जबलपुर, एसटीएफ की टीम ने ग्राहक बनकर वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेझरी से गुरुवार की रात में पैंगोलिन के चार तस्करों को पकड़ा हैं।आरोपितों से पैंगोलिन खरीदने के लिए सात लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था।जिन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मंगेझरी में एक युवक पैंगोलिन को बेचने की फिराक में घूम रहा है।जिसके बाद एसटीएफ ने वारासिवनी पहुंचकर वन अमले की मदद से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की।जहां मौके पर पहुंची टीम ने आरोपित यशलाल पिता हुकुमचंद कटरे 37 वर्ष निवासी मंगेझरी, राजेश पिता बाबूलाल मर्सकोले 41 निवासी मंगेझरी, अनतराम पिता रामदास बहेटवार 35 वर्ष निवासी छोटी कुम्हारी बालाघाट, दिव्याशु पिता उदेलाल झरिया 30 वर्ष निवासी सरेखा बालाघाट को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से पैंगोलिन को बरामद किया है।
सूर्यकुमार यादव में भारत को विश्व विजेता बनाने की क्षमता : रिकी पॉन्टिंग
दुबई, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के बावजूद एकदिवसीय विश्व कप खेलना चाहिये क्योंकि वह भारत को विश्व विजेता बनाने की क्षमता रखते हैं।
पॉन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू पर कहा, “दुनिया भर में हर कोई जानता है कि सीमित ओवर क्रिकेट में सूर्य क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि टीम को उनके साथ रहना चाहिये। मुझे लगता है कि वह भारत को विश्व कप जिता सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “वह निरंतर प्रदर्शन नहीं करते लेकिन वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो बड़े क्षणों में आपको जीत दिला सकते हैं। कुछ वैसे ही जैसे दिवंगत महान एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये किया था।”
गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में अपना लोहा मनवा चुके सूर्यकुमार एकदिवसीय प्रारूप में खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। उन्होंने अपने करियर की 21 वनडे पारियों में 24.05 की औसत से 433 रन बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू सरजमीन पर खेली गयी हालिया एकदिवसीय शृंखला के तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।
पॉन्टिंग ने कहा, “जब आप इन लोगों को समय देते हैं, तो आप उन्हें एक अवसर देते हैं, आप उन्हें एक स्पष्ट दिशा देते हैं। वे उस भूमिका के बारे में स्पष्टता प्राप्त करते हैं जो आप उन्हें निभाते हुए देखना चाहते हैं। उनके पास इतनी प्रतिभा है कि वे अकेले दम पर आपको मैच जिता सकते हैं। मैं भारत के लिये यही करता। मैं सुरक्षा की तरफ जाने के बजाय मैच विजेता खिलाड़ियों को चुनता और मुझे लगता है कि वह (सूर्यकुमार) मैच-जिताऊ खिलाड़ी है।”
पॉन्टिंग ने कहा कि सूर्यकुमार को भारत के लिये एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।
ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि वह वैसे भी केवल पांच पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं उन्हें उससे ज्यादा नीचे नहीं देखना चाहता, खासकर हार्दिक (पांड्या), (रवींद्र) जडेजा और अक्षर (पटेल) के होते हुए। मैं खेल के सभी प्रारूपों में आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को अधिक से अधिक समय देने में विश्वास करता हूं।”
उन्होंने कहा, “क्योंकि अगर आप उन्हें अक्सर क्रम में नीचे रखते हैं, तो कभी-कभी आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का उपयोग करने का मौका नहीं मिलता है और आप ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते हैं।”
राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे सेवा संगम का शुभारंभ
जयपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत ने आज यहां राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे सेवा संगम का शुभारंभ किया। डॉ भागवत ने जयपुर के जामडोली में केशव विद्यापीठ में सात से नौ अप्रैल तक चलने वाले इस सेवा संगम के उद्घाटन में अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा की मानसिकता सब में होती है लेकिन उसे जगाने की जरुत है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि सेवा के जरिए समाज स्वस्थ्य हो जाए। उन्होंने पहले स्वस्थ्य होने की जरुरत बताते हुए कहा कि समाज में यदि कोई पीछे है तो यह अच्छी बात नहीं है। सबको समान और अपने जैसा मानकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैं और कमजोर को ताकत देनी है। उन्होंने संत समाज की तारीफ करते हुए कहा कि संत लोग अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में घूमंतू लोगों ने भी देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और वे कभी झुके नहीं। लेकिन विदेशी शासकों ने उन्हें अपराधी घोषित कर दिया। संघ की उन पर नजर पड़ी तो संघ ने वहां भी सेवा करना शुरू कर दिया। संगम में संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, उद्योगपति अजय पीरामल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनियां , सांसद रामचरण बोहरा , दीया कुमारी, घनश्याम तिवारी सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। संगम में सेवा संगम से जुड़े कामकाज की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। यह सेवा संगम देश में तीसरी और राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहा है। हर पांच साल में राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से रार्ष्टीय सेवा संगम आयोजित किया जा रहा है और पहला सेवा संगम वर्ष 2010 में बेंगलूरु में जबकि दूसरा सेवा संगम वर्ष 2015 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। तीसरा संगम इससे पहले वर्ष 2020 में होना था लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के चलते उस समय इसका आयोजन नहीं हो सका था।
कोलार में प्रिंटेड आकर्षक झंडे और समस्त पूजन सामग्री उपलब्ध है
भोपाल, उपनगर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कोलार क्षेत्र में हर वार्ड में दर्जनों स्थानों में विशाल भंडारों का आयोजन होने जा रहा है। कई स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथा, अखंड श्री रामायण पाठ हो रहे है। घरों और मन्दिरों को भी सजाया जा रहा है।
सम्पूर्ण पूजन एवं विवाह सामग्री
उपनगर में अभि पूजन सामग्री नयापुरा ललिता नगर मार्केट में तांबे-पितल के दीपक, छत्र , सिंहासन, तलवार, पीतल हनुमान गदा एवं पूजा में उपयोगी तांबे पीतल के सभी बर्तन, मंदिर घंटी, पीतल के सभी साइज में मंदिर में चढ़ाने के लिए उपलब्ध है।

राम नवमी एवं हनुमान जयंती के लिए स्पेशल झंडे
राम दरबार, देवी जी , राधा किशन , एवं मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की पोशाक एवं श्रृंगार, मार्बल मंदिर एवं वुडन मंदिर, अष्टधातु मूर्ति एवं मंदिर में स्थापना के लिए सभी साइज में मार्बल मूर्ति, धार्मिक पुस्तकें, जड़ी बूटियां, सर्टिफाइड राशी रत्न और रुद्राक्ष सहित हनुमान जी की पोशाक सभी साइज में और श्रृंगार मुकुट माला एवं चोले का सामान भी एक साथ एक स्थान पर उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की मुलाक़ात
दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इस दौरान वांगचुक मोदी की कई बातों से सहमत भी नजर आए. बताया जा रहा है कि ये वार्ता आगे के भविष्य को और सुनहरा करेगी. थिम्पू पर प्रभाव बढ़ाने के चीन के प्रयासों को लेकर नई दिल्ली की कुछ चिंताओं के बीच भूटान नरेश ने सोमवार को भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की थी.
डोकलाम विवाद पर भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग की हाल की कुछ टिप्पणियों को लोगों ने पड़ोसी देश के चीन के करीब जाने के रूप में देखा थी, हालांकि भूटान ने कहा कि सीमा विवाद पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.
माफिया अतीक अहमद को लगा एक और झटका, बसपा ने फैसला लिया कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज से महापौर का चुनाव नहीं लड़ाएगी
माफिया अतीक अहमद की हेकड़ी अब निकलती जा रही है. बाहुबली के सामने योगी सरकार ने कोई रास्ता नहीं छोड़ा है. इस बीच अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से किनारा कर लिया है. बसपा ने फैसला लिया कि शाइस्ता परवीन को इस बार प्रयागराज से महापौर का चुनाव नहीं लड़ाएगी.
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद और उसके परिवार के सदस्यों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है. अतीक अहम को हाल ही में गुजरात से यूपी की जेल में शिफ्ट किया गया है. माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी पुलिस की कई टीमें तलाश रही हैं. माफिया के फरार बेटे की तलाश में भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अब बसपा के इस फैसले ने माफिया की कमर को तोड़कर रख दिया है.
पश्चिम बंगाल हिंसा हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, 5 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश
कोलकाता, हाईकोर्ट ने हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही 5 अप्रैल तक सीसीटीवी फुटेज और वीडियो जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने बंगाल पुलिस को भी फटकार लगाई है। कहा कि वह क्यों इसे कंट्रोल नहीं कर पाई, क्योंकि उनकी अनुमति पर जुलूस निकला था। गौरतलब है कि रामनवमी के दिन हावड़ा और हुगली में जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एनआईए जांच की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि बम फेंके गए। उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।
पुष्पा 2 के हाल ही में शूट हुए सीन्स को डिलीट करने जा रहे हैं डायरेक्टर
नई दिल्ली: पुष्पा 2 यानी पुष्पा: द रूल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. काफी समय से कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग पूरे उफान पर है और जल्द ही शूटिंग को पूरा करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अब मीडिया रिपोर्टों में ऐसी चौंकाने वाली खबर आई है कि फैन्स हैरान रह सकते हैं. लेकिन जो भी किया जा रहा है, वह फैन्स और फिल्म की क्वालिटी को और बेहतरीन बनाने के लिए ही किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है.
मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के डायरेक्ट मौजूदा शूटिंग से खुश नहीं थे. इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वह मौजूदा शूटिंग की फुटेज को डिलीट कर देंगे और फिर इसे नए सिरे से अंजाम देंगे. इस तरह वह फिल्म को पुष्पा की अपेक्षा और भी शानदार बनाना चाहते हैं. हालांकि आधाकारिक तौर पर फिल्म की टीम ने अभी कुछ नहीं कहा है.
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ के राइटर और डायरेक्टर सुकुमार हैं. फिल्म 2021 के दिसंबर में रिलीज हुई थी.फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे. फिल्म को हिंदी से लेकर सभी भाषाओं में खूब प्यार मिला था. फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ रुपये की कमाई की.
फिल्म को बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर छोड़ा गया था.फिल्म के डायलॉग और सॉन्ग्स को फैन्स ने खूब पसंद किया था और देश-विदेश में इन्होंने जमकर लोकप्रियता भी हासिल की थी. पुष्पा का अगला पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ है जो अगले साल के शुरू में रिलीज होने की संभावना है. फिल्म में कई नई चीजें भी देखने को मिलेंगी.
आईपीएल में फिर कोरोना ने लगाई सेंध, ये दिग्गज कमेंटेटर हुआ पॉजिटिव
दिल्ली, कोरोना ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सेंध लगाई है. आईपीएल 2023 सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मैच खेला जाना है, मगर इससे पहले ही यह कोरोना की खबर सामने आई है. इस बार आईपीएल में हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल आकाश चोपड़ा कोविड पॉजिटिव हुए हैं. उस बात की जानकारी खुद आकाश ने ट्वीट कर दी है. साथ ही आकाश ने अपने यूट्यूब कम्यूनिटी पोस्ट में लिखा कि रुकावट के लिए खेद है. कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है.
आकाश ने आगे कहा कि कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाउंगा. यहां यूट्यूब पर भी कम नजर आ सकता हूं. गला खराब है, इसलिए आवाज की दिक्कत है. थोड़ा आप लोग देख लीजिए, बुरा मत मानिएगा. भगवान का शुक्र है कि लक्षण थोड़े कम हैं.
लाड़ली बहना योजना में अबतक हुए 47 लाख 94 हजार पंजीयन: मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मंत्रि-परिषद ने 2 मिनट का मौन रखकर इंदौर में हुई घटना में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर जनता में अपार उत्साह है। योजना के लिए आवेदन करने का कार्य अभियान के रूप में चल रहा है प्रदेश में 3 अप्रैल तक 47 लाख 94 हजार पंजीयन हो गए हैं। बैतूल में हुए लाड़ली बहना सम्मेलन में लगभग एक लाख बहने शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्राम और वार्ड स्तर तक योजना के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई पात्र बहन योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इंदौर की घटना से सबक लेना जरूरी
मुख्यमंत्री चौहान ने सभी मंत्रीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में खुले बोर, कुओं, बावड़ियों की जाँच कराने तथा उन्हें चिन्हित कर सूची बनवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर की घटना हमारे सामने है, इससे सबक लेते हुए यह सुनिश्चित करें कि जिन कुओं, बावड़ियों को बिना भरे कवर कर दिया गया है,उन्हें खुलवाकर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे दुर्घटना की कोई संभावना न रहे। बोर, खुले छोड़ने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाये। किसी को भी लोगों के जीवन से खेलने का अधिकार नहीं है।
सभी 2,611 अहाते बंद: स्कूलों और धर्म-स्थलों के पास की 232 शराब दुकानें भी बंद की गई
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में शराब की दुकानों के साथ संचालित हो रहे सभी 2 हजार 611 अहाते बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों और धर्म-स्थलों के 100 मीटर रेडियस में स्थित 232 शराब दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। नई आबकारी नीति के प्रावधानों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया गया है।
मंत्रीगण ओला प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण और राहत कार्यों का स्वयं निरीक्षण करें
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलापीड़ित किसानों को मदद के लिए प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। लगभग 70 हजार हेक्टर में नुकसान हुआ है, चार-पाँच जिलों की जानकारी आना अभी शेष है। मंत्रीगण अपने प्रभार के क्षेत्रों में एक बार स्वयं सर्वेक्षण एवं राहत के लिए जारी गतिविधियों का निरीक्षण कर लें। सर्वे के बाद किसानों के खाते में राहत की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जल्द से जल्द जारी कर दी जाएगी। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करना है।
वर्षा से प्रभावित चमकविहीन गेहूँ भी खरीदा जाएगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गेहूँ उपार्जन भी आरंभ हो रहा है। मंत्रीगण अपने क्षेत्रों में गेहूँ उपार्जन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। वर्षा से प्रभावित चमकविहीन गेहूँ भी खरीदा जाएगा। संकट के समय किसानों को हर संभव सहयोग देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था,बारदानों की उपलब्धता, ट्रांसपोर्टेशन आदि कठिनाई रहित हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
खरीफ फसल के लिए उर्वरक का अग्रिम भंडारण किया जाएगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खरीफ फसल के लिए उर्वरक का अग्रिम भंडारण किया जाएगा। उर्वरक के अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था पर आने वाले ब्याज का आकलन कर उसका भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। मंत्रीगण उर्वरक की अग्रिम आपूर्ति की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक समन्वय तथा निगरानी करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही 16 अप्रैल को ग्वालियर में डॉ. अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।














