सीएम शिवराज सिंह शिवपुरी मे 270 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे 

सीएम शिवराज सिंह शिवपुरी मे 270 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चंबल संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शिवपुरी में आयोजित लाड़ली बहना संवाद और पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस सिलसिले में सीएम हाउस कार्यालय में बैठक भी हुई। जिसमें वर्चुअली शामिल हुए शिवपुरी कलेक्टर और एसपी से तैयारियों की जानकारी भी ली। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान लगभग 270 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम के साथ लाड़ली बहना संवाद में कई घोषणाएं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान सहित शिवपुरी में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की पर्याप्त संभावनाएँ विद्यमान हैं। उद्यान में प्राकृतिक बाघों का समृद्ध इतिहास रहा है। बाघों के पुनर्स्थापन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री 10 मार्च को शिवपुरी में लाड़ली बहना संवाद और पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कंसोटिया, वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता मौजूद थे। शिवपुरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पोलो ग्राउण्ड पर होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से भी संवाद करेंगे। लगभग 270 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। भव्य स्वरुप में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिवपुरी जिले में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लोग भी आयोजन को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

PM मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

PM मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा ‘मन की बात’ में दर्ज की गई थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी 140 से अधिक सीटें-डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी 140 से अधिक सीटें-डीके शिवकुमार

कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 224 सीटों में से 140 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। यह दावा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को किया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ भाजपा के कई मौजूदा विधायक पार्टी में शामिल होंगे।

भाजपा के तीन नेता कांग्रेस में शामिल

डीके शिवकुमार भाजपा के दो पूर्व विधायकों और मैसूरु के पूर्व मेयर को पार्टी में शामिल करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। भाजपा छोड़कर 7 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने वाले तीन नेताओं में कोल्लेगला के पूर्व विधायक जीएन नंजुंदास्वामी और बीजापुर के पूर्व विधायक मनोहर ऐनापुर के साथ मैसूरु के पूर्व महापौर पुरुषोत्तम शामिल हैं।

खरगोन जिले में नकल कराने वाले रैकेट का राजफाश

खरगोन जिले में नकल कराने वाले रैकेट का राजफाश

जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केंद्र से कुछ ही दूर सूने मकान में आठ शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर हल करते पकड़ा गया है। इस तरह के रैकेट की भनक कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को छह मार्च को मुखबिर के जरिए लगी थी।

कलेक्टर वर्मा ने रैकेट को पकड़ने की योजना बनाई। इसके मुताबिक जिला मुख्यालय से एसडीएम और शिक्षा अधिकारी व बीईओ रात में ही निजी वाहनों से देहाती कपड़ों में पहुंच गए। यहां उन्होंने रात गुजारी और मंगलवार सुबह से काम शुरू किया।

इस शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

इस शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) 8 मार्च को शहर में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रदान करेगा। बीएमटीसी की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।
परिवहन में होगा सुधार
बीएमटीसी की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “चूंकि महिलाएं शहर में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करती हैं, शहर में यातायात भीड़ और वायु प्रदूषण कम हो जाएगा और शहर में बड़े पैमाने पर परिवहन में सुधार होगा।”
बीएमटीसी शहर में एकमात्र सार्वजनिक बस परिवहन है, जो छात्रों, आईटी समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों जैसे यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नागरिक-केंद्रित सेवाओं का संचालन करती है। वर्तमान में, बीएमटीसी के पास 6600 बसों का बेड़ा है, जो 5567 अनुसूचियों का संचालन करती है, 10.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती है और हर दिन औसतन 29.0 लाख यात्रियों को ले जाती है।

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान, श‍िवराज सरकार सर्वे कराएगी

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान, श‍िवराज सरकार सर्वे कराएगी

मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार क्षति का सर्वे कराकर किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान के अनुसार राहत उपलब्ध कराएगी।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई-बहन चिंता न करें, मामा शिवराज आपके साथ है। जल्द ही ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।

प्रदेश में अधिकतर जिलों में रबी की फसल कट चुकी है। जिन स्थानों पर बोवनी विलंब से हुई थी, वहां फसल खेत में खड़ी है। कुछ स्थानों पर फसल कटकर खेतों में थ्रेसिंग के लिए रखी हुई है।

इन्फ्लूएंजा के मामलों में वृद्धि, बुखार, गले में खांसी, शरीर में दर्द लक्षण

इन्फ्लूएंजा के मामलों में वृद्धि, बुखार, गले में खांसी, शरीर में दर्द लक्षण

इन दिनों देश के कई शहरों में बुखार फैल रहा है। जहां सभी आयु वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं, वहीं डॉक्टरों को बच्चों और बुजुर्गों में मामलों की बढ़ती संख्या दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के दो साल बाद फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। डॉक्टर मामलों में इस वृद्धि के पीछे तीन प्रमुख कारण बताते हैं कि नवंबर से जनवरी तक ठंड का मौसम, पर्यावरण प्रदूषण और वायरल संक्रमण का अधिक प्रसार इसकी वजह है।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा है कि इन्फ्लुएंजा-ए एच3एन2 वर्तमान में सांस की बीमारी का प्रमुख कारण है। आईसीएमआर ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि कोविड प्रकोप के दौरान वायरस को लेकर बनाए गए अभियानों ने लोगों को वायरोलॉजी और विशिष्ट तनाव के बारे में अधिक जागरूक किया है। ये वायरस बहुत लंबे समय से हैं और लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब वे अपने श्वसन संक्रमण का नाम जानते हैं।

4 मई से शुरू होगी आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा

4 मई से शुरू होगी आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने प्रसिद्ध आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा का कार्यक्रम तय कर दिया है। इस साल यह यात्रा 4 मई से शुरू होगी। यात्रा की आनलाइन व आफलाइन बु¨कग भी शुरू हो गई है। केएमवीएन की ओर से आदि कैलास यात्रा 2023 का संचालन चार मई से नवंबर तक किया जाएगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी बाजपेयी ने बताया कि यात्रा के लिए बु¨कग प्रक्रिया शुरू की गई है। मई और जून में यात्रा के 20 दल रवाना किए जाएंगे। प्रत्येक दल में 40 यात्री शामिल होंगे। यात्रा को सुविधापूर्ण और बेहतर बनाने के लिए यात्रा रूट के सभी अतिथि विश्राम गृहों के प्रबंधकों को निर्देशित कर दिया गया है।

दो पैकेज में होगी यात्रा, किराया 45 हजार रुपए

 

यात्रा में जाने वाले यात्रियों के लिए दो पैकेज बनाए गए हैं। इसमें काठगोदाम से पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलास व ओम पर्वत तक सात रात्रि व आठ दिवस का पैकेज है, जिसका किराया 45,000 रुपये प्रति यात्री है। जबकि धारचूला (पिथौरागढ़) से आने-जाने का चार रात्रि और पांच दिवस का पैकेज प्रति यात्री 35000 रुपये रखा गया है। इसमें केएमवीएन की ओर से आवास, भोजन, परिवहन गाइड आदि सुविधाएं शामिल रहेंगी।

गुजरात के रोजगार मेले में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया सन्देश

गुजरात के रोजगार मेले में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया सन्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित किया। इसमें उन्‍होंने शुरुआत में कहा कि चारों तरफ होली के त्यौहार की गूंज सुनाई दे रही है। आप सबको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी देता हूँ। आज के इस आयोजन से हजारों परिवारों की होली के इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है। कुछ ही समय के भीतर गुजरात में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। मैं हमारे मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेन्द्र भाई और उनकी पूरी टीम को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

पटना में राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई छापा

पटना में राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई छापा

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव परिवार की मुसीबत फिर बढ़ गई है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए पहुंची है। जांच एजेंसी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिलाने के मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी किया है और 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया है। आपको बता दें कि कोर्ट ने यह समन सभी आरोपियों के खिलाफ ऐसे समय में जारी किया है, जब लालू यादव हाल ही में सिंगापुर से अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराकर भारत लौटे हैं।

रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोप में लालू परिवार के सदस्यों सहित 15 लोगों की खिलाफ जांच कर रही है। सीबीआई इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी इस मामले में अभियुक्त हैं।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...