कोलार सिक्स लेन प्रॉजेक्ट में लाइन शिफ़्टिन्ग कार्य, 8 फरवरी को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई प्रभावित

भोपाल, कोलार उपनगर क्षेत्र में 8 फरवरी को सिक्स लाइन प्रोजेक्ट (six lane kolar road project) के सडक चौड़ीकरण कार्य मे लाइन शिफ़्टिन्ग कार्य चल रहा है, कार्य के कारण 33kv लाइन गौरवनगर और 11kv आईबीडी फ़ीडर से बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी। जिस कारण वंदना होम्स, अंशुल विहार, uni homes, एलेजेंट गार्डन रसुलिया, Mother Teresa School, इनायातपुर पंप हाउस एवं आस पास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

MPEB Danish kunj ने जानकारी देते हुए बताया है
आवश्यकता अनुसार समय परिवर्तन सम्भावी है।

तीसरी बार भी नहीं हो सका दिल्ली मेयर का चुनाव

तीसरी बार भी नहीं हो सका दिल्ली मेयर का चुनाव

दिल्ली महानगर पालिका (MCD) के अगले मेयर का चुनाव आज भी नहीं हो सका। एमसीडी सदन में यह तीसरा अवसर था, जब पार्षद जमा हुए, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो सका।

आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस तरह आज भी मेयर का चुनाव नहीं हो सका। भाजपा और आम आदमी पार्टी, दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

अब आम आदमी पार्टी का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

एमसीडी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने जहां 2 प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं भाजपा ने 1 प्रत्याशी खड़ा दिया है।

RBI की मौद्रिक नीति की बैठक पर बुधवार को होगा फैसला

RBI की मौद्रिक नीति की बैठक पर बुधवार को होगा फैसला

महंगाई की मार झेल रही जनता के सामने एक और झटका लग सकता है। यदि आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ा दिया तो जेब पर भार बढ़ना तय है। लेकिन ऐसा होगा या नहीं, यह बुधवार को पता चलेगा। इसके साथ यह भी तय हो जाएगा कि लोन महंगे होंगे या सस्‍ते। सोमवार को आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक शुरू हो गई। RBI बुधवार को रेपो रेट पर फैसला लेगा। SBI का अनुमान है कि महंगाई में नरमी के रुख को देखते हुए आरबीआइ रेपो रेट में अब और बढ़ोतरी नहीं करेगा। लेकिन कई विशेषज्ञ रेपो रेट में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं। गत दिसंबर में रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अभी रेपो रेट 6.25 प्रतिशत है। सोमवार को एसबीआइ की तरफ से जारी रिपोर्ट में रेपो रेट के स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में 4.2 प्रतिशत तक खुदरा महंगाई दर पहुंच सकती है।

SBI का अनुमान है कि अमेरिकी फेडरल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का खास असर भारतीय महंगाई व विकास पर नहीं होगा। SBI का मानना है कि रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने पर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव होगा और इससे पूंजीगत प्रवाह भी बना रहेगा। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अभी वैश्विक चुनौतियां मौजूद हैं और इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई रहेगी और इसका असर भारत में भी दिख सकता है। इसलिए बुधवार को आरबीआइ की तरफ से चालू वित्त वर्ष के लिए आखिरी बार रेपो रेट में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

अदाणी मामले पर विपक्ष का संसद के भीतर-बाहर विरोध प्रदर्शन

अदाणी मामले पर विपक्ष का संसद के भीतर-बाहर विरोध प्रदर्शन

 

अदाणी समूह पर लगे हेरफेर के आरोपों पर विपक्षी दलों ने संसद के बाहर ही नहीं भीतर भी विरोध प्रदर्शन किया और दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार तीसरे दिन अदाणी विवाद की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस ने सोमवार को अदाणी समूह को कर्ज देने वाले LIC और SBI के कार्यालयों के सामने देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। अब मंगलवार को राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत से गतिरोध टूटने की पुख्ता संभावना है। तृणमूल कांग्रेस इससे असहमत दिखी और राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओब्रायन ने धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का समर्थन किया। संसद के गतिरोध में विपक्षी एकजुटता न दरक जाए कांग्रेस के रणनीतिकारों ने भी संकेत दिया है कि धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा की शुरुआत से गतिरोध टूट सकता है। विपक्षी दल अदाणी समूह पर लगे हेरफेर के आरोपों को इसमें उठाएंगे। विपक्षी नेताओं का यह भी कहना है कि चूंकि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना है, तो अदाणी विवाद से जुड़े सवालों का भी उनसे जवाब मांगा जाएगा।राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों के अदाणी विवाद पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के सभी नोटिस सभापति जगदीप धनखड़ ने नामंजूर कर दिए, तो विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे। इस पर सदन पूरे दिन के लिए स्थगित हो गया। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान कहा कि जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में जांच से ही एलआइसी और एसबीआइ का अदाणी समूह में जबरन निवेश कराए जाने का सच सामने आएगा।

तुर्किये और सीरिया में भूकंपों का कहर

तुर्किये और सीरिया में भूकंपों का कहर

तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण बहुत बड़ी तबाही मच गई है। अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैंकड़ों अभी भी फंसे हुए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें 7.5 और 6-तीव्रता के झटके शामिल थे, जिसने सोमवार दोपहर खोज और बचाव कार्य के बीच क्षेत्र को झटका दिया। भूकंप से सैकड़ों इमारतें ढह गईं। लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए। दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले तुर्किये में वर्ष 1939 में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।भूंकप का मुख्य केंद्र तुर्किये के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण बहुत बड़ी तबाही मच गई है। अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। सैंकड़ों अभी भी फंसे हुए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें 7.5 और 6-तीव्रता के झटके शामिल थे, जिसने सोमवार दोपहर खोज और बचाव कार्य के बीच क्षेत्र को झटका दिया। भूकंप से सैकड़ों इमारतें ढह गईं। लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए। दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई।

राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले तुर्किये में वर्ष 1939 में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।भूंकप का मुख्य केंद्र तुर्किये के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मुख्यमंत्री ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने 8 फरवरी को सागर मे हो रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देशित किया है कि सागर में 8 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाकुंभ में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अनुसूचित-जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित हों। मुख्यमंत्री चौहान महाकुंभ के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा समीक्षा कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थे। कमिश्नर सागर तथा कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और समदर्शिता के साथ अनुसूचित-जाति तथा वंचित समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। महाकुंभ से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ा जाए।

 

जानकारी दी गई कि सागर में झाँसी रोड स्थित कजली वन सदर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित-जाति कल्याण पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी और अनुसूचित-जाति वर्ग के चयनित उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में हित लाभ वितरण भी होगा। महाकुंभ में रविदासी संप्रदाय से संबंधित साधु-संतों का सम्मान तथा संत रविदास के दर्शन पर केन्द्रित भजन होंगे। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

मध्यप्रदेश की प्राथमिकताओं के दृष्टिगत तैयार होगा बजट – मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश की प्राथमिकताओं के दृष्टिगत तैयार होगा बजट – मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश का बेहतर बजट बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राथमिकताओं को देखते हुए राज्य का बजट तैयार करेंगे। बजट में विकास और जन-कल्याण पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में केन्द्रीय बजट 2023-24 की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा और प्रदेश का बजट तैयार करने संबंधी प्रस्तुतिकरण पर संबोधित कर रहे थे। मंत्रि-परिषद के सदस्य विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, ओपीएस भदौरिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।दउ मंत्रि-परिषद के अन्य सदस्य वर्चुअली जुड़े।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने विशेषज्ञों को प्रदेश के बजट के लिए सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। कृषि के साथ अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। केन्द्रीय बजट की देश में सराहना हुई है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार से बजट में मिली राशि का प्रदेश में बेहतर उपयोग किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा विशेषज्ञों के सुझाव का ध्यान रखा जाये। ग्रामीणों को गाँव में ही रोजगार दिलाने की हमारी प्राथमिकता है। इस साल 48 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अधो-संरचना विकास पर खर्च की जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों और युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। सहरिया, बैगा, भारिया जनजाति की बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपए अंतरित करने से कुपोषण दूर करने के प्रयासों में सफलता मिली है। महिला पंचायत में मिले सुझावों को लागू किया गया है। भारत सरकार के बजट में प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाने की हमारी कोशिश रहेगी। सभी विभाग इस पर वर्कआउट शुरु करें। प्रदेश का बजट प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को पूरा करने वाला होगा। आगामी बजट मूल आवश्यकताओं को पूरा करने वाला और प्रदेश को ऊँचाइयों पर ले जाने वाला होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने एचडीएफसी बैंक की 20 शाखाओं का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने एचडीएफसी बैंक की 20 शाखाओं का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैंक अर्थ-व्यवस्था की जीवन रेखा हैं। बैंक के बिना वर्तमान में जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति का खाता खुलवाने के लिए अभियान आरंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी गरीब व्यक्तियों के बैंक में खाते खोले गए। केन्द्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याणकारी योजनाओं की राशि पात्र व्यक्तियों के खाते में सीधे डाली जाती है। बैंकों के विस्तार और उनके द्वारा जन-सामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों का जीवन आसान हुआ है। एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदेश में स्व-रोजगार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने में दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है।

 

मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश में एचडीएफसी बैंक की 20 शाखाओं के वर्चुअल शुभारंभ के लिए श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने मानस भवन में एचडीएफसी के एटीएम का फीता काट कर और प्रदेश की 20 शाखाओं का वर्चुअली शुभारंभ किया। कार्यक्रम से एचडीएफसी का मुम्बई स्थित हेड ऑफिस तथा प्रदेश की 20 शाखाएँ वर्चुअली जुड़ी। पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा, एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड आशु गर्ग, एम.पी. स्टेट हेड श्री नीरज नेमा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने मानस भवन में स्थित महाकवि तुलसीदास की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ किया पौध-रोप

मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का आज 717वां दिन है। मुख्यमंत्री के साथ स्वदीप सिंह भदोरिया तथा मोनिका भदोरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। कुलदीप सिंह भदौरिया, रीता सिंह भदौरिया, एम.एस. भदौरिया और मिथिलेश भदौरिया भी साथ थी। भोपाल की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्पना मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री बृजेश मीना, अशोक मीणा और विजय मीणा साथ थे।

पीपलिया बाजखाँ, पीपलिया रामगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने की घोषणा

भोपाल, हुजूर विधानसभा के पीपलिया बाजखाँ में 5 करोड़ 70 लागत की राशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा से पीपलिया के नागरिकों ने माँग करते हुए पीपलिया बाजखाँ का नाम पीपलिया रामगढ़ करने की माँग की जिसपर विधायक रामेश्वर ने घोषणा करते हुए कहा की निश्चित रूप से यह माँग स्वागत योग्य है विधायक शर्मा ने कहा की बाज़खाँ के नाम से कोई शहीद या महापुरुष नहीं है स्थानीय नागरिको की माँग पर यह नाम बदला जाएगा. उन्होंने पंचायत से प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है जिससे की पीपलिया बाजखाँ, पीपलिया रामगढ़ के नाम से आधिकारिक रूप से पहचाना जाए.

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...