पूज्य सिंधी पंचायत कोलार द्वारा आयोजित 3 दिवसीय भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

भोपाल, उपनगर के बीमाकुंज में चल रहे 3 दिवसीय पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा चेटीचण्ड के अवसर पर श्री झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में 23 मार्च को भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। सुनील सतसंगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छेज ( डांडिया ) में भक्ति संगीत की धुन पर भक्तों ने खूब डांस झूमे। आज के आयोजन में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदनी, एमआईसी सदस्य पार्षद रविन्द्र यति, गुड्डू भदौरिया सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समाज और नगर की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ हुआ। समापन के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के 26 मार्च के कार्यक्रम के लिए पंजीकरण व्यवस्था विधि प्रकोष्ठ को

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 26 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के लिए पंजीयन की जिम्मेदारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ भोपाल महानगर को दी गई है, प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट रूपेश साहू ने बताया जिला संयोजक एडवोकेट मलखान सिंह ठाकुर ने जिला कार्यालय में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ बैठक की और पार्टी द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा की। बैठक में हेमांगी अरोरा, सोनू कुशवाह, पूर्णिमा उपाध्याय, हेमन्त द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई

सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (Surat Court) ने गुरुवार को सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोषी करार दे दिया है. सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई है. राहुल की जमानत याचिका पर भी अभ सुनवाई हो रही है.

ये मामला 2019 का है जब वायनाड से लोक सभा सदस्य राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्प्णी की थी. जिसके बाद उन पर मानहानि कर मामला दर्ज हुआ था. राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने याचिका दायर कराई थी.

मुख्यमंत्री चौहान यूथ महापंचायत में युवाओं से हुए रू-ब-रू

मुख्यमंत्री चौहान यूथ महापंचायत में युवाओं से हुए रू-ब-रू

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जैसे चिड़िया अपने बच्चों को घोंसलों में नहीं रखती, उन्हें उड़ना सिखाती है, वैसे ही हम हमारे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न देकर विभिन्न कौशल सीखने और अपने आप को रोजगार के लिए तैयार करने के अवसर प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना का क्रियान्वयन एक जुलाई से आरंभ होगा। इसमें प्रदेश के युवा, श्रेष्ठतम प्रतिष्ठानों से जुड़ कर कौशल सीखेंगे, वे लर्न भी करेंगे और अर्न भी करेंगे। ऐसे युवाओं को हर माह कम से कम 8 हजार रूपए दिए जाएंगे। प्रतिष्ठान अपनी ओर से अलग से भी राशि देंगे। युवाओं के सहयोग से ही नए और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। युवा अपने सपने साकार कर सकें और सफलता की ऊँची उड़ान उड़ सकें, इसके लिए राज्य शासन हर संभव व्यवस्था करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में आज राज्य की युवा नीति लांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यूथ महापंचायत में आये युवाओं का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने युवा पोर्टल का शुभारंभ किया और राज्य युवा नीति की पुस्तिका का अनावरण कर युवा नीति लांच की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 20 हजार 937 युवा हितग्राहियों के खातों में 17 करोड़ 94 लाख रूपए, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में देश-प्रदेश के संस्थानों में अध्ययनरत 3 हजार 182 विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 175 करोड़, 36 वें नेशनल गेम्स में प्रदेश के लिए 66 पदक अर्जित करने वाले 132 खिलाड़ियों को 4 करोड़ 38 लाख 80 हजार की पुरस्कार राशि और गाँव की बेटी योजना में 25 हजार 800 बेटियों के खातों में 12 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य युवा पुरस्कार विजेता युवाओं को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रदेश में विद्यमान प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं को अनुबंध-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं को युवा नीति के उद्देश्य तथा मुख्य बिन्दुओं की जानकारी भी दी।

पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल जी की महाआरती का आयोजन

भोपाल, उपनगर के बीमाकुंज में चल रहे 3 दिवसीय पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यक्रम में 22 मार्च को भगवाब झूलेलाल जी की महाआरती की गई। आयोजन में छेज ( डांडिया ) की मचेगी धूम रही, शाम 7 बजे आरती पल्लव अरदास के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महाआरती में सजाकर लाएं सुंदर थाली का चयन पुरस्कार के लिए   किया गया। पुरस्कार 23 मार्च को वितरित किये जायेंगे।

 

23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम है।
– सुबह 8:30 बजे सुखमनी पाठ साहिब

– सुबह 10 बजे बहराणा साहिब पूजा अर्चना एवं महाआरती

– सुबह 11 बजे सुनील सतसंगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

– दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण

आदमपुर छावनी में राधिका किशोरी करेगी संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

भोपाल। ग्राम आदमपुर छावनी में नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आदमपुर छावनी के शिव मंदिर में आयोजित होने वाली भागवत कथा में प्रतिदिन 501 सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किये जायेंगे। धर्मसेवक विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार सनातन नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में लोककल्याण की भावना से भागवत कथा और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किये जा रहे हैं। व्यासपीठ से राधिका किशोरी 28 मार्च तक चलने वाली कथा में प्रतिदिन अलग अलग प्रसंगों की व्याख्या करेंगीं। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

 

विनीत कुंज से निकाली गई ध्वजा यात्रा

भोपाल। हिन्दू नववर्ष चैत नवरात्र कोलार उपनगर में धूम धाम से मनाया जा रहा है आज प्रथम दिन धर्मश्री उत्सव समिति विनीत कुंज कोलार द्वारा विनीत कुंज चौराहे से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई और मनोकामनेश्वर मंदिर एवं खेड़ापति मंदिर, श्रीराम मन्दिर विनीत कुँज पर ध्वज चढ़ा कर सफलता पूर्वक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष वरुण पंडित प्रजापति ने बताया गया कि हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा के अवसर पर ध्वज यात्रा निकली गई, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर ध्वज यात्रा में भाग लिया। यात्रा समापन के बाद माता रानी को 101 चुनरी भक्तों द्वारा समर्पित की गई। उसके पश्चात माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अशोक मालवीय, ओमप्रकाश गुरेले,अनुराग पाठक, ललित चतुर्वेदी, डॉ धीरज शुक्ला, संजीव गुप्ता, धीरज पांडेय, अविनाश भारद्वाज, सुमन सिंह, प्रदीप पाटीदार, अनूप बेस, नवनीत श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, आशुतोष खुल्वे, लक्ष्मण जाट, शरद प्रजापति, नितिन, ललित सेन एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री चौहान ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहनों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री चौहान ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहनों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में लाड़ली बहनों, एनजीओ, संगठनों तथा उद्यमों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया |

मुख्यमंत्री चौहान ने नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की बधाई दी 

मुख्यमंत्री चौहान ने नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की बधाई दी

आप सभी को मेरी और मेरे परिवार की ओर से नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...