बार एसोसिएशन की हड़ताल, वकील रहे काम से विरत, शुक्रवार को भी वकील है हड़ताल पर

60 फीसदी नये मामले और 40 फीसदी पुराने मामलों की सुनवाई होनी चाहिए: डॉ पी. सी कोठारी

हर कोर्ट में 25 पुराने केस 3 महीने में निपटाने के आदेश का विरोध कर रहे है वकील

भोपाल जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। भोपाल संभाग के साथ ही प्रदेश के में 14 अन्य जिलों में वकीलों ने एक साथ काम बंद कर दिया है। इससे कोर्ट के 99 फीसदी काम अटक गए है। वकीलों के काम पर नहीं आने की वजह से जिला न्यायालय में हर दिन लगभग 10 हजार से अधिक मामलों का भार बढ़ रहा है। वहीं गुरुवार को 100 से भी ज्यादा लोगों की जमानत नहीं हो पाई। कई लोग अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए कोर्ट का चक्कर काटते रहे। ऐसे ही अन्य रूटीन मामलों से दिन भर कोर्ट परिसर में लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में वकील हड़ताल पर रहेंगे।

यह है मामला

पूरे प्रदेश के वकीलों की एक दिवसीय हड़ताल अभी जारी है। हड़ताल हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में हो रही है। हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश के जिला कोर्ट में पुराने 25 प्रकरणों को तीन माह के अंदर निपटाने के आदेश दिए हैं। हड़ताल के दूसरे दिन लगभग 12 हजार मामले प्रभावित हुए। बार एसोसिएशन ने हड़ताल रविवार तक जारी रखने का एलान किया है।

मीडिया से करते हुए भोपाल बार एसोसिएशन, अध्यक्ष डॉ पी. सी. कोठारी ने बताया की न्याय के बजाय मामलों का निस्तारण हो रहा, यह ठीक नहीं

मीडिया के सवाल

🤳 सवाल: अधिवक्तागणों को हाईकोर्ट के फैसले से क्या आपत्ति है?

👉 जबाव: लंबित मामलों के निपटारे में समय-सीमा बांध दी गई है। इस कारण नए मामलों में सुनवाई नहीं हो रही है। ये उचित कानूनी प्रकिया नहीं है।

🤳 सवाल: तो पुराने केस तेजी से निपटाने के लिए अधिवक्तागण क्या करेंगे?

👉 जवाब: पेंडिंग केस निपटाने के लिए हम सभी अधिवक्ता एक-एक घंटा ज्यादा काम करने को तैयार हैं। नए मामलों के साथ पुराने मामले भी तेजी से निपटाएंगे।

🤳 सवाल: वकीलों के मुताबिक इसमें क्या संशोधन किया जा सकता है?

👉 जवाब: हम चाहते हैं कि हर मामले को बराबर मौका मिले। पेंडिंग मामलों को निपटाने के लिए 60 और 40 का रेश्यों किया जा सकता है। यानि 60 फीसदी नये मामले और 40 फीसदी पुराने मामलों की सुनवाई होनी चाहिए।

🤳 सवाल: मध्यस्थता नहीं होती है तो क्या हड़ताल आगे भी जारी रहेगी?

👉 जवाब: अगर रविवार तक कोई सुनवाई नहीं होती है तो हम आगे भी इसे जारी रखेंगे। ये एक बड़े स्तर पर होगी।

🤳 सवाल: हड़ताल जारी रहती है तो पक्षकारों “के लिए क्या व्यव्स्था हैं?

👉 जवाब: सभी वकील पक्षकारों से संपर्क में हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कार्य से विरत रहने की सूचना पहुंचाई जा रही है।

साभार: पत्रिका न्यूज

कोको कोला से कुल्ला करने वाले प्रदेश की छवि धूमिल न करें- रामेश्वर शर्मा

 

मदिरा प्रदेश कहने वाले बयान पर 8 करोड़ जनता से माफी मांगे कमलनाथ- रामेश्वर

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एमपी मतलब मदिरा प्रदेश की पहचान वाले बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि माँ नर्मदा की पुण्य भूमि, बाबा महाकाल की पावन धरा, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और संविधान निर्माता बाबा साहेब की जन्मस्थली जिसका गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास है वह आपको मदिरा प्रदेश दिखता है, विधायक शर्मा ने कहा कि कोकोकोला से कुल्ला करने वाले प्रदेश की छवि धूमिल कर रहें है ।कमलनाथ जी को इस तरह के बयान देते समय याद रखना चाहिए कि 15 महीने की सत्ता में रहते हुए उन्होंने शराब की नई दुकान खोलने की तैयारी कर ली थी । आपके तत्कालीन वन मंत्री उमंग सिंगार का बयान आप भूल गए जब उन्होंने आपकी सरकार का बंटाधार करने वाले दिग्विजय सिंह पर शराब तस्करी का आरोप लगाया था । श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी ने मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता को अपमानित किया है । कमलनाथ जी आपको प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए ।

मुख्यमंत्री महिदपुर के रोजगार दिवस कार्यक्रम मे शामिल हुए 

मुख्यमंत्री महिदपुर के रोजगार दिवस कार्यक्रम मे शामिल हुए

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम गुरुवार को महिदपुर में हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व-रोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया। इसके पूर्व क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली गई। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रसूताओं को मिलने वाली सहायता बंद कर उनके लड्डुओं के पैसे भी कमलनाथ व कांग्रेस वाले खा गए थे। कर्जा माफी के नाम पर किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी रख दी गई।

 

सीएम शिवराजसिंह चौहान गुरुवार दोपहर एक बजे हेलिकाप्टर से महिदपुर पहुंचे। विकास यात्रा में शामिल होने के बाद कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी में उन्होंने करीब 750 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पणकिया।

 

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक थे कमलनाथ दादा। उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। एक हजार रुपये बैगा, भारिया, शहरिया महिलाओं को देते थे, उसे बंद करवा दिया था। बच्चों को दिए जाने वाले लैपटाप भी देना बंद कर दिए गए थे। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन भी बंद कर दी थी। कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया, छला। तीर्थ दर्शन योजना हमने फिर शुरू कर दी है। अब रेल से नहीं हवाई जहाज से भी तीर्थयात्रियों को ले जांएगे। जहां भी हवाई पट्टी है वहां अब हवाई जहाज से भी यात्रा होगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री चाैहान ने स्वरोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। उन्होंने हरदा, अशोक नगर, कटनी और निवाड़ी जिले के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी किया।

भाजपा विकास यात्रा के बहाने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही 

भाजपा विकास यात्रा के बहाने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही

मध्य प्रदेश में पांच फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा भले ही एक सरकारी कार्यक्रम हो लेकिन भाजपा इस बहाने अपने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में इसका विरोध हो रहा है, वहां के विधायकों के बारे में मतदाताओं की राय और उनके कार्यों की जमीनी हकीकत का पार्टी पता लगाएगी।

पार्टी यह भी देखेगी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह पार्टी की गुटबाजी का नतीजा है या फिर विरोध कांग्रेस प्रायोजित है। पार्टी को यदि यह जनविरोध लगा तो आगे प्रत्याशी बदलने के बारे में भी विचार किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत पर छोड़ने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत पर छोड़ने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा की याचिका पर असम पुलिस और यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसमें एफआईआर की क्लबिंग की मांग की गई थी। कोर्ट का कहना है कि सुनवाई की अगली तारीख तक याचिकाकर्ता को द्वारका कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। SC ने Dwarka Court को खेड़ा को अंतरिम राहत प्रदान करने का निर्देश दिया है। इससे पहले इस मामले पर उदधव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि वे बड़ी खबरें बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पवन खेरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्र से 24 घंटे पहले, सीएम के करीबी सहयोगी और कांग नेताओं को एड एंड सीबीआई द्वारा छापा मारा गया था। वे विपक्षी दलों को घुट कर रहे हैं। यह केवल आपातकाल है।

पति के जन्मदिन को बिपाशा बसु ने अनोखे अंदाज में मनाया

पति के जन्मदिन को बिपाशा बसु ने अनोखे अंदाज में मनाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार अंदाज में पति को जन्मदिन की बधाई दी है। खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति के साथ साथ की तस्वीर साझा की है।

सी राजगोपालाचारी के पौत्र सीआर केसवन ने छोड़ी कांग्रेस

सी राजगोपालाचारी के पौत्र सीआर केसवन ने छोड़ी कांग्रेस

इस साल के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और देश के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन ने गुरुवार सुबह पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी।

सीआर केसवन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। चिट्ठी में उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजहें गिनाईं।

पंजाब में अमृतपाल समर्थकों ने तोड़ा पुलिस का सुरक्षा घेरा

पंजाब में अमृतपाल समर्थकों ने तोड़ा पुलिस का सुरक्षा घेरा

सिख संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी Amritpal Singh की ओर से Ajnala Police को दी गई धमकी के बाद गुरुवार को अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ हंगामा कर दिया। Amritpal के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और थाने पर कब्जा कर लिया। अमृतपाल भी मौके पर पहुंचा है. यह हंगामा अमृतपाल के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। पंजाब में आज थाना अजनाला कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करने की मांग को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

 

अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर थाने में खलीस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। ‘वारिस पंजाब डी’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक अमृतसर में अजनाला पीएस के बाहर तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस बैरिकेड्स के माध्यम से टूट गए। वे इकट्ठा हो गए हैं ताकि उनकी गिरफ्तारी (अमृतपाल सिंह) के करीबी सहयोगी लवप्रीट टॉफन की गिरफ्तारी का विरोध किया जा सके। ‘वारिस पंजाब डी’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा है कि एफआईआर केवल एक राजनीतिक मकसद के साथ पंजीकृत है।

यदि वे घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो व्यवस्थापक आगे जो कुछ भी होता है उसके लिए जिम्मेदार होगा … उन्हें लगता है कि हम नहीं कर सकते कुछ भी करो, इसलिए ताकत का यह प्रदर्शन आवश्यक था। अमृतपाल सिंह, प्रमुख ‘वारिस पंजाब डी ने कहा है कि झूठी खबर को प्रसारित किया जा रहा है कि पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। सच्चाई यह है कि गिरने के बाद वह घायल हो गया। वास्तव में, हमारे 10-12 लोगों को चोट लगी थी। 24 घंटे के साथ, तुफन सिंह को रिलीज़ किया जाना चाहिए।

ऊर्जा विभाग की विभिन्न कंपनियों में 453 पदों पर मध्‍य प्रदेश सरकार भर्ती करेगी

ऊर्जा विभाग की विभिन्न कंपनियों में 453 पदों पर मध्‍य प्रदेश सरकार भर्ती करेगी

.मध्‍य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। अब मध्‍य प्रदेश में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कंपनियों में 453 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 फरवरी को विज्ञापन जारी किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि युवाओं को रोजगार देने और बिजली कंपनियों के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए यह भर्ती की जा रही है। इसमें सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री के पद शामिल हैं।

 

मध्‍य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के अनुसार रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन 24 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक किए जा सकेंगे। भर्ती की प्रक्रिया मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा की जा रही है।

शिवराज सरकार साहित्य और कला के क्षेत्र में काम करने वालों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देगी

शिवराज सरकार साहित्य और कला के क्षेत्र में काम करने वालों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देगी

साहित्य और कला के क्षेत्र में मध्य प्रदेश का मान बढ़ाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को अब पांच हजार रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को खजुराहो में लोक कलाकार पंचायत को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आदिवर्त संग्रहालय का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार का निधन होता है तो उसके परिवार को 3500 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। कला के प्रदर्शन के लिए बुलाते हैं। इसके लिए आठ सौ रुपये प्रतिदिन मानदेय देते हैं। इसे बढ़ाकर अब 1500 रुपये किया जाएगा। 250 रुपये प्रतिदिन का भत्ता भी बढ़ाकर पांच सौ रुपये किया जा रहा है।

बता दें कि इन कलाकारों को अभी आठ सौ रुपये वित्तीय सहायता दी जाती है। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, सूक्ष्म, लघु,मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों की चिंता करना मध्य प्रदेश सरकार का कर्तव्य है। कलाकारों को रोजगार मिलता रहे, इसलिए संस्कृति विभाग सालभर कार्यक्रम करता रहता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कला, संगीत, नृत्य की परंपरा को जीवित रखना होगा। आदिवर्त संग्रहालय को अब पूरी दुनिया देखेगी। जनजातीय कला का अब विश्व स्तरीय प्रकटीकरण होगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री ने मंच से नीचे आकर खटिया पर बैठकर कलाकारों के साथ फोटो खिचवाएं और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को देखा।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...