दस लाख टीबी मरीजों को गोद लिया निक्षय मित्रों ने : मोदी

दस लाख टीबी मरीजों को गोद लिया निक्षय मित्रों ने : मोदी
दिल्ली 18 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश वर्ष 2025 तक टी बी रोग से मुक्त होने का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ रहा है और दस लाख टीबी मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्र इसमें अभियान में बड़ा सहयोग कर रहे हैं। श्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि देश आज एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है और यह है टी बी का रोग। उन्होंंने कहा कि सरकार ने 2025 तक देश को टी बी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य बहुत बडा जरूर है लेकिन अब जिस तरह से टीबी के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर
उनकी मदद की जा रही है उससे बड़ा बदलावा आया है और इससे इस रोग के उन्मूलन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा , “आज देश में 10 लाख से ज्यादा टी बी मरीजों को गोद लिया जा चुका है । यह पुण्य काम किया है करीब 85 हजार निक्षय मित्रों ने । देश के कई सरपंचों ने, ग्राम प्रधानों ने भी यह बीड़ा उठाया है कि वे अपने गांव में टी बी को समाप्त करके ही रहेंगे। ” उन्होंने कहा कि क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए निक्षय मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया है देश में बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठन भी निक्षय मित्र बनें हैं। गांव देहात में पंचायतों में हजारों लोगों ने खुद आगे आकर टीबी मरीजों को गोद लिया है।
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के ऊना की नलिनी सिंह, मध्य प्रदेश के कटनी जिले की मीनाक्षी और पश्चिम बंगाल के
डायमंड हार्बर के बश्वेर मुखर्जी का हवाला देते हुए कहा कि इन्होंने अपनी गुल्लक के पैसे टी बी मुक्त भारत के अभियान में लगा दिये। यह कम उम्र में उनकी बड़ी सोच से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नैनीताल के एक गांव के निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी ने टी.बी.के छह मरीजों को गोद लिया है। ऐसे ही किन्नौर की एक ग्राम पंचायत के प्रधान निक्षय मित्र ज्ञान सिंह भी अपने ब्लॉक में टी.बी. मरीजों को हर जरुरी सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कितने ही लोग हैं जो टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आये हैं ये जन भागीदारी ही टी बी मुक्त भारत अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री आमतौर पर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हैं लेकिन इस बार 20 जून से उनके अमेरिका दौरे पर जाने के कारण इस कार्यक्रम का प्रसारण तीसरे रविवार को यानी आज किया गया।

दिनचर्या का हिस्सा बनायें योग को : मोदी

modi

दिल्ली 18 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम करार देते हुए लोगोंं से इसे अपनी
दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा है। श्री मोदी ने रविवार को यहां मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात में योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे लेकर देश और दुनिया में बहुत उत्साह है।
उन्होंने कहा , “ योग दिवस यानी 21 जून भी अब आ ही गई है। इस बार भी, विश्व के कोने-कोने में लोग अंतर्राष्ट्रीय
योग दिवस का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम है, ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके
कल्याण के लिए योग। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली
है।” उन्होंंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी देश के कोने-कोने में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग आयोजन में अपनी भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंंने कहा , “
साथियो, इस बार मुझे न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय,में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर
मिलेगा। मैं, देख रहा हूँ, कि सोशल मीडिया पर भी, योग दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है।” प्रधानमंत्री ने
देशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा , “ साथियो, मेरा आप सभी से
आग्रह है कि आप, योग को अपने जीवन में जरुर अपनाएं, इसे, अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर अब भी आप योग से नहीं जुड़े हैं तो आने वाली 21 जून, इस संकल्प के लिए बहुत बेहतरीन मौका है। योग में तो वैसे भी ज्यादा तामझाम की जरुरत ही नहीं होती है। देखिये, जब आप योग से जुड़ेंगे तो आपके जीवन में कितना बड़ा परिवर्तन आएगा।”

फिलीपींस में 65 यात्रियों को लेकर जा रही नौका में लगी आग

fili

मनीला, 18 जून/ फिलीपींस के बोहोल प्रांत में रविवार सुबह 65 लोगों से भरी नौका में आग लग गयी। फिलीपीन तट रक्षक (पीसीजी) के प्रवक्ता अरमांडो बालिलो ने बताया कि एम/वी एस्पेरांज़ा स्टार में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे पंगलाओ द्वीप के पास आग लगी। सेबू सिटी के पीसीजी केंद्र ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पीसीजी आग के कारणों की जांच कर रहा है।

ब्राजील में बाढ़ से 11 लोगों की मौत

braz

ब्रासीलिया 18 जून/ ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बाढ़ के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो
गयी और 20 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांडे डो सुल में शुक्रवार को कम से कम 16 नगर पालिकाएं अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुईं। ब्राजील के मीडिया ने बताया था कि कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “फिलहाल 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है।” बाढ़ के कारण रियो ग्रांड डो सुल में लगभग 120,000 घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं है और कई नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 41 प्रभावित नगरपालिकाओं में कुल 2,330 लोग बेघर हो गए हैं और 600 से अधिक को उनके घरों से निकाला गया है।

अनुदान राशि में एक करोड़ की हेराफेरी के आरोप में उप संचालक कृषि सहित तीन निलंबित

sus

दमोह, 18 जून/ मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अनुदान राशि में एक करोड़ रुपए की हेराफेरी के आरोप में कृषि विभाग के
उप संचालक सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दमोह कृषि विभाग के प्रभारी उप संचालक पीएल कुशवाहा, अकाउंटेंट राजीव खोसला एवं लिपिक रमेश राजपूत द्वारा अनुदान राशि में 16 बीज उत्पादन समितियों के लिए आये चना के बीज का अनुदान एक ही समिति को मिलीभगत करके आवंटित कर दिया था। इस मामले की शिकायत की जांच किए जाने के उपरांत कल तीनों को निलंबित किया गया। शासन द्वारा प्रत्येक समिति को अलग-अलग अनुदान पर बीज देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन कृषि उप संचालक द्वारा ऐसा नहीं किया। उन्होंने केवल एक समिति से मिलीभगत करके पूरा अनुदान एक ही समिति को दे दिया। इस पर बाकी समितियों के सदस्यों द्वारा इस बात का विरोध किया गया और अपर मुख्य सचिव तक इसकी शिकायत किए जाने पर उनके द्वारा शिकायत की जांच कराए जाने पर मामला सही निकला। इस पर कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने तीनों को निलंबित कर दिया है।

चीन में उच्च तापमान के लिए फिर ‘येलो अलर्ट’जारी

china

चीन में उच्च तापमान के लिए फिर ‘येलो अलर्ट’जारी
बीजिंग 18 जून/ चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने रविवार को उच्च तापमान के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। राष्ट्रीय मौसम
विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार को आंतरिक मंगोलिया, लिओनिंग, झिंजियांग, बीजिंग, तियानजिन, हेबेई, युन्नान, गुआंग्शी
और हैनान के कुछ हिस्सों में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

दो मोटर साइकिलों की भिडंत में तीन की मौत

मुरैना, 18 जून/ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों के आमने-सामने की हुई भीषण
टक्कर में उन पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप घायल हो गयी है। घायल
महिला को उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल देर शाम रिठौरा थाना क्षेत्र के बिसेठा गांव की पुल के समीप तेज रफ्तार दो मोटर साइकिलें आमने सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटर साइकलों पर सवार तीन युवकों शैलेन्द्र गुर्जर (19 ) , रंजीत बाल्मीक (25) और सोनी बाल्मीक (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक सोनी बाल्मीक की पत्नी ममता हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिये ग्वालियर ले जाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा

bhanu

कटनी, 18 जून/ मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक रह चुके ध्रुव
प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री सिंह ने कल 17 जून को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
विष्णुदत्त शर्मा के नाम प्रेषित पत्र में कहा है कि पार्टी और संगठन अपने मूल सिंद्धातों से भटक चुकी है। इस कारण वे पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

सर्वधर्म बी सेक्टर के शिव मंदिर पार्क के हाल बेहाल, रहवासियों में भारी नाराजगी

भोपाल, उपनगर कोलार में सर्वर्धम बी सेक्टर में रहवासियों के बना पार्क रखरखाव के अभाव में अतिक्रमण का शिकार हो गया है। पार्क में कंस्ट्रक्शन कंपनी ने स्टोर बना लिया है। जिसका पूरी कॉलोनी में देर रात तक भारी वाहन लोडिंग अनलोडिंग कर कार्य करते रहते है, कंस्ट्रक्शन कार्य मे लगे वाहन भी दिनभर भारी शोर करते है वही पार्क में लगी हाई मास्क लाइट के पोल को उखड़ कर हटा दिया गया है। जिस कारण रात में अंधेरा हो जाता है जिसका फायदा आसमजिक तत्व उठाते है, स्थान पर नशाखोरी होती है जिस कारण स्थानीय रहवासी भयभीत रहते है।

पार्क के सामने रहने वाले निवासी एन एस रधुवंशी ने बताया है की पूर्व पार्षद आरती बोराना द्वारा पार्क को व्यवस्थित कर दिया गया था फिर बाद में आये पार्षद भूपेंद्र माली अच्छी बातें करते थे उन्होंने 2 लाख रुपये का पार्क के लिए आवंटन कराया है बताया भी था पर पार्क में कुछ काम नहीं हुए।

निवासी शिवकुमार सिंह ने बताया पिछले छः माह से हम पार्क के लिए हम निगम कमिश्नर, कलेक्टर, नगर निगम के अधिकारियों, विधायक सभी से मुलाकात कर चुके है पर अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

निवासी सुरेश गवांडे ने बताया की हमें नगर निगम जोन ऑफिस से जानकारी दी गई की टेंडर निकल चुका है पर आज तक कोई भी काम नहीं हुआ है हमने पुनः नगर निगम से सम्पर्क किया तो जानकारी लगी है अब उद्यान विभाग कार्य के लिए फाइल बना रहा है।

वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा का कहना रहवासियों की मांग आने पर प्रस्ताव बनाकर निगम ऑफिस भेज दिया है कमिश्नर ऑफिस से स्वीकृति के बाद कार्य आगे चालू होगा।

पार्क की वर्तमान स्थिति

पार्क में एक तरफ झूले बैंच लगे है जिसे टीन की चादर से बागड़ बना कर घेरा गया है यहाँ कुछ घरों के बच्चे ही खेलते है।

बाकी पार्क की हालत बेहद खराब है रविकांत कपूर कहते है पार्क केवल इंसानों के लिए नहीं यहां जानवर, मवेशी घूमते है जालियां टूट गई आसमजिक तत्व हुड़दंग करते है नशाखोरी होती है अब तो कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कब्जा कर लिया है।

निवासी संदीप रैकवार का कहना है क्षेत्र में अनेकों समस्या है सबसे बड़ी समस्या है सड़क और पार्क, सड़कों की हालत जर्जर है और पार्क की हालत बेहद ख़राब है।

 

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आयेगी सनी लियोनी

sunny

मुंबई, 16 जून/ बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी 2 मे नजर आयेगी। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो में सनी लियोनी नजर आयेगी। सनी लियोनी बिग बॉस सीजन 05 में कंटेस्टेंट थीं। सनी लियोनी ने कहा, ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा। यह मेरे करियर के महत्वपूर्ण मोड़ में से एक है। मैं शो को करीब से देख रही हूं और इसे अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। तो, इंतजार करें और देखें, मौसम बदलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...