राष्ट्र ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि

ambedkar-jaynati

 

दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में शुक्रवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी 132 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्य समारोह संसद भवन परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। श्रीमती मुर्मू ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संसद भवन परिसर में हजारों लोग भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रतिमा के समक्ष बौद्ध मंत्रोच्चार भी किया गया।इससे पहले श्रीमती मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे संविधान के शिल्पकार बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” राष्ट्रपति ने डॉ. अंबेडकर को ज्ञान का प्रतीक और विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया।धनखड़ ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह बौद्धिक संपदा के धनी, विधिवेत्ता, समाज सुधारक और सच्चे राष्ट्रवादी थे। उन्होंने विधि के शासन के लिए जीवन भर संघर्ष किया और समानता लाने के अथक प्रयास किए।मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम।”देश के विभिन्न हिस्सों में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाने के समाचार मिले हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

petrol

दिल्ली, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमताें में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 82.25 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की तेजी लेकर 86.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

…………………………………… पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62

मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27

चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33

कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

मोदी का वंशवाद पर प्रहार

guvahti modi

 

गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वंशवाद और क्षेत्रवाद की नीति पर शुक्रवार को करारा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार कोई भी निर्णय किसी निजी स्वार्थ या वोट बैंक की राजनीति से नहीं बल्कि देश और देशवासियों के हित को ध्यान में रख कर करती है। उन्होंने कहा, “ जब वंशवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार और अस्थिरता की राजनीति हावी होने लगे तो विकास असंभव हो जाताहै। ”प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों से महिलाओं को भी बड़ा फायदा हुआ है। मोदी असम के के दौरे पर यहां एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में 3,400 करोड़रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। समारोह में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वशर्मा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, राज्य मंत्री डाॅ भारती पवार, राज्य सरकार के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मोदी ने कहा, “ हमारी सरकारों में नीति, नियत और निष्ठा किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि- “राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम” की भावना से तय होती है। ” उन्होंने कहा,“ हमने वोट बैंक के बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस किया है। ”

उन्होंने कहा कि आज पूर्वोत्तर के लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। वे पूर्वोत्तर के विकास से भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। देश में स्वास्थ्य सेवाओं और गरीबों के स्वास्थ्य बीमा की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े और गरीबों को पैसे के अभाव में अपना इलाज न टालना पड़े।उन्होंने कहा,“ हमारी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू कीं, उसका बहुत बड़ा लाभ महिलाओं की सेहत को हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान ने महिलाओं को बहुत सारी बीमारियों से बचाया, उज्जवला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शनों ने महिलाओं को जानलेवा धुएं से बचाव हुआ और मिशन इंद्रधनुष ने करोड़ों मिलओं का मुफ्त टीकाकरण करके दिलायी, जलजीवन मिशन ने उन्हें दूषित जल जनित बीमारियों से बचाया। ”

मोदी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को राष्ट्र को समर्पित किया तथा ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान शुरू किया, असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी। इस तरह पूर्वोत्तर क्षेत्र को आज पहला एम्स मिला है।मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूर्वोत्तर में सामाजिक बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है,“ हम लोगों के लिए ‘सेवा भाव’ के साथ काम करते हैं। हमारी सरकार 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र का आधुनिकीकरण कर रही है। ”सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने रोंगाली बिहू के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि असम और उत्तर पूर्व के स्वास्थ्य ढांचे को नयी ताकत मिली है, क्योंकि पूर्वोत्तर को अपना पहला एम्स मिला है और असम राज्य को तीन नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।उन्होंने कहा कि आआईटी गुवाहाटी के सहयोग से उन्नत अनुसंधान के लिए 500 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि असम के लाखों नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने के लिए मिशन मोड में काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में शुरू की जा रही परियोजनाओं का लाभ पड़ोसी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम के नागरिकों को भी मिलेगा।प्रधानमंत्री ने पिछले 8-9 वर्षों में पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों और सड़क, रेल और हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में स्पष्ट सुधार का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे को भी इस क्षेत्र में भारी बढ़ावा मिला है, क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभूतपूर्व तरीके से विस्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर को ले कर एक दूरी का भावना पैदा किया था और इस क्षेत्र को मुख्य भूमि से बहुत दूर समझा था, लेकिन वर्तमान सरकार एक सेवा-उन्मुख विश्वास के साथ काम कर रही है और आज पूर्वोत्तर हमें दूर नहीं लगता तथा अपनेपन का भाव भी बना रहता है।

ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज

bedi-tedi

मुंबई, अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ब्लडी डैडी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लडी डैडी का टीजर जारी किया है। टीजर में शाहिद माफिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ सेकेंड तक संजय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है। जिसमें संजय कहते हैं, क्या बकवास हो रहा है। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। ‘ब्लडी डैडी’ को फ्रेंच फिल्म ‘निट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।ब्लडी डैडी का प्रीमियर 9 जून को जियो सिनेमा पर किया जाएगा।

महेश्वर में बनाया जाएगा माँ देवी अहिल्या बाई लोक, करही टप्पा को तहसील बनाया जाएगा

shivraj-singh-chuhan-bhopal

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के संकल्प से निरंतर बहन-बेटियाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मैंने मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले घूमे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हर जगह अद्भुत कार्य हो रहे हैं, जिन्हें मैं गिना नहीं सकता। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना अनूठी योजनाएँ हैं। राज्यपाल पटेल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान रूपी अमूल्य उपहार दिया। हमें उनके जीवन चरित्र का अनुकरण कर मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार चल रही है। आज उनकी 132वीं जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। हम उनके द्वारा बनाए गए संविधान और दिए गए सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चल कर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के पंच-तीर्थ स्थलों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में जोड़ा जाएगा। मऊ में साढ़े 3 एकड़ भूमि पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान आज खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 12 करोड़ 19 लाख 18 हजार रूपये के अधो-संरचना विकास कार्य-मातमूर और 10 करोड़ की लागत वाले 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डलेश्वर का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री चौहान ने महेश्वर तहसील के करही टप्पा को तहसील बनाने, बलवाड़ा और कालकूट को टप्पा का दर्जा देने, कटरगाँव उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन और कसरावद-पिपलगोंद मार्ग निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ बेटियों के पूजन से हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महेश्वर का गौरवशाली इतिहास रहा है। माँ अहिल्या बाई होलकर ने विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्य किए। चौहान ने घोषणा की कि महेश्वर के गौरवशाली इतिहास और माँ अहिल्या के कार्यों को रेखांकित करते हुए माँ देवी अहिल्या बाई लोक बनाया जाएगा, जिससे उनके आदर्शों, कार्यों को लोग जाने और अनुकरण कर सकें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटियों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई, जिसके माध्यम से बेटियों को समय-समय पर शिक्षा के लिए राशि और 21 वर्ष की आयु होने पर एक लाख रूपये की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाती है। संबल योजना में 16 हजार रूपये प्रसूति सहायता दी जाती है। बहनों के सशक्तिकरण के लिए पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण है। बहनों को पुलिस की भर्ती में 30% और शिक्षकों की भर्ती में 50% आरक्षण दिया गया है। जमीन, जायदाद की रजिस्ट्री बहनों के नाम कराने पर केवल 1% स्टांप शुल्क लिया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। योजना में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता आगामी 10 जून से मिलना प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए परिवार की सालाना आय ढाई लाख रूपए से अधिक न हो, परिवार में 5 एकड़ से अधिक भूमि न हो और कोई 4 पहिया वाहन न हो। योजना का लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की बहनों को दिया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी बढ़ा कर 1000 रूपये की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया कि योजना का लाभ लेने से कोई बहन न छूटे, सबके फॉर्म भर जाएँ और सभी का नि:शुल्क ई-केवाईसी करा दिया जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शराब के सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं। नशा मुक्ति के लिए नैतिक आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के समुचित क्रियान्वयन और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए गाँव-गाँव में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजाति कल्याण मंत्री सुमीना सिंह, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में बहनें और जन-सामान्य उपस्थित थे। स्वागत भाषण सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने दिया।

भोपाल जिले में संचालित स्कूलों से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नम्बर 0755-2992405/07 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

स्कूल संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

कलेक्टर श्री Asheesh Singh ने नागरिकों से अपील की है कि वे भोपाल जिले में संचालित स्कूलों से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नम्बर 0755-2992405/07 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल संत हिरदाराम नगर के संचालक मूलिश मैथ्यूस एवं शंकर बुक डिपो के संचालक वीरेन्द्र पुत्र श्री शंकर दयाल तिवारी के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कर दुकान को सील किया गया।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सोमवार को सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल को निर्देश दिए थे कि कोई भी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा संस्थान विधार्थियो को किसी विशेष दुकान से स्कूल सामग्री को खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा, उसी परिपेक्ष्य में क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल संत हिरदाराम नगर के संचालक मूलिश मैथ्यूस एवं शंकर बुक डिपो के संचालक वीरेन्द्र पुत्र श्री शंकर दयाल तिवारी के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कर दुकान को सील किया गया। #JansamparkMP

अम्बेडकर जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

ambedkar-jaynati

 

राज्य सरकार ने 14 अप्रैल 2023 डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस आशय की अधिसूचना आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई है।

बहनों की तरक्की में ही देश की तरक्की, गाँव और बहनों के कल्याण के लिए बनेगी हर गाँव में समिति

ladli bahana

 

BHOPAL News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। बहनों की तरक्की में देश की तरक्की है। बहने आगे बढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा, परिवार आगे बढ़ेगा तो समाज आगे बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। सरकार बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि सब मिल कर कार्य करें और मध्यप्रदेश में एक नई सामाजिक क्रांति से नया जमाना लेकर आये। गरीबी दूर करें, बच्चों को पढ़ाये और सभी को आगे बढ़ाये।

मुख्यमंत्री चौहान आज बड़वानी जिले के निवाली में लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 371 करोड़ 25 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 221 करोड़ 72 लाख रूपये के 9 कार्यों का भूमि-पूजन और 149 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न योजना में हितलाभ वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं प्रदेश की सभी बहनों का सगा भाई हूँ। मैं उनकी जिंदगी में दुख नहीं रहने दूंगा। मैंने बचपन से बहनों के प्रति अन्याय और भेदभाव देखा और इसे दूर करना अपनी जिंदगी का मकसद बनाया। आज प्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं, जिनसे उनकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। आज मैं अपनी जिंदगी को धन्य और सफल महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि मैं अपनी बहनों के लिए कुछ कर पा रहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बहन-बेटियों की अधिक इज्जत और सम्मान है। इन क्षेत्रों में लिंगानुपात अधिक है, परंतु अन्य क्षेत्रों में बहन-बेटियों के साथ निरंतर अन्याय होता आया है। बेटे को जहाँ कुल का दीपक माना जाता था, वही बेटी को बोझ। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, संबल जैसी योजनाएँ प्रारंभ की और अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। बहन-बेटियों का समाज में सम्मान बड़ा है और वे सशक्त और आत्म-निर्भर हो रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज बहनें भी सरकार चलाने का काम कर रही हैं। प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे वे सरपंच, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं और सरकार चला रही हैं। पुलिस में भी बहनों को 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मकान, जमीन, जायदाद बहन-बेटियों के नाम हो, इसलिए उन्हें रजिस्ट्री स्टांप शुल्क में 2 प्रतिशत छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बरसो से मेरी तमन्ना थी कि मैं प्रदेश की अपनी समस्त बहनों को राखी पर उपहार दूँ। फिर मैंने सोचा कि यह उपहार वर्ष में एक बार ही क्यों हर माह दिया जाए। लाड़ली बहना योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें बहनों को हर माह 1000 रूपये दिये जायेंगे। योजना में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की 23 से 60 वर्ष की बहनें पात्र होंगी, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम हो, जमीन 5 एकड़ से कम हो और घर में कोई चार पहिया वाहन न हो। योजना के लिए 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे और 10 जून से बहनों के खाते में 1000 रूपये आने लगेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि हर पात्र बहन का फॉर्म भर जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पानसेमल में पाइप लाइन से नर्मदा का जल पहुँचाने के लिए तुरंत सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की हर नगर पंचायत को विकास के लिए 2 करोड़ रूपए अतिरिक्त रूप से दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि काजल माता सिंचाई परियोजना, सेंधवा लिफ्ट इरीगेशन और पानसेमल लिफ्ट इरीगेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न 10 तालाबों के लिये डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लाड़ली बहनों का स्वागत-वंदन किया और आशीर्वाद लिया। बहनों ने तिलक लगा, राखी बाँध और जनजातीय तीर-कमान एवं अंगवस्त्र भेंट कर अपने लाड़ले शिवराज भैया का स्वागत किया।

पारंपरिक लोक नृत्य से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान के निवाली पहुँचने पर उनका पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय वीर नायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए उनके द्वारा दिये गये बलिदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने गाया गाना और बहनों ने भी मिलाये स्वर

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल में उपस्थित बहनों पर पुष्प-वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और “फूलों का तारों का सबका कहना है- एक हजारों में मेरी बहना है” गीत गाकर बहनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित बहनों ने भी स्वर से स्वर मिला कर गाना गाया।

लाड़ली बहना के पंजीयन की ली जानकारी

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी ज़िले में लाड़ली बहना योजना के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने मंच से बहनों से पूछा कि कितनी महिलाओं का योजना में पंजीयन हो गया है। उन्होंने कहा कि जहाँ ई-केवाईसी में दिक्कतें आ रही हैं वहाँ बहनों को दूसरे गाँव ले जाकर पंजीयन की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है।

लाड़ली सेना बनेगी सामाजिक क्रांति की वाहक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहनों की लाड़ली सेना सामाजिक क्रांति की वाहक बनेगी। लाड़ली बेटी और लाड़ली बहना योजना से एक सामाजिक क्रांति की शुरूआत हो रही है। हम सभी समाज के विभिन्न कुरीतियों के ख़िलाफ़ लड़ें और प्रदेश को तरक़्क़ी की राह पर ले जाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे दुख-दर्द में अपना जीवन नहीं काटे, मुश्किलों का सामना करें, सरकार हर मुसीबत में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए बहनों के आँसू पोंछने के लिए ही विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना अद्भुत योजना है। इससे हर गरीब बहन को आजीवन 1000 रूपये महीने मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान जैसा मुख्यमंत्री पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। वे प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में बहनें और जन-समुदाय उपस्थित था।

जन सेवा मित्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री चौहान ने निवाली में पेसा नियम में जन सेवा मित्र, पेसा मोबेलाइजर समन्वयक और जन-अभियान परिषद के सदस्यों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पेसा नियम जनजातीय समाज को और अधिक अधिकार संपन्न बनाता है। इस नियम को गाँव-गाँव और जन-जन तक ले जाने के लिए युवा ठोस प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने शिकायतों के आधार पर राजपुर एसडीएम को हटाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिये।

ट्रक की टक्कर से सात तीर्थ यात्रियों की मौत, 10 घायल

accident

होशियारपुर, पंजाब के होशियारपुर में गुरुवार को रविदास महाराज खुरालगढ़ साहिब के चरण छोए गंगा के पास गुरुवार तड़के बेकाबू ट्रक ने बैसाखी मनाने जा रहे तीर्थयात्रियों को रौंद दिया, जिससे सात लाेगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये।पुलिस उपाधीक्षक दलजीत सिंह खाख ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। मरने वालों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं और इस समय यह सभी नाभा में काम करते थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा दिया गया है।उन्होंने बताया कि एक ढलान पर ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और 17 राहगीरों को कुचल दिया, जिनमें से सात की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गये थे।उल्लेखनीय है कि खुरालगढ़ में श्रद्धालुओं के साथ दो दिन में यह दूसरा हादसा है। मंगलवार की रात यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए थे।पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग बैसाखी के मौके पर लंगर का इंतजाम करने के लिए गढ़शंकर उप प्रमंडल के खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे। जब वे गढ़ी मानासोवाल गांव के पास पहुंचे तो वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के जसविंदर सिंह (28), दविंदर सिंह (13) और दर्शन सिंह (60) के रूप में की गयी थी।

अतीक और अशरफ पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

ateek ka atank

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अली को गुरूवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की अदालत ने बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद और अशरफ अली को 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर भेजे जाने का आदेश दिया।उमेश पाल की पिछली 24 फरवरी को उनके धूमनगंज स्थित आवास के बाहर हत्या कर दी गयी थी। इस सिलसिले में पूछताछ के लिये रिमांड अर्जी के साथ पुलिस ने अतीक और अशरफ को आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीजेएम की विशेष अदालत में पेश किया। अतीक को अहमदाबाद जेल से और उसके भाई अशरफ अली को बरेली जेल से यहां बुधवार को लाया गया था।बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में अदालत अतीक को उम्रकैद की सजा पहले ही सुना चुकी है। उमेश पाल हत्या मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में एक सप्ताह पहले वारंट बी के तहत अर्जी दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था। काेर्ट से रिमांड मिलने के बाद दोनो से पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि वारंaट बी किसी भी जेल में बंद आरोपी के लिए न्यायालय से जारी होता है। किसी मामले में विवेचक जब कोर्ट को बताता है कि उसने ‘इस’ व्यक्ति को आरोपी बनाया है, तब कोर्ट वारंट बी जारी करती है। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी बी वारंट को जेल में तामील कराया था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक और अशरफ पर साजिश रचने का आरोप है।बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के तत्कालीन विधायक राजू पाल की 28 फरवरी 2006 को हत्या का उमेश पाल मुख्य गवाह था। उसे गवाही नहीं देने के लिए अपहरण कराया गया था। 17 साल बाद 28 मार्च 2023 को अतीक अहमद को इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई। अतीक अहमद को अपहरण कांड की सजा सुनने से पहले ही उसे और उसके दोनो सरकारी सुरक्षाकर्मियों को 24 फरवरी 2023 को गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दोनो बेटे के अलावा नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...