शिवमोगा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

शिवमोगा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। पीएम मोदी शिवमोगा में आधुनिक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस साल कर्नाटक में यह पीएम मोदी का पांचवां दौरा है।

पीएम मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में हवाई अड्डे का भ्रमण किया और निरीक्षण करने के बाद उद्घाटन किया। जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कार्यक्रम का हिस्सा है।

कर्नाटक के बिना भारत की पहचान अपूर्ण : मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के योगदान के बिना भारत की पहचान, संस्कृति और आकांक्षाएं अपूर्ण हैं। पीएम ने कहा कि 2047 में जब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी आजादी के सौ साल पूरे करेगा, दिल्ली-कर्नाटक संघ भी अपने सौ साल में प्रवेश करेगा। वह बारिसू कन्नड दिम दिमावा सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत को कर्नाटक के बिना परिभाषित नहीं किया जा सकता। इस राज्य के पास शास्त्रीय और जनपद कला की समृद्ध विरासत है। कन्नड़ एक समृद्ध और सुंदर भाषा है। कन्नड़ भाषा बोलने वालों की एक बहुत बड़ी संख्या है।

मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आपके द्वारा इतने सारे पुस्तकालय, वाचनालय जैसी पहल की जा रही है। इसे और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह परंपराओं और प्रौद्योगिकी की भूमि है। इसकी गहरी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ें हैं। इसने आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता भी विकसित की है। परंपरा और प्रौद्योगिकी नए भारत का स्वभाव है।

राहु के नक्षत्र में आने वाले हैं शनि महाराज

राहु के नक्षत्र में आने वाले हैं शनि महाराज

कर्मफलदाता शनि 15 मार्च को सुबह 11.40 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने वाले हैं। यहां शनि देव 17 अक्टूबर तक गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह है। राहु के नक्षत्र में शनि का संयोग कई बार फलदायी रहता है। आइए जानते हैं कि शतभिषा नक्षत्र में शनि का गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

मेष राशि (Aries)

नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों के लिए यह अवधि आर्थिक लाभ देगी। शनि देव की कृपा से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। करियर के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेगा। अगर कोई कार्य रुका हुआ है, तो उससे संबंधित हल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम में मन मुताबिक सफलता हासिल होगी।

सिंह राशि (Leo)

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्य नियत समय पर संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक समस्या हल होने जाने से सुकून रहेगा। निवेश करने के लिए समय पक्ष में है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला राशि (Libra)

शनि महाराज की कृपा से करियर में शुभ परिणाम हासिल होंगे। यह अवधि शुभ रहने वाली है। व्यापारियों को धन लाभ होने के आसार है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। कम वक्त में अनेक काम संपन्न होंगे। जीवन को नई और बेहतर दिशा मिलेगी।

इंदौर में भारतीय खिलाड़‍ियों ने जमकर किया अभ्यास

इंदौर में भारतीय खिलाड़‍ियों ने जमकर किया अभ्यास

भारतीय टीम भले ही बार्डर गावस्कर ट्राफी में अपराजेय स्थिति में है, लेकिन अब भी टीम प्रबंधन प्रयास में कमी नहीं रख रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को होलकर स्टेडियम में तेज धूप के बीच करीब तीन घंटे अभ्यास किया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर रहा, जो खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसके पहले राहुल रविवार को पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। सोमवार सुबह क्रिकेटर अक्षर पटेल पत्नी के साथ महाकाल के भस्मारती दर्शन किए और पूजन किया।

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। तीसरा मुकाबला एक मार्च से खेला जाना है। भारतीय टीम तय समय से करीब एक घंटा पहले ही स्टेडियम पहुंची और अभ्यास प्रारंभ कर दिया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर था, जिनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। राहुल ने स्टेडियम के छोर पर बनी दो अलग-अलग नेट्स पर एक घंटे से ज्यादा पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाजों का ज्यादा सामना किया। नेट्स पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजी राहुल ने ही की। अभ्यास के बाद वे विराट कोहली के पास गए और दोनों के बीच बहुत लंबी चर्चा चली।

आलोचकों के निशाने पर केएल राहुल

रन नहीं बना पाने के कारण केएल राहुल आलोचकों के निशाने पर हैं। राहुल के लिए इस बात से आत्मविश्वास बढ़ सकता है कि होलकर स्टेडियम में उनका बल्ला खूब चला है। वे यहां वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 49 गेंद पर 89 रनों की पारी खेल चुके हैं जबकि वर्ष 2020 में श्रीलंका के ही खिलाफ 32 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी। होलकर स्टेडियम में टी-20 मैचों में तीसरी सबसे बड़ी पारी (89 रन) खेलने वाले बल्लेबाज राहुल ही हैं। उनसे आगे रोहित शर्मा (118 रन) और रिली रोसेयू (नाबाद 100 रन) हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट बहुत अलग होता है।

विराट ने भी खूब चलाया बल्ला

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शुरुआत में ही करीब एक घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने चारों दिशाओं में शाट लगाए। अपना अभ्यास पूरा होने के बाद वे टीम से पहले ही होटल लौट गए। चाइनामैन कुलदीप यादव ने भी लंबे समय तक नेट्स पर गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मुहम्मद सिराज दूसरी नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे थे। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का ध्यान पिच पर भी था।

अमृत सरोवर बना कर मध्यप्रदेश पहुँचा देश में दूसरे क्रम पर

अमृत सरोवर बना कर मध्यप्रदेश पहुँचा देश में दूसरे क्रम पर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में मिशन अमृत सरोवर के क्रियान्वयन को निरंतर सफलता मिल रही है। प्रत्येक जिले में 75-75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए विभिन्न विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं। जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी सरोवर निर्माण में सहयोगी बने हैं। मुख्यमंत्री चौहान समत्व भवन में अमृत सरोवर निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बताया गया कि मध्यप्रदेश अमृत सरोवर के पूर्ण कार्यों की संख्या के आधार पर देश में द्वितीय स्थान पर है। प्रदेश में 2,657 अमृत सरोवर बन चुके हैं। इस वर्ष 5,372 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत से एक ऐसे व्यक्ति को अमृत सरोवर निर्माण से अवश्य जोड़ा जाए, जिसकी जल-संरक्षण में रूचि हो। इसी तरह उपयोगकर्ता समूहों को बनाने और उनकी संख्या बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएँ। मानसून प्रारंभ होने के पहले सभी अमृत सरोवर बन कर तैयार हो जाएँ, यह लक्ष्य रखें।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वप्न है कि मिशन अमृत सरोवर से जल-संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो, सामुदायिक गतिविधियाँ बढ़े, विद्यार्थियों में जल-संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़े और अमृत सरोवर जन-भागीदारी का उदाहरण बन जाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की इसी भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की उपलब्धियाँ गर्व करने योग्य हैं। यह भी प्रयास किया जाए कि अमृत सरोवर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित हों। सौन्दर्यीकरण के कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सप्तपर्णी, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ फतेहसिंह चौहान, सौरभ, स्वाति, अतुल और पुष्पेन्द्र चौहान ने पौधे लगाए। शिवपुरी से प्रकाशित समाचार-पत्र श्रम साधना से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। इनमें महेश तायल, श्री भूपेन्द्र, एल.एन. तंवर, सुरेन्द्र सिंह, धीरज और पवन कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान को श्रम साधना के कृषि विशेषांक की प्रति भी भेंट की गई।

विभुक्ता शर्मा मामले में आरोपित की पैरवी नहीं करने के लिए लिखा पत्र

 

राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य जय हार्डिया ने परिषद को पत्र लिखकर मांग की है कि बीएम कालेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को जलाने वाला आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ वकीलों को पैरवी से रोका जाए। पत्र में हार्डिया ने परिषद से कहा है कि इस संबंध में स्टेट बार काउंसिल सभी वकीलों को दिशा निर्देश जारी करे कि वे ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले की पैरवी न करें। हालांकि, राज्य अधिवक्ता के अध्यक्ष विवेक सिंह का कहना है कि अब तक इस पत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

नई शराब नीति लागू करने पर उमा ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान!

 

भोपाल। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फ़ायर ब्रांड नेता उमा भारती ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत-सम्मान किया है।उमा भारती पिछले कई दिनो से मध्य प्रदेश में चल रही शराब निती को लेकर विरोध कर रही थी।उमा कई बार शराब दुकानो पर पतथर भी मार चुकी है। उमा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज से शराब निती बदलने की माँग कर रही थी।वही पिछले दिनो शिवराज सरकार ने नई शराब निती की घोषणा की थी।जिसमें सभी आहते बंद करने के साथ ही शिक्षण संस्थान व मंदिरों के इर्दगिर्द स्थित देशी-विदेशी शराब दुकानो को बंद करने का निर्णय लिया था।इन निर्णयों से ख़ुश हो कर उमा भारती ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया है।

कुंडली के दोष में फंसी है सफलता

कुंडली के दोष में फंसी है सफलता

: जन्म कुंडली में चतुर्थ, सप्तम और दशम भाव व्यक्ति के नाम और आयु का निर्माण करते हैं। कभी नाम और यश का निर्णय 12वें भाव से किया जाता है। मूल रूप से चंद्रमा और शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। हस्तरेक्षा शास्त्र में सूरज को आयु का ग्रह माना जाता है। ग्रहों का गोचर हमारे जीवन को प्रभावित करता है। ग्रह दोष के कारण असफलता का सामना करना पड़ता है। अगर हम चाहें तो दोष को काट सकते हैं।

– कुंडली में चतुर्थ, सप्तम या नवम भाव बली हो।

 

– कुंडली में पंच महापुरुष योग है।

 

– अगर कुंडली में पंच महापुरुष योग है।

 

– अगर हाथ में सूर्य पर्वत पर दो सूर्य रेखाएं या त्रिकोण है।

 

जब ग्रहों का अशुभ फल मिलता है?

– जब कुंडली में 8वां या 12वां भाव खराब हो।

– कुंडली में शुक्र या चंद्रमा नीच राशि में हो।

 

जब सूर्य रेखा टूटी हुई हो।

 

– अगर सूर्य पर्वत पर तिल या छल्ला बना है।

 

सफलता पाने का सबसे सरल तरीका

– सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें।

 

– माता-पिता और बड़ों के पैर छूएं।

 

– रोज सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें।

 

– लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 

– हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

– प्रतिदिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

– रविवार के दिन तांबे के सूर्य को लाल धागे में बांधकर गले में धारण करें।

 

– अमावस्या के दिन दान करें।

करीना कपूर ने 14 साल पहले फिल्म साइन करने के लिए कराए थे ऐसे-ऐसे फोटोशूट

करीना कपूर ने 14 साल पहले फिल्म साइन करने के लिए कराए थे ऐसे-ऐसे फोटोशूट

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘3 इडियट्स’ से अभिनेत्री करीना कपूर खान की तस्वीरों का अनावरण किया गया है। करीना ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी पिया सहस्त्रबुद्धि नाम की एक मेडिकल छात्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तस्वीरें जारी की हैं।

तस्वीरों को कैप्शन दिया गया था, “एट द रेट करीना कपूर खान 3 इडियट्स में पिया के लिए लुक टेस्ट हैसटैग बिहाइंड द सीन, हैसटैग करीना कपूर, हैसटैग थ्री इडियट्स, हैसटैग लुक टेस्ट, हैसटैग विधुविनोदचोपड़ा, हैसटैग वीवीसी।”

छत्तरपुर मे बोरवेल में गिरी तीन साल की बालिका को 4 घंटे बाद सकुशल निकाला

छत्तरपुर मे बोरवेल में गिरी तीन साल की बालिका को 4 घंटे बाद सकुशल निकाला

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के गांव ललगुवां (पाली) में बोरवेल में गिरी बच्‍ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बच्‍ची को स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के ल‍िए अस्‍पताल भेजा गया है। इससे पहले यह बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची का नाम नैंसी विश्वकर्मा है, जबकि पिता का नाम रवि विश्वकर्मा और मां का नाम रोहिणी विश्व कर्मा है। नैंसी शाम पांच बजे 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी। इसे चार घंटे के अभियान के बाद सकुशल निकाल लिया गया।

आक्सीजन भी भेजी गई। जेसीबी से बोरवेल के समानांतर खोदाई भी शुरू की गई, हालांकि बच्ची की स्थिति बोरवेल में सीधी थी। इससे रस्सी डालकर बच्ची को खींचने का विकल्प भी अपनाया गया। जब रस्सी डाली गई तो उसे बच्ची ने पकड़ लिया। धीरे-धीरे बच्ची को ऊपर खींच लिया गया।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...