मुख्यमंत्री चौहान ने कविवर रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कविवर रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान कवि, अद्वितीय कथाकार, राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्रद्धेय रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर योगदान का स्मरण किया।

 

कविवर को गुरूदेव के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम साँस ली।

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, जामुन और अमरूद के पौधे लगाये

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, जामुन और अमरूद के पौधे लगाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, जामुन और अमरुद के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गौतम साल्वे और जयनारायण भाटी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। फिल्म अभिनेता नमन सोनी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ राम रघुवंशी, विनय अग्रवाल, दीपेन्द्र पाल, राघवेन्द्र यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हिमांशु राजपूत, दिलीप रघुवंशी, सुशील भाटी, सुरेन्द्र सोनी, सुशील सोनी, कृतिका भाटी, सपना भाटी, गुंजन सोनी, शौर्या साल्वे और पूनम साल्वे भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

कर्नाटक के चुनाव प्रचार में जुटी कांग्रेस

कर्नाटक के चुनाव प्रचार में जुटी कांग्रेस

कर्नाटक में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और सभी पार्टियां पूरे जोशो-खरोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटी हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स से बातचीत की। इससे पहले राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी की। उन्होंने डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर पर लगभग 2 किलोमीटर तक सवारी की।

कर्नाटक के अनेकल में एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में आप जिधर देखेंगे, उधर स्कैम नजर आएगा। कर्नाटक में विधायक का बेटा 8 करोड़ के साथ पकड़ा गया। यहां फैले भ्रष्टाचार के बारे में एक 6 साल के बच्चे को भी पता है।

पूरे देश का नंबर-1 राज्य कर्नाटक को बनाने का चुनाव है: पीएम मोदी

पूरे देश का नंबर-1 राज्य कर्नाटक को बनाने का चुनाव है: पीएम मोदी

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने मैसुरु में विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की व्यवस्था टॉप 5 की आर्थिक ताकत बना है। इस दौरान भारत ने हर साल विदेशी निवेश के नए रिकॉर्ड बनाए, निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए। लेकिन जब तक कर्नाटक में कांग्रेस और JDS की सरकार थी, तब तक इसका पूरा लाभ कर्नाटक को नहीं मिला। जैसे ही यहां डबल इंजन की सरकार बनी तो सालाना विदेशी निवेश पहले की तुलना में 3 गुना बढ़ गया।

लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या

लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स (KCF) प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह 6 बजे जब परमजीत सिंह पंजवार मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था, तब मोटर साइकिल पर आए 2 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, परमजीत सिंह पंजवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक हमलावर भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंजवार यहां के जौहर टाउन इलाके में रह रहा था |

 

कौन था परमजीत सिंह पंजवार?

परमजीत सिंह पंजवार का नाम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। इस पर आरोप है कि वो ड्रोन के जरिए भारत के पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करता था। ये परमजीत सिंह पंजवार मूल रूप से पंजाब के तरनतारन के पास पंजवार गांव का रहने वाला है। यहीं उसका जन्म हुआ था। खालिस्तान कमांडो फॉर्स (KCF) में शामिल होने से पहले वह एक बैंक में काम करता था।

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने बताई इस्तीफा वापस लेने की वजह

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने बताई इस्तीफा वापस लेने की वजह

शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पद पर बने रहने का फैसला लेने के एक दिन बाद शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित अपने गृह क्षेत्र बारामती पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने शरद पवार को एनसीपी प्रमुख बने रहने के फैसले के लिए धन्यवाद दिया. वहीं पवार ने मीडिया से बातचीत में अपना इस्तीफा वापस लेने के पीछे की वजह और अपनी आगे की रणनीति भी बताई.

शरद पवार ने अध्यक्ष पद छोड़ने की मंशा के पीछे की वजह बताते हुए हा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए मैंने सोच-समझकर खुद को तैयार किया था. मेरे पास अभी भी संसद में 3 साल और हैं और मैं भविष्य में एक अच्छी टीम बनाने के विचार में था जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एनसीपी की जिम्मेदारी ले सके. इसलिए मैंने एक तरफ कदम बढ़ाने और अगली पीढ़ी को मौका देने के बारे में सोचा.’

मुख्यमंत्री चौहान ने नारियल का पौधा रोपा

मुख्यमंत्री चौहान ने नारियल का पौधा रोपा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय ओंकारेश्वर प्रवास के बाद आज भोपाल पहुँचे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में नारियल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं।

इन तीन राशियों की किस्मत मंगल-शुक्र की युति से बदलेगी

इन तीन राशियों की किस्मत मंगल-शुक्र की युति से बदलेगी

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के साथ ही इनकी युति का बड़ा महत्व होता है। ग्रहों की युति का प्रभाव जातकों की जिंदगी में सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल और वैभव-धन के दाता शुक्र की मिथुन राशि में युति बन रही है। इसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी है, जिन पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा। इन राशि के जातकों के धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन तीनों राशि के बारे में जानेंगे।

 

तुला

आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र और मंगल की युति शुभ हो सकती है। क्योंकि यह युति गोचर कुंडली के नवम भाव में बन रही है। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास की अधिकता देखने को मिल सकती है और किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके इस समय विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यह समय विद्यार्थियों के लिए लाभ देने वाला होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। तुला राशि के जातकों के अपने पिता के साथ मधुर संबंध रहेंगे और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार होगा।

 

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दसवें भाव में गोचर करेंगे और मंगल आपकी कुंडली के आठवें भाव में मौजूद हैं। कन्या राशि वाले जातकों के लिए काम और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है या इंक्रीमेंट लग सकता है। वहीं यदि आप कारोबार करते हैं, तो अच्छा धन लाभ मिलने वाला है। इस समय वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

सिंह

मंगल और शुक्र ग्रह की युति सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। मंगल और शुक्र ग्रह की युति से आय के भाव बनने जा रहे है। इस समय आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार में आपके हाथ कुछ अच्छे मौके लग सकते हैं। व्यापारियों को भविष्य में बड़े लाभ देने वाला सौदा हो सकता है। इस राशि के जातक यदि शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III की हुई ताजपोशी

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III की हुई ताजपोशी

 

शनिवार को किंग चार्ल्स III का ऐतिहासिक और भव्य राज्याभिषेक हुआ। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में एक धार्मिक समारोह में उन्हें यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया। किंग चार्ल्स का 74 साल की उम्र में राज्याभिषेक हुआ है। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय (74 साल) की पत्नी कैमिला भी आधिकारिक रूप से ‘क्वीन कंसोर्ट’ से ‘क्वीन’ बन गई। ताजपोशी की ये परंपरा लगभग एक हजार साल पुरानी है और ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद हुई है। इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया। जिस रास्ते से ब्रिटिश किंग का काफिला गुजरा, वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

शामिल हुए हजारों मेहमान

 

राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए देश-विदेश के 2 हजार से अधिक मेहमानों को बुलाया गया है। भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ लंदन पहुंचे हुए हैं। यहां आने पर उपराष्ट्रपति का बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लंदन में होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पहले किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात भी की।

 

ताजपोशी की भव्य परंपरा

लंदन का वेस्टमिंस्टर एबे, 1066 में विलियम द कॉन्करर के बाद से हर ब्रिटिश शासक के राज्याभिषेक का स्थान रहा है। किंग चार्ल्स III और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला ने इस भव्य परंपरा का निर्वहन किया। उन्हें जो ताज पहनाया गया, वो 17वीं सदी का सेंट एडवर्ड क्राउन है, जो सॉलिड गोल्ड से बना हुआ है। लगभग ढाई किलो वजन का ये मुकुट सिर्फ राज्याभिषेक के दौरान पहना जाता है। ये प्रतीकात्मक होता है और ताजपोशी के बाद इसे सहेजकर रख दिया जाता है।

किसानों को कांग्रेस ने 85% कमीशन का बनाया शिकार-पीएम मोदी

किसानों को कांग्रेस ने 85% कमीशन का बनाया शिकार-पीएम मोदी

कर्नाटक में चुनाव करीब आते ही बीजेपी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग-अलग इलाकों में रोड शो किये। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान है, जबकि 13 मई को परिणाम आएगा। इसी बीच हावेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक कर्नाटक के किसानों को भी 85% कमीशन का शिकार बनाया। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब यूरिया घोटाला हुआ था। यानी कांग्रेस ने किसानों के पैसों को भी लूट लिया था।

बादामी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आपके सामने कर्नाटक को नंबर-1 बनाने के लिए रोडमैप लेकर आई है। लेकिन कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी। वो तुष्टीकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी।

 

जेपी नड्डा का रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चिक्काबल्लापुर में रोड शो किया।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...