राजमार्ग सड़क हादसे में संत कनक बिहारी महाराज सहित एक शिष्य की मौत

sant-maharaj

 

करेली , सोमवार को सागर नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर हुए सड़क हादसे में ख्यात संत कनक बिहारी महाराज और उनके एक शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौत हो गई जबकि एक शिष्य रूपदयाल घायल हो गया। संत अपने वाहन से अशोकनगर से छिंदवाड़ा जाने निकले थे।हाइवे पर बरमान चौकी के तहत आने वाले ग्राम सगरी के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे संत और शिष्य विश्राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की किसी वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। बरमान चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी ने बताया की हादसे में घायल रुपदयाल पिता साहब रघुवंशी को करेली अस्पताल भेजा गया है। करेली पुलिस के अनुसार घायल के संबंध में सूचना मिली है और उसको जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। संत कनकबिहारी रघुवंशी समाज के गुरु बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना लगते ही जिले भर से रघुवंशी समाज के लोग बरमान आ रहे है।

दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, आठ लोग घायल

gas-cylinder-bluest

दिल्ली, दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक इमारत ढह गयी जिससे कम से कम आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने सोमवार को दी।डीएफएस के अनुसार, सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस पीसीआर कर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग को तड़के लगभग सवा पांच बजे मकान ढहने की सूचना मिली।एक अन्य घटना में टैगोर गार्डन इलाके में एक इमारत ढह गई। दमकल विभाग को रविवार देर रात लगभग 23.30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि पड़ोस के प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। डीएफएस ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ दोनों घटनाएं दुखद हैं। दोनों क्षेत्रों का जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हम बचाव दल के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैं ईश्वर से सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”

अतीक की ही तरह उसके बचे हुए बेटे भी मारे जा सकते है: प्रो़ रामगोपाल यादव

atiq

 

इटावा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक और अशरफ को लेकर दावा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया।यहां सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रो़ यादव ने आज कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है। जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम सदन में बोले थे कि मिट्टी में मिला देंगे इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ है। लोकतंत्र के खात्मे वाला रास्ता है। पहले राजशाही में ऐसा होता था। मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर है।प्रो़ यादव ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों का कहना है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, जो शेष चार बचे लड़के हैं। उनको भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा। चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।सपा प्रमुख महासचिव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि अतीक के लड़के की हत्या हो सकती है। यह बात सच निकली। उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में स्वयं रिट की थी कि मुझे सुरक्षा दी जाए। लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी देश में पुलिस अभिरक्षा में इस तरह हत्या नहीं की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

राहुल ने कोलार में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का अपमान करने को लेकर की भाजपा की निंदा

rahul-gandhi

कोलार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाति जनगणना सार्वजनिक करने की चुनौती दी।श्री गांधी कहा, “भाजपा का आरोप है कि मैंने इस देश के ओबीसी का अपमान किया है…दरअसल, संयुक्त प्रगतिशील (यूपीए) के सत्ता में रहने के दौरान जातिगत जनगणना की गई थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद डेटा छुपा लिया। आज भाजपा की केंद्र सरकार में अनुसूचित जाति एवं जन जाति (एससी, एसटी) और ओबीसी का प्रतिनिधित्व केवल सात फीसदी है।”उन्होंने यहां ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करते हुए कहा,“अगर जाति जनगणना रिपोर्ट सामने आती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि ओबीसी का अपमान कौन कर रहा है। मैं भाजपा सरकार से मांग करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती देता हूं।”उल्लेखनीय है कि ‘सभी चोरों के पास मोदी उपनाम है’ टिप्पणी के लिए श्री गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उनका अपना सांसद का दर्जा खोना पड़ा। उन्होंने यह टिप्पणी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कोलार में की थी।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा गृह मंत्रालय

home minister of India

दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा। सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात हत्या की घटना के बाद गृह मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज में जब पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी उसी समय कथित रूप से पत्रकार के रूप में आए कुछ लोगों ने पुलिस बल और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर अतीक तथा उसके भाई की हत्या कर दी। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस हिरासत में चल रहे दोनों माफिया घटना के समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे।सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने की बात कही है।

समाज की सभी पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिये बनाए जायेंगे अलग – अलग बोर्ड: मुख्यमंत्री चौहान

shivraj singh chouhan in Gwalior

ग्वालियर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में “अम्बेडकर महाकुंभ” में कहा कि इस सुअवसर पर हम प्रदेश के विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये “पंच क्रांति” की बात करने आए हैं। पंच क्रांति में शिक्षा की क्रांति, रोजगार की क्रांति, आवास अर्थात रहने के लिये जमीन की क्रांति एवं सभी वर्गों के सम्मान की क्रांति शामिल है। उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहब अम्बेडकर धाम और संस्थान स्थापित करने के लिये स्थल उपलब्ध कराने और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से समस्त पिछड़ी उप जातियों के अलग-अलग बोर्ड बनाने की घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित रहोगे तो आगे बढ़ोगे। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार ने शिक्षा की क्रांति के तहत श्रमोदय विद्यालय और ज्ञानोदय जैसे विद्यालय खोले हैं। छात्रावासों की स्थापना की है। साथ ही यदि किसी बच्चे को छात्रावास उपलब्ध नहीं हो पाता तो कमरे का किराया भी सरकार भर रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों और विदेश में पढ़ाई की फीस भी सरकार भर रही है। प्रदेश में अब हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की गई है। कायाकल्प अभियान में छात्रावासों की व्यवस्था बेहतर की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में दूसरी क्रांति रोजगार की क्रांति के रूप में चल रही है। प्रदेश में एक लाख 24 हजार पदों पर शासकीय भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को संत रविदास स्व-रोजगार योजना में एक लाख से 50 लाख एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 10 हजार से एक लाख रूपए तक का ऋण-अनुदान उपलब्ध करा रही है। पढ़े-लिखे बच्चों को अलग-अलग औद्योगिक सेक्टर का काम सिखाने के साथ-साथ हर बच्चे को 8 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय भी दे रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीसरी क्रांति आवास अर्थात रहने के लिये जमीन की क्रांति है। गरीब व्यक्ति के लिए रहने के लिए भूमि और आवास की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में सरकार द्वारा हर गरीब परिवार को रहने के लिए भूखंड का पट्टा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों का सशक्तिकरण चौथी क्रांति है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, संबल योजना, पंचायत निर्वाचन में महिलाओं को आरक्षण, शिक्षकों और पुलिस की भर्ती में आरक्षण, रजिस्ट्री स्टांप शुल्क में छूट और अब लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। समाज में उनका सम्मान बढ़ा है और वे सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है। लाड़ली बहना योजना में आगामी 10 जून से बहनों के खाते में एक हजार रूपए पहुँचाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पाँचवीं क्रांति सब के सम्मान की क्रांति है। प्रदेश में समाज के हर वर्ग के सम्मान और प्रगति के लिए सामाजिक क्रांति चल रही है। उन्होंने घोषणा की कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये समस्त पिछड़ी उप जातियों के बोर्ड बनाए जायेंगे। हर बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त होंगे, जो अपने-अपने समाज की समस्याओं का पता लगाकर बतायेंगे। इस आधार पर सभी वर्गों के कल्याण के लिये नई योजनाएँ बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का कल्याण और सामाजिक समरसता हमारे विकास का मूल मंत्र है।

बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थानों का पंच-तीर्थ के रूप में विकास

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म-स्थान, शिक्षा-स्थली, संविधान निर्माण-स्थल, दीक्षा-स्थल और अंतिम संस्कार स्थल को पंच-तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। साथ ही इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में भी शामिल किया गया है। महू में बाबा साहब के अनुयायियों को सुविधाएँ देने के लिए साढ़े तीन एकड़ भूमि पर धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। इन सब कार्यों का उद्देश्य है कि हम बाबा साहब के जीवन और जन-कल्याण के कार्यों को याद रखें और उनके बताए आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को धन्य करें।

100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी के भव्य मंदिर का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। मंदिर में संत शिरोमणि रविदास के जीवन चरित्र को रेखांकित किया जाएगा, जिससे हम सभी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने आह्वान किया कि संत रविदास जी के मंदिर के निर्माण के लिये हर गाँव में ईंट का पूजन करें और यात्राएँ निकालकर इन ईंटों को सागर में मंदिर स्थल पर भेजें।

प्रदेश सरकार अब 8 लाख की आय वाले परिवारों के बच्चों की भी भरेगी फीस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अम्बेडकर महाकुंभ में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून एवं आईआईएम जैसी उच्च शिक्षा की फीस सरकार भर रही है। पहले परिवार की अधिकतम वार्षिक आय की सीमा को 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए कर दिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्रों में 20 प्रतिशत जमीन अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों के लिये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति के तहत औद्योगिक क्षेत्रों की 20 प्रतिशत भूमि अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए आरक्षित की है।

अमेरिका से मुख्यमंत्री चौहान के प्रति अंजलि ने जताया वर्चुअल आभार

प्रदेश सरकार द्वारा विदेश मे मास्टर ऑफ साईंस की पढ़ाई के लिये छात्रवृत्ति के रूप में उपलब्ध कराई गई 77 लाख रूपए की आर्थिक मदद की बदौलत अमेरिका में प्रतिष्ठित पद पर नौकरी कर रहीं ग्वालियर निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा कु. अंजलि गेहलोत ने वर्चुअल रूप से अम्बेडकर महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया। कु. अंजलि अमेरिका में केटर पिल्लर कंपनी में 1.20 करोड़ रूपए के पैकेज पर कार्यरत हैं। इसी तरह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से ग्वायिलर के जी आर मेडीकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ चौरसिया ने भी मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अनुसूचित जाति के छात्र चौरसिया को अपने पास बुलाकर शुभकामनायें दीं। प्रदेश सरकार हर साल सौरभ चौरसिया के एक लाख से अधिक रूपए फीस के रूप में भर रही है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सदियों तक बने रहेंगे। बाबा साहेब ने भारत को संविधान दिया है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने ग्वालियर में “अंबेडकर महाकुंभ” करने के लिये मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने बाबा साहेब के जन्म से लेकर सम्पूर्ण जीवन से जुड़े पाँच स्थान को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल करने की सराहनीय पहल की है। तोमर ने कहा कि देश में सभी को सामाजिक न्याय मिले, इस भाव के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री चौहान अनुसूचित जाति सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम कर रही है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया, जिससे विश्व में लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की पहचान स्थापित हुई। संविधान की बदौलत ही एक ओर भारत आर्थिक शक्ति के रूप में और दूसरी ओर आध्यात्मिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग ही नहीं महिलाओं को भी हक दिलाया। सिंधिया ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी संकल्प लें कि बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर विकसित मध्यप्रदेश एवं भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, उज्जैन आदि तीर्थ-स्थलों की तरह बाबा साहेब की जन्म-स्थली महू को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया है। सिंधिया ने राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी किया।

सांसद वी. डी. शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के जरिए देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। संविधान के इसी भाव के साथ प्रधानमंत्री मोदी “सबका साथ-सबका विकास” की अवधारणा पर काम कर देश की तरक्की के लिये जुटे हैं। खुशी की बात है कि राज्य सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े 5 स्थानों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया है।

जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा बताए मार्ग पर चल कर अनुसूचित जाति सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण का काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई की फीस भरने के साथ सरकार 2 हजार से अधिक छात्रावास संचालित कर रही है।

अनुसूचित जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य मंत्री श्रीमती मीना सिंह ने स्वागत उदबोधन में राज्य सरकार की अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं को रेखांकित किया। जिला पंचायत ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने आभार माना। उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहेब के नाम से संस्थान स्थापित करने के लिये जगह देने की घोषणा करने के लिये मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह जाटव ने भी संबोधित किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं मित्र पोर्टल का विमोचन

मुख्यमंत्री चौहान और अन्य अतिथियों ने आयोजन स्थल पर बाबा साहेब के जीवन पर केन्द्रित चित्र गैलरी एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संतों का सम्मान, बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सिंगल क्लिक से ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 61 करोड़ 43 लाख रूपए लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं की समस्या निवारण के लिये “मित्र पोर्टल” का विमोचन सहित पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, संत रविदास स्व-रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित भी किये।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह यादव और सुरेश धाकड़ सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में बहनें और नागरिक मौजूद रहे।

अपराधी को सिर्फ न्यायपालिका ही दे सकती है सजा : कांग्रेस

priyanka

दिल्ली, उत्तर प्रदेश की प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद हत्याकांड से गरमाई सियासत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मुजरिम को सख्त सजा देने का काम सिर्फ अदालत का है और यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो इससे अराजकता का माहौल पैदा होगा।खडगे ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा,“ जो आज़ादी के लिए लड़े थे। हमारे इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है। ये अधिकार किसी सरकार, किसी नेता या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है। गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं।”

खडगे ने कहा,“समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखल अंदाज़ी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है। किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।”इससे पहले श्रीमती वाड्रा ने कहा,“हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए।किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से क़ानून लागू होना चाहिए।”उन्होंने कहा,“देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए।”कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,“किसी भी
राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून और न्यायिक प्रक्रिया के शासन को तोड़ना या उसका उल्लंघन करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
जो ऐसा करता है या ऐसा करने वालों को संरक्षण देता है, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का हर समय अक्षरशः सम्मान हो।”

राजू पाल, उमेश पाल की मौत से अतीक का अंत

atiq

 

प्रयागराज, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन नेता राजू पाल की हत्या के बाद से माफिया अतीक अहमद के सितारे गर्दिश में पड़ गए और उमेश पाल की हत्या तो उसके ताबूत में आखिरी कील साबित हुई।राजू पाल की हत्या 25 जनवरी 2005 को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण हुई थी। यहीं से अतीक के सितारे गर्दिश में पड़ने शुरू हो गए थे। अतीक ने राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल को गवाही नहीं देने के लिए 2006 में अपहरण करवाया गया था। इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नामजद किया गया था।
राजू पाल के मुख्य गवाह उमेश पाल ने प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद 2007 में अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करावाया था। वर्ष 2007 में अतीक फरार हो गया था। राजू पाल हत्याकांड की फाइल फिर खोली गई थी। उस समय अतीक सांसद थे, इसके बाद भी पुलिस ने उन पर 20 हजार का इनाम रखा था। बाद में 2008 में उसे दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर प्रयागराज लाया गया था।
गत 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या में साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद, बरेली जेल में बंद अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटो और नौ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उमेश पाल के अपहरण के 17 साल के बाद एमपी/एमएलए की विशेष अदालत पहली बार 28 मार्च को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। इसी मामले में न्यायाधीश में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद साक्ष्य के अभाव में असरफ को दोष मुक्त करार दिया था और उसी शाम को अतीक को साबरमती और अशरफ को बरेली जेल भेज दिया गया था।
उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक का बचा हुआ परिवार भी तितर बितर हो गया। अतीक अहमद और अशरफ ,बेटा उमर और मोहम्मद अली पहले से जेल में बंद थे। तीसरे नंबर का बेटा असद और पत्नी शाइस्ता परवीन और परिवार के दूसरे सदस्य फरार चल रहे है। शाइसता पर 50 हजार का इनाम घोषित है जबकि असद पर पांच लाख रुपए का इनाम था। एसटीएफ के साथ 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में वह मारा गया था।
अतीक अहमद और भाई अशरफ को 13 अप्रैल को उमेश पाल की हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की अदालत ने मामले में पूछताछ करने के लिए पांच दिन के लिए 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड मंजूर किया था। 13 अप्रैल की शाम से ही एसटीएफ लगातार पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण राज कबूले।
शुक्रवार की रात नियमित जांच के लिए उसे काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। बेटे असद की एसटीएफ के साथ मुठभेड में मारे जाने को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये तीखे सवालों के जवाब में अतीक शांत दिखाई दे रहा था, जबकि अशरफ ने जवाब में कहा “ अल्लाह ने दिया था और अल्लाह ने वापस ले लिया।”
शनिवार की (15 अप्रैल) रात फिर फिर से नियमित जांच के लिए अतीक और असरफ को काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। यहीं पर हमलावरों ने मीडियाकर्मियों के रूप में सवाल करने और उसके करीब पहुंच कर कल देर रात करीब 10.30 बजे कई राउंड गोली चलाकर अतीक और अशरफ के ताबूत में आखिरी कील ठोक दि

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 मरीजों की मौत

corona

 

दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 मरीजों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,822 सक्रिय मामले बढ़े हैं।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 807 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,26,324 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,75,42 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,18,115 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,114 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,248 बढ़कर 4,42,29,459 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 818 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हरियाणा में 505, उत्तर प्रदेश में 480, छत्तीसगढ़ में 366, दिल्ली में 320, राजस्थान में 294, ओडिशा में 210, कर्नाटक में 194, तमिलनाडु में
172, पंजाब में 157, महाराष्ट्र में 119, बिहार में 96, पश्चिम बंगाल में 61, आन्ध्र प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 30, गुजरात में 29, चंडीगढ़ में 16, झारखंड में 15, मध्य प्रदेश में 13, उत्तराखंड में नौ, अंडमान, निकोबार द्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले बढ़े हैं।वहीं दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिये रणदीप हुड्डा ने वजन किया कम

ranveer

 

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सिल्वर स्क्रीन पर विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिये अपना वजन कम किया है। रणदीप हुड्डा लेखक -निर्देशक और निर्माता के तौर पर फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर बना रहे हैं। इस फिल्म में रणदीप, विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाते नजर आयेंगे।रणदीप हुड्डा ने बताया, “सावरकर एक निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है। मैं इसके बारे में निडर हो रहा हूं। सावरकर पर शोध शुरू करने से पहले मैं उनके बारे में बहुत सी बातें नहीं जानता था। डिटेल रिसर्च के जरिए हम फिल्म में दिखाएंगे कि उनका वास्तविक योगदान क्या था। मैं यह फिल्म भी आज के युवाओं से जुड़ने के लिए बना रहा हूं।सावरकर की तैयारी के दौरान लगभग आठ महीनों तक मेरा वजन 22 किलोग्राम कम था, मेरा वजन 68 किलोग्राम था। चोट के बाद, मैं अब 71 किलोग्राम का हूं और मुझे फिर से वजन कम करने की जरूरत है, क्योंकि हम शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं।”

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...