मुंबई, 08 जून/ दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें तेलांगना में स्कूल के
बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम फ्री में दी जायेगी। आदिपुरुष के निर्माता कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की 10,000 से ज्यादा टिकटें तेलांगना में सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम में निशुल्क दी जाएंगी। पोस्ट में लिखा गया है।आदिपुरुष के सिनेमैटिक अनुभव में डूब जाइए। 10,000 से ज्यादा टिकटें सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्ध आश्रम के लोगों को तेलंगाना में अभिषेक अग्रवाल द्वारा निशुल्क दी जाएंगी। आपको टिकट पाने के लिए यह गूगल फॉर्म भरना होगा। आइए मिलकर जय श्री राम का नारा हर दिशा में गुंजायमान करें। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें तेलांगना में स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम फ्री में मिलेगी
धोनी की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ टीजर रिलीज
मुंबई, 08 जून/ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर धोनी एंटटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है। फिल्म में की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। टीजर को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं। रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लेट्स गेट मैरिड को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। इस फिल्म को जुलाई 2023 में रिलीज करने की तैयारी है।
मौद्रिक नीति की मुख्य बातें
मुंबई 08 जून/ भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:
रेपो दर 6.50 प्रतिशत पर यथावत …
स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत पर स्थिर …
मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.75 प्रतिशत पर यथावत …
बैंक दर 6.75 प्रतिशत स्थिर … फिक्स्ड रिजर्व रेपो दर 3.35 प्रतिशत बरकरार …
नकद आरक्षित अनुपात 4.50 प्रतिशत पर …
वैधानिक तरलता अनुपात 18 प्रतिशत पर यथावत …
चालू वित्त वर्ष में विकास अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया …
पहली तिमाही में जीडीपी 8 प्रतिशत रह सकता है …
दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.0 प्रतिशत और चौथी तिमाही में यह 5.7 प्रतिशत रह सकती …
मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.2 प्रतिशत रही …
चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान …
पहली तिमाही में खुदरा महंगाई 4.6 प्रतिशत पर …
दूसरी तिमाही में खुदरा महंगाई 5.2 प्रतिशत पर …
तीसरी तिमाही में खुदरा महंगाई 5.4 प्रतिशत पर …
चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई 5.2 प्रतिशत रह सकती …
मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 8 से 10 अगस्त 2023.
नीतिगत दरें यथावत, किस्तों में नहीं होगी वृद्धि
मुंबई 08 जून/ अलनीनो के प्रभाव से मानूसन के प्रभावित होने के जोखिम पर नजर लगाते हुये महंगाई को लक्षित दायरे में रखने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने का निर्णय लिया,
जिससे आम लोगों के घर, कार और अन्य प्रकार के ऋणों की किस्तों में बढोतरी नहीं होगी। समिति ने रेपो दर को 6.5
प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है। चालू वित्त वर्ष में समिति की पहली तीन दिवसीय बैठक के बाद आज जारी
बयान में यह घोषणा की गयी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा करते हुये कहा कि पिछले वर्ष मई से अब तक रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की बढोतरी की जा चुकी है। फिलहाल इसमें कोई बढोतरी नहीं की जा रही है लेकिन नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने के बीच समिति ने समयोजन वाले रूख से पीछे हटने का निर्णय लिया है। समिति के इस निर्णय के बाद फिलहाल नीतिगत दरों में बढोतरी नहीं होगी। रेपो दर 6.5 प्रतिशत, स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर
(एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.75 प्रतिशत, बैंक दर 6.75 प्रतिशत,
फिक्स्ड रिजर्व रेपो दर 3.35 प्रतिशत, नकद आरक्षित अनुपात 4.50 प्रतिशत, वैधानिक तरलता अनुपात 18 प्रतिशत पर
यथावत है। श्री दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में विकास दर के 7.2 प्रतिशत पर रहना भारतीय अर्थव्यवस्था और
वित्तीय क्षेत्र की वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में आयी सुस्ती के बीच सशक्त और मजबूत होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि
चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह
आठ प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में छह प्रतिशत और चौथी तिमाही में यह 5.7 प्रतिशत रह
सकती है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक पूरा ध्यान महंगाई को चार प्रतिशत के लक्षित दायरे में लाने का है। हालांकि चालू
वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत रह सकती है। पहली तिमाही में यह 4.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। श्री दास ने कहा कि मई 2022 से नीतिगत दरों में की गयी 2.5 प्रतिशत की बढोतरी का इच्छित परिणाम मिल रहा है। समिति ने आम सहमति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। श्री दास ने कहा कि यह निर्णय खुदरा महंगाई को रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के दायरे में रखने के लक्ष्य के अनुरूप लिया गया है। यह निर्णय विकास को गति देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक महंगाई और विकास पर करीबी नजर रखे हुये है। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी उथल-पुथल एवं भूराजनैतिक स्थिति के कारण आयातित महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है। यदि अलनीनो से मानसून प्रभावित नहीं होता है तो चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 5.1 प्रतिशत पर रह सकती है।
फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे ज़्वेरेव
पेरिस, 07 जून/ एलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव ने बुधवार को फ्रेंच ओपन 2023 के क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एचवेरी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के 22वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने कोर्ट फिलिप चैट्रियर पर एचवेरी को 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना होल्गर रूने या कैस्पर रूड में से किसी एक से होगा।
गैंगस्टर जीवा की विधवा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई
दिल्ली, 08 जून/ उच्चतम न्यायालय लखनऊ अदालत परिसर में मारे गए मुजफ्फरनगर के खूंखार अपराधी गैंगस्टर संजीव
माहेश्वरी उर्फ जीवा की विधवा पायल की उस याचिका पर शुक्रवार को विचार करेगी जिसमें उसने पति के अंतिम संस्कार में भाग लेने के दौरान अपनी गिरफ्तारी पर एक दिन की रोक लगाने की गुहार लगाई है। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और
न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने पायल की याचिका पर शीघ्र सुनवाई की उसकी गुहार स्वीकार करते
हुए कहा कि वह शुक्रवार को इस मामले पर विचार करेगी। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील से उसके पति की मौत के तथ्य को अदालत के रिकॉर्ड पर लाने का आदेश यह कहते हुए दिया कि वह अख़बार और टीवी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर सकती। पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता के वकील ने विशेष उल्लेख के दौरान इस मामले को उठाया था। न्यायमूर्ति बोस की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार सरकार का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने कहा कि अगर उन्हें (पायल) को दाह संस्कार और अन्य अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले को शुक्रवार को विचार करने के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की। गैंगस्टर नेता मुख्तार अंसारी का करीबी माने जाने वाले जीवा की बुधवार शाम लखनऊ अदालत परिसर में हत्या कर दी गई थी। पायल पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी वजह से उसने अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मांग को लेकर लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पायल ने पहले ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 30 मई के आदेश को चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता पर लगे गैंगस्टर एक्ट को रद्द करने की उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
म्यांमार में भूकंप से दो लोगों की मौत
यांगून, 08 जून/ म्यांमार के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को आए भूकंप से दो लोगों की मौत हो गयी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। एक स्थानीय बचाव संगठन ने यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4़8 मापी गई है। उन्होंने कहा कि भूकंप से मौबिन में एक ध्यान केन्द्र की छत गिर जाने से एक बौद्ध नन और एक महिला की मृत्यु हो गई। केन्द्र में मौजूद एक अन्य महिला को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों को मौबिन अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण शहर की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी म्यांमार के अय्यरवाडी क्षेत्र में भूकंप का केंद्र न्यंगडन के दक्षिण और दक्षिण पूर्व में लगभग 5 मील की दूरी पर था तथा 16.98 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.67 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
युगांडा के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित
कंपाला, 08 जून/ युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थायी
सचिव डायना एटविन ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। सुश्री एटविन ने ट्वीट किया , “ महामहिम राष्ट्रपति की
कोविड-19 रिपांर्ट पॉजिटिव आयी है। यह हल्के फ्लू जैसे लक्षण विकसित होने के बाद था , हालांकि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वह मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए सामान्य रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे है।”
इससे पहले राष्ट्रपति ने कल राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि उनके द्वारा कराए गए तीन कोविड-19 टेस्ट में से
एक पॉजिटिव आया है।
MP Vidhan Sabha Election 2023: हुजूर विधानसभा जीतना सत्ता के लिए जरूरी
रोशन नेमा (Roshan Nema)
भोपाल, राजधानी की सबसे बड़ी विधानसभा हुजूर जिसके हर कोने से राजधानी मुख्यालय तरफ प्रवेश होता है जिनमे प्रमुख है रायसेन रोड, होशंगाबाद रोड, विदिशा रोड, बैरसिया रोड, इंदौर रोड, कोलार रोड, सीहोर रोड इन सभी सड़कों से जुड़ा है भोपाल ग्रामीण और राजधानी का नया विकसित होता शहरी क्षेत्र, इन विकासशील क्षेत्रों में सिमटा है भोपाल का 30% कारोबार चाहे वो रियल स्टेट हो, कृषि हो और पर्यटन से जुड़ा क्षेत्र हो सब इस विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहा है।
वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा की 24 घन्टे की चौकीदारी से एक एक भाजपा का कार्यकर्ता दिन हो या रात सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से घर घर से जुड़ गया है।
हुजूर विधानसभा जो कि राजधानी को मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने का कार्य करती है जिस कारण 2014 के बाद मोदी सरकार की शहरी और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की सभी प्रमुख योजनाओं का सीधा लाभ इस विधानसभा की मिला है। पिछले सालों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान जैसे बड़े कद के केंद्रीय मंत्री विभिन्न अवसरों में हुजूर विधानसभा में आ चुके है।
2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद भी हुजूर विधानसभा में विकास कार्य कमजोर नही पड़े थे। वही हुजूर विधानसभा के बड़े हिस्से को स्वतंत्र नगर निगम बनाने की योजना भी तैयार की गई थी। तब तत्कालीन नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी हुजूर विधानसभा में विशेष रुचि दिखाई थी।
राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सत्ता वापस भाजपा के पास आई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनकाल आपदा में भी एक सप्ताह के भीतर हुजूर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यो को देखने कोलार क्षेत्र में आये।
2023 के रण में भी कांग्रेस ने हुजुर विधानसभा को हिंदुओं को जोड़ने की सबसे बड़ी मुहिम की शुरुआत कमलनाथ ने भी मुगलिया छाप से ही हनुमान मंदिर में दर्शन कर की।
हुजूर विधायक के बयान से तैश में आकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामधुन भी विधायक के बंगले के नजदीक बजाई
हुजूर विधानसभा में कांग्रेस से उम्मीदवारी कर रहे विष्णु विश्वकर्मा ने भी 51 हजार श्री हनुमान चालीस पाठ विधानसभा के हर गाँवो में खेड़ापति हनुमान मंदिरों पर जाकर कर दिए है।
क्रमशः
MP Vidhan sabha Election 2023:- सूबे में हवा हवाई चुनावी लहर
रोशन नेमा (Roshan Nema)
भोपाल, राजधानी मुख्यालय से लेकर विकासखंडों में लगने वाले हॉट बाजारों तक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा जोरों पर जारी है। देशभर में पिछले कुछ माह में हुए घटनाक्रम जैसे उत्तरप्रदेश का अतीक केस, कर्नाटक के चुनाव परिणाम, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता, उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना, रुपये 2000 की नोटबंदी, पेट्रोल डीजल के स्थाई रेट, बेमौसम बारिश आदि से हुआ किसानों का नुकसान भी मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव की चर्चा में जुड़ गये है।
जनता कभी शिवराज सरकार की तुलना योगी सरकार से कर रही है तो कभी शिवराज को भविष्य में मोदी का विकल्प भी मान रही है।
मध्यप्रदेश में चलने वाली लाड़ली बहना योजना जनता के बीच लोकप्रिय हो गई है। जिससे भयभीत होकर कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना का वचन देकर जनता से जुड़ने का प्रयास किया है।
संगठनों की उथल पुथल और निर्णय
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही संगठनों में कई बार प्रदेश अध्यक्ष बदलने और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? जैसे मुद्धे सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सुर्ख हुए, अब भी जनता की बीच चर्चा का विषय बने हुए है। दिल्ली का बार बार हस्तक्षेप भी जनता का रोमांच बढ़ा देता है।
प्रदेशभर में हो रहे जाति, समाज आधारित कार्यक्रम गांव गांव में शिवराज सरकार की जातियों, समाजों के उत्थान के लिए घोषणाओं को घर घर चर्चा का विषय बना रही है।
शिक्षा, राजस्व के क्षेत्र में हाल में हुई हजारों नियुक्तियों से प्रदेश में भर में सरकारी नौकरियों के प्रति युवाओं में उम्मीद जागी है।
प्रदेश में रोजाना हो रहे महिला अपराध, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा प्रदेश में पकड़े जा रहे अपराधी, लोकायुक्त द्वारा पिछले वर्षों में भारी भरकम कमाई करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की धरपकड़ जनता के बीच चर्चा को मसालेदार बना देते है।
चर्चा में पता चलता है ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक और तहसीलदार के कारनामे भाजपा के लिए चुनाव में भारी पड़ सकते है।
क्रमशः













