राजौरी में सेना के 5 जवान बलिदान

राजौरी में सेना के 5 जवान बलिदान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पांच जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने कहा कि सेना को राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की बारे में सूचना मिली थी। विशेष सूचना पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान आंतकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह कंडी इलाके में पहुंच गए हैं।

 

राजौरी में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट किया। मुठभेड़ में दो जवान मौके पर बलिदान हो गए थे। 4 घायल जवानों को इलाज के लिए रेस्क्यू किया गया था। इलाज के दौरान तीन ओर जवानों ने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में सेना के कुल 5 जवान बलिदान हो गए हैं। इस बीच इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

‘द केरल स्टोरी’ की कर्नाटक चुनाव में एंट्री

‘

कर्नाटक में चार दिन बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। इससे पहले सियासी घमासान चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्लारी में रैली को संबोधित किया। पीएम ने लव जिहाद पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का जिक्र भी किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, यह फिल्म किसी एक राज्य की कहानी नहीं है, फिर भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है। यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी।

भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है। जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है। दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है।

जिला-जनपद पंचायतों को 15 लाख से अधिक के निर्माण कार्य की छूट 

जिला-जनपद पंचायतों को 15 लाख से अधिक के निर्माण कार्य की छूट

चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार ने जिला जनपद और ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्य कराने के लिए अधिकतम राशि के बंधन से छूट देने का निर्णय लिया है। जिला और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी।

 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई बैठक में अधिकतम राशि की स्वीकृति की सीमा को समाप्त करने पर सहमति बनी थी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अब ये आदेश जारी कर दिया है। अभी जिला पंचायत 15 लाख और जनपद पंचायत दस लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों की स्वीकृति देने के ही अधिकार थे।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि से जिला और जनपद पंचायतें निश्चित राशि के कार्य की स्वीकृत कर पाती थीं। जबकि, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लागत अलग-अलग होती थी। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।

एकात्म धाम का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अतिथियों के साथ किया अवलोकन

एकात्म धाम का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अतिथियों के साथ किया अवलोकन

हार्टफुलनेस के आध्यात्मिक मार्गदर्शक, रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित कमलेश पटेल दाजी के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का दौरा किया।

 

उद्देश्य था आध्यात्मिक गुरुओं के साथ ओंकारेश्वर में एकात्म धाम की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना। मुख्यमंत्री ने 2017 में उक्त परियोजना की घोषणा की थी। इस अवसर पर आनंदमूर्ति गुरु मां, स्वामी चिदानंद सरस्वती और डा. चिन्मय पंड्या भी उपस्थित थे। स्थल के दौरे के बाद एकात्म धाम की निर्माण एजेंसी द्वारा प्रस्तुति दी गई। आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई।

एकात्म धाम का उद्देश्य आचार्य शंकर की विरासत और ज्ञान को सम्मानित करना और जीवित रखना है। साथ ही उनके संदेश का प्रचार करना है जो बिना किसी मतभेद यानी भौगोलिक सीमाओं, धर्म, राष्ट्रीयता, जाति, पंथ और रंग के परे, पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर सकेगा। ओंकारेश्वर को एकात्म धाम की स्थापना के लिए चुना गया था, क्योंकि यह आचार्य शंकर के ज्ञान की जन्मभूमि है।

Priyanka Chopra को Love Again के प्रीमियर पर सैम ह्यूगन ने किया किस 

Priyanka Chopra को Love Again के प्रीमियर पर सैम ह्यूगन ने किया किस

 

बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे अपने हाॅलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी चल रही हैं। प्रियंका की हाल ही में सिटाडेल वेब सीरीज रिलीज हुई है। अब जल्द ही उनकी फिल्म लव अगेन रिलीज होने वाली है। हाॅलीवुड में लव अगेन का प्रीमियर रखा गया। प्रीमियर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान का एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन प्रीमियर पर पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका के लुक ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर प्रियंका ब्लश ब्लू गाउन पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने इस गाउन के साथ हाई हील्स कैरी किए थे। वहीं एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट रखा था। जो कि उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा था। वहीं निक ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वे काफी स्मार्ट लग रहे थे।

गोवा में बिलावल भुट्टो का जयशंकर ने किया स्वागत

गोवा में बिलावल भुट्टो का जयशंकर ने किया स्वागत

गोवा में जारी SCO (Shanghai Shanghai Cooperation Organisation) शिखर सम्मेलन का शुक्रवार को दूसरा दिन है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज का सत्र शुरू होने से पहले सभी विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी स्वागत किया गया, लेकिन जब अपने शुरुआती भाषण की बारी आई, तो भारत के विदेश मंत्री ने बिना लाग-लपेट के आतंकवाद का मुद्दा छेड़ दिया।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद पर निशाना साधा और इसे क्षेत्र के सामने एक बड़े खतरे के रूप में करार दिया। विदेश मंत्रालय ने बैठक में कहा कि ‘आतंकवाद विरोधी उपाय समय की जरूरत है।’ हालांकि उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन साफ इशारा जरूर कर दिया और ऐसे देशों की मदद करने वालों का जिक्र करके चीन को भी नसीहत दे दी।

विराट-कोहली और गौतम गंभीर पर लगा जुर्माना 

विराट-कोहली और गौतम गंभीर पर लगा जुर्माना

क्रिकेट जगत में इस वक्त विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद की जबरदस्त चर्चा है। आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच के बाद गौतम गंभीर, नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच बहस हो गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इन तीनों खिलाड़ियों पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। कोहली और गंभीर पर 100 प्रतिशत मैच फीस और नवीन पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा स्लो ओवर रेट के कारण इस IPL सीजन में कई कप्तानों की मैच फीस में कटौती की गई है।

संजय गांधी थर्मल पावर पैनल में आग लगने से इकाई मे काम ठप 

संजय गांधी थर्मल पावर पैनल में आग लगने से इकाई मे काम ठप

संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की दो सौ दस मेगावाट की चार नंबर इकाई के डिजिटल आटो वोल्टेज रेग्युलेटर कंट्रोल पैनल में आग लग गई। इस घटना के बाद चार नंबर इकाई से उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि इस इकाई को चालू करने में अब काफी समय लग सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए संजय गांधी ताप विद्युत गृह के चीफ इंजीनियर ने बताया कि यूनिट को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है और अगर आवश्यकता हुई तो डिजिटल आटो वोल्टेज रेग्युलेटर कंट्रोल पैनल की मरम्मत के लिए इसे इंस्टाल करने वाली कम्पनी के इंजीनियरों को भी बुलाया जाएगा।

लग सकता है समय

इस इकाई के बंद होने से जहां प्रतिदिन होने वाला उत्पानद प्रभावित होगा वहीं इसकी मरम्मत में अभी काफी समय भी लग सकता है। डिजिटल आटो वोल्टेज रेग्युलेटर कंट्रोल पैनल इंस्टाल करने वाली कंपनी के इंजीनियर फरीदाबाद से आएंगे और वही इसका निरीक्षण करने के बाद इसमें होने वाले नुकसान और मरम्मत में लगने वाले जरूरी उपकरण के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद ही इस यूनिट की मरम्मत हो सकेगी।

चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य

चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र बदलता है। इसके अनुसार राशि चक्र में प्रत्येक राशि पर प्रभाव देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण के बाद नक्षत्र के स्वामी बुध उदय होंगे। मेष राशि में बुध के वक्री होने की अवधि कुछ राशियों के लिए कठिन थी। अब बुध के उदय होने से कुछ राशियों के भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं।

मेष राशि

बुध का उदय होना मेष राशि के लिए शुभ होगा। बुध देव आपके एकादश भाव में उदय होंगे। इससे आय और लाभ की स्थिति कहा जाता है। इस अवधि में इनकम में वृद्धि की संभावना है। साथ ही बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के 10वें भाव में बुध उदय हो रहा है। इस भाव को कर्म और करियर स्थिति कहा जाता है। इस समय नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही प्रमोशन भी संभव है। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। विदेश से आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

बुध आपकी राशि में दूसरे स्थान पर रहेगा। इस स्थान को धन और वाणी का घर कहा जाता है। इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। यदि पैसा अटका हुआ है तो इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। वकीलऔर शिक्षकों के लिए यह समय बेहतरीन हो सकता है।

झागरिया खुर्द गायत्री आश्रम में 24 मई से सप्त दिवसीय गायत्री यज्ञ और श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा

 

भोपाल, सरवर पंचायत हुजूर तहसील झागरिया खुर्द गांव गायत्री आश्रम में हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक सप्त दिवसीय गायत्री यज्ञ और श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा होना सुनिश्चित किया गया है जो कि 24 मई 2023 से 30 मई 2023 तक चलेगा दिनांक 23 मई दिन मंगलवार को श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज प्रांगण से कलश यात्रा शुभ आरंभ होकर के ग्राम के सभी मंदिरों में भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर विश्राम होगा प्रयागराज से पधारे आचार्य कुलदीप मिश्रा ने ग्राम के सभी भक्त गणों के साथ में योग्य भूमि पूजन में सम्मिलित होकर विस्तृत जानकारियां दी आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में चारों तरफ बहुत ही हर्ष का माहौल है इस महायज्ञ में इस शुभ अवसर पर जागीरदार शैलेंद्र असीम अखिलेश एवं सभी ग्राम क्षेत्र के भक्तगण यज्ञ ध्वजारोहण में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किए महाराज श्री ने बताया कि यही यज्ञ हर वर्ष विश्वकल्याणर्थ किया जाता है

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...