सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उज्जैन, महाकाल की सवारी में होंगे शामिल

CM Shivraj Singh Chouhan reached Ujjain, will participate in Mahakal ride

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह एवं कुणाल सिंह के साथ आज श्रावण माह के तृतीय सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया। साथ ही वे महाकाल महालोक के कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ उज्जैन पहुंचे, वे यहां महाकाल की सवारी में शामिल होंगे।

इन रूपों में नजर आएंगे भगवान महाकाल

भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश व गरुड़ रथ पर शिव तांडव रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

शाम 4 बजे होगी सवारी की शुरुआत

मंदिर सम‍ित‍ि से म‍िली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाठ बाट के साथ सवारी की शुरुआत होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी राजा को सलामी देगी। इसके बाद पालकी कोटमोहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम 4.30 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित करेंगे

यहां महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित किया जाएगा। पश्चात पुजारी भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7.15 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी।

जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 


भोपाल, 23 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख है। प्रदेश की जनता की
खुशहाली के लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूँ। विकास पर्व के तहत पूरे प्रदेश में विकास का महायज्ञ चलाया जा रहा है।
अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा भूमि-पूजन किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चकल्दी में
विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने चकल्दी में 81 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का
लोकार्पण/भूमि-पूजन किया और चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को
हितलाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण उत्पादन कम होता था। खेती में किसानों
को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब अनेक सिंचाई परियोजनाओं से हर किसान के खेत तक पानी पहुँचाने
का काम किया जा रहा है। आज चकल्दी में लोकार्पित पाटतलाई उद्वहन सिंचाई योजना से पाटतलाई, अमीरगंज एवं
पलासपानी जैसे पहाड़ी गाँवों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और तीनों गाँवों के 661 किसानों की 889
हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जमोनिया और चतरकोटा सिंचाई योजना का भी आज भूमि- पूजन किया गया है। धीरे-धीरे विभिन्न सिंचाईं योजनाओं से हर किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जाएगा। पहले पीने के पानी के लिए भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नर्मदा का जल घरों तक पहुँचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसी समय इस पूरे इलाके में आने-जाने के रास्ते नहीं थे। कहीं भी आने-जाने में पूरा
दिन लग जाता था। जनता के लिए यह अकल्पनीय था कि यहाँ अच्छी सड़कें बनेंगी। अब चारों तरफ शानदार सड़कों का
जाल बिछाया गया है। कई सड़कों का भूमि-पूजन हुआ है। खेत सड़क भी बनाई जाएंगी। जितनी सड़कें हमारी सरकार ने
बनाई हैं, उतनी गत 50 वर्षों में नहीं बनीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रदेश में क्रांति हो रही है। किसान वर्ष में तीन फसल ले रहे हैं। राज्य में मूंग खरीदी का कार्य चल रहा है। किसान-कल्याण योजना में छोटे से छोटे किसान को वर्ष में 12 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। पूर्व सरकार ने किसानों पर कर्जा चढ़ा दिया था, जिसे उतारने का कार्य किया गया। हमारी सरकार में कृषि का उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाला फसल ऋण अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिया जा

People's happiness and sorrow is my happiness and sorrow: Chief Minister Shivraj Singh
रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले पैसों के अभाव में बहनों को बच्चों तथा घर की जरूरतों को पूरा करने में अनेक
कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से अब महिलाएँ अपनी छोटी-छोटी जरूरतें

पूरी कर पा रही हैं। योजना में बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जा रही है। इस राशि को धीरे-धीरे
बढ़ाकर 3000 रूपए तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, उसका भी अपना घर हो, हमारी सरकार हर गरीब को पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। चकल्दी के जो नागरिक शेष रह गए हैं उनका भी पक्का घर हो इसका हम इंतजाम करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले जब मैं विधायक था, तो अपने साथियों के साथ मिलकर बेटियों की शादी करवाता था। आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में प्रदेश की अनेक बेटियों की शादी धूमधाम से कराई जा रही है। बहन, बेटी एवं पत्नी के नाम मकान, दुकान या खेत खरीदने पर रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क एक प्रतिशत लगता है, जबकि पुरूष के नाम पर खरीदने पर तीन प्रतिशत। पुलिस भर्ती में भी बेटियों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्गों को वायुयान से तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीब बहनों को पहले बेटा-बेटी को जन्म देने के बाद मजदूरी पर जाना होता था।
सरकार संबल योजना में माता को बच्चे के जन्म के पूर्व 4000 रूपए एवं जन्म के पश्चात 12000 रूपए की राशि देती है,
जिससे उसे अब तुरंत काम पर जाने की जरूरत नहीं है। वह अच्छे से अपने बेटा-बेटी का पालन पोषण कर सकती है।
स्थानीय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से आज हमारी कई बहनें जनता की सेवा कर रही हैं। स्थानीय निकाय
चुनावों में आधी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में विभिन्न क्षेत्रों में काम सीखने वाले युवाओं को

प्रशिक्षण के साथ-साथ 8 से 10 हजार रुपए स्टायपेंड भी प्रदान किया जाएगा। योजना में काम सीखने के इच्छुक युवाओं
और काम सिखाने वाली संस्थाओं का पंजीयन हो रहा है। साथ ही गरीबों, किसानों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को
उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई समस्या न आए, इसके लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों तथा उच्च शिक्षण संस्थाओंमें विद्यार्थियों का एडमिशन होने पर पूरी फीस प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पढ़ाई के लिए अपने गाँव से दूसरे गाँव जाने वाले पाँचवीं पास करके छठवीं में और
आठवीं पास करके 9वीं में आए विद्यार्थियों के खाते में 4500 रूपए की राशि डाली जाएगी। बेटा-बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं
की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें, इसके लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ निरंतर संचालित की जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन
की राशि भी 600 रुपए के स्थान पर एक हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गौमाता की चिन्ता करना हमारा परम कर्त्तव्य है और इसलिए कलेक्टर-कमिश्नर को मैंने निर्देश दिए हैं, गौशालाएँ फटाफट कंप्लीट करो। जहाँ जगह है वहाँ गौशालाएँ बनाएंगे। उनके लिए पैसे की कमी नहीं आने दूँगा। हमारी कोशिश रहेगी कि गौ-माता गौशाला में जाएं और वहां उनकी पूरी देख-रेख हो।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि चकल्दी, आस-पास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का केंद्र है। क्षेत्र के बेटे-बेटियों को कॉलेज
के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट तथा सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चकल्दी में मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैम्प का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कैम्प में
आने वाले मरीजों की चिकित्सीय जाँच के बाद गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर इलाज कराना
सुनिश्चित करने के लिए कहा। कैम्प में आई श्रीमती उमा, रानीबाई, सरिता, सोफिया से चर्चा कर हाल-चाल भी जाने।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरु प्रसाद शर्मा, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, रवि मालवीय,
अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Chief Minister Shivraj Singh participated in public darshan in Gopalpur

भोपाल, 23 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रविवार को सीहोर जिले के गोपालपुर में जन-जन ने पलक-पांवड़े बिछाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहाँ विकास पर्व के अंतर्गत जन दर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री का आरती उतार, फूल माला पहना और शॉल-श्रीफल, साफा भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड-शो हेलीपेड से प्रारंभ हुआ। जन-दर्शन में भेरूंदा की लगभग 30 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न संस्थाओं ने ढोल ढमाकों,Chief Minister Shivraj Singh participated in public darshan in Gopalpur
 नृत्य मंडलियों के साथ विकास रोड शो सहभागिता की।

रोड शो में लाड़ली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। लाड़ली बहनों ने अपने भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को राखी बांधकर स्नेह का विशेष उपहार दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान छोटी-छोटी बेटियों और बच्चों को दुलार किया और जन-समूह पर फूल की पंखड़ियों की बारिश कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद श्री रमाकांत भार्गव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पंचायत प्रतिनिधियों, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, नर्सेस, स्वच्छतागृही संगठन, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, सरपंच-संघ, व्यापारी-संघों, शिक्षक-संघ, संविदा कर्मियों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-संघ, रोजगार सहायक-संघ, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठन ने स्वागत किया।

 

मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संभाली चुनावी कमान, पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ

 

भोपाल। भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और केंद्रीय नेतृत्व ने कमान संभाल ली है। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव लगातार बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को भी बैठकें और मेल-मुलाकात का दौर जारी रहा।

रविवार सुबह पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। माइक्रो मैनेजमेंट की दृष्टि से कार्यालय की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, शिवप्रकाश, मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, हितानंद शर्मा ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया।

चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के तुरंत बाद मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक शुरू हो गई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ चुनावी राजनीति बनाई जाएगी। चुनावी दृष्टि से प्रकोष्ठों के गठन को लेकर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, शिवप्रकाश, मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद शर्मा मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक ले रहे हैं।

शनिवार को तोमर ने चुनावी तैयारियों की जानकारी ली और प्रतिदिन बैठक कर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाने पर जोर दिया। तोमर और प्रहलाद पटेल ने शनिवार को ही मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अलग-अलग मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री से लंबी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री, विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी चर्चा की गई है।

संगठन के 57 जिला प्रभारियों के चयन पर चर्चा
तोमर और वैष्णव द्वारा ली गई बैठक में भाजपा के संगठनात्मक 57 जिला प्रभारियों को लेकर भी चर्चा हुई। चुनाव को देखते हुए प्रभारियों के चयन और इसमें महत्वपूर्ण बदलाव पर जोर दिया गया है। विस चुनाव की तैयारी और विभिन्न माध्यमों से विपक्ष को करारा जवाब देने एवं केंद्र व राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी बात हुई।

पांच यात्राएं गांव की माटी, नदी का जल लेकर 25 को पहुंचेगी सागर
मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से पांच यात्राएं आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएं अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पांच यात्राओं की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर यात्रा को वृहद स्तर पर निकालने की योजना बनाई जा रही है। इधर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया है। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे।

मीडिया विभाग की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा
मीडिया और इंटरनेट मीडिया विभाग की बैठक में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश संगठन की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को सौंपे गए कार्यों पर चर्चा हुई। तोमर ने कहा कि इंटरनेट मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से कांग्रेस के कारनामों को जनता के सामने लाएं। अश्विनी वैष्णव अलग-अलग पदाधिकारियों से मिले और पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव शनिवार देर रात भोपाल पहुंचे। भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पहले से मौजूद पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। देर रात हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल दौरा स्थगित हो गया था।

वे शनिवार को भोपाल में पार्टी नेताओं की बैठक लेने वाले थे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी थी। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर दौरे को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हालांकि, 26 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भोपाल आ रहे हैं। चुनाव की दृष्टि से यह बड़ी बैठक होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Banyan, Jamun, Mahua and Gulmohar
भोपाल, 23 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया प्रतिनिधि शैतान सिंह पटेल, वजेराम पटेल, प्रकाश भाऊ उईके, सदस्य जिला पंचायत मंडला जगत मरावी, प्रोफेसर अनिल पाण्डे, महेन्द्र चौहान और डॉ. अरुणा चौहान एवं सामाजिक कार्य डॉ. मुकेश तिलगाम ने पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ शिवा भवरे, आशीष, नेहा और नितिन ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। उनके साथ आए परिवार के सदस्यगण कमला, हेमंत, आदित्य जैन, रितिक खटीक, युवराज पटेरिया और गणपत खटीक ने पौध-रोपण किया। आईसीएसआई कम्पनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, योगेश खाकरे, पी.के.राय, अमित कुमार जैन एवं प्रदीप मुट्रेजा ने पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में जनसंपर्क महाक्विज- जल जीवन मिशन के विजेता सर्वश्री बालू सिंह पवार राजगढ़, नीलेश मिश्रा बड़वानी, दिव्य प्रकाश तिवारी सतना, अनुराग दुबे टीकमगढ़ और दिनेश चौधरी भोपाल भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोकमान्य तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नमन किया

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to Lokmanya Tilak and Shaheed Chandrashekhar Azad on their birth anniversaries.

भोपाल, 23 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महान समाज सुधारक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोकमान्य तिलक का स्मरण करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी और पुण्य विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए कर प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए कहा कि उनके अद्भुत शौर्य, त्याग और बलिदान के लिए भारतवासी सदैव ऋणी रहेंगे।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिंक रोड क्रमांक-2 स्थित गीतांजलि चौराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Those who live to be centenarians become like gods: Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं। स्व. श्री महाराज सिंह दांगी पुण्यात्मा थे और 103 वर्ष आयु पूरी की। वे देव तुल्य हो गए थे। उनका आशीर्वाद उनके परिवार और हम सब पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज विदिशा में समाजसेवी श्री तोरण सिंह दांगी के पिता स्व. श्री महाराज सिंह दांगी की शांति सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से स्व. श्री दांगी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दांगी के परिवार जन और विदिशा के गणमान्य जन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति कहती है कि शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा अजर-अमर है। आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकता, आग जला नहीं सकती, पानी भिगो नहीं सकता, हवा सुखा नहीं सकती है। आत्मा अजर-अमर, अविनाशी, शाश्वत, सनातन, चिरंतन है। सच्चिदानंद आत्मा का वास्तविक स्वरूप है ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जब भी मैं श्री महाराजसिंह जी से मिलता था, वे आशीर्वाद की वर्षा करते थे। उन्होंने बहुत यशस्वी जीवन जिया। गाँव के सरपंच के रूप में उन्होंने बहुत सारे कार्य कराए। जब गाँव को जरूरत पड़ी तो स्वयं की भूमि दान कर दी। सरपंच के रूप में किए गए उनके कार्य आज तक याद किए जाते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता थे, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।

शांति सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विधायक हरिसिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्रीसिंह, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद अध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

बीयू में चार चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी,यूजी के लिए मेरिट सूची 24 को जारी होगी

Counseling process will run in four phases in BU, merit list for UG will be released on 24

बीयू में चार चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी,यूजी के लिए मेरिट सूची 24 को जारी होगी
भाेपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में चार चरणों में यूजी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। पहले दो चरण में कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। विवि ने यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय-सारिणी शनिवार को जारी कर दी है। सीयूईटी का परिणाम 20 जुलाई को आ चुका है। यूजी में प्रवेश के लिए मेरिट सूची 24 जुलाई को जारी होगी। इस बार सीयूईटी के लिए बीयू को इस साल 1 लाख 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें पीजी के 80 हजार आवेदन शामिल हैं। बीयू में यूजी के नौ और पीजी के 48 पाठ्यक्रमों में इस परीक्षा के तहत प्रवेश होना है। इसके बाद खाली बची हुई सीटों पर 12वीं मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेंगी। वहीं 21 अगस्त के बाद जिन विभागों में सीटें रिक्त रहती है। वहां पर कुलपति के अनुमोदन के बाद प्रवेश प्रदान किए जा सकते हैं।

पीजी के लिए 25 को जारी होगी मेरिट सूची
बीयू में नान सीयूईटी उम्मीदवार भी यूजी के साथ अब पीजी पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बीयू ने इस सत्र के लिए यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में संचालित 44 पीजी कोर्सेस में प्रवेश सीयूईटी से कराने का निर्णय लिया है। इन 44 कोर्सेस में से करीब 20 पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें 1 से 10 आवेदन आए हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश लेने में रूचि नहीं ले रहे हैं।

सीयूईटी देने वाले उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड बीयू की वेबसाइट पर 24 जुलाई तक अपलोड करेंगे।इसके बाद 25 जुलाई को मेरिट यूजी जारी की जाएगी। काउंसलिंग के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

प्रो. मोना पुरोहित,समन्वयक, सीयूईटी

ये है समय-सारिणी
प्रथम चरण में
यूजी के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी-24 जुलाई
आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करना-24 से 30 जुलाई तक

दूसरा चरण
रिक्त सीटों के लिए आवेदकों का पंजीयन व दस्तावेजों का सत्यापन- 30 से 31 जुलाई
द्वितीय मेरिट सूची जारी एवं कटआफ प्रदर्शित -31 जुलाई
आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान-31 जुलाई से पांच अगस्त तक

तृतीय चरण
रिक्त सीटों के लिए आवेदकों का पंजीयन व दस्तावेजों का सत्यापन-31 जुलाई से छह अगस्त तक
मेरिट सूची जारी करना और कटआफ प्रदर्शित-सात अगस्त
आनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना-सात से 10 अगस्त तक

चतुर्थ चरण-सीएलसी राउंड
विभागों में सभी चरण के बाद रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित करना-10 अगस्त
नवीन आवेदकों के पंजीयन एवं आनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन-12 से 16 अगस्त
सीएलसी चरण की सूची जारी करना और प्रवेश शुल्क जमा करना- 17 से 21 अगस्त

भारत सरकार ने लगाया चावल के निर्यात पर बैन, जानिए आखिर क्यों किया यह फैसला?

Government of India banned the export of rice, know why it took this decision?

 

भारत सरकार के द्वारा हाल ही में चावल के निर्यात पर बैन लगाने फैसला किया गया है। यह बैन ऐसे समय में लगाया गया है जब देश में त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ने यह अहम फैसला आने वाले सीजन के दौरान बढ़ने वाली घरेलू डिमांड और खुदरा कीमतों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है। फिलहाल बासमती चावल को छोड़कर सभी तरह के कच्चे चावल को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से।

बढ़ रहे हैं चावल के दाम
दरअसल पिछले कुछ समय से चावल के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। ऐसे में यदि त्योहारों के दौरान भी चावल का निर्यात किया जाता है, तो इसका सीधा असर चावल की कीमतों पर पड़ सकता है। इसलिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन लगाते हुए सरकार बढ़ती हुई कीमतों को रोकने की कोशिश कर रही है।

कितना बड़ा है यह मार्केट?
इस वित्तीय वर्ष के दौरान भारत से कुल 4.2 मिलियन डॉलर के चावल का निर्यात किया गया है। भारत से जो चावल निर्यात होता है उसमें गैर-बासमती चावल का हिस्सा करीब 25 प्रतिशत है। इसके अलावा भारत से सबसे अधिक चावल का निर्यात स्पेन, इटली, अमेरिका, थाईलैंड और श्रीलंका को किया जाता है।

क्या है खाद्य विभाग का बयान?
खाद्य विभाग ने बताया है कि त्योहारों के समय में चावल की डिमांड में तेजी आना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि निर्यात पर लगाम नहीं लगाई गई तो खुदरा कीमतें बढ़ना तय है। हालाँकि खाद्य विभाग ने सभी तरह के चावल की निर्यात नीति में कोई भी बदलाव नहीं किया है। केवल बासमती के अलावा दूसरे चावलों के निर्यात पर बैन लगाया गया है।

प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Priyanka ji should not lie, it does not suit her: Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि, “प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता। आप लोग गवाह हैं, सरकारी नौकरियों में 55 हजार भर्तियां हम इसी साल कर चुके हैं। अब भर्तियां होने पर भी कांग्रेस के मित्रों को तकलीफ हो रही है।”
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब मेरी वे बहन-बेटियाँ भी सम्मिलित होंगी, जिनकी आयु 21 से लेकर 23 साल है…मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक विराट परिवार बन गया है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मैं सवा करोड़ बहनों का भाई हूँ…25 जुलाई से 5 यात्राएं प्रारंभ होंगी, 5 अलग-अलग स्थानों से गांव की माटी, नदी का जल लेकर यात्रा सागर पहुंचेगी। 12 अगस्त को संत भगवान रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, “25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों के आवेदन भरे जाएंगे” यह केवल पैसा देने की योजना नहीं है, ये बहनों का सम्मान बढ़ाने की योजना है।”

उन्होंने कहा कि, “वह पूछते थे 18 साल में क्या हुआ..? मैं बताता हूँ, 18 साल पहले गड्ढों में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं लगता था। हमने 4 लाख 11 हजार किमी की शानदार सड़कें बना कर दीं। बिजली की सौगात हमने दी। हमने लगभग 45 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की, बहनों को लाड़ली बहना का सम्मान दिया। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है, उपलब्धियां तो अनेक हैं। हमने जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम किया।”

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...