शहडोल की सभा में पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना

modi

शहडोल की सभा में पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना
शहडोल,1 जुलाई/ मप्र के शहडोल के में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन अभियान 2047 की शुरुआत की। इस दौरान लालपुर में जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भाजपा सरकार है, यह मोदी है जो आपको पांच लाख की स्वास्थ्य गारंटी का कार्ड देती है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि साथियों गारंटी की चर्चा के बीच आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है और जिन लोगों की अपनी कोई गारंटी नहीं है वह आपके पास गारंटी वाली नई नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचान लीजिए झूठी गारंटी के नाम पर उनके धोखे के खेल को भांप लीजिए । ज्ञात हो कि जबलपुर में बीते दिनों प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश में की थी जहां कांग्रेस ने पांच योजनाओं की गारंटी दी थी।

70 साल में गारंटी नहीं दे सके
नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह 70 साल में गरीब को महंगे इलाज से छुटकारा देने की गारंटी नहीं दे सके, लेकिन हमने स्वास्थ्य की गारंटी दी है। वह 70 साल में धुएं से छुटकारा दिलाने की गारंटी नहीं दे सके लेकिन हमने उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुआं से मुक्त किया है। वह 70 साल में गरीब को पैरों पर खड़े होने की गारंटी नहीं दे सके हमने मुद्रा योजना से साढ़े आठ करोड़ को स्वरोजगार की गारंटी दी है उनकी गारंटी का मतलब है कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको कांग्रेस सहित हर राजनीतिक दल की गारंटी से सतर्क रहना है। उन्होंने यह भी कहा कि करप्शन के आरोपित जमानत में बाहर हैं। ये आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं दे पाए। इनका रवैया हमेशा आदिवासियों के खिलाफ रहा है। आदिवासी समुदाय के सामने भाषा की बहुत बड़ी चुनौती आती थी हमने स्थानीय भाषा में पढ़ाई की सुविधा दी गई है।

नीयत में खोट गरीब पर चोट
उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की गारंटी यानी बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। पेंशन बढ़ाने की गारंटी मतलब उस राज्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पाएगा। नीयत में खोट गरीब पर चोट। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान मंच पर मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, रेणुका सिंह, डॉ भारती पवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

हमने आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आदिवासी इलाकों में कालेजों और स्कूलों का कितना महत्व है इसलिए हमारी सरकार ने 400 से अधिक नए एकलव्य स्कूल खोले हैं। मध्य प्रदेश के ऐसे 24 हजार विद्यार्थी इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पहले की सरकारों ने जनजाति समाज की लगातार उपेक्षा की। हमने अलग से आदिवासी मंत्रालय बनाया। पहले जंगल जमीन लूटने वालों को खुला संरक्षण मिलता था, लेकिन हमने पेसा एक्ट लागू का जनजातीय समाज को उनका अधिकार दिया है।

शिवराज ने जानकी देवी सूर्यवंशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

cm

भोपाल, 01 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी और उद्योगपति दीपक सूर्यवंशी की मां जानकी देवी सूर्यवंशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अरेरा कॉलोनी स्थित उनके निवास पहुँचकर अंतिम दर्शन किए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री चौहान जानकी देवी की अंतिम यात्रा और भदभदा विश्राम घाट पर उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मोदी शहडोल पहुंचे, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

modi

शहडोल, 01 जुलाई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेना के हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे, जहां मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। श्री मोदी हेलीपेड से सीधे वीरांगना रानी दुर्गावती की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। श्री मोदी इस कार्यक्रम में रानी दुर्गावती की गौरव गाथा प्रदर्शित करने वालीं गौरव यात्राओं के समापन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वे अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

चौहान ने मोदी के आगमन के पूर्व किया ट्वीट

cm

भोपाल, 01 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शहडोल आगमन से पूरे राज्य के निवासी हर्षित हैं। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘स्वस्थ, समृद्ध, सशक्त भारत के नवनिर्माण के लिए अविराम कार्यरत, जनजातीय गौरव की पुनस्र्थापना के लिए प्रतिबद्ध, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भगवान विराटेश्वर की कृपा से धन्य धरा शहडोल में आगमन से हम सभी मध्यप्रदेशवासी हर्षित और उत्साहित हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ और मध्यप्रदेश के करोड़ों नागरिकों को आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्डों के वितरण से स्वस्थ भारत के संकल्पों से सिद्धि को एक नई शक्ति मिलेगी।-‘ श्री मोदी की अगवानी के लिए शहडोल जिला पूरी तरह तैयार हैं। वे विशेष विमान से दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे और वहां से दिन में हेलीकॉप्टर से शहडोल जाएंगे। श्री मोदी देर शाम शहडोल से वापस जबलपुर आकर दिल्ली लौट जाएंगे।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने ठहराया दोषी, 1 साल की सजा

jeetu patwari

भोपाल: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री व राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने शनिवार को एक साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में पटवारी को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने एक साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

दरअसल, एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 13 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है। पटवारी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप था। कोर्ट ने शनिवार को उन्‍हें दोषी ठहराया और एक साल की सजा के साथ 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

इस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

दरअसल, पूरा मामला 13 साल पुराना है। 2009 में पटवारी युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष थे। उस समय जीतू पटवारी ने राजगढ़ जिले में बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था, इस दौरान उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने शनिवार को पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक साल की सजा सुनाई। साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

किसानों के हक के लिए हर सजा मंजूर!
हर कीमत चुकाएंगे, हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे!

jitu Patwari ने ट्वीट किया

मेरे नेता आदरणीय
@RahulGandhi जी को राजनीतिक द्वेषता के कारण लोकसभा से हटाया गया! इसी प्रकार मुझे भी विधानसभा सत्र से निलंबित किया गया! यह गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ने की सजा है!

किसान भाइयों, @BJP4India इस राजनीति को समझिए. भाजपा ने बार-बार किसानों से झूठे वादे किए! ना किसानों की आय डबल हुई और ना ही उपज का मूल्य बढ़ा! प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने लगातार झूठ बोला! इसलिए, मैंने ₹3000 प्रति क्विंटल की मांग की! जब तक @BJP4MP सरकार सुनवाई नहीं करेगी, यह संघर्ष जारी रहेगा!

जलस्तर बढ़ जाने से बेतवा नदी में बीचों बीच फंसे 6 पर्यटक, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

 

निवाड़ी जिले के ओरछा में बेतवा नदी पर पिकनिक मनाने गए 6 पर्यटक अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बेतवा नदी के बीचोबीच फंस गए ये सभी लोग चट्टानों पर बैठे हुए थे और अचानक से तेज बहाव के साथ जलस्तर बढ़ने लगा और वह लोग चारो तरफ से घिर गए. घटना की सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई. रेस्क्यू टीम ने विपरीत परिस्थितियों में अभियान चलाकर सभी 6 लोगों को सुरक्षित बचाया.

अचानक से बढ़ा बेतवा का जलस्तर:पर्यटन स्थल ओरछा में पर्यटकों की आवाजाही का सिलसिला लगा रहता है और गरमी के बीच मानसून की बारिश का मजा लेने पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. मंगलवार दोपहर बाद बारिश के दौरान 6 पर्यटकों का दल, जिनमें 4 पुरूष और दो महिलाएं शामिल थी, बेतवा नदी पर घूमने के लिए गए थे और नदी के बीचोंबीच चट्टानों पर बैठे थे. इसी दौरान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और सभी लोग तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंस गए.
सभी को सुरक्षित बाहर निकाला: पर्यटकों के नदी के बीच फंसने की खबर जैसे ही रेस्क्यू टीम को मिली वैसे ही रेस्क्यू टीम के सदस्य राजकुमार, प्रद्युम्न, दीपू आदिवासी और निशांत बोट लेकर मौके पर पहुंचे और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर लाए. ये रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल था, क्योंकि तेजी से जलस्तर बढ़ रहा था और बहाव के बीच विपरीत दिशा में 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना था. टीम के चारों सदस्यों ने सूझबूझ के साथ बहादुरी से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम की तत्परता ने बचाई जान:नदी के बीच फंसने वाले पर्यटकों के नाम शगुन, राज, दिलप्रीत, सुमित, हर्षित और साक्षी बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते सभी लोगों की जान बचाई जा सकी. गनीमत रही कि समय पर रेस्क्यू टीम को सूचना मिली और टीम ने बगैर वक्त गंवाए मोटर बोट की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया. जितनी तेजी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा था, अगर देर हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

दिल्ली विश्वविद्यालय को दुनिया में शीर्ष पर ले जाने में जुटें छात्र तथा शिक्षक : मोदी

modi

दिल्ली 30 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से अगले 25 वर्षों में विश्वविद्यालय को
विश्व की शीर्ष रैंकिंग में पहुंचाने के लिए दिन रात एक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि सभी को इस संकल्प को पूरा करने में भागीदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा सफलता की नयी कहानी लिखने में सक्षम हैं और वे अपने विश्वविद्यालयों को श्रेष्ठ बनाकर अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।
श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह
बात कही। दिल्ली मेट्रो में सफर कर विश्वविद्यालय पहुंचे श्री मोदी ने विद्यार्थियों के साथ खुली और बेबाक बातचीत करने हुए विश्वविद्यालय जीवन के हर पहलू का उल्लेख किया और कहा कि युवाओं को कॉलेज जीवन को जी भर कर जीते हुए अपनी तथा देश की भलाई की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, “ भारत की सॉफ्ट पावर भारतीय युवाओं की सफलता की कहानी बन सकती है। इस सबके लिए हमारी यूनिवर्सिटीज़ को, हमारे संस्थानों को तैयार होना है, अपने माइंडसेट को तैयार करना है। हर यूनिवर्सिटी को अपने लिए एक रोडमैप बनाना होगा, अपने लक्ष्यों को तय करना होगा।” उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि जब अगले 25 वर्षों में इस संस्थान की स्थापना के 125 वर्ष पूरे हों तो इसकी गिनती दुनिया की शीर्ष रैकिंग वाले विश्वविद्यालयों में हो, इसके लिए सभी को प्रयास बढाना होगा। उन्होंने कहा , “ आपके यहां भविष्य का निर्माण करने वाले नवाचार हों, दुनिया के श्रेष्ठ और लीडर्स आपके यहाँ से निकलें, इसके लिए आपको लगातार काम करना होगा।” श्री मोदी ने कहा कि किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों के मन मस्तिष्क को तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों की ही होती है। उन्होंने कहा ,“ जब हम अपने जीवन में कोई लक्ष्य तय करते हैं, तो उसके लिए पहले हमें अपने मन-मस्तिष्क को तैयार करना होता है। एक राष्ट्र के मन-मस्तिष्क को तैयार करने की ये ज़िम्मेदारी उसके शैक्षणिक संस्थानों को निभानी होती है। हमारी नई पीढी भविष्य के लिए तैयार हो , वो चुनौतियों को स्वीकार करने और उनका सामना करने का स्वभाव रखती हो, ये शिक्षा संस्थान के विज़न और मिशन से ही संभव होता है।” पिछली शताब्दी में देश के स्वतंत्रता संग्राम में विश्वविद्यालयों के योगदान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जतायी कि दिल्ली विश्वविद्यालय इन सपनों को जरूर पूरा करेगा।
उन्होंने कहा , “ मुझे विश्वास है, दिल्ली यूनिवर्सिटी अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुये इन संकल्पों को जरूर पूरा
करेगी। 25 साल बाद, जब देश अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब दिल्ली यूनिवर्सिटी अपनी स्थापना के 125
वर्ष मनाएगी। तब लक्ष्य था भारत की स्वतंत्रता, अब हमारा लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण। पिछली
शताब्दी के तीसरे दशक ने, अगर पिछली शताब्‍दी के इतिहास की तरफ नजर करें तो पिछली शताब्‍दी के तीसरे दशक ने
स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी। अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार देगा।
आज देशभर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में आईआईटी, आईआईएम,एनआईटी और एम्स जैसी संस्थाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ये सभी संस्थान न्यू इंडिया के बिल्डिंग ब्लॉक्स बन रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है। लंबे समय तक शिक्षा का केन्द्र इसी बात पर रहा कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने ‘ फोकस ’इस बात पर भी शिफ्ट
किया कि छात्र क्या सीखना चाहता है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार हुई है।
अब छात्रों को ये बड़ी सुविधा मिली है कि वो अपनी इच्छा से अपनी पसंद के विषयों का चुनाव कर सकते हैं। श्री मोदी इस
मौके पर विश्वविद्यालय में लगी प्रदर्शनी भी देखने गये और वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की।

वर्षा में फंगल इंफेक्शन से बचना है तो अपनाएं यह उपाय

rain

वर्षा के दिनों में त्वचा से संबंधित समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन की आशंका रहती है। इसका
कारण है कि वर्षा के दिनों में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहने रखना। वर्षा में भीग जाते हैं तो उसके तुरंत
बाद हमें कपड़े बदलना चाहिए। प्राइवेट पार्ट्स को रूई से अच्छे से साफ करना चाहिए। साफ-सूखे और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। सही समय पर इसका इलाज शुरू नहीं होता है तो यह पूरे शरीर में फैलता है।

परिवार में किसी को फंगल इंफेक्शन है तो उसके साबुन, टावेल, बिस्तर से दूर रहना चाहिए। वर्षा में पैरों की उंगलियों के
बीच भी फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए कपड़ों के जूते पहनने से बचना चाहिए। मुहासे भी इस मौसम में अधिक होते हैं। कई लोग फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए मेडिकल स्टोर्स से लाकर क्रीम लगाते हैं, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए तो राहत मिल जाती है, लेकिन बाद में परेशानी बढ़ जाती है। जब भी त्वचा से संबंधित कोई समस्या हो तो विशेषज्ञ से ही इलाज करवाना चाहिए।

सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर

sensex

मुंबई 30 जून/ अमेरिका में पहली तिमाही में आर्थिक विकास के उम्मीद से अधिक मजबूत आंकड़े आने और रोजगार बढ़ने से वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज सेंसेक्स और निफ्टी सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंक की छलांग लगाकर 64,414.84 अंक के नए शिखर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब 135 अंक उछलकर 19,108.20 अंक के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.19, सन फार्मा 2.81, इंफोसिस 2.54, टीसीएस 2.22, मारुति 2.20, टाटा मोटर्स 1.76, एचडीएफसी बैंक 1.09, रिलायंस 0.34 और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों में 0.33 प्रतिशत की तेजी से बाजार को नए शिखर तक पहुंचने में मदद मिली है।

दादी ने आपातकाल लगाया, राहुल करते हैं विदेशों में प्रजातंत्र की बात : नड्डा

nadda

खरगोन, 30 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज कांग्रेस आलाकमान को निशाने पर लेते हुए कहा
कि जिन राहुल गांधी की दादी ने देश पर आपातकाल थोप दिया, वे इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्री की बहाली की बात
करते हैं। श्री नड्डा ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसके पहले श्री नड्डा का यहां एक रोड शो भी आयोजित हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया, जिसमें भाजपा की विचारधारा के 75 हजार लोग जेल गए।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि श्री गांधी संभवत: पढ़े-लिखे कम हैं, जिनकी दादी ने आपातकाल लगाया, वे ही इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री विदेशों में जाते थे, तो पाकिस्तान, आतंकवाद और इसके चलते रुके विकास की बात होती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तो उन्हें दूसरे देश राष्ट्रीय सम्मान देते हैं, लेकिन श्री मोदी की इस वैश्विक प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेशों की भाजपा सरकारें ‘प्रो-रेस्पोंसिव’ और ‘प्रो-एक्टिव’ हैं, जो जनता की अपनी तरफ से चिंता करती हैं और विपरीत परिस्थितियों में फौरन राहत पहुंचाती हैं।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...