Kolar News Update: कोलार रोड मां बिजासन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तों ने लिया कथा रस का आनंद

भोपाल। कोलार रोड मुख्य मार्ग पर स्थित मां बिजासन मंदिर प्रांगण में पवित्र श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस श्री अजय शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और आनंदमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।

कथा के प्रथम दिवस शास्त्री जी ने सुखदेव भगवान एवं राजा परीक्षित के प्रसंग के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगण भक्ति रस में डूबे नजर आए।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंगल सिंह, समाजसेवी सुजीत पांडा, सरिता पांडा, मुकेश तिवारी सहित मुख्य यजमान मुकेश खरे सहपत्नी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान महाप्रभु की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान पूरे मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया और भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।

Previous articleगुरु पूर्णिमा सप्ताह पर गोरखनाथ मंदिर में होगा भव्य आयोजन