भोपाल। उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) अरेरा हिल्स की कार्यकारी संचालक अनुराधा सिंघई पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि पद पर काबिज होने के लिए उन्होंने षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी प्राप्त करने की शिकायत न्यायालय में हुई थी। अदालत ने इस मामले में तथ्यों की सुनवाई के बाद एमपीनगर थाना पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है। न्यायालय के निर्देश पर एमपी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
एमपीनगर थाने में पदस्‍थ एसआइ आनंद सिंह परिहार ने बताया कि 17 मार्च 2021 को सेडमैप में कार्यकारी संचालक पद के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें मुख्य योग्यता 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष वेतनमान की नौकरी में कार्यरत होना था। आरोप है कि अनुराधा सिंघई द्वारा षड्यंत्र एवं कूटरचित तरीके से उक्त रकम की गलत पेमेंट स्लिप एवं दस्तावेज तैयार कर स्वयं के हस्ताक्षर कर अपनी गलत तनख्वाह दर्शाई थी। इसके आधार पर उन्होंने सेडमैप में कार्यकारी संचालक की नौकरी हासिल कर ली थी। जांच में पाया गया कि अनुराधा सिंघई स्वयं के एनजीओ इंडो यूरोपियन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और कल्पमेरू साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संचालक पद पर पदाधिकारी थी। इस संस्था में नौकरी करते समय उन्हें कोई मासिक सैलरी देय नहीं होती थी। यह उनका स्वयं का व्यवसाय था।

जांच में पाया गया कि उन्होंने तीन साल के इंकम टैक्स रिटर्न में दर्शाई गई वार्षिक आय गलत तरीके से दिखाई गई थी। 10 वर्ष का अनुभव होने का प्रमाण पत्र भी गलत तरीके से बनाया था। इसके अलावा अनुराधा सिंघई द्वारा सेडमैप में कार्यकारी संचालक पद ग्रहण करते समय अपनी स्वयं की कंपनियों में पदों से इस्तीफा नहीं दिया गया था जो नियम का उल्लंघन है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि निजी संस्थाओं को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने सेडमैप मैनेजमेंट प्रोग्राम भोपाल एवं रायपुर में बंद करवा दिए थे, जिससे सेडमैप को अत्यधिक वित्तीय हानि पहुंची।

रीवा (Rewa news ) में बड़ी वारदात: TI को SI ने चैंबर में घुसकर मारी गोली

 

रीवा। रीवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक थाना प्रभारी को उसके ही चेंबर में घुसकर गोली मार दी है। मिली जानकारी के अनुसार TI हितेंद्रनाथ शर्मा को गोली मारी गई है। थाने के SI BR सिंह ने उनके ही चेंबर में घुसकर गोली मार दी है। टीआई को गंभीर हालत में मिनर्वा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटन की सूचना मिलने पर DIG और SP मौके पर पहुंचे है, फिलहाल समाचार मिलने तक घटना की जांच की जा रही है।

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितना हुआ महंगा

Rise in the prices of gold and silver, know how expensive it has become

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितना हुआ महंगासोने और चांदी की कीमतों में आज (बुधवार) तेजी देखने को मिली। वायदा कारोबार में गोल्ड की कीमत में 226 रुपये और सिल्वर में 187 रुपये की वृद्धि देखने को मिली। वहीं, शेयर मार्केट में सेंसेक्स 351 अंक और निफ्टी 97 अंक चढ़कर बंद हुए।

सोने का भाव

वायदा कारोबार में सोने की कीमत 59,415 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड के अनुबंध की कीमत 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,415 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर न्यूयॉर्क में सोना 0.34% बढ़कर 2009.60 यूएस डॉलर प्रति औंस पर व्यापार कर रहा था।

चांदी का भाव

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 74,960 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी के लिए सिल्वर अनुबंध 0.25 प्रतिशत बढ़कर 74,960 रुपये प्रति किग्रा हो गया। वैश्विक स्तर पर चांदी 24.69 यूएस डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...