मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाल्मीकि युवा एकता संगठन भोपाल के कार्यकर्ताओं के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, गुलमोहर और खिरनी के पौधे लगाए। संगठन के संदीप कल्याणे, अतुल घेंघट, गौतम चौहान, मोनिश चौहान और आकाश परोचे भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान को संगठन की ओर से अंग-वस्त्र, वाल्मीकि रामायण की प्रति तथा महर्षि वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया। वाल्मीकि युवा एकता संगठन, समाज सेवा तथा पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है। संगठन द्वारा पौध-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
पीपल, गुलमोहर और खिरनी के पौधे मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए
महाकाल लोक’ का पीएम मोदी आज करेंगे ‘ लोकार्पण
‘
पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आधिकारिक तौर पर महाकाल लोक (Mahakal Lok) के उद्घाटन को प्रतीकात्मक रूप से ‘शिवलिंग’ का अनावरण करेंगे। इस कॉरिडोर के खुलने के बाद मध्य प्रदेश के इस पवित्र शहर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महाकाल मन्दिर के नजदीक मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है। महाकाल लोक में कला और अध्यात्म का अनोखा मिश्रण दिखाई देता है। यहां भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है।
विदेश में भी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज
श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज विदेश में भी सुनाई देगी। भाजपा के विदेश संपर्क विभाग ने यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, यूएई, कनाडा, हालैंड, कुवैत सहित 40 देश के एनआरआइ को लोकार्पण कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इन एनआरआइ को कार्यक्रम की लाइव लिंक भेजी है। इतना ही नहीं, विदेश के मंदिरों में लोकार्पण के अवसर पर मनेगा उत्सव, मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इस तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक की गई, जिसमें इन देशों के एनआरआइ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विदेश संपर्क विभाग के सह संयोजक सुधांशु गुप्ता शामिल थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय नानाजी देशमुख को सादर नमन किया
श्रद्धेय नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने माल्यार्पण कर सादर नमन किया
मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, कचनार और पिथोरिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर संजीव गुप्ता ने अपने पोते आर्यमन की पहली वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। दूरदर्शन केंद्र के समाचार संपादक श्रीकांत सुकुमार की पुत्री कुमारी श्रावणी और श्राविका ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में ग्लोबल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी के डॉ. चंद्र बहादुर सिंह, एम.एस. दांगी और त्रिवेणी सिंह सम्मिलित हुईं। कविता गुप्ता, विपुल गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीप्ति गुप्ता सहित मीनाक्षी पिल्लई, कृष्णमूर्ति पिल्लई ने भी पौधे लगाए। ग्लोबल रिसर्च एंड वेफेलयर सोसायटी पर्यावरण-संरक्षण के साथ सिकल सेल और थेलेसिमिया रोग के संबंध में विगत 15 वर्ष से जागरूकता अभियान चला रही है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को सिकल सेल पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान को वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर गुप्ता ने उनके छात्र जीवन से लेकर अब तक की महत्वपूर्ण घटनाओं पर केन्द्रित फोटो कोलाज भेंट किया।
बाबा महाकाल का दरबार फूलों से सजा
उज्जैन। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह और नंदीहाल को फूलों से सजाया गया है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगवार सुबह भस्मारती में बाबा महाकाल का हनुमान जी के रूप में शृंगार किया गया। दोपहर 11.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचेंगे। उनके साथ साधु-संत भी उज्जैन आ रहे हैं। 12.30 बजे सीएम संतों के साथ भोजन करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री शाम 5.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। 5.50 बजे महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। पीएम नंदीहाल में ध्यान भी लगाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने पीएम के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पंडित घनश्याम पुजारी उनकी पूजा कराएंगे। महाकाल मंदिर के बाद पीएम मोदी महाकाल लोक जाएंगे। यहां पीएम संतों के सानिध्य में लोकार्पण करेंगे। महाकाल लोक भ्रमण के बाद कार्तिक मेला मैदान में पीएम की सभा होगी। रात 8.33 बजे प्रधानमंत्री उज्जैन से रवाना होंगे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर प्रसाद वितरण किया गया
भोपाल, रविवार को कोलार के विनीत कुंज पर युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति विनीत कुंज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुज़ूर विधायक रामेश्वरम शर्मा, वार्ड 81 की पार्षद बबिता डोंगरे, वार्ड 82 पार्षद ज्योति मिश्रा, उपस्थित हुए ओर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। समिति के अध्यक्ष वरुण पंडित द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हर वर्ष अनेकों सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है इस अवसर पर समिति के अनुराग पाठक, ओम प्रकाश गुरेले, ललित चतुर्वेदी, रूपेश पटेल, राकेश पाठक, उपाध्यक्ष सुमन सिंह जाट ,सचिव योगेश गुप्ता, आशुतोष खुल्बे, शरद मालवीय,ललित सेन, विनोद पंडित, अंकित पुरी,शीबू बट्टी, रुद्रेश तिवारी,ललित सेन, सोनू खरे,लय नगाइच,कृष्णा पाठक,वेदांत वर्मा,सनी तोमर,सुमित दाहिया,सुनील पंडित,अनिल पंडित,जयेश सिंह, राकेश विश्वकर्मा, सागर नोरेंगा, एवं समिति के सभी वरिष्ठ एवं पदाधिकारी ओर सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
11Km लंबा, लगभग 32 मीटर चौड़ा कोलार मेन रोड 6 लेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुभारंभ 29 अक्टूबर को
भोपाल, हुजूर विधानसभा के सबसे तेज विकसित होते क्षेत्र श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के जर्जर हो चुके मुख्य मार्ग के 6 लेन बनाने की विधिवत शुरुआत 29 अक्टूबर को होगी। CM शिवराज सिंह चौहान भूमिपूजन करेंगे।
बताया जा रहा है यह शहर का पहला सीमेंट क्रांकीट सिक्स लेन प्रोजेक्ट है, जो कुल 233 करोड़ रुपए की लागत से 11Km लंबा होगा। डिवाइडर, लाइटिंग, फुटपॉथ, हाईटेक ट्रैफिक मॉनिटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि इस सिक्सलेन पर होंगे। 12 महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार कोलार के विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों की मीटिंग ले रहे है उन्हें निर्देशित भी करते रहते है। उन्होंने मीडिया मित्रों से चर्चा में बताया अधिकारी से कहा गया है 6 लेन भूमिपूजन से पहले वैकल्पिक मार्गों को बेहतर कर लिया जाए। ताकि, सड़क निर्माण के समय ट्रैफिक नहीं रुके। इस बीच आने वाले त्योहार आदि को लेकर ट्रैफिक प्लान की सूचना भी जारी करें। वहीं, सीवेज, पानी और बिजली की लाइनों को लेकर टीम बनाई गई है, जो गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली के बीच लाइन बिछाने के संबंध में सर्वे करेंगे। ताकि, सड़क बनने के बाद उसे खोदने की जरूरत न पड़े।
ब्रिज के काम की शुरुआती रफ्तार धीमी
प्रोजेक्ट के अलावा सर्व-धर्म ब्रिज से जुड़कर ही एक और ब्रिज 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका पिछले महीने ही भूमिपूजन होने के बाद अब तक दो पीलर डालने के लिए गड्डो को खोदने कार्य हुआ है,, कलियासोत से सट कर बनी इमारतों से निकलने वाले सीवेज के लिए नली का निर्माण कार्य ही हुआ है। हालांकि, बारिश के चलते कलियासोत के बार बार फाटक खुलने से काम में रुकावट आई है।
सोना, चांदी के भाव में त्योहारों से पहले आई भारी गिरावट
सोना, चांदी के भाव में त्योहारों से पहले आई भारी गिराव
धनतेरस-दीपावली से पहले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी 10 अक्टूबर की सुबह, भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 51,317 रुपये हो गई है। इस तरह 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना, 448 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 58 हजार से करीब आ गई है। इस तरह चांदी की कीमतों में 2,074 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
995 प्योरिटी, 10 ग्राम सोना – 51,112 रुपये
916 प्योरिटी, 10 ग्राम सोना – 47,006 रुपये
750 प्योरिटी, 10 ग्राम सोना – 38,488 रुपये
585 प्योरिटी, 10 ग्राम सोना – 30,020 रुपये
999 प्योरिटी, एक किलो चांदी – 58,774 रुपये
आपको बता दें कि सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है। इसलिए खरीदते वक्त इसका ख्याल रखें। वहीं शहरों के मुताबिक रेट में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। अगर सोने के टाइप की बात करें, तो 24 कैरेट गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड कहा जाता है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड में 91.67 प्रतिशत सोना, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत सोना, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।
एक लाख भक्त महाकाल लोक में प्रति घंटे करेंगे दर्शन
एक लाख भक्त महाकाल लोक में प्रति घंटे करेंगे दर्शन
11 अक्टूबर को उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण है। यह लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाने वाला है। पहले पीएम मोदी महाकाल बाबा के गर्भगृह में पूजन अर्चना करेंगे। इस दौरान करीब 40 मिनिट तक महाकालेश्वर मंदिर में रहेगा। वह पहले बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे जिसके बाद नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाएंगे।
बताया जा रहा है कि इसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन ने पूरी तैयारियां भी कर ली है। साथ ही मंदिर को भी अच्छे सेसजाया गया है। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जिसके लिए सबसे पहला आमंत्रण चिंतामण गणेश को दिया गया है। साथ ही प्रदेश भर के लोगों को इस लोकार्पण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 11 अक्टूबर के दिन श्री महाकाल लोक का लोकार्पण है लेकिन इससे पहले ही 6 अक्टूबर से इसके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।
दो चरणों में हो रहे निर्माण में यात्रियों के लिए दर्शनीय क्षेत्र और सुविधाएं विकसित करने पर 856 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उज्जैन आएंगे वहां महाकालेश्वर मंदिर में पूजन कर मंदिर प्रांगण का लोकार्पण करेंगे, इसके बाद मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला मैदान पर धर्म सभा को संबोधित करेंगे। करीब 2 घंटे पीएम मोदी उज्जैन में रहेंगे।
महाकाल कॉरिडोर के नवनिर्मित क्षेत्र की देखरेख के लिए शासन द्वारा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। पूर्ण रूप से उसका रखरखाव करने और कार्य को देखने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने प्राधिकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
छिंदवाड़ा के नायब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्नहत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शाम को दोनों के बीच मार्केट जाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह घटना देवरे कॉलोनी सिविल लाइन की है, जहां रहने वाले नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने रविवार रात फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में नायब तहसीलदार उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिजन डिंडोरी से छिंदवाड़ा पहुंचे। वहीं, सोमवार को सुबह महिला का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव सिवनी जिले के आदेगांव ले जाया गया है, जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिला के परिजनों का कहना था कि दोनों के बीच में कभी कोई विवाद नहीं हुआ, ना ही बेटी ने कोई शिकायत की।
वहीं, सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय प्रज्ञा ने फांसी लगाकर जान दे दी। विक्रम और प्रज्ञा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनका दस माह का बेटा भी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दंपती के बीच मार्केट जाने की बात पर कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतका का मायका डिंडोरी में है।














