त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी 

त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी

देश के उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य में शाम को 4 बजे तक मतदान होगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह 9 बजे तक 13.23 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे तक 31.23 फीसदी मतदान हुआ है। ताजा अपडेट के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 51.35 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर झड़प के भी समाचार मिल रहे हैं।दक्षिण त्रिपुरा के SP ने बताया कि 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की पिटाई हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे। त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं लेकिन ये लोग(विपक्ष) कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो।

रुद्राक्ष महोत्‍सव में उमड़ा जनसैलाब

रुद्राक्ष महोत्‍सव में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यालय से सात किमी दूरी पर भोपाल इन्दौर राजमार्ग पर स्थित ग्राम हेमा चितावलिया में बने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रूद्राक्ष वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जहां अलसुबह से ही हजारों वाहन एक साथ पहुंचने से 70 एकड़ में पांच स्थानों पर बनाई गई पार्किंग फुल हो गई। इसके बाद लोगों ने हाइवे सहित ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों में वाहन खड़े करना शुरू हो कर दिए, वहीं बड़े वाहनों के प्रतिबंध होने के बाद भी प्रवेश कर गए, जिससे सुबह छह बजे से हालात बिगड़ना शुरू हो गए, जिससे समिति व प्रशासन के इंतजाम ध्वस्त हो गए। जब हालात बिगड़ने लगे तो सीहोर के पास सोयाचौपाल व सोंडा के पास से वाहनों के प्रवेश रोकना शुरू कर दिया। ऐसे में श्रद्धालु पैदल ही कुबेरेश्वर धाम जाना शुरू कर दिया।

रुद्राक्ष महोत्सव में पिछले वर्ष हुई अव्यवस्था के बाद प्रशासन ने जो इंतजाम यहां आने वाले लोगों के लिए किए थे, वहीं पहले दिन ही बेकाबू होते नजर आए। प्रशासन द्वारा एक दिन में पांच लाख लोगों को संभालने की व्यवस्था की थी, लेकिन रुद्राक्ष लेने के लिए पहले दिन ही 10 लाख से अधिक लोग कुबेरेश्वर धाम हजारों वाहन लेकर पहुंच गए। ऐसे में गुरुवार की सुबह ही इंदौर-भोपाल हाईवे 20 किमी व इछावर-भाऊखेड़ी से कोठरी जाने वाले मार्ग पर करीब 07 किमी का जाम लग गया। प्रशासन यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार आ रहे वाहनों के चलते जाम खुलने में परेशानी आ रही है।

युवा करेंगे डेंगू नियंत्रण में सहयोग- डीएमओ अखिलेश दुबे

युवा करेंगे डेंगू नियंत्रण में सहयोग- डीएमओ अखिलेश दुबे

 

डेंगू नियंत्रण हेतु युवाओं के साथ मिलकर सिविक एक्शन फोर यूथ इंगेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत मलेरिया विभाग, एंबेड परियोजना डेंगू नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे डेंगू पर काबू पा सकेगा। वर्तमान में युवाओं की भागीदारी हर विभाग में होना चाहिए युवाओं क्योकि युवा मिलकर एवं तकनीक के साथ काम करते है।

 

युवा पीढ़ी निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाकर अपने कार्य को सम्पन्न कर रहे है इसी क्रम में डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण में भी युवाओं को भूमिका सराहनीय है, एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा गोदरेज के सहयोग संचालित यूथ इंजेगमेंट फोर सिविक एक्शन परियोजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में जिला मलेरिया अधिकारी pppppअखिलेश दुबे ने कही। जिसमे क्षेत्र से चयनित युवा शामिल हुए। वार्ड 81 की पार्षद बबिता डोंगरे ने कहा कि मिलकर काम करें इस निश्चित डेंगू नियंत्रण में होगा। सभी का प्रयास सराहनीय है, विभाग द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर सराहनीय कार्य किया है जिससे क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण में सफलता मिली है।

 

लखनऊ से आई प्रशिक्षण प्रशिक्षक सोनी शर्मा ने बखूबी सभी युवाओं को प्रशिक्षण दिया साथ ही एक विशेष एप्लीकेशन छू मच्छर के बारे में एवं इसका प्रयोग बताया, साथ ही कैसे काम करना है, युवा कैसे अपनी भूमिका इस कार्यक्रम में निभा सकते है पर चर्चा करके सभी को सिखाया। रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस प्रकार प्रयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह, जोन प्रभारी ब्रजेश गोस्वामी ने अपने विचार रखे।

महिला क्रिकेट टीम इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

महिला क्रिकेट टीम इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया

दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ने इंडीज को 6 विकेट से हराया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा भी मजबूत कर लिया। पिछले मैच में टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहले ही दो अंक हासिल कर लिए थे। अब उसके शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के बराबर चार अंक हो गए हैं। टीम का अगला मैच शनिवार को इंग्लैंड से ही है।

 

ऐसे में वह मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट जैसा होगा। टास जीतकर वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। कप्तान हैली मैथ्यूज के जल्द आउट होने के बाद टेलर और कैंपबेल ने 73 रनों की साझेदारी कर बड़ा लक्ष्य बनाने की ओर टीम को अग्रसर किया। हालांकि, 14वें ओवर में दीप्ति ने पहले कैंपबेल और फिर टेलर को चलता कर मैच का रुख भारत की पक्ष में मोड़ दिया।

भारत के लिए दीप्ति ने तीन, पूजा और रेणुका ने एक-एक विकेट लिया। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली और स्मृति ने तेज-तर्रार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और रिचा घोष ने 72 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। रिचा ने 44, हरमनप्रीत ने 33 और शेफाली ने 28 रनों की पारी खेली। इसके बदौलत भारत ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

झारखंड के पलामू में धारा 144 लागू

झारखंड के पलामू में धारा 144 लागू

झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर साम्प्रदायिक झड़प की खबर आई है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर पहुंची सेना पर पथराव किया गया। झड़प के बाद पलामू के पनकी शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस झड़प में कम से कम छह लोगों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव किया और सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की।

 

पलामू जिले के पांकी स्थित मस्जिदगंज चौक इलाके में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच बुधवार को तोरणद्वार बनाने को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। यहां पुलिस की उपस्थिति में ही जमकर पत्थरबाजी व आगजनी की घटना हुई, जिसमें डीएसपी और कुछ पुलिसकर्मियों समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग अधिक लोग घायल हो गए हैं। उत्पात मचा रहे लोगों ने इस क्रम में एक घर और दुकान में आग लगा दी।

 

साथ ही दो बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। एक घंटे से ज्यादा समय तक पांकी का मस्जिद चौक युद्ध का मैदान बना रहा। वहीं, दोनों ओर से देर तक पत्थरबाजी होती रही। फिलहाल स्थिति निंयत्रण में बताई जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे पांकी थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।

एम्स भोपाल के मरीजों को ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के से तैयार भोजन परोसा जाने लगा

एम्स भोपाल के मरीजों को ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के से तैयार भोजन परोसा जाने लगा

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल प्रदेश का पहला एम्स बन गया है, जिसने बुधवार से मरीजों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो और मक्के जैसे मोटे (श्रीअन्न) अनाज से तैयार भोजन परोसने की शुरुआत कर दी है।

एम्स प्रशासन मोटे अनाज के बारे में मरीजों को समझा रहा है और फायदे बता रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मोटे अनाज से तैयार भोजन हृदय रोग, मधुमेह, मोटापे, शुगर, थायरायड, पीलिया, एंटी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद है। मोटा अनाज ग्लूटिन मुक्त होता है।एम्स भोपाल के आहार विभाग ने मोटे अनाज का उपयोग करके व्यंजन बनाने की विधि भी स्वयं विकसित की है। अनाज की उपलब्धता के लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध किए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 का प्रस्ताव रखा था।

 

इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया है। इसके बाद मरीजों को मोटे अनाज का भोजन दिया जाना शुरू किया गया है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डा.) अजय सिंह कहते हैं कि हम अपने रोगियों के आहार में मोटे अनाज को शामिल कर बहुत उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेगा, जो उनके जल्द ठीक होने के लिए जरूरी है। हम लोगों को भी मोटे अनाज से तैयार भोजन के लिए प्रेरित करेंगे। प्रबंधन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।

पनामा में 60 प्रवासियों से भरी बस चट्टान से गिरी

पनामा में 60 प्रवासियों से भरी बस चट्टान से गिरी

पनामा में बुधवार तड़के 60 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही एक बस के चट्टान से गिर जाने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। देश के प्रवासन अधिकारियों के एक अधिकारी ने कहा है कि यह बस दारीन गैप से यात्रा करने वाले प्रवासियों को ले जाने वाली थी। बस चिरिकि के पश्चिमी तटीय प्रांत में स्थित एक आश्रय की ओर जा रही थी, जो कोस्टा रिका की सीमा में है। पनामा के प्रवास के उप निदेशक, मारिया इसाबेल सराविया ने पीड़ितों की राष्ट्रीयता का विवरण दिए बिना प्रेस को पुष्टि की कि बस में यात्रियों में से कम से कम 33 यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने ट्विटर पर कहा, “पनामा सरकार घायलों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है।

2 महीने की गिरावट के बाद जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.52% हुई

2 महीने की गिरावट के बाद जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.52% हुई

भारत में वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति की दर जनवरी में बढ़कर 6.52 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 5.72 प्रतिशत थी। यह आज सरकारी आंकड़ों ने दर्शाया है। सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) मुद्रास्फीति तीन महीनों में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक की लक्षित सीमा 6 प्रतिशत से अधिक थी। पिछला उच्च स्तर अक्टूबर में 6.77 प्रतिशत था। खुदरा मुद्रास्फीति के लिए आरबीआइ की तरफ से अधिकतम सीमा छह प्रतिशत निर्धारित है जबकि इस साल जनवरी की खुदरा महंगाई दर 6.52 प्रतिशत रही।

इससे पहले गत दिसंबर और नवंबर में खुदरा महंगाई दर क्रमशः 5.72 प्रतिशत और 5.88 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.77 प्रतिशत थी और उसके बाद महंगाई दर में नरमी आने से यह समझा जाने लगा था कि अब इसमें कमी आएगी। हालांकि इस साल जनवरी में गेहूं के दाम बढ़ने से अनाज की कीमतों में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 16.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

जनवरी में दूध के खुदरा दाम में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 8.79 प्रतिशत का इजाफा रहा। इन वजहों से खुदरा महंगाई दर को हवा मिली और गत जनवरी माह में सब्जी की खुदरा कीमतों में पिछले साल जनवरी की तुलना में 11.70 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 5.94 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 4.19 प्रतिशत थी।

गुरुवार को रखा जाएगा विजया एकादशी व्रत

गुरुवार को रखा जाएगा विजया एकादशी व्रत

फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार विजया एकादशी व्रत गुरुवार, 16 फरवरी को रखा जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों में विजया एकादशी के व्रत की बड़ी महिमा बताई गई है। इसे करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं तो आपको विधिवत विजया एकादशी का व्रत रखना चाहिए। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस व्रत का महत्व युधिष्ठिर को बताया था, इसके बाद ही पाण्डवों ने कौरवों पर विजय प्राप्त की थी। आइये आपको इस व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त, पारण का समय आदि के बारे में बता दें।

विजया एकादशी कथा के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुंचे, तब राम ने समुद्र देवता से मार्ग देने की प्रार्थना की परन्तु समुद्र देव ने भगवान राम को लंका जाने का मार्ग नहीं दिया। तब भगवान राम ने एक मुनि की आज्ञा के अनुसार विजय एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया, और तब जाकर समुद्र ने मार्ग प्रदान किया। इसके साथ ही विजया एकादशी का व्रत रावण पर विजय प्रदान कराने में भी सहायक सिद्ध हुआ। तभी से इस तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Star Plus ने किया अपने नए शो चाशनी का एलान

Star Plus ने किया अपने नए शो चाशनी का एलान

स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को कुछ बेहद दिलचस्प शोज के साथ शानदार तोहफा दिया है। कहना सही भी होगा कि स्टार प्लस के सभी शोज ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है और फैन्स ने शोज के साथ साथ किरदारों से भी भरपूर प्यार किया, उनके साथ हंसे, रोए है और उन्हें फील किया है। फिर चाहें वो स्टार प्लस का सालों पुरना कहानी घर घर की हो जो आज भी लोगों की यादों में बसा है या फिर इन दिनों चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू हो जो सभी को एंटरनेट कर रहा है।

इस कड़ी में अब स्टार प्लस भारतीय टेलीविजन पर अब तक का सबसे मसालेदार शो लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम चाशनी है, जो अपने नाम के बिल्कुल अलग होगा और ढेर सारे मसालेदार मनोरंजन से भरपूर होगा। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा। इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के साथ भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...