फिल्मों में छाया इंदौर का बेटा अथर्व

फिल्मों में छाया इंदौर का बेटा अथर्व

छोटी सी उम्र में ही फिल्मों में अपनी पहचान बना लेना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई सारे चाइल्ड एक्टर्स हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्हीं में से एक इंदौर के बेटे अथर्व विश्वकर्मा हैं। अथर्व ने 5 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं अब हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक ‘छत्रपति’ में अथर्व नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। साउथ के बेहतरीन एक्टर बेल्लमकोंडा श्रीनिवासन, बाॅलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और नुसरत भरूचा स्टारर इस फिल्म में अथर्व के रोल ने सभी का दिल जीत लिया है।

इंदौर का बेटा अथर्व विश्वकर्मा

11 नवंबर 2009 को इंदौर मध्यप्रदेश में जन्में अथर्व विश्वकर्मा इस समय फिल्मी दुनिया में काफी नाम रोशन कर रहे हैं। बहुत छोटी उम्र में ही अथर्व ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। 5 साल की उम्र में अथर्व ने एक मॉडल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था और कई रैंप शोज किए।

16 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल, भूलकर भी न करें ये गलती

16 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल, भूलकर भी न करें ये गलती

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। ज्येष्ठ माह पवनपुत्र हनुमान को समर्पित होता है। इसलिए इस माह में पड़ने वाले मंगलवार के दिन ज्यादा शुभ माने जाते हैं। यह सभी मंगलवार बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में भगवान राम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। 16 मई को माह का दूसरा बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन कुछ काम भूल कर भी नहीं करना चाहिए, जिन्हें अशुभ माना जाता है। इस आर्टिकल में हम उन कार्यों के बारे में जानेंगे।

नहीं दें उधार

बड़ा मंगल के दिन उधार देने से बचना चाहिए। इस दिन दिए गए पैसे की वापस आने की संभावना कम होती हैं। इसके अलावा आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

– यात्रा नहीं करें

बड़ा मंगल के शुभ दिन पर लोगों को यात्रा करने से बचना चाहिए। खासतौर से उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों में इस दिन यात्रा करना अशुभ माना जाता है। यदि बहुत जरूरी है, तो घर से गुड़ खाकर निकले।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार ने बदला इरादा

मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार ने बदला इरादा

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है। इस बीच राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सीएम पद के दावेदारों में से एक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने का फैसला टाल दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए अब वो फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने साथ विधायकों के होने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विधायक नहीं है, सभी 135 विधायक कांग्रेस के हैं। मैंने विधायक दल का नेता चुनने का फैसला भी पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।

इससे पहले अपनी दावेदारी साबित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा था कि वो दिल्ली के लिए निकलनेवाले हैं। बेंगलुरु में उनके समर्थकों की नारेबाजी ने उनकी दावेदारी की पुष्टि भी कर दी थी। लेकिन सोमवार को उन्होंने अपने कदम पीछे हटाते हुए दिल्ली जाने का फैसला टाल दिया।

शहडोल के करीब नंदना गांव के जंगल में मिले तेंदुए के तीन शावक

sh

शहडोल, 14 मई/ शहडोल जिला मुख्यालय से लगे नंदना गांव के जंगल में तेंदुए ने शावकों को जन्म दिया है। तीन शावक देखे गए हैं। जहां शावक मिले हैं वह क्षेत्र गांव से जुड़ा है और कुछ ही दूर में सोन नदी बहती है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन विभाग का अमला वहां पहुंचा और निगरानी बनाए हुए हैं। शावकों की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।
तीनों शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। नाइट टीम के साथ शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि तेंदुआ के शावकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को शावकों के पास जाने से मना कर रखा है हालांकि वन विभाग ने चारों तरफ घेराबंदी कर सबको की निगरानी बनाए हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है। मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दी गई है कुछ घंटों बाद टीम यहां पहुंचेगी जो सबको की देखरेख करेगी।

द केरल स्टोरी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की

ke

मुंबई, 14 मई/ बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म द केरल स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो घोष ने किया है जबकि निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले से ही विवादों में है। इसे तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल में बैन कर दिया गया है। केरल में लड़कियों के धर्मांतरण, उन पर ज्‍यादती और‍ फिर आतंकी संगठन की कहानी पर बनी ‘द केरल स्टोरी’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री कर ली है। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में है।

पुराने कपड़ों को उपयोग में लाकर पर्यावरण पर दबाव कम करने की पहल

kapde

दिल्ली, 14 मई/ देश में सालाना 10 लाख टन से अधिक पुराने कपड़ों के रद्दी के रूप में निकलने और उसके कचड़े में फेके जाने से पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभावों के बीच सिलाई मशीन बनाने वाली कंपनी ऊषा इंटरनेशनल ने इन कपड़ों से घरेलू जरूरत के लिए उपयोगी वस्तुयें बनाने की पहल शुरू की है। कंपनी का कहना है कि रोजमर्रा के जीवन में रिसाइक्लिंग को अपनाने की अहमियत पर जोर दिया जा सकता है। खासतौर पर इसका महत्व तब और ज्यादा हो जाता है, जब हम कूड़े-कचरे के निपटारे की समस्या का वास्तव में कोई समाधान खोजना चाहते होंदुनिया में भारत नगरपालिका में निकलने वाले ठोस कचरे का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में सालाना दस लाख टन से ज्यादा पुराने कपड़े रद्दी के रूप में निकलते हैं। यह तथ्य हमें कूड़े-कचरे के सुरक्षित निपटारे का ज्यादा जिम्मेदार तरीका अपनाने के लिए डराने वाला होना चाहिए।

सुदीरमन कप : भारत को चीनी ताइपे से मिली करारी शिकस्त

sudri

14 मई/ सुदीरमन कप में ऐतिहासिक पदक जीतने का सपना लेकर पहुंची भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप-सी मुकाबले में रविवार को चीनी ताइपे के हाथों 4-1 की हार का सामना करना पड़ा। सुझोउ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर पर मिश्रित युगल मैच में साई प्रतीक और तनीषा क्रैस्टो ने यांग पो-सुआन और हु लिंग फांग के खिलाफ भारतीय अभियान की शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-18 से जीत लिया, लेकिन वे अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और अगले दो गेम 24-26, 6-21 से हार गये।

प्रतिबंध लगाने वाले देशों से कुछ नहीं खरीदेगा बंगलादेश: शेख हसीना

hasina

ढाका, 14 मई/ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट कहा है कि बंगलादेश अपने खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले देशों से कुछ भी नहीं खरीदेगा। प्रधानमंत्री ने शनिवार को ढाका में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, बांग्लादेश (आईईबी) के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। श्रीमती हसीना ने कड़े शब्दों में कहा,“अब प्रतिबंध और प्रतिबंध लगाने की जैसे प्रवत्ति ही हो गयी है और यह प्रतिबंध भी उन संस्थाओं पर लगाये जाते हैं जिनकी मदद से दुनिया के अन्य हिस्सों में शांति स्थापित करने का काम कराया जाता है।” उन्होंने कहा कि इससे पहले अमेरिका ने कथित रूप से मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात कहते हुए बंगलादेश के विशेष सुरक्ष बल की ईकाई रेपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) पर भी प्रतिबंध लगाये थे, जो बहुत ही निंदनीय कार्य है” उन्होंने कहा कि जिस सुरक्षा बल पर यह प्रतिबंध लगाये गये यह वही सुरक्षा बल है जिसने दक्षिणी एशियाई देशों में उग्रवाद और आतंकवाद पर काबू पाने में अभूतपूर्व योगदान दिया था। दिसंबर 2021 में, अमेरिकी राजकोष विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने आरएबी और इसके सात पदाधिकारियों और पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर मानवाधिकार संबंधी प्रतिबंध लगाए।

गूगल ने डूडल के जरिए मातृशक्ति को किया सलाम

mother

दिल्ली, 14 मई/ इंटरनेट सर्चइंजन गूगल ने विभिन्न अवसरों पर हमेशा की तरह रविवार को माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपने होमपेज पर डूडल बनाकर मातृशक्ति को सलाम किया है। यूं तो मां-बच्चे के लिए हर दिन विशेष होता है , लेकिन मदर्स डे पर इस दिन की महत्ता और खास हो जाती है। भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में सेलीब्रेट किया जाता है। गूगल ने डूडल के जरिए इसी विशेष दिन को अभिव्यक्त किया है। गूगल ने आज अपने होमपेज में कुछ पशु-पक्षियों के परिवार के साथ डूडल को प्रदर्शित किया है। डूडल में जानवरों, फूलों और माताओं और उनके बच्चों की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें हैं तथा इसकी पृष्ठभूमि में एक मुर्गी अपने अंडे की देखभाल करती दिखाई दे रही है , जो माताओं की ओर से की जाने वाली सुरक्षात्मक पोषण का प्रतीक है। डूडल में कई जीवों के चित्र बनाकर एनिमेशन के जरिए मां-बच्चे के रिश्ते को प्रदर्शित किया गया है।

चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ म्यांमार-बंगलादेश के तटीय इलाकों से टकराया

tuf

दिल्ली, 14 मई/ म्यांमार-बंगलादेश तटीय रेखा से रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ टकराया। जिसकी अधिकतम निरंतर हवा की गति 200 किमी/घंटा से अधिक थी। जिससे बंगाल की खाड़ी के आसपास की जमीन पर खतरनाक बाढ़ आ सकती है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 250 से अधिक चिकित्सा दल तैयार हैं। कॉक्स बाजार और चटोग्राम के तटीय क्षेत्रों से अब तक चार लाख से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। स्थानीय प्रशासन निकाले गए लोगों को कॉक्स बाजार और चटोग्राम साइक्लोन शेल्टर में भोजन उपलब्ध करा रहा है। बंगलादेश मौसम विज्ञान विभाग के सुबह साढे दस बजे के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार अति गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के बाहरी रिम ने बंगलादेश के कॉक्स बाजार क्षेत्र और उत्तरी म्यांमार तट को पार करना शुरू कर दिया है। इस बुलेटिन के अनुसार चक्रवात आज दोपहर तक पूरी तरह से बंगलादेश में कॉक्स बाजार और सितवे के पास उत्तरी म्यांमार तट को पार कर जाएगा। बुलेटिन में कहा गया, “कॉक्स बाजार, चटोग्राम और अन्य तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के परिधीय प्रभाव के तहत रुक-रुक कर बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ गति वाली हवाएँ चल रही हैं।” बंगलादेश मौसम विज्ञान विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि चक्रवात रविवार को सुबह 9 बजे कॉक्स बाजार से लगभग 250 किलोमीटर, चटोग्राम से 335 किलोमीटर, मोंगला से 435 किलोमीटर और पायरा बंदरगाह से 350 किलोमीटर दूर केंद्रित रहा। इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था, “इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और कॉक्स बाजार (बंगलादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बंगलादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने के बहुत आसार है और यह 180-190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने वाला चक्रवाती तूफान है।” बदलते मौसम के मद्देनजर आईएमडी ने 14 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और असम के लिए बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कमजोर /असुरक्षित संरचनाओं को मामूली क्षति, छोटे पेड़ों को उखड़ने और पेड़ की शाखाओं को टूटने , कमजोर क्षेत्रों में भूस्खलन की अनुमान व्यक्त किया है साथ मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में केले जैसे छोटे पेड़ों को नुकसान होने की चेतावनी दी है। मौसम एजेंसी ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को 14 मई तक पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में और 14 मई तक पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह भी दी है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...