रजनीश कर्नाटक बने बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ

bank-of-india

 

दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने रजनीश कर्नाटक को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है।बैंक ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि रजनीश कर्नाटक को बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का 29 वर्ष से अधिक का अनुभव है वह अक्टूबर 2021 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बने थे। इससे पहले वह पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक पद पर थे।

मुख्यमंत्री चौहान 235 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े

shivraj-singh-chouhan-2

BHOPAL, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले बेटा-बेटी अपनी आवश्यकता और इच्छा के अनुसार गृहस्थी का सामान स्वंय खरीदें, इस उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 49 हजार रूपए का चेक उपहार स्वरूप देने की व्यवस्था की गई है। बेटी को बोझ न समझा जाए इस उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विवाह की व्यवस्था का दायित्व भी वहन किया जाता है। बेटा -बेटी बराबर हैं, यह आवश्यक है कि उन्हें एक जैसा सम्मान और आदर मिले। मुख्यमंत्री चौहान रतलाम जिले के मनोनिया महादेव,(आलोट विधानसभा क्षेत्र) में 235 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राजकीय विमानतल भोपाल से वर्चुअली शामिल हुए। सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक दीपेंद्र सिंह गहलोत, राजेंद्र सिंह लुनेरा, योगेंद्र सिंह तथा जन-प्रतिनिधि विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने वर-वधु को सुखी, प्रसन्न और प्रेम पूर्वक रहने का आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने बेटियों की विदाई बेला पर “मामा की दुआएँ लेती जा – जा तुझको सुखी संसार मिले” गीत गुनगुनाया।

सरकार की योजनाओं से बेटियाँ वरदान और बहनें हुई सशक्त : मुख्यमंत्री चौहान

mama ji

सीहोर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं से आज समाज बेटियों को वरदान मानने लगा है और महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक क्रांति भी हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम पिपलानी में गोंड और कोरकू समाज के 425 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नव-दम्पतियों पर पुष्प-वर्षा कर आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री कन्या-विवाह योजना की राशि के चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि योजना के शुरू होने से राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश में लिंगानुपात के अंतर में काफी कमी आई है। योजना का प्रतिफल यह भी रहा कि अब प्रदेश में बेटियों को अभिशाप नहीं वरदान माना जा रहा है। बेटियाँ पढ़-लिख कर आत्म-निर्भर बन रही है और प्रदेश के विकास में सहभागिता कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियो की शिक्षा का इंतजाम और उनके विवाह का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रभावी असर से अब बेटियो को बोझ नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रावधान से प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी गरीब बहनों की जिंदगी को बदल देगी। योजना में 23 से 60 वर्ष की बहनों को अब समाज एवं परिवार में मान-सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना में अब तक एक करोड़ 21 लाख बहनें फार्म भर चुकी हैं। प्रत्येक पात्र बहन को योजना का लाभ 1000 हजार रूपये जून माह से मिलना शुरू हो जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम पिपलानी में सीनियर अनुसूचित जनजाति छात्रावास, हायर सेकंडरी स्कूल सहित क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 53 करोड़ यपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज के आग्रह पर भैंरूदा में धर्मशाला निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने “मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले” गीत की पंक्तियाँ गाकर बेटियों को विदाई दी। पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गोंड और कोरकू समाज नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से की साक्षी बनने की अपील

100th man ki baat episode

Bhopal, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 100वें संस्करण का श्रवण करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इस अनूठे क्षण में सभी साक्षी बने। उन्होंने “मन की बात” के 100वें संस्करण के प्रसारण को ऐतिहासिक बताया है।

मुख्यमंत्री चौहान कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की “मन की बात” देश, देशवासियों, राष्ट्र-उत्थान और जन-कल्याण की बात है। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे प्रसारित होने वाला “मन की बात” कार्यक्रम का 100वाँ संस्करण ऐतिहासिक होगा। आइए हम सब इसके साक्षी बनें।

100वीं कड़ी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ हर विधानसभा में बड़े स्तर पर आयोजन, कोलार में हर वार्ड में आयोजन

man ki baat

Bhopal, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ‘मन की बात’(Mann Ki Baat) के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारी की है. 100वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर में 4 लाख सेंटरों में होगा. भाजपा के सभी सांसद, विधायक, चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी एवं अन्य संस्थाएं भी ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे. यहां तक कि विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के इस 100वें एपिसोड को सुनेंगे.

हर विधानसभा में बड़े स्तर पर आयोजन

हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में शामिल होंगे. इसके साथ ही, सिविल सोसायटी, देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं. यही नहीं, विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता देश के विभिन्न स्थानों पर ‘मन की बात’कार्यक्रम में शामिल होगें.

‘मन की बात’कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों एवं चुने हुए जन-प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं. प्रदेश पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है. सभी सांसद, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं. आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से की साक्षी बनने की अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 100वें संस्करण का श्रवण करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इस अनूठे क्षण में सभी साक्षी बने। उन्होंने “मन की बात” के 100वें संस्करण के प्रसारण को ऐतिहासिक बताया है।

मुख्यमंत्री चौहान कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की “मन की बात” देश, देशवासियों, राष्ट्र-उत्थान और जन-कल्याण की बात है। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे प्रसारित होने वाला “मन की बात” कार्यक्रम का 100वाँ संस्करण ऐतिहासिक होगा। आइए हम सब इसके साक्षी बनें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मन की बात कार्यक्रम गोविंदपुरा भोपाल में सुनेंगे ।

 

कोलार में आयोजन स्थलों की जानकारी देने दिन भर जुटे रहे है कार्यकर्ता

हुजूर विधानसभा में आने वाले राजधानी भोपाल के उपनगर में कोलार में दिन भर कार्यकर्ता सोशल मीडिया और दूरसंचार माध्यमों से क्षेत्र के रहवासियोंं और कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम की जानकारी और तय स्थल पर आकर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी देते रहे.

वरिष्ठ भाजपा नेता फाइन एवेन्यू निवासी अनिल शर्मा ने बताया 30 अप्रैल, 2023 को प्रसारित होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भाजपा की तैयारियों को लेकर बताया विधायक रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा के हर बूथ पर इसके प्रसारण की अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है, वार्ड 83 में वाचनालय भवन में बूथ 230 के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम रखा गया.

Man-ki-baat

 

विश्व नृत्य दिवस सप्ताह अंर्तगत नृत्य कार्यशाला का आयोजन

भोपाल, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (वर्ल्ड डांस डे) के अवसर पर नटराजन परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड मन्नत वेलफेयर सोसायटी द्वारा विश्व नृत्य दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न नृत्यों की कार्यशाला रखी जा रही है।

आज विश्व नृत्य दिवस वाले दिन मन्नत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गोद ली हुई बाबा नगर आंगनबाड़ी के कम्युनिटी हॉल में नृत्य की कार्यशाला रखी गई कार्यशाला के अंतर्गत लगभग 100 बच्चों ने नृत्य की बारीकियों को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल सीखा। कार्यशाला के अंतर्गत जुंबा डांस के साथ साथ, बॉलीवुड , हिप हॉप एवं कंटेंपरेरी डांस सिखाया गया। साथ ही साथ भारत के विभिन्न लोक नृत्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में मन्नत वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख श्रीमती अंजीता सभलोक , नटराजन संस्था प्रमुख नृत्य निर्देशक जॉय वाधवानी एवं उनके सहयोगी खुशी गंधर्व, रश्मि विश्वकर्मा, अंश पटेल, ओम तोमर, निहाल तिवारी द्वारा विभिन्न नृत्य इस कार्यशाला में सिखाए गए। नटराजन संस्था 2014 से लोगों विशेषकर बच्चों को भारतीय लोक नृत्य से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
पूरे साल विभिन्न कलाओं की प्रशिक्षण कार्यशालाओं के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता हेतु प्रदर्शन भी संस्था द्वारा नियमित किए जाते हैं।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी):- उच्च माध्यमिक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 18 मई से शुरू होंगे

M.P. EMPLOYEES SELECTION BOARD

 

भोपाल, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) M.P. EMPLOYEES SELECTION BOARD (ESB) ने उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2023 के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ईएसबी की ओर से उच्च माध्यमिक के 8720 पदों पर भर्ती के लिए नियमावली जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या 2023 की पात्रता परीक्षा निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण एवं अर्हता प्राप्त की हो। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा दो अगस्त से प्रारंभ होगी। इसके लिए आवेदन 18 मई से एक जून तक भरे जाएंगे। आवेदन पत्रों में संशोधन छह जून तक होंगे।

– अब शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पात्रता और भर्ती दो तरह की परीक्षा से गुजरना होगा। उच्च माध्यमिक पात्रता परीक्षा का परिणाम 26 अप्रैल को जारी किया गया है।

50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

उच्च माध्यमिक चयन परीक्षा 2023 स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 पद और जनजातीय कार्य विभाग 1129 पद कुल पदों की संख्या 8720 के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शिक्षक पात्रता पास परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। अनारक्षित पुरुष अभ्यर्थी की आयु सीमा 40 वर्ष रहेगी।महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। इनकी आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है।

अतीक-अशरफ हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांगे सुरक्षा उपायों के रिकॉर्ड

atik ashraf

दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में की गई
हत्या मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय पुलिस
हिरासत में की गई हत्या की जांच सहित उठाए गए अन्य कदमों से संबंधित रिकॉर्ड पेश करे।
न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश दिया।
पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से पूछा, “उन्हें (गोली मारने वालों को) अतीक
और अशर‌फ की मेडिकल जांच की योजना के बारे में कैसे पता चला? उन्हें (अतीक और अशर‌फ ) अस्पताल तक वैन में
क्यों नहीं ले जाया गया, क्यों उन्हें चलने और मीडिया के सामने परेड करने के लिए मजबूर किया गया।”
रोहतगी ने कहा कि हत्यारे समाचार फोटोग्राफरों के भेष में आए थे।
उन्होंने यह भी कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार दोनों को हर दो दिन में मेडिकल जांच के लिए ले जाना होता था,
इसलिए प्रेस को यह पता था।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक आयोग नियुक्त किया है। रोहतगी ने अदालत से मामले
में नोटिस जारी नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार रिकॉर्ड पेश करेगी।
शीर्ष अदालत अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद करेगी। पूर्व सांसद और
उनके भाई पूर्व विधायक की पत्रकार के भेष आये तीन हमलावरों ने उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब उत्तर
प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों शूटरों
को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।

धीरेंद्र शास्त्री को तेज प्रताप ने दी चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट पर घेराव करूंगा।

tejprtap-bageshwar

 

बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। बता दें धीरेन्द्र शास्त्री 13 मई को कथा करने पटना आ रहे है। पटना में उनके आने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू- मुस्लिम को लड़वाने के लिए आ रहे हैं, तो मैं उनका विरोध करूंगा। एयरपोर्ट पर घेराव करूंगा। भाईचारे का संदेश देंगे तो बिहार में उनकी एंट्री हो सकती है।

भाईचारे का संदेश देंगे तो बिहार में उनकी एंट्री हो सकती

दरअसल, बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पटना में 13 से 17 मई तक कथा होनी जा रही है। पांच दिन तक यह कार्यक्रम रहेगा। कहा जा रहा है कि उनकी कथा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ सकती है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाला बयान हो गया फिर साईं बाबा पर गीदड़ वाला बयान।

मोदी पर बाबा नीलकंठ की कृपा, पी लेते हैं सारा विष : शिवराज

modi-shiv

भोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए कथित बयान के मामले में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भूल जाती है कि प्रधानमंत्री मोदी पर ‘बाबा नीलकंठ’ की कृपा है, वे सारा विष पी लेते हैं। चौहान ने सोशल मीडिया पर वायरल खड़गे के बयान संबंधित वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ में खड़गे जी ‘नफरत’ बेच रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी पर बाबा नीलकंठ की कृपा है, वह सारा विष पी लेते हैं।वहीं चौहान के ट्वीट के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘माननीय शिवराज जी, माननीय खड़गे जी ने जो नहीं कहा है, आप वह उनके मुँह में डालकर जानबूझकर दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। आख़िर आपके पेट में इस बात पर क्यों दर्द है कि दलित समुदाय का लाल आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।’साथ ही उन्होंने कहा, ‘एक बात और कि कहीं आप झूठे बयान के ज़रिये प्रधानमंत्री पर तंज तो कसना नहीं चाह रहे। एक बात समझ लीजिए कि प्रधानमंत्री पार्टी का नहीं होता देश का होता है। उनके बारे में अफ़वाहें फैलाना बहुत अमर्यादित आचरण है।’खड़गे का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये बयान कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...